नीतिवचन 5:6
न हो कि तू जीवन के पथ को तौले, उसके सब मार्ग चंचलता के हैं, तू उन्हें नहीं जान सकता।
पुत्र, तेरी महाशत्रु खुद को अनुकूलनीय बनाने के लिए अपना रूप बदलने में बड़ी माहिर है। वह तुझे लुभाने और पकड़े रखने के लिए अपने मार्ग बदल देगी, क्योंकि वह नहीं चाहती कि तुझे अपने जीवन को तौलने या उसके साथ सम्बन्ध में आगे बढ़ने के परिणामों पर विचार करने का ज़रा भी मौका मिले। क्या तू इस दुश्मन को जानता है? क्या तू उसकी रणनीति जानता है? क्या तू जानता है कि तुझे खुद को उससे कैसे बचाना है? सावधान रह, तो तू जिएगा, मेरे बेटे (नीतिवचन 5:1)!
सुलैमान ने पुरुषों को उस पराई स्त्री के बारे में आगाह करने के लिए कई नीतिवचन प्रयुक्त किएं और बताया कि वह पुरुषों को कैसे फाँसकर उनका विनाश कर देती है (नीतिवचन 7:26; 23:28)। पराई स्त्री वह है जो तेरी पत्नी न हो, और विशेषकर जब वह एक वेश्या या किसी और की व्यभिचारी पत्नी हो; उसने अपने बेटे को उससे सावधान रहने का इशारा दिया (नीतिवचन 5:1-5)। वह आप भी उसकी पीड़ा से भलीभांति वाकिफ था, और उसका अपना अनुभव कहता था कि वह नवयुवकों को नष्ट करने वाली एक बड़ा खतरा थी (सभो 7:25-29)।
वह उसकी कई फुसलाहटों और बहकावों से वाकिफ़ था। वह उसके चापलूसी वाले शब्दों (नीतिवचन 6:24), उसकी सुंदरता (नीतिवचन 6:25), उसकी आंखों के इशारों और नज़रों के तिरों (नीतिवचन 6:25), उसके चुंबनों (नीतिवचन 7:13), उसके दिखावटी चरित्र (नीतिवचन 7:14), उसके रोमांटिक मुड़ (नीतिवचन 7:15), उसके रोमांचक अलग अलग संभोग के आसनों (नीतिवचन 7:16-18), और सुरक्षित यौन सम्बन्ध के प्रति उसकी सावधानियां (नीतिवचन 7:19-20) इन सब बातों को अच्छे से जानता था। । पर फिर भी, वह उसके चंचलता सब मार्ग नहीं जानता था।
पराई औरत से बचने के लिए ज़रूरी है कि पुरुष अपने जीवन को परखे और अपने कामों के भविष्य में क्या क्या नतीजें होंगे उनका गंभीरतापूर्वक और भावनात्मक रूप से विश्लेषण करे। शांत मानसिकता के चिंतन से पता चलेगा कि वह नरक के गड्ढे के ठीक ऊपर लटक रहा है, जिसके निश्चित परिणाम केवल भयावह पीड़ा और मृत्यु के रूप में सामने आएंगे। वह केवल क्षणिक और अस्थायी सुख ही प्रदान कर सकती है। उसे तुरंत उससे जितना संभव हो सके दूर जाने की ज़रूरत है।
व्यभिचारी औरत आपको मौका ही नहीं दे सकती कि आप इन सब बातों पर गंभीरता से सोचे, क्योंकि इससे उसका खेल बिगड़ जाएगा, इसलिए वह आपको आपकी घातक स्थिति का एहसास होने से रोकने के लिए अपनी सभी युक्तियों का उपयोग करती है। वह आपको तरह-तरह से लुभाती है, ताकि आप उसके आकर्षण से बच न सकें। वह आपको गिराने और अपने वश में रखने के लिए अपनी दिलकश जनानी अदाओं, नारकीय प्रशिक्षण और शैतानी प्रलोभन का उपयोग करती है। वह आपको अपने अलग अलग तौर-तरीकों पर विचार करने नहीं दे सकती। उसे आपकी आत्मा को उसे पाने की इच्छाओं का गुलाम बनाकर रखना होगा।
सुलैमान ने बड़ी कठिनाइयों से गुज़रकर सीखा था कि “उनके हृदय जाल के जैसे होते हैं और उनकी बाहें जंजीरों की तरह होती हैं” (सभोपदेशक 7:26)। जाल और फंदे उन लोगों के उपकरण हैं जो लापरवाह जानवरों, पक्षियों या मछलियों को फँसाते हैं। वे अपना बाहरी भेष बदल लेते हैं; वे अक्सर एक जगह से दूसरी जगह पर चले जाते हैं; और उनमें लालायित करनेवाला चारा लगा हुआ है। व्यभिचारी स्त्रियाँ और वेशाएं शिकार करनेवाले जानवरों के समान होती हैं, वे झुकती हैं, छिपती हैं, गुप्त स्थान में चुपचाप बैठी रहती हैं, और फिर अपने असावधान पीड़ितों पर झपट्टा मारती हैं जो उन्हें विनाश में ले जाता है (नीतिवचन 23:27-28; 22:14)।
शिमशोन जानता था कि दलीला उसे तीन अलग अलग घटनाओं में बर्बाद करना चाहती थी; फिर भी वह उसकी मोहक चालों का प्रतिरोध नहीं कर सका, और नतीजा यह हुआ कि वह एक बलवान पुरुष का विनाश करने में सफल हुई (न्यायाधीश 16:4-21; नीतिवचन 7:26)। शिमशोन की बर्बादी पर विश्वास करना कठिन है, इसलिए सुलैमान ने यहां नीतिवचन में स्पष्ट चेतावनी दी है।
वेश्याएं अपने शिकार को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हैं – या खुद को ऐसा प्रस्तुत कर सकती हैं कि आपको उन्हें पाना आसान हो जाए। वे नीच और चरित्रहीन हो सकती हैं – या सामजिक रूप से इज्ज़तदार और कुलीन खानदान की भी हो सकती हैं (नीतिवचन 7:14)। वे आपको अपना प्यार देने की पेशकश कर सकती हैं – या बदला लेने की धमकी भी दे सकती हैं। हो सकता है कि वे आपको अपने शब्दों से या स्पर्श से पकड़ लें। वे शर्मीली भी हो सकती हैं – या बेधड़क भी। वे आपको ऐसा भी प्रतीत करा सकती हैं कि आप ही उन्हें बहका रहे हैं और वे फिसलती जा रही हैं – या परम सुख देने का वादा भी कर सकती हैं। वे बड़ी मासूम और सदाचारी होने का दिखावा कर सकती हैं – या फिर यौन सम्भोग में जंगली होने का इम्प्रैशन डाल सकती हैं। वे तुम्हें अपनी ज़ंजीर में कचोटने के लिए अलग अलग शातिर रास्तें अपनाएंगी।
युवाओं सुनो, तुम्हारी निश्चित सुरक्षा केवल उससे दूर रहने में ही है (नीतिवचन 5:8; 4:15; रोमियों 13:14)। यह सोचकर अपने आप को धोखा न दो कि तुममें उसकी परिक्षा का प्रतिरोध करने की ताकत है। खुद को खतरों के खिलाड़ी मत समझो, क्योंकि उसकी युक्तियाँ और चालाकियां इतनी समर्थशाली हैं कि तुम उनका सामना नहीं कर पाओगे। सभी व्यभिचारी स्त्रियाँ हर एक पुरुष के लिए भारी प्रलोभन होती है, इसलिए अभी उनसे दूर भाग जाओ! तेजी से और दूर तक भागो (उत्पत्ति 39:12; 2 तीमु 2:22)!
अगर आप जीवन के पथ को नहीं तौलते, आप एक आकर्षक स्त्री से कभी नहीं बच पाएंगे। क्या आप स्वयं को परमेश्वर के वचन के प्रकाश में तौलते हैं, जहां आपके लिए जीवन के पथ का विस्तृत किया गया है (भजन 139:23-24)? क्या आप परमेश्वर के वचन से उपदेश सुनने के लिए खुद को तैयार करते हैं, ताकि वचन आपको आपके जीवन की प्रत्येक ग़लत के लिए दोषी ठहराए और आपको सुधारे? यह आत्म-परिक्षण आपकी सुरक्षा और जीवन की सफलता के लिए आवश्यक है (2 कुरिन्थ 13:5)।
व्यभिचारी स्त्रियों के अलावा, आपका एक और शत्रु है, अर्थात शैतान। वह इस खोज में फिरता है कि किसे निगल जाए, ठीक उसी प्रकार जैसे एक दुष्ट स्त्री अपने शिकार की खोज में रहती है (1 पतरस 5:8)। परमेश्वर के सारे हथियार धारण कर लो और उसकी लुभावनी चालों के विरुद्ध खड़े हो जाओ (इफि 6:10-19)। यीशु ने परमेश्वर के वचन का गंभीरता से उपयोग किया और उसे बर्बाद करने की शैतान के तीन सर्वोत्तम युक्तियों को धराशायी कर दिया (मत्ती 4:1-11)।
प्रभावशाली व्यभिचारी स्त्रियों की प्रलोभन की दुष्ट रणनीति के अलावा, शैतान अस्थिर आत्माओं को बहकाने के लिए अपने तरीकों को बदलने झूठे चर्चों को भी प्रभावित करता है (2 पतरस 2:14)। इन चर्चों में से प्रमुख चर्च रोमन कैथोलिक चर्च है, जो अपने कई आकर्षक और घृणित आध्यात्मिक आविष्कारों के माध्यम से अरबों आत्माओं को बहकाकर अपने धार्मिक वेश्यालय में ले गई है (प्रकाशित 17: 1-6)।
यीशु की हर प्रकार से परीक्षा हुई, फिर भी वह निष्पाप रहा (इब्रानियों 2:17-18; 4:15)। एक सिद्ध पुरुष होने के नाते, उसने देखा कि कैसे दुर्भावनापूर्ण और कमज़ोर स्त्रियाँ उसका पीछा करती थी (नीतिवचन 6:26), लेकिन उसने विजयी रूप से उन सबका विरोध किया। इतनी सफलतापूर्वक जीवन जीने के बाद, वह ऐसे प्रलोभनों का सामना करने वालों के लिए सबसे दयालु महायाजक बना हैं। पापों की क्षमा के लिए उसके पास जाओ, और सामर्थ के लिए उसके पास जाओ।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।