नीतिवचन 5:4
परन्तु इसका परिणाम नागदौना सा कड़वा और दोधारी तलवार सा पैना होता है।
किसी भी स्त्री के साथ, फिर चाहे वह एक मीत-स्वभावी, अनुरागी, खुबसूरत और कामोत्तेजक ही क्यों न हो, आकस्मिक यौन सम्बन्ध बनाना कड़वे और दर्दनाक नतीजों को जन्म देता है। एक पराई स्त्री, अर्थात एक ऐसी औरत जिससे आपका विवाह नहीं हुआ है और जिसके साथ रहने का आपको कोई हक़ नहीं है, कुछ हद तक बहुत ही सुख देनेवाली हो सकती है। परन्तु ऐसा सुख चन्द लम्हों का होता है, और उसके लुप्त होते ही आपको ऐसे जघन्य पाप के भयानक परिणामों का सामना करना पड़ता है। उसके वे मधुर वचन और चुम्बन नागदौना के समान कड़वे हो जाते हैं, और उसकी चिकनी-चुपड़ी बातें और प्रेम-प्रसंग दोधारी तलवार के समान गहरें घाव कर जाते हैं।
इस कपटपूर्ण भ्रम के कारण कई पुरुष विनाश पा चुके हैं। वह इतनी आकर्षक दिखाई देती है, इतनी आकर्षक बातें करती है, उसकी ख़ुशबू इतनी आकर्षक होती है कि पुरुष उसे हासिल करने अपनी वासना और घमण्ड में होड़ लगाते हैं, क्योंकि उसे जीत लेना एक परम आनंद देगा, लेकिन उसके भ्रष्ट करनेवाले और चोंट पहुँचानेवाले दुष्परिणाम उनकी आँखों से छिपे हुए रहते हैं। इसी बड़े खतरे को जानते हुए, राजा सुलैमान ने इस अध्याय का उपयोग अपने बेटे को उस भयावह विपत्ति की चेतावनी देने के लिए किया जो एक वेश्या पुरुष के जीवन में लाती है, और उसने प्रिय पत्नी पत्नी के आनंददायक और सुरक्षात्मक सुख की चर्चा कीं।
यह नीतिवचन पहले नीतिवचन के वाक्य को पूरा करता है। इसके पहले के नीतिवचन में बुद्धिमान उपदेशक ने बताया कि वेश्या के होठों से मधु टपकता है, और उसकी बातें तेल से भी चिकनी होती हैं। नीतिवचन 5:3 पर हमारी कमेन्ट्री देखें। ऐसी स्त्री की चिकनी बातें पुरुष पर भारी पड़ जाती हैं – उसका प्रेम-गीत और प्रेम-प्रसंग करने का प्रस्ताव इतना शक्तिशाली होता है कि विरोध कर पाना मुश्किल है। यह नीतिवचन एक कड़ी चेतावनी देता है – परिणामों पर विचार करें!
ऐसे रिश्ते का अंत क्या होता है? उसके प्रतिफल, परिणाम, या नातिजें (भजन 37:37; 73:17)। नागदौना क्या है? अति कड़वाहट के लिए जानी जाने वाली एक जड़ी बूटी (विलाप 3:15)। यह कितना कड़वा होता है? यूनानियों ने इसे “न पीने योग्य” कहा और यह कड़वाहट का एक सामान्य प्रतीक रहा है। दोधारी तलवार कितनी तेज होती है? एक धारी तलवार से दुगुनी धार! यह आपको दोनों ओर से काटेगी, या शरीर पर दोनों ओर से घाव लगाएगी।
गौर कीजिए कि पराई स्त्री किस प्रकार कड़वी और घाव लगानेवाली होती है। युवाओं, इसे अच्छी तरह से समझो, क्योंकि उसकी पहली छाप ही धोखा देनेवाली और खतरनाक है। उसकी सुन्दरता पर विचार मत करों, और न ही उसकी आंखों से खेलो (नीतिवचन 6:25)। उसके लुभावने शब्दों को मत सुनो (नीत 5:3)। उनमें जहर छिपा है; वे अपनी धार को छिपाए रखते हैं। वह तुम्हें मृत्यु और नर्क में ले जाएगी, और वह इसे दर्दनाक तरीके से करेगी।
वह आपका समय लेगी, क्योंकि वासनाएं इतने कम समय में या केवल एक-दो बार के सम्बंध से संतुष्ट नहीं होती हैं। अपराधबोध तुम्हारी आत्मा को दिन-रात खाएगा, तब भी जब वह आपके साथ न हो। पकड़े जाने और पोल खुलने का डर आपके आत्मविश्वास और विवेक को नष्ट कर देगा। अपने पाप को ढकने के लिए आपको जिस झूठ को जीना है वह आपके जीवन को धोखे के एक निरन्तर चलनेवाले नाटक में बदल देगा। पत्नी के साथ जिन वैध संबंधों का आप कभी आनंद लिया करते थें वह आपसे छीन जाएगा। कितना कड़वा! कितना गहरा घाव!
उसने आपको बहकाने के लिए अपने पहले के शिकार हुओं को धोखा दिया, और उसका प्रेम का यह दिखावा केवल तब तक है जब तक वह आपको अपने अगले शिकार के लिए धोखा नहीं देती। सच्चे प्रेम और सच्ची निष्ठा को धोखा देना आपको असुरक्षित छोड़ देगा। उसके पति या पिता द्वारा बदला लेने की संभावना तब भी आपका पीछा करेगी जब आप एकांत स्थान पर अकेले छिपें हों। आपकी इज्ज़त मिट्टी में मिल जाएगी और आप एक तिरस्कृत व्यभिचारी के रूप में बदनाम हो जाएंगे। क्योंकि उसने आपके साथ अनैतिक सम्बन्ध रखने का चुनाव किया, इसलिए आप उस पर यह भरोसा नहीं रख सकते कि वह नैतिक रूप से आपके साथ भी वफ़ादार रहेगी।
वह दूसरों के साथ रह चूकी है, इसलिए आपके जीवन में ऐसा समय आएगा जब आपको स्वीकार करना होगा कि आप केवल एक बेरहम वेश्या द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। और चूंकि वह दूसरों के साथ रही है, इसलिए आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है। यहाँ तक कि मूर्तिपूजक धर्म के लोग भी मानते हैं कि व्यभिचारियों का जीवन चंद दिनों का ही होता है। वह इतनी सस्ती नहीं है, क्योंकि वह अपने एहसानों के बदले में आपसे बहुत प्रतिफल की उम्मीद करती है, इसलिए आप एक सद्गुणी शहज़ादे से एक भीखमंगा गुलाम बन जाने के खतरे में हैं।
और, निस्संदेह, परमेश्वर, मृत्यु, न्याय और फिर नरक है। कितना कड़वा! कितना गहरा घाव!
मित्र, उससे दूर भाग; उसके नज़दीक भी मत जाना (नीति 5:8)। अगर आप ऐसे किसी रिश्ते में हैं तो आज ही उसे तोड़ दें और उसके बारे में फिर कभी न सोचें और न ही उसके पास दोबारा जाएं। आपका जीवन इस पर निर्भर करता है।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।