नीतिवचन 5:23
वह शिक्षा प्राप्त किए बिना मर जाएगा, और अपनी ही मूर्खता के कारण भटकता रहेगा।
व्यभिचारी स्त्रियों के साथ मौज-मस्ती करने वाले पुरुषों का क्या होता है? उन्हें दंड दिया जाएगा और वे शर्मसार होकर मरेंगे। मरने के अच्छे और बुरे दोनों तरीके हैं, लेकिन व्यभिचार से अपने जीवन का अन्त कर बैठना मरने के सबसे बुरे तरीकों में से एक है।
नीतिवचन का पाँचवाँ अध्याय व्यभिचारी स्त्रियों के बारे में चेतावनी देता है – अर्थात् उन औरतों के ख़िलाफ़ जो विवाह के बाहर गैर मर्दों से यौन संबंध बनाती हैं (नीतिवचन 5:1-14)। सुलैमान अपने बेटे को व्यभिचार और परस्त्रीगमन से बचाना चाहता था। बुद्धि का समाधान यह है कि मर्द अपनी पत्नी के शरीर और संभोग में आनन्दित रहे (नीतिवचन 5:15-19), क्योंकि परमेश्वर यौन पापों को देखता है और उनके लिए दण्ड देता है (नीतिवचन 5:20-21), और यौनाचार की लत मूर्खों का विनाश कर देगी (नीतिवचन 5:22)।
सुलैमान ने व्यभिचारी स्त्रियों के बारे में इतनी बार चेतावनी क्यों दी? वे युवा पुरुषों के लिए एक बड़ा खतरा होती हैं, जो अपनी युवावस्था और हार्मोन में बदलाव के कारण उनके प्रति संवेदनशील होते हैं। यह पीढ़ी आकस्मिक सेक्स, कामुक महिलाओं, कामुक फिल्मों और संगीत, जन्म नियंत्रण, अश्लील कपड़े, पोर्नोग्राफी, मर्द-औरत की एक ही पूल में तैराकी, सह-शिक्षा विद्यालय, सांसारिक चर्च, क़ानून से बेखौफ, गर्भपात, यूनिसेक्स जिम, बिना किसी बड़े व्यक्ति के डेटिंग, ऑफिस, सेक्सटिंग और कमजोर पालन-पोषण आदि बातों के द्वारा इसे और भी बदतर बना रही है।
इस नीतिवचन में वर्णित पुरुष को शिक्षा दी गई थी (नीतिवचन 5:12-14)। उसे उसके माता-पिता और पास्टरों ने बारबार और साफ़ साफ़ शिक्षा दी कि वह हर हाल में व्यभिचार से दूर रहे (1 थिस्सलुनीकियों 4:3-8)। वह चर्च तो जाता है, लेकिन खुद को व्यभिचार में लिप्त कर एक पाखंडी का जीवन जीता है। अंत में, जब इस भयानक पाप ने उसकी आत्मा को मार दिया और उसके जीवन को बर्बाद कर दिया, तो जो भी शिक्षा उसने पाई थी उसका उसे कोई लाभ न होगा, और वह मर जाएगा। उसने अच्छी सलाह को मानने से इनकार कर दिया और यौनाचार में पड़कर अपना ही विनाश कर लिया।
यौन पाप कुछ समय के लिए आनंद देते हैं, लेकिन यह आनन्द बहुत ही कम समय के लिए होता है (इब्रानियों 11:25)। और फिर विनाश और दुख आता है (नीतिवचन 5:9-11)। बस शिमशोन से पूछो! शरीर की वासना सेक्स की लालसा करती है, और पुरुषों में यह शारीरिक इच्छा कुटकुटकर भरी होती है (1 कुरिन्थ 7:1-9)। आँखों की वासना महिलाओं की कल्पना करती है, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से हो या चित्रों में। जीवन का अभिमान पुरुष से कहता है कि वह सर्वश्रेष्ठ है और सर्वश्रेष्ठ का हकदार है, इसलिए वह यौन स्वतंत्रता को उचित ठहराता है। वासनाओं का ऐसा मिश्रण जानलेवा है।
अंधा शिकार सुडौल शरीर, कामुक आँखों, खूबसूरत चेहरे और लाल रंगे हुए होठों के पीछे छिपे विनाश को नहीं देख पाता (नीतिवचन 6:25; 7:13)। वह उसकी मीठी-मीठी आवाज़ की ध्वनि में अपने शिक्षकों की चेतावनियों को नहीं सुन पाता (नीतिवचन 5:3; 7:14-18)। उसकी वासनाओं ने एक पराई औरत के साथ मजें लेने की साजिश रची है। वह उसके पीछे ऐसे चला जाता है मानों एक बैल वध किए जाने के लिए और एक पक्षी जाल में फँसने के लिए चला जाता है (नीतिवचन 7:22-23); वह नहीं देख सकता कि वह आत्महत्या करने जा रहा है (नीतिवचन 2:18-19)।
जो चीज उसे लगा कि उसके आनंद के लिए थी, वह अब उसका विनाश बन जाती है! विवाह के बाहर सेक्स करना पाप है, और परमेश्वर इसका न्याय करेगा (इब्रानियों 13:4)। यह एक व्यसनकारी पाप है (नीतिवचन 5:22), यह मनुष्य को हर अच्छे मार्ग से भटका देता है (नीतिवचन 5:23)। हालाँकि उसे सफल जीवन के बारे में अच्छी तरह से सिखाया गया था, लेकिन सुख का भ्रम उसे अंदर और बाहर से नष्ट कर देगा। यह सोचना कि वह परिणामों से बच सकता है, उसकी ऐसी बड़ी मूर्खतापूर्ण सोच ही उसे जीवन के मार्ग से हमेशा के लिए दूर ले जाएगी।
सुनो! आप खुद को क्या समझते हैं? आप खास नहीं हो। आप पैदा हुए हो, और आप मरोगे, ठीक वैसे ही जैसे बाकि सब लोग पैदा होते हैं और मरते हैं। परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता। अगर आप इस पाप में लगे रहोगे, तो वह तुम्हें सब प्रकार के अनुचित काम करने के लिए अंधा कर सकता है और करेगा और तुम्हारा जीवन बर्बाद कर देगा। अपने माँ-बाप और अपने शिक्षकों की बात सुनो। आज ही पश्चाताप करो। न केवल व्यभिचारी स्त्रियों से भागो, बल्कि उन सभी चीज़ों से भी भागो जो तुम्हें उनकी ओर आकर्षित करती हैं (मत्ती 5:27-30; भजन 101:3; रोमियों 13:14)। शायद परमेश्वर दया करे। शायद बहुत देर नहीं हुई है।
क्या व्यभिचार की लत के शिकार ऐसे कैदी को मुक्त किया जा सकता है? हाँ! जब परमेश्वर पश्चाताप का वरदान देता है (2 तीमुथियुस 2:25-26)! लेकिन पश्चाताप ऐसा होना चाहिए जिसे परमेश्वर पहचानता हो और जिसका प्रतिफल देता हो – परमेश्वर–भक्ति का शोक ऐसा पश्चाताप उत्पन्न करता है जिसका परिणाम उद्धार है और फिर उससे पछताना नहीं पड़ता, ऐसा पश्चाताप मनुष्यों को पापों से छुटकारा देता है (2 कुरिं. 7:10-11)। दाऊद ने अपने व्यभिचार और हत्या पर पश्चाताप किया, और परमेश्वर ने उसे क्षमा किया और अपनी बड़ी महिमा से उसे विनाश से बचाया।
परमेश्वर का धन्यवाद! यीशु मसीह ने सभी प्रकार के यौन पापों के लिए शुद्धिकरण का प्रयोजन किया है (1 कुरिं. 6:9-11)। और परमेश्वर ने उसे “इसलिये भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दे; कि बन्दियों के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार” करे (यशायाह 61:1)। यौनाचार के शिकार पापियों को क्षमा किया जा सकता है और उन्हें उनके पापों के बंधन से मुक्त किया जा सकता है। सामरिया की स्त्री और अन्य लोगों से पूछें। परमेश्वर का धन्यवाद!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।