नीतिवचन 5:21

क्योंकि मनुष्य के मार्ग यहोवा की दृष्टि से छिपे नहीं हैं, और वह उसके सब मार्गों पर ध्यान करता है।

परमेश्वर की आँखें हर जगह हैं, मनुष्य के सब कामों पर नज़र रखती हैं (नीतिवचन 15:3; भजन 11:4; 139:1-12)। सर्वज्ञ परमेश्वर की सर्वदर्शी आँखों के सामने प्रत्येक विचार, शब्द और कर्म नग्न और खुला है। वह हमारे सब कामों को देखता और उन पर ध्यान करता है, इसलिये हमें उसका भय मानना और पाप से घृणा करना अवश्य है। हमें ज़रूरी है कि हम उसे हर समय और सब बातों में प्रसन्न करने के लिए अपने जीवन को निज़ी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में सुधारे और चालचलन सही रखें।

लेकिन इस नीतिवचन की चेतावनी का निशाना किसी विशेष बात की ओर है – आपको परमेश्वर से डरना चाहिए जो आपके सब यौन पापों को देखता है । यहां बुद्धिमान पिता सुलैमान ने अपने बेटे को पराई औरत के बारे में चेतावनी दी और सिखाया कि उसका समाधान क्या है। पराई औरत नागदौना-सी कड़वी, पीड़ादायक है, और पुरुषों को मृत्यु और अधोलोक तक पहुँचाती है (नीतिवचन 5: 4-5); वह जीवन का नाश कर देती है (नीतिवचन 5:9-11); वह पाप के बन्धनों में फँसा देती है (नीतिवचन 5:22-23)। ईश्वर-प्रेरित सुरक्षा यह है कि पुरुष केवल अपनी ब्याही पत्नी के प्यार में पड़े और केवल उसके जिस्म और प्रणय-सहवास में संतुष्ट रहे (नीतिवचन 5:15-19)।

यौन पाप अक्सर गुप्त रूप से किये जाते हैं। व्यभिचारी लोग निजी या अंधेरी जगहों पर मिलते हैं (नीतिवचन 7:9; अय्यूब 24:15)। पोर्नोग्राफ़ी के आदी लोग उत्तेजक किताबों और पत्रिकाओं को छिपाते हैं और उनका आनन्द लेने के लिए अकेले रहने का बहाना ढूंढते हैं (यहेज़केल 16:17; 23:14-16)। मनोचित्रण के माध्यम से ख्वाबों में खोनेवाले व्यक्ति को लगता है कि मन की सोच, कल्पनाएँ और इच्छाएँ सभी से बिलकुल छिपी हुई रहती हैं (नीतिवचन 24:9; भजन 10:11; यहेज़केल 8:12)। बेवफ़ा पत्नी सोचती है कि अपने पति के साथ यौन संबंध बनाने से बचना सही और सुरक्षित है (1 कुरिन्थ 7:3-5)।

परन्तु प्रभु परमेश्वर ऐसे सभी कार्यों और विचारों को देखता और जानता है। उसकी नजरों से कुछ भी छिपा नहीं है। अंधेरा उसके लिए चमकती दोपहर के समान है। वह स्वर्ग और पृथ्वी को भर देता है; आप कहाँ छिपोगे? वह तुम्हारे मन के विचारों और इरादों को पहचानता है। वह यह सब जानता और उस पर ध्यान करता है। और वह यौन पापों से घृणा करता है और उनके लिए दण्ड देता है (निर्गमन 20:14; लैव्य 18:6-25; 20:10-21; मत्ती 5:28; इब्रा 13:4)। आप अपने यौन अपराधों को दूसरों से छिपाते हैं इसका उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

पिता अपने बेटे से पूछता है, “तू अपरिचित स्त्री पर क्यों मोहित हो, और पराई को क्यों छाती से लगाए?” (नीतिवचन 5:20)। वह भयानक पीड़ा और विनाश को ले आती है (नीतिवचन 5:4-11); वह पाप के बंधन और मृत्यु का कारण बनती है (नीतिवचन 5:22-23)। लेकिन वह विशेष रूप से चाहता था कि उसका बेटा यह जाने कि परमेश्वर हर यौन क्रिया और यौनपूर्ण विचार को देखता है, और वह उन सभी पर ध्यान करता है और उन्हें तौलता है। स्वर्ग का प्रभु उन लोगों को आशीष देगा जो अपने यौन जीवन में, निष्कलंक, शुद्ध और विश्वासयोग्य रहते हैं; वह घिनौने और मूर्ख लोगों पर दर्दनाक, दंडात्मक न्याय को भेजेगा।

लोग अपराधबोध, भय और शर्म के कारण यौन पापों को दूसरों से छुपाने के लिए काफी प्रयास करते हैं, लेकिन जिस एकमात्र न्यायाधीश से उन्हें डरना चाहिए वह उनके प्रत्येक कार्य और उनके पीछे के विचारों को स्पष्ट रूप से देखता है। जो आपके यौन पापों के बारे में जानते हैं उन दूसरें लोगों से क्यों डरें, जबकि पवित्र परमेश्वर इससे भी बड़ा न्यायाधीश है? यह साबित करता है कि भ्रष्ट और स्वच्छन्द मानव हृदय कितना धोखेबाज और पागल है, जो अपने नंगेपन को छिपाने के लिए अंजीर के पत्तों का उपयोग करता है, जबकि केवल एक निर्दोष जीवन का खून ही परमेश्वर के न्याय से सच्ची रक्षा कर सकता है।

यहोवा आपके गुप्त यौन पापों को देखता और जानता है, और आपके लिए भला होगा कि आप अपने यौन-जीवन को शुद्ध, निष्कलंक और पवित्र रखें, क्योंकि यही परमेश्वर की इच्छा है (1 थिस्स 4:1-8)। वह आपके सब यौन क्रियाओं, विचारों और शब्दों पर नज़र रखता है। वह निश्चय धर्मियों को आशीष देगा, और दुष्टों को दण्ड देगा। आप उसकी भेदनेवाली दृष्टि से छिप नहीं सकते या बच नहीं सकते, और आप नतीजों से बच नहीं सकते।

प्रभु यीशु मसीह को भी आपकी ही के समान हर बात में परखा गया, लेकिन वह अपने परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य रहा, यहां तक कि यूसुफ से भी बेहतर। अविवाहित होकर भी, जिसके पीछे कई समर्पित महिलाएँ चलती थीं, और जो किसी भी पुरुष की तुलना में अधिक वांछनीय और प्रेमयोग्य था, वह अपने पिता परमेश्वर के प्रति पूर्ण निष्ठा और पवित्रता के साथ रहता था। आप जो भी यौन पाप पहले ही कर चुकें हैं उन्हें उसके सामने मान लो, और उन्हें छोड़ दो, और फिर आज से ही उसके पवित्र उदाहरण का अनुसरण करें। जैसे-जैसे आप उसकी आज्ञा मानेंगे, वह आपको बढ़ती ताकत देगा।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।