नीतिवचन 5:18
तेरा सोता धन्य रहे; और अपनी जवानी की पत्नी के साथ आनन्दित रह,
विवाहित पुरुषों के पास एक सोता होता है। उन्हें इसके लिए परमेश्वर को धन्यवाद देना चाहिए, इसकी रक्षा करनी चाहिए, इसका सम्मान करना चाहिए और इसका उपयोग करना चाहिए। यह पुरुष की जवानी की पत्नी ही है जो उसके बच्चों को जन्म देती है। पत्नी सचमुच एक सोते के समान होती है क्योंकि वह उसके लिए ऐसी संतान उत्पन्न करती है जो इन दुनिया में उसका निशान और प्रभाव छोड़ते हैं। बुद्धिमान पुरुष वेश्या की तुलना में अपनी वैध पत्नी के इस लाभ को अत्यधिक महत्व देता है। इसलिए उसे उत्साहपूर्वक उसके साथ जीवन का आनंद लेना चाहिए।
पत्नी के साथ बच्चे पैदा करना एक परमेश्वर का वरदान और अनमोल चीज़ है। सुलैमान ने एक वैध परिवार के सौभाग्य और सुख की प्रशंसा करके अपने बेटे को व्यभिचार के खिलाफ चेतावनी दी (नीति 5:15-18)। सोता पुरुष की वह उत्पादक शक्ति है जिसके उपयोग से वह एक स्त्री के साथ मिलकर फलवन्त हो जाता है, और इसलिए सुलैमान ने इसे केवल अपने बेटे की पत्नी तक ही सीमित रखा। उसने एक सुखी परिवार की महिमा एक आशीषित और खुश परिवार के रूप में की जो आनन्द मनाने के योग्य है।
व्यभिचार इस उत्तम सौभाग्य को नष्ट कर देता है। वेश्याएं किसी भी पुरुष को यह धन्य और आनंददायक सम्मान नहीं दे सकतीं। इस डर से कि कही वे पकड़ी न जाएँ, वे गर्भधारण से बचती हैं। जब कोई बच्चा वैवाहिक रिश्ते के बिना पैदा होता है, तो यह आशीर्वाद से अधिक समस्याओं का कारण बनता है। पति का व्यभिचार पत्नी का दिल तोड़ देता है। केवल एकपत्नीक विवाह से उत्पन्न वैध बच्चे ही दो प्रेमी माता-पिता के लिए आशीर्वाद और खुशियाँ लाते हैं। सुलैमान ने वैध परिवार को बढ़ावा देकर व्यभिचार की निंदा की।
लड़कों को समय रहते ही यह सिखाया जाना चाहिए कि उचित जवानी में – क्योंकि वचन कहता है ‘अपनी जवानी की पत्नी’ – शादी करना और बच्चों के साथ एक खुशहाल परिवार बनाना महान यौन-सम्बन्ध और सामाजिक कल्याण का लक्ष्य हैं। लड़कियों को विश्वास होना चाहिए कि पत्नी और माँ बनना उनकी सबसे संतुष्टिदायक और महान भूमिकाएँ हैं। प्रसव, दूध पिलाने वाली माँ और खुश बच्चे परमेश्वर की आशिषें हैं (नीति 17:6; अय्यूब 21:11; 42:16; भजन 107:41; 127:3-5; 128:1-6)। वे पुरुषों के व्यभिचार या परस्त्रीगमन के अल्पकालिक और घातक सुख का महान निवारक हैं।
यह विकृत पीढ़ी पुरानी कई पीढ़ियों के बड़े परिवारों की परम्परा का तिरस्कार करती और हँसी उड़ातीं है। बहुत से लोग यह भी नहीं समझ पाते कि माता-पिता के रूप में एक विवाहित पुरुष और एक स्त्री एक परिवार कहलाता है! आज परिवार ‘हम दो, हमारे दो’ में सिमट कर रह गया है। यह पतन आंशिक रूप से कृषि/ग्रामीण समाज से नौकरशाह/शहरी समाज में परिवर्तन के कारण है, और आंशिक रूप से बढ़ती जनसंख्या के डर के कारण है, लेकिन इस पतन का मुख्य कारण आज की हमारी स्वार्थी और कामुक जीवनशैली है।
एक खुशहाल परिवार के निर्माण की बुद्धि को चुनौती देते हुए, यह कामुक पीढ़ी कैज़ुअल सेक्स, कईयों के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप (अर्थात् बिना शादी के पुरुष और स्त्री का एकसाथ रहना और यौन सम्बन्ध बनाना), प्रतिबद्धता से मुक्त (commitment-free) प्यार, नौकरीशुदा महिलाओं, बिना बच्चों के वैवाहिक जीवन और पति-पत्नी की स्वतंत्रता की जीवन शैली को बढ़ावा देती है। ईश्वर द्वारा नियुक्त और आशीर्वादित परिवार-इकाई, जो कभी मनुष्य की खुशी, समृद्धि और सुरक्षा के लिए हुआ करती थी, उपहास की बात बन गई है।
आज कई बच्चों की परवरिश तो ‘सिंगल पैरेंट’ वाले घर में होती है। और अगर पिता और माँ दोनों भी हो, तौभी उनके एक या दो बच्चे अक्सर बिगड़ैल होते हैं। आज तलाक, ‘सिंगल पेरेंटिंग’, लिव-इन-रिलेशनशिप, समलिंगी विवाह और ट्रांसजेंडर माता-पिता और उनके द्वारा बच्चे गोद लेना आज एक सर्वव्यापी संस्कृति बन रही है। इन भ्रमित परिस्थितियों से उत्पन्न संतानों के नतिजें ही इस पीढ़ी की सोच को दोषी ठहराती हैं। प्रेम, विवाह, यौन और परिवार के सम्बन्ध में परमेश्वर का ज्ञान बीते ज़माने की बात नहीं है। संकट यह है कि दुनिया परमेश्वर की इस बुद्धि के विषय में अज्ञानी है।
सच्चे ख्रिश्चन लोग, जो परमेश्वर का भय मानते हैं और उसके वचन पर भरोसा करते हैं, उन्हें परिवार की महिमा और समृद्धि को पुनर्थापित करना चाहिए – एक पुरुष और एक पत्नी जो जीवन, अपने कई बच्चों से प्रेम करने, और पोते-पोतियों द्वारा परिवार के विस्तार में खुशी मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप विवाह के बाहर सभी प्रकार के आकस्मिक यौन संबंधों की निंदा करने और उनसे बचकर रहने, अपने बच्चों को ये बातें सिखाने, और परमेश्वर के परिवार-नीति के विरोध में उठनेवाली सभी सामाजिक विकृत प्रवृत्तियों की भर्त्सना और उपहास करने के द्वारा अपने स्वयं के वैवाहिक जीवन और परिवार को आशीर्वाद और आनंद का एक उदाहरण बनाकर ऐसा कर सकते हैं।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।