नीतिवचन 5:12
मैं ने शिक्षा से कैसा बैर किया, और डाँटनेवाले का कैसा तिरस्कार किया!
जल्द ही बहुत देर हो जाएगी! आप क्यों बैरी बनकर शिक्षा और डाँट का तिरस्कार करते रहते हैं? वह दिन तेज़ी से आ रहा है जब आप अपने इस बैर का ही तिरस्कार करेंगे। आपको उन सब अवसरों को याद करके पछतावा होगा जब आपने अपने माता-पिता, अपने पास्टर और अन्य सलाहकारों की शिक्षा का तिरस्कार कर दिया था। आप इस नीतिवचन के शब्दों को याद करकर के पीड़ा में विलाप करेंगे, क्योंकि आप तब जान जाएंगें कि आपका पाप कितना दर्दनाक है (भजन 36:1-4)।
यहाँ सुलैमान पराई स्त्री के खिलाफ़ लंबी चेतावनी दे रहा है – वह व्यभिचारिणी जो आकस्मिक यौन-सम्बन्ध और व्यभिचार की पेशकश करती है (नीतिवचन 5:3-6)। यह लम्बी चतावनी नीतिवचन 5:8-13 में है, जिसमें उसने अपने बच्चों से हर कीमत पर उससे दूर रहने का अनुरोध किया। उसने उन्हें चेतावनी दी कि अगर आज वे उस स्त्री को चुनते हैं तो भविष्य में एक दिन आएगा जब वे अपने पिता की सलाह न मानने और उसका तिरस्कार करने के लिए हाय मारकर खून के आँसू रोएँगे।
जब एक पापी अपने अन्तिम समय में आता है और उसे विनाश और मृत्यु का सामना करना पड़ता है, तो वह अपने जीवन में किए गए मूर्खतापूर्ण फैसलों पर आहें भर-भरकर शोक करता है (नीतिवचन 5:11; 7:23; व्यवस्थाविवरण 32:29; यिर्मयाह 5:31)। नरक में कोई भी अविश्वासी नहीं है। मृत्युशैया पर बहुत कम लोग हैं! पापी की शिकायत में उन लोगों की वफादार और दयालु चेतावनियों को अनदेखा करने और उनका तिरस्कार करने का पश्चाताप शामिल होगा जिन्होंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की थीं (नीतिवचन 5:12-13)।
युवक, खूबसूरत युवती के लिए तेरी वासना अफिम जैसा शक्तिशाली नशा है (नीतिवचन 6:25; 7:26), लेकिन इसकी लत लगाने वाली शक्तियाँ और विनाशकारी परिणाम किसी भी रासायनिक मादक पदार्थ से अधिक भयानक हैं (नीतिवचन 5:22; 7:27)। वह तेरे प्राण का विनाश कर देगी (नीतिवचन 6:32)। हर कीमत पर उससे दूर रह। उन जगहों पर जाने से बच जहाँ वह जाती है। ऐसी किसी भी चीज़ से बच जो तुझे उसके बारे में सोचने पर मजबूर करे। अपने जीवन को अच्छे और स्वास्थ्यप्रद विकल्पों से भर। परमेश्वर से प्रार्थना कर कि वह तुझे एक कुलीन और सुशील पत्नी दें और तेरे दिल में उस पत्नी के लिए अत्यधिक जुनून और प्रेम भर दे।
तुझे यहाँ चेतावनी जा चूकी है। यदि तू इस चेतावनी को अनदेखा करता है या यौन वासना और पाप के मार्ग पर चलते रहता है, तो जल्द ही तुझे अपनी इस बड़ी मूर्खता पर पछतावा होगा। यदि तू तरस और प्रेम से भरी उस शिक्षा से बैर रखता है और डाँट का तिरस्कार करता है जो तेरे जीवन को बचा सकती है, तो जब तेरा अधर्म तुझे खोज निकालेगा तो यह तेरे दुख को और बढ़ा देगा। आज ही खुद को बचा। सलाह पर ध्यान दे। अपना प्राण समर्पित कर। उससे दूर भाग।
शिमशोन अपने माता-पिता की चेतावनी को याद करकर के कितना दुखी हुआ? जब वह एक पलिश्ती औरत के पीछे एक निरंतर घेरे में अंधाधुंध तरीके से भटक रहा था, तो उसने कितनी बार इस चेतावनी को सुना, “क्या तेरे भाइयों की बेटियों में, या हमारे सब लोगों में कोई स्त्री नहीं है कि तू खतनाहीन पलिश्तियों में की स्त्री से विवाह करना चाहता है?” लेकिन इस मूर्ख ने वासना की शक्ति को शिक्षा पर हावी होने दिया दिया, और अब बहुत देर हो चुकी थी। उसे केवल आत्महत्या में अपने छुटकारे की उम्मीद नज़र आई।
एक अमीर मनुष्य ने खुद को नरक में पाया। जब आराधनालय में बाइबल पढ़ी जा रही थी, तब वह दिवास्वप्न देख रहा था। उसने अपने विवेक की चीखों को दबा दिया था। उसने माता-पिता, शास्त्रियों और शिक्षकों की डाँट को तुच्छ जाना था। अब समय आया जब अब्राहम ने उससे कहा, “पुत्र, स्मरण कर!” अब बहुत देर हो चुकी थी। आह, शिक्षा और डाँट का धन्य अवसर! अब यह चला गया था। नरक तपन जल रहा था। और समय ही समय! उसने क्यों नहीं सुना? क्यों? उसके शिक्षकों ने उसे इस जगह के बारे में चेतावनी दी थी।
पाठक, आपका क्या हाल है? क्या आपने भी शिक्षा से बैर रखा है? क्या आपने डांट का तिरस्कार किया है? क्या आपको ऐसा लगा कि आप बेहतर जानते हो? क्या आप उपदेश देते समय सो गए हो? उपदेशक को तुच्छ जाना है? शोरगुल और गतिविधि के साथ उसकी गंभीर चेतावनियों और शिक्षा को दबा दिया है? आप परमेश्वर और मनुष्यों की दया के विरुद्ध पाप करते हो, और जल्द ही आप अपने इस दयनीय चुनाव पर पछताओगे। आज खुद को नम्र बनाओ। अपने दुस्साहस पर पश्चाताप करो। अपने पाप को स्वीकार करो। और पाप के बजाए आज्ञा मानना सीखो।
धन्य परमेश्वर तुम्हारे इस विद्रोह को हमेशा ही बर्दाश्त नहीं करेगा। वह तुम्हें अचानक नष्ट कर देगा, और इसका कोई उपाय न होगा (नीतिवचन 29:1)। तुम उस पशु के समान हो जो वध किए जाने के लिए ले जाया जाता है (नीतिवचन 7:22-23; 10:17; 12:1)। परमेश्वर हमेशा ही तुम्हें तुम्हारे पाप से आगाह नहीं करता रहेगा। ज़मीर की ये दयालु पीड़ाएँ ख़त्म हो जाएँगी, और फिर तुम अपने पाप में सड़ने के लिए हमेशा के लिए कठोर कर दिएँ जाओगे।
यीशु मसीह अपनी कलीसियाओं के बीच रहता है (प्रकाशितवाक्य 1:9 – 2:1)। वह समझवालों को पुकारता है कि वे स्मरण करे कि वे कहाँ से गिर गए हैं, पश्चाताप करने कहता है, और उनसे पहले के-से काम करने के लिए कहता है (प्रकाशितवाक्य 2:5)। यदि वे मना करते हैं, तो वह तुरंत आएगा और उस कलीसिया का दीपक बुझा देगा, या वह पाप करने वाले चर्च के सदस्यों को मार देगा (प्रकाशितवाक्य 2:1-5,20-23), जैसे उसने हनन्याह और सफीरा को मार डाला था (प्रेरितों के काम 5:1-11)। याद रखें कि कुरिन्थ के विश्वासियों के साथ क्या हुआ था (1 कुरिन्थियों 11:28-32)। पश्चाताप करो! शिक्षा और डाँट से प्रेम रखो!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।