नीतिवचन 4:6
बुद्धि को न छोड़, वह तेरी रक्षा करेगी; उससे प्रीति रख, वह तेरा पहरा देगी।
एक कुलीन स्त्री है जो आपको जीवन के दर्द और संकटों से बचाएगी। हर इन्सान को उसकी ज़रूरत होती है, क्योंकि उसका जीवन कैसा होगा यह उसके साथ उसके रिश्ते पर निर्भर करता है। वह परिपूर्ण और सुंदर है, फिर भी किसी भी इन्सान के लिए उपलब्ध है। इन्सान उसे न छोड़े इसी में उसकी भलाई है, और उसे उससे प्रीति रखनी चाहिए। अगर वह इन सरल शर्तों को पूरा करता है, तो वह उसका पहरा देगी, और उसे समृद्ध बनाएगी। वह उसे असफलता से बचाएगी और सुरक्षित रखेगी। यह स्त्री कौन है? यह स्त्री अद्भुत बुद्धि है।
युवा पुरुष स्त्रियों के बारे में बहुत सोचते हैं, इसलिए दाऊद ने अपने बेटे का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस खुबसूरत उपमा को प्रयुक्त करके एक स्त्री के रूप में बुद्धि का मानवीकरण किया। यह दाऊद की साहित्यिक रचना है, क्योंकि सुलैमान ने अभी-अभी अपने बचपन का वर्णन किया है, “देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, और माता का अकेला दुलारा था। और मेरा पिता मुझे यह कहकर सिखाता था -” (नीतिवचन 4:3-4)। सुलैमान ने अपने बेटे को उसके पिता के साथ उसके रिश्ते और उसे मिली शिक्षा का हवाला देकर उपदेश दिया।
हम समझते हैं कि दाऊद की सुलैमान को शिक्षा नीतिवचन 4:4 से आरम्भ हुईं, लेकिन यह निर्धारित करना कठिन है कि इसका अंत कहाँ होता है और उसके बाद सुलैमान अपनी शिक्षा फिर से कहाँ आरम्भ करता है। नीतिवचन की पुस्तक के इस अद्भुत अनुमोदन पर विचार करें! प्रख्यात दाऊद ने सीधे तौर पर नीतिवचन की रचना करके और परोक्ष रूप से सुलैमान को शिक्षा देकर इसकी मूल्यवान सामग्री में योगदान दिया। जो व्यक्ति ऐसी पुस्तक की उपेक्षा करता है, जो बुद्धि रूपी स्त्री को त्याग देता है, वह जीवन में असफल होने का फैसला लेता है।
अमेरिकी इस विचार की सराहना करते हैं कि एक महान स्त्री उनकी रक्षा करती है, क्योंकि उनके पास न्यूयॉर्क के दरिया में लिबर्टी नामक स्त्री की भव्य मूर्ति है जो थके हुए, गरीब, भीड़भाड़ वाले और बेघर लोगों के लिए जो खुलकर सांस लेने के लिए तरस रहे हैं, रास्ता रोशन करने के लिए अपनी मशाल को ऊपर उठाए हुए है। वह लाखों अप्रवासियों के लिए स्वतंत्रता की किरण और घर लौटने वाले सैनिकों के लिए सुरक्षा का संकेत रही है। उसके शब्द उत्साहजनक हैं; उसकी छवि प्रभावशाली है; और संयोजन शक्तिशाली है। बुद्धिमान पाठक दाऊद के इन वचनों पर विचार करेगा, रूपक की कल्पना करेगा, और अपना सबक ले लेगा।
आपका जीवन इस बात पर निर्भर करता है कि जो बुद्धि आपको दी जाती है, उसके साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं। आपके माता-पिता ने आपको सबसे पहले बुद्धि सिखाई। उसके बाद, शिक्षकों और पास्टरों ने आपको सिखाने के लिए मेहनत कीं। लेकिन सबसे बढ़कर, बुद्धि बाइबल के पन्नों में पायी जाती है, जहाँ स्वर्ग के परमेश्वर ने हम सब के लिए सफल और समृद्ध जीवन और अनंत काल के लिए व्यवस्था दीं हैं (व्यवस्थाविवरण 29:29; भजन 19:7-11; 119:98-100,104,130; यशायाह 8:20; 1 तीमुथियुस 6:3-5; 2 तीमुथियुस 3:16-17; 4:1-4)।
आप प्रतिदिन कई ऐसे निर्णय लेते हैं जिनके अल्पकालिक या दीर्घकालिक परिणाम होते हैं। जीवन ऐसा है मानों किसी खदानवाले क्षेत्र से गुजरना। यहाँ एक गलत कदम, या वहाँ एक गलत कदम, बस फिर अगर कुछ है तो सिर्फ नुकसान, दर्द और विपत्ति। जीवन एक भूलभुलैया की तरह है, बस एक गलत मोड़ और आप अपने जीवन के लिए परमेश्वर की श्रेष्ठता से वंचित रह जाते हैं। लेकिन परमेश्वर ने आपको जीवन के खदानीन क्षेत्र के माध्यम से एक विशेष मार्गदर्शक और जीवन की भूलभुलैया के माध्यम से सर्वोत्तम संभव जीवन के पुरस्कार के लिए एक विद्वान् भी दी है – बुद्धि रूपी स्त्री!
यदि आप अपने माता-पिता, शिक्षकों और बाइबल द्वारा दी गई बुद्धि को त्याग देते हैं, तो आप एक मूर्खतापूर्ण जीवन के दर्दनाक परिणामों को भुगतेंगे। लेकिन यदि आप बुद्धि को धारण करेंगे और उससे प्रीति रखेंगे, तो यह आपको उन असाध्य कठिनाइयों से मुक्ति दिला सकती है, जिनसे अधिकांश लोग हर दिन जूझते हैं। सबक सरल है। आप बुद्धि के साथ क्या करेंगे? आज आपने बुद्धि की पुस्तक, बाइबल के साथ क्या किया है? क्या आपने इसकी समझ और सत्य के सामने खुद को नम्र किया है?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।