नीतिवचन 4:3

देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, और माता का अकेला दुलारा था।

बच्चे परमेश्वर का वरदान हैं, लेकिन वे माँ-बाप के लिए जिम्मेदारियाँ भी ले आते हैं। यदि एक पत्नी अपने पति से गर्भ धारण करती है, और वह बच्चे को जन्म देती है, और वे दोनों मिलकर उस बच्चे का पालन-पोषण करते हैं, तो उन्होंने जानवरों से ज्यादा कुछ नहीं किया है – क्योंकि उन्होंने सिर्फ़ अपनी प्रजाति का पुनरुत्पादन किया है। एक सच्चा पिता और माँ अपने हर बच्चे से प्रेम करेंगे। और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि वे प्रत्येक बच्चे को सावधानीपूर्वक बुद्धि और ज्ञान सिखाएँ।

सुलैमान के माता-पिता दाऊद और बतशेबा थे। परमेश्वर ने सुलैमान से प्रेम किया, और दाऊद ने भी। परमेश्वर ने दाऊद के सभी पुत्रों में से सुलैमान को इस्राएल का अगला राजा बनने के लिए चुना। सुलैमान जानता था कि उसके पिता उससे विशेष प्रेम करते थे – “मैं अपने पिता का पुत्र था” – और उसके पिता ने उसे बहुत सी बातें सिखाईं (नीतिवचन 4:1-9)। सुलैमान के राज्याभिषेक के समय दाऊद ने उसे जो सलाह दीं, वह बहुत ख़ास थी (1 इति 28:1-21), और जब वह अपनी मृत्यु शय्या पर था तब भी उसने अपने पुत्र को जो सलाह दीं वह भी बहुत बुद्धिमानीपूर्ण थी (1 राजा 2:1-9; 2 शमू 23:1-7)।

बतशेबा भी सुलैमान से बहुत प्रेम करती थी। भले ही उसके चार बेटे थे, फिर भी वह अपने जीवन के पल उससे बहुत प्रेम और लाड़-दुलार करती थी। महानतम पुरुषों की ऐसी ही माताएँ होती हैं – महिलाएँ जो उनसे बहुत प्रेम करती हैं और उन्हें मर्द बनाने के लिए तैयार करने हर संभव प्रयास और सब कुछ करती हैं। बतशेबा ने भी सुलैमान को शिक्षा दी (नीतिवचन 1:8; 6:20; 31:1), और जब ऐसा लगा कि राज्य का सिंहासन उसके एक प्रतिद्वंद्वी भाई को दिया जा सकता है, उसने उसके लिए दाऊद से अनुरोध किया (1 राजा 1:11-40)।

सुलैमान ने अपने माता-पिता के प्रति उसके अथाह प्रेम के आधार पर तर्क दिया कि वे उसे शिक्षा का महत्व और उद्देश्य समझाना चाहते थें (नीतिवचन 4:3-9), क्योंकि वह चाहता था कि उसके बच्चे भी उन्हें सिखाने की उसकी महान इच्छा और उद्देश्य को समझें (नीतिवचन 4:1-2)। नीतिवचन की पुस्तक मुख्य रूप से सुलैमान की अपने बच्चों, विशेषकर अपने बेटे को पिता की सलाह है। और बुद्धि तथा ज्ञान सिखाने में माता-पिता का जो प्रेम है उसका व्यावहारिक अनुप्रयोग वह सबक है जो आपको इस नीतिवचन से सीखना है।

बच्चे तो जानवर भी पैदा करते हैं। जानवर अपने बच्चों को पालते हैं। जानवर उनके लिए शिकार लाते हैं। जानवर अपने बच्चों को जीवित रहना सिखाते हैं। पशु पारिवारिक शिकार करते हैं। जानवर मर जाते हैं और अपने बच्चों के लिए एक पारिवारिक मांद या कोई गुफ़ा छोड़ जाते हैं। लेकिन आप जानवर नहीं हो! यदि आपका पालन-पोषण मुख्य रूप से प्रजनन, खाना खिलाना, कपड़े पहनाना, उन्हें स्कूल भेजना और उन्हें आर्थिक रूप से मदद करना है, तो आपने जानवरों से ज्यादा कुछ नहीं किया है। और आपने उन मूर्तिपूजक माता-पिता से अधिक कुछ नहीं किया है जो वे अपने बच्चों के लिए करते हैं। परमेश्वर ने आप को बहुत अधिक देकर आपको एक भंडारी बनाया है।

आपका बच्चा एक शाश्वत आत्मा है जो अपने सृष्टिकर्ता से उधार ली है। आपको प्रत्येक बच्चे को परमेश्वर की बुद्धि – नीतिवचन और बाइबल की बुद्धि सिखानी ज़रूरी है। होमवर्क कोई बुद्धिमत्ता नहीं है – अनन्तकाल की दृष्टि से यह कुछ भी नहीं है। किसी विश्वविद्यालय के माध्यम से उनका भुगतान करना और भी बुरा हो सकता है – आप उनके दिमाग को परमेश्वर के ज्ञान से दूर कर रहे हैं। ईश्वर-विरोधी सोच में डिग्री पाना पागलपन भरी सोच का लाइसेंस है। वास्तविकता को जानें! उन्हें कुछ ऐसा सिखाएँ जो मूल्यवान है! दाऊद ने कहा, “हे लड़कों, आओ, मेरी सुनो; मैं तुम्हें यहोवा का भय मानना सिखाऊंगा” (भजन 34:11)।

दाऊद और बतशेबा सुलैमान से प्रेम करते थे, इसलिये उन्होंने उसे सिखाया। क्या आप अपने बच्चों से प्रेम करते हैं? इसका भावनात्मक भावनाओं और उनके लिए भोजन, कपड़े, आश्रय और शिक्षा प्रदान करने से कोई लेना-देना नहीं है। क्या आप उन्हें इसी पुस्तक में निहित परमेश्वर का भय और परमेश्वर की बुद्धि सिखाकर परमेश्वर और धर्मी लोगों के सामने नैतिक सफलता के लिए तैयार कर रहे हैं?

पिताओं, यह कोई विकल्प नहीं है। दिन भर के काम के बाद अपनी शारीरिक या मानसिक थकान को भूल जाइए। हर दिन के कुछ हिस्सों को शिक्षा के अवसरों के रूप में देखा जा सकता है। मूसा ने इस्राएल के पितरों को आज्ञा दी, कि जब उनके बच्चे घर में बैठे, मार्ग पर चलते, भोर को उठते, और रात को सोते हैं, तो वे हर समय उन्हें मन लगाकर शिक्षा दिया करें (व्यवस्थाविवरण 6:4-9)। यदि आप इस कर्तव्य को सावधानीपूर्वक और ईमानदारी से पूरा करते हैं, तो आप अपने बच्चों का गौरव बनेंगे , और उन्हें आप पर नाज़ होगा (नीतिवचन 17: 6)।

यह मामला कितना गंभीर है? जीवन या मृत्यु या नरक! सही शिक्षा आपके बच्चे को अकाल मृत्यु या पृथ्वी पर अपनी ज़िन्दगी नरक बनाने के बेकार जीवन से बचा सकती है (नीतिवचन 23:13-14)। शिक्षा की उपेक्षा हमेशा के लिए आपकी शर्मिंदगी का कारण बनेगी (नीतिवचन 29:15)। माता-पिता, आप इस दुनिया में अपने बच्चे के भविष्य के भाग्य को नियंत्रित करते हैं (नीतिवचन 22:6,15)। आज आप उन्हें कैसी नियति या कैसा भविष्य देंगे?

यह मामला कितना गंभीर है? पिताओं को अपने बच्चों को ज्ञान और बुद्धि सिखाने की आज्ञा दी गई है (इफि 6:4), और अगर विधवाओं ने माँ होने का यह महत्वपूर्ण फर्ज़ नहीं निभाया है तो उनकी कोई मदद नहीं की जानी चाहिए (1 तीमु 5:9-10)। महान स्त्रियाँ अपने इस फर्ज़ को गंभीरता से लेती हैं, और उनके अद्भुत बच्चे होते हैं, जैसे शमूएल और तीमुथियुस (1 शमू 1:24-28; 2 तीमु 1:3-5; 3:15)। जो स्त्री इस कर्तव्य को सावधानीपूर्वक और ईमानदारी से निभाती है उस स्त्री के बच्चे उसकी प्रशंसा करेंगे (नीतिवचन 31:28)।

क्या आप अपने बच्चों से प्रेम रखते हैं? अगर हाँ, तो आप उन्हें फटकारेंगे और डांटेंगे, ताकि वे अपने जीवन में जो मूर्खता करते हैं, उसके विपत्तिकारक और विनाश करनेवाले नातिजों से उन्हें से बचाया जा सके (नीतिवचन 3:12; 13:24; 19:18; 29:17)। जब तक आशा है, ऐसा आज से और अभी से करें। ऐसा समय-समय पर करें, इससे पहले कि वे बुरी आदतें सीख लें। उनके रोने पर तरस मत खाओं। स्वर्ग का परमेश्वर कहता है कि यदि आप उन्हें परमेश्वर का भय मानना और बाइबल का ज्ञान सिखाने के गंभीर कार्य में संलग्न नहीं होते हैं, तो आप अपने बच्चों से प्रेम नहीं, बल्कि नफ़रत करते हैं, ।

यह सिलसिला उस वक़्त ख़तम नहीं होता जब आपके बच्चे बड़े हो जाने पर घर से बाहर अपने पेशे में चले जाते हैं, क्योंकि पोते-पोतियाँ भी एक ज़िम्मेदारी हैं (भजन 71:18; 78:1-8; योएल 1:1-3)। यदि वे धार्मिकता और बुद्धि के मार्ग पर चलते हैं, तो वे अपने घर के वृद्धों का मुकुट हैं (नीतिवचन 17:6)। एक मूर्ख बेटा उसके पूरे परिवार के लिए विपत्ति और शर्मिंदगी है (नीतिवचन 10:1; 17:21,25; 19:13), और एक मूर्ख पोता आंशिक रूप से आलसी दादा का दोष है, जिसने अपने बेटे को एक नीतिमान पिता बनने की शिक्षा नहीं दीं।

बाल-प्रशिक्षण की दुनिया की विचारधारा बेंजामिन स्पॉक, नासमझ मोबाइल, बोतल से दूध पिलाना, डॉ. सीस, सेसम स्ट्रीट, सार्वजनिक चिड़ियाघर में जबरन घुमाना-फिराना, एमटीवी शो, दस वर्ष का होने पर एक स्मार्ट फोन, सोलह वर्ष में डेटिंग, अठाराह वर्ष का होने पर एक बाइक, हार्मोनल रूप से पागल लोगों के लिए एक डेकेयर में खर्च-भुगतान, चार साल की पार्टी, और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ एक भव्य शादी जिसे वे “प्रेम” करते हैं, यह सब कुछ शामिल है।

शिक्षा के बारे में उनकी विचारधारा बंदरों के पतित वंशजों द्वारा तैयार किया गया एक दायरा और अनुक्रम है, जो परमेश्वर और सत्य से नफरत करते हैं, माता-पिता का उपहास करते हैं, बाइबल का मज़ाक उड़ाते हैं, प्रार्थना पर हसते हैं, और सब बातों में अनैतिक हैं। नर्सरी से मास्टर डिग्री तक 20 वर्षों तक उनका ब्रेनवॉश करने के बाद, वे दुनिया की अब तक की सबसे नैतिक रूप से दिवालिया और सामाजिक रूप से निकम्मी पीढ़ी को स्नातक बनाते हैं।

क्या आप अपने बच्चे से प्रेम करते हैं? अपने प्रेम को इस पाशविक पीढ़ी के मानकों से मत मापो; अपने प्रेम को परमेश्वर के पवित्र और प्रेरित धर्मग्रंथों के मानक से मापें। यदि आपने उन्हें केवल पाला है और कोमलता से उनका भरण-पोषण किया है, तो आपने अपने बच्चों के लिए पशुओं से अधिक कुछ नहीं किया है। यहां बुद्धि का पाठ सीखें। उन्हें प्रभु का भय, नीतिवचन का ज्ञान, यीशु मसीह की महिमा, अपने चुने हुए लोगों के उद्धार में परमेश्वर का अनमोल अनुग्रह और जीवन बदलने वाली अनंतकाल के जीवन की आशा के विषय में सिखाएं।

क्या आपके अपने ऐसे माता-पिता रहें हैं? फिर स्वर्ग के परमेश्वर को धन्यवाद दो और उसकी स्तुति करो और यदि आपके माता-पिता अभी भी जीवित हैं तो उन्हें भी धन्यवाद दो। परमेश्वर ने आपको अच्छे माता-पिता देकर आप पर बहुत दया की, और आपको उसे और अपने पिता और माँ का शुक्रियादा करना चाहिए। उसका फैसला आप पर शुद्ध अनुग्रह और दया के कारण था, क्योंकि उसने न तो आपसे सलाह ली और न ही उनसे। उसके गौरवशाली और सर्वोच्च नाम की स्तुति करो!

यदि आपके ऐसे माता-पिता नहीं थे, तो इस नीतिवचन के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दें और अपने वंश में अधर्मी पालन-पोषण और बेकार परिवारों के चक्र को तोड़ें। ज़रूरी नहीं कि आप इतिहास को दोहराए और अपने बच्चों को प्रेमरहित और खराब तैयारी के साथ इस दुनिया में जीवन जीने के लिए भेज दें। आप एक नया पारिवारिक वृक्ष शुरू कर सकते हैं और अपने परिवार में प्रेम, बुद्धि और ज्ञान की एक जीवंत मिसाल कायम कर सकते हैं।

केवल एक ही आदर्श और सिद्ध पिता है – परमपिता परमेश्वर। इस पापी मानव-जाति के अनाथालय को देखकर, उसे एक भी ऐसा नहीं मिला जो उसे समझता हो या उसे खोजता हो (भजन 14:1-3)। इसलिए उसने शुद्ध अनुग्रह से कुछ मनुष्यों को अपने ले-पालक पुत्र बनाने का फैसला किया, उनके पापों का दाम चुकाने अपने एकलौते पुत्र को मरने के लिए भेजा, अपनी आत्मा से उनमें एक नए चरित्र का निर्माण किया, और उनके लिए स्वर्ग में अनन्त विरासत तैयार की (मत्ती 25:34; रोमियों 8:29- 39; इफि 1:3-12)। सुसमाचार क्या है? अपने ले-पालक पुत्र बनाने की यही अच्छी खबर!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।