नीतिवचन 4:16

क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उनको नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएँ, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।

दुष्ट मित्र आपको बर्बाद कर देंगे। यदि आप बुद्धि और पवित्रता में बढ़ना चाहते हैं, तो आपको मूर्ख मित्रों से बचना ज़रूरी है। पौलुस ने लिखा, बुरी संगति अच्छे आचरण को भ्रष्ट कर देती है (1 कुरिन्थियों 15:33)। सुलैमान ने अपने बेटे को बुरे लोगों से दूर रहने की हिदायत दी (नीतिवचन 4:14-15)। उनके दिल-दिमाग पाप के वश में हैं और उनके विचार पाप ही के होते हैं (नीतिवचन 4:16-17)।

अच्छाई और बुराई एक-दूसरे के विरोधी हैं, और अच्छे लोग और बुरे लोग भी एक-दूसरे के विरोधी हैं। वे एक-दूसरे के शाश्वत शत्रु हैं (नीतिवचन 29:27)। बुद्धिमान और सत्य पर चलनेवाले लोग सफल जीवन जीने का फैसला लेते हैं, और परमेश्वर उन्हें ज्योति देकर आशीषित करता है (नीतिवचन 4:18)। मूर्ख और दुष्ट लोग अंधकार में रहते हैं, अभिमानी और अज्ञानी लोग अपने मनों के अंधेपन के कारण ठोकरे खा-खाकर व्यर्थ का जीवन जीते हैं (नीतिवचन 4:19)।

पृथ्वी पर दो प्रकार के लोग रहते हैं – धर्मी और दुष्ट। दुष्ट लोग भले ही बाहरी तौर पर अच्छे काम करते हों, लेकिन वे काम ऐसे मन से आते हैं जो परमेश्वर की नज़र में सिर्फ़ बुरा है (भजन 14:1-3; रोमियों 3:9-18)। जबकि धर्मी लोग कभी-कभी मूर्खतापूर्ण जीवन जी सकते हैं, फिर भी उनका मन धर्मी होता है जो पाप के कारण पीड़ा में रहता है (भजन 73:16-22; 2 पतरस 2:7-8)।

यह नीतिवचन और इसके बाद वाला नीतिवचन दुष्ट लोगों के भ्रष्ट चरित्र के बारे में सुलैमान की चेतावनी हैं (नीतिवचन 4:16-17)। उनके लिए बुराई करना और दुष्टता नींद से अधिक महत्वपूर्ण है। जब तक वे दूसरों को बिगाड़ न दे या चोट नहीं पहुँचाते, तब तक वे न तो चैन से बैंठ सकते हैं और न ही उन्हें शान्ति मिलती है। दुष्टता और हिंसा उनकी रोटी और नशा है। उन्हें अपनी भूख मिटाने के लिए हर दिन दुष्टता और हिंसा का सेवन करना ही पड़ता है!

कोई भी मनुष्य तटस्थ नहीं होता। धर्मी लोग यीशु मसीह और पवित्रता के अनुयायी हैं, और दुष्ट लोग शैतान और पाप के बंदी-ग़ुलाम हैं। मनुष्य या तो बाइबल की पूर्ण शर्तों पर अपने जीवन की बुनियाद रखते हैं, या फिर इस दुनिया के झूठ की बुनियाद पर जो शैतान से जन्मा है। यह बहुत बड़ा विरोधाभास है जो सच्चे और समर्पित मसीहियों के लिए सांसारिक मित्र बनाना असंभव बना देता है।

अमेरिका और दुनियाभर में मशहूर NEA, ACLU, PTA, NOW, MTV, CNN, FNN, UN, PETA, ECM, AFL-CIO, UAW, USA, DNC, RNC, और इन जैसे अन्य संगठन बाइबल-सम्मत ख्रिश्चन धर्म को उखाड़ फेंकने के लिए समर्पित हैं। वे दिन-रात दुष्टता करने और लोगों को धार्मिकता और सच्चाई से गिराने के लिए काम करते हैं। वे तब तक नहीं सो पाते जब तक कि वे यीशु मसीह, उनके शिष्यों और उनके सिद्धांत को पृथ्वी से मिटा न दें। बस आप बाइबल-सम्मत किसी भी विषय पर दृढ़ रुख अपनाएँ और आप उन्हें पहचान लेंगे!

आपको अपने मित्रों और साथियों का बड़ी सावधानी और सख्ती से मूल्यांकन करना अवश्य है और ऐसे लोगों की मित्रता से बचना है जो परमेश्वर के उच्च मानकों पर खरे नहीं उतरते, जैसा कि दाऊद ने किया था (भजन 15:4; 101:3-8; 119:63,79)। और सुलैमान ने भी यही सिखाया (नीतिवचन 9:6; 13:20; 14:7; 19:27)। आपकी सफलता के लिए इन पापपूर्ण खतरों में आपके परिवार के सदस्य भी हो सकते हैं, लेकिन डीएनए और शारीरिक खून के रिश्तें परमेश्वर या सच्चे शिष्यों के लिए बहुत कम मायने रखते हैं (1 शमूएल 23:17; 2 इतिहास 15:16; मत्ती 10:34-37; लूका 14:25-33)।

स्वर्ग का परमेश्वर और अब तक का सबसे बुद्धिमान पुरुष, सुलैमान हमें आज्ञा देते हैं कि हम इस संसार से दूर रहें, उनकी विचारधाराओं को ठोकर मारे, उनकी जीवन शैली को तुच्छ समझे और उनके प्रस्तावों से घृणा करे (भजन 101:3-8; रोमियों 12:1-2; 2 कुरिंथ 6:14-18; इफिसियों 5:7-13; याकूब 4:4; 1 यूहन्ना 2:15-17)। बाइबल के परम अधिकार के विरुद्ध चाहे कितना भी चालाकीपूर्ण आरोप लगाए जाएं, आपको भ्रष्ट होने से बचने के लिए अपनी पूरी शक्ति से उन षडयन्त्रो से बचना है (1 कुरिन्थियों 15:33; 1 तीमुथियुस 6:3-5; 2 तीमुथियुस 3:1-5)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।