नीतिवचन 4:14
दुष्टों के पथ में प्रवेश मत कर; और बुरे मनुष्यों के मार्ग में मत जा। (केजेवी)
दुष्टता अपराध है। आप यह जानते हैं। परन्तु अवश्य है आप दुष्टों से मित्रता रखने से भी बचे; और ज़रूरी है कि आप उनकी जीवनशैलियों का तिरस्कार करें। राजा सुलैमान ने अपने पुत्र को बुरे मित्रों और उनकी लतों के विषय में चिताया, क्योंकि वह चाहता था कि उसका पुत्र बुद्धि के मार्ग पर और धर्म के पथों पर चले (नीति 4:10-13)।
दुष्टों का मार्ग जोख़िमों से भरा होता है जिसके अंत में कोई आशा नहीं होती (नीति 4:16-19)। उससे बहुत ही दूर रहे (नीति 4:15)। पापियों के मार्ग पर चलते हुए आप कुलीन स्त्री नामक बुद्धि को न तो गले लगा सकते हैं और न ही उससे मिलने वाले लाभों का आनंद ले सकते हैं। सच्ची सफलता और समृद्धि इसी में है कि आप सांसारिक मित्रों और पाप में खोई हुई उनकी जीवनशैली का तिरस्कार करें।
यह सरल नियम गम्भीर हैं, खासकर युवाओं के लिए, क्योंकि वे मित्रों के दबंग बुरे प्रभाव के प्रति अति संवेदनशील होते हैं और बड़ी आसानी से फँस जाते हैं। वे जो कुछ भी टीवी चैनलों और फिल्मों में देखते हैं, उसका उन पर बड़ी ही जल्दी असर हो जाता है, जो कि दुष्टता के मार्ग के सौन्दर्यीकरण से बढ़कर कुछ नहीं हैं। वे झूठे शिक्षकों की फुसलाहट और चालाक उपदेश का आसानी से शिकार हो जाते हैं। इसलिए यह सरल और सीधी आज्ञा गम्भीर है।
“धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे आचरणों को बिगाड़ देती है” (1 कुरिं 15:33)। यह कुरिन्थ की कलीसिया में मौजूद झूठे शिक्षकों के विषय में पौलुस की चेतावनी है जो मरे हुओं के पुनरुत्थान से इन्कार कर रहे थे। धोखा खाने के विषय में चेतावनी क्यों दी जा रही थी? इसलिए क्योंकि बहुतों को लगता है कि वे अधर्मी मनुष्यों के प्रलोभन का सामना कर सकते हैं। तो वही कुछ लोग समझते हैं कि वे बुरे मनुष्यों पर अपनी धार्मिकता का प्रभाव डालकर उन्हें बदल सकते हैं। दोनों ही ग़लत हैं। धोखा न खाओ।
दाऊद राजा ने इसे इस प्रकार कहा “क्या ही धन्य है वह पुरुष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है” (भजन 1:1)। इस नियम ने लूत को (उत्प 13:10-13), दीना को (उत्प 34:1), सुलैमान को (1 राजा 11:1-10), यहोशापात को (2 इति 18:1-3; 20:35-37; 21:1-6), और पतरस को (मत्ती 26:58) बचाया होता। आप के विषय में क्या?
दुष्टों के तो मार्ग में भी मत जाओ। परन्तु यदि आप स्वयं को वहां पाते भी हो, तौभी उनके साथ और आगे मत बढों। वहां से निकल आओ! अभी! क्या आप इस गम्भीर नियम को अनदेखा कर रहे हैं? आप किस प्रकार के जिमखाने में जाते हैं? क्या आप केवल प्रभु में किसी विश्वासी युवति से ही विवाह करेंगे? आप ने कौन-सा स्कूल या कॉलेज चुना है? आपके मित्र कितने धर्मी और परमेश्वर का भय मानने वाले हैं? आप किस प्रकार की किताबे, पत्रिकाएं या उपन्यास पढ़ते हैं? आप किस किस्म का संगीत सुनना या टीवी चैनल तथा OTT देखना पसंद करते हैं? क्या कोई ऐसा परिवार है जिससे आप को बचना चाहिए?
परमेश्वर दुष्टों से अलग होने के विषय में गम्भीर हैं (नीति 9:6; 13:20; 14:7; 22:24-25; 2 इति 19:2; भजन 101:3-8; रोमि 16:17-18; 1 कुरिं 5:1-13; 2 कुरिं 6:14-17; गला 1:6-9; इफि 5:11; 2 थिस्स 3:6; 1 तिमु 6:5; 2 तिमु 3:5; तीतुस 3:10-11; याकूब 4:4; प्रका 18:4)। आप इस संसार से बाहर तो नहीं निकल सकते (1 कुरिं 5:9-10), परन्तु आप को उसके साथ अनुरूप नहीं होना है (रोमि 12:1-2; 1 युहन्ना 2:15-17)। इस संसार में नैतिकता, जीवशैली या जो भी दार्शनिकता और तत्वज्ञान हैं वह सब परमेश्वर के विरोध में हैं।
दुष्टों की नैतिक जीवनशैली क्या हैं? पाप को उन्नत करने वाली आदतें और प्राथमिकताएं! आप गतिविधियों और स्थानों का उपयोग करने वालों के द्वारा उनकी पहचान कर सकते हैं। आज के संगीत की परोक्ष रूप से कोई समीक्षा या विश्लेषण किये बिना ही, उसे बनाने वाले निर्माता, गायक और श्रोता उसकी भर्त्सना करते हैं – क्यों? क्योंकि वे आम रूप से दुष्ट हैं। नाईट क्लबों का अध्ययन या पड़ताल करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिन्होंने उन्हें बनाया है और जो वहा के सदस्य बन जाते हैं वे अन्धकार से प्रेम करते हैं।
आप ऐसी प्रार्थना कैसे कर सकते हैं “कि हमें परीक्षा में न डाल” जब कि आप प्रभु की इस आज्ञा की कि “जागते रहो, और प्रार्थना करते रहो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो” अवज्ञा और उपेक्षा करते हैं? क्या आप को मित्रों की ज़रूरत है? तो ऐसे मित्र बनाएं जो भले हैं और जो आप को पवित्रता के लिए उकसाएंगे (नीति 13:20; भजन 119:63,79; तीतुस 1:8)। प्रभु यीशु मसीह की एक सच्ची कलीसिया में आप भले मित्रों को पाएंगे जिनका धर्मी जीवन आप को प्रभावित करेगा ताकि आप उचित प्रेम और सेवा को सिख सकें।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।