नीतिवचन 4:12

चलने में तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तौभी ठोकर न खाएगा।

क्या आप का जीवन बेड़ियों या बंधनों में जकड़े हुआ है, जिसकी वजह से आप सफ़ल नहीं हो पा रहे हैं? क्या आप अपने सामने आने वाली बातों से लड़खड़ा जाते हैं और गिर जाते हैं, जिससे आपको दर्द और परेशानी होती है? जीवन जीने का एक बेहतर मार्ग है – एक ऐसा जीवन जो सब प्रकार के नुकसान से रहित है और जिसका मार्ग आसान है और तेज़ी से प्रगति की ओर ले जाता है।

सुलैमान ने एक पिता के रूप में अपने बेटे को सम्मति दी ताकि उसे जीवन की कठिनाइयों से बचा सके (नीतिवचन 4:10-11)। बुद्धि का मूल्य अद्वितीय है (नीतिवचन 4:1-9)। क्योंकि जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, उनसे बचने के लिए बुद्धि और उपदेश की आवश्यकता होती है। अब समय आ गया है कि आप बुद्धि के मूल्य को और भी ठीक रीति से समझें।

नीतिवचन क्या कहता है उस पर गौर करें। यदि आप बुद्धि सीखोगे, तो जीवन में आगे बढ़ते समय आपको रोक टोक न होगी, मतलब आपके कदम डगमगाएंगे नहीं। चलने में रोक टोक का क्या अर्थ हैं? यह एक ऐसा कठिन जीवन है जिसमें आप सुखविलास और समृद्धि का बहुत ही कम आनंद ले पाते हैं। जिस प्रकार जंज़ीरें एक व्यक्ति को बांधकर रखती हैं और उसे हिलने-डुलने नहीं देती, उसी प्रकार जन्मजात मूर्खता एक व्यक्ति को बाँधें रखती है और उसे आनन्द और सफलता से दूर रखती है।

एक महान जीवन – वास्तविक सफल जीवन – केवल बुद्धि से ही पाया जा सकता है, यही कारण है कि दाऊद ने सुलैमान को सिखाया कि बुद्धि सबसे श्रेष्ठ वस्तु है (नीतिवचन 4:7-9)। उसने वादा किया कि अगर उसका बेटा बुद्धि की बड़ाई करेगा और उससे लिपट जाएगा तो वह उसके बेटे को बढ़ाएगी और उसकी महिमा करेगी। पौलुस ने कुछ ऐसे ही लब्जो में सिखाया, “सन्तोष सहित भक्ति बड़ी कमाई है” (1 तीमु 6:6)।

यदि कोई व्यक्ति मूर्ख ही बने रहने का फैसला लेता है, तो वह एक समृद्ध या सफल जीवन से वंचित रह जाएगा। उसकी मूर्खता उसके रिश्तों को चोंट पहुंचाएगी, जिससे उसका वैवाहिक जीवन दर्द और परेशानी से भरा रहेगा और उसके बच्चे पथभ्रष्ट होंगे, और उसके लिए लज्जा का कारण बनेंगे। क्योंकि वह कोई भी काम बुद्धिमानी से नहीं करता, अत: वह अपने पेशे या नौकरी में भी कभी सफ़ल नहीं हो पाएगा। क्योंकि वह हमेशा आर्थिक घोटालों और ख़राब निवेशों का आसान शिकार बनता रहेगा, इस कारण वह जो थोड़ा बहुत पैसा कमाता है उसे भी बर्बाद कर देगा। क्योंकि उसे सोते रहना और मूर्खतापूर्ण सुखों से प्रेम करना अच्छा लगता है, इस कारण वह हमेशा आर्थिक रूप से पीछे रहेगा और हताश महसूस करेगा।

बिना ठोकर खाए दौड़ने का क्या अर्थ है? यह जीवन की दौड़ में तेजी से प्रगति करते रहना है, यह उन सभी बुरे हालातों, दर्द और परेशानियों से मुक्त रहना है जिन्हें मूर्ख मनुष्य जीवन भर सहता रहता है। वैसे तो हर किसी को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बुद्धि ऐसी है जो चालाक मनुष्य को ऐसी बहुत-सी कठिनाइयों से बचा लेगी। जैसे मूर्ख कठिनाइयों से लड़कर गिर जाते हैं, वैसे वह नहीं गिरेगा। उसका मुँह बार-बार शर्म से काला नहीं होगा, जैसे मूर्ख का होता है।

जीवन छोटा है, और केवल बुद्धि ही आपको उन परेशानियों से बचाएगी जो आपके जीवन को बर्बाद कर सकती हैं। मूर्ख लोगों का जीवन कांटों की बाड़ की तरह है – इससे गुजरना बहुत मुश्किल है (नीतिवचन 15:19)। यह मानव अस्तित्व का एक सिद्धांत है कि मूर्खों का जीवन कठिन होगा (नीतिवचन 13:15)। बुद्धि के बिना, मनुष्य के पास उसका मार्गदर्शन करने के लिए कोई ज्योति नहीं है, और जब उसके जीवन में अचानक संकट आयेंगे तो वह हैरानी से ठोकर खाकर गिर जाएगा (नीतिवचन 4:19)।

यदि कोई व्यक्ति मूर्ख ही बने रहने का फैसला लेता है, तो वह अपने जीवन में दुख और तकलीफ़ों को न्योता देता है (नीतिवचन 8:36)। उसके मित्र ही उसे किसी अपराध में फँसा सकते हैं, और फिर वह जीवन भर के लिए अपराधी बन जाता है। पराई औरत, जो बहुत ही खूबसूरत हो, उसके वैवाहिक जीवन और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर सकती है। बड़ी बड़ी डींगे मारनेवाला चार-सौ बीस उसे किसी व्यावसायिक घोटाले का लालच देकर उसकी सुरक्षित और वास्तविक मौजूदा नौकरी छोड़ने के लिए धोखा दे सकता है। लालची मित्र उसे अपने ऋणों का ज़मानतदार बनाकर उसे से दिवालिया बना सकते हैं।

बुद्धि इंसान की इज्ज़त और शोहरत दिलाती है और उसे हर मुसीबत से सुरक्षित रखती है (नीतिवचन 4:1-11)। आपको और क्या चाहिए? आप बुद्धि कहाँ पा सकते हैं? बाइबल में, माता-पिता से, आपके चर्च के पास्टर से, और बुद्धिमान सलाहकारों से! शर्तें क्या हैं? आपको उनसे सुधार और उपदेश प्राप्त करने के लिए खुद को विनम्र करना होगा, और जो आप सीखते हैं उस पर व्यावहारिक अमल करने के लिए आपको प्रतिबद्ध बनना पड़ेगा।

यदि कोई मनुष्य परमेश्वर और उसके शिक्षकों के वचनों के सामने खुद को विनम्र करता है, और यदि वह उनकी शिक्षा और उपदेश को मानता है और वैसा ही करता है, तो महान परमेश्वर आप ही उसके पैरों को चलाएगा, ठोकर खाने से बचाएगा, और उसे समृद्ध बनाएगा (नीतिवचन 10:17; 13:18; 14:27; 15:32; भजन 32:7-11; 34:11-22; 128:1-6)। धर्मी का मार्ग धन्य है! भला आप कोई अन्य रास्ता क्यों चुनेंगे? आज ही अपने आप को विनम्र करें, और विनम्र होकर पवित्रशास्त्र और अपने शिक्षकों के पास आएं और जीवन के लिए आसान मार्ग और सहजता से चलने के निर्देश पाएं।

आप चर्च जाकर उसका सदस्य बने (इब्रानियों 10:23-25)। लेकिन आप कौन सा चर्च चुनेंगे? कुछ लोग मानव निर्मित बोझ तले दबाने में माहिर हैं जैसा पुराने ज़माने के फरीसी थें (मत्ती 23:1-4)। तो वही कुछ पास्टर अपने चर्च में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए डिस्को और रॉक संगीत से भरी महफ़िलनुमा आराधना करवाने और आपको सांसारिक जीवन की ओर ले जाने में माहिर हैं, लेकिन इससे उनपर परमेश्वर का न्याय भी आएगा (यहूदा 1:4)। यीशु मसीह का सच्चा चर्च आपको सिखाएगा कि उसका जूआ आसान है और उसका बोझ हल्का है ताकि आपके थके हुए प्राण को विश्राम मिले (मत्ती 11:28-30; यिर्म 6:16)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।