नीतिवचन 30:31

शिकारी कुत्ता और बकरा; और अपनी सेना समेत राजा, जिसके विरोध में कोई उठ नहीं पाता।

यहां तीन चीजें हैं जो अपनी चाल में सुहावनी, अपने कौशल और कर्तव्य के निर्वहन में निपुण हैं (नीतिवचन 30:29-31)। सिंह जो सब पशुओं का राजा और पराक्रमी है, उसका वर्णन पहले ही किया जा चुका है (नीतिवचन 30:30)। यदि आप इन तीन चीजों पर ध्यान देते हैं, तो आप इनमें बुद्धि और ज्ञान के सबक पाएंगे (अय्यूब 12:7-10; भजन 107:43; 119:96)। शिकारी कुत्ता अपनी गति के कारण सुंदर है, बकरा अपने गंभीर नेतृत्व के कारण सुंदर है, और एक अजेय राजा अपनी अप्रतिरोध्य ताकत के कारण सुंदर है। इन तीनों गुणों में आनंद करो।

नीतिवचन का यह अध्याय याके के पुत्र अगूर ने लिखा (नीतिवचन 30:1)। परन्तु यह परमेश्वर है जिसने इन तीनों सत्यों को लिखने उसे प्रेरित किया। सबसे पहले, समस्त पवित्र शास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से लिखा गया, और नीतिवचन उसी पवित्र शास्त्र का हिस्सा हैं (2 तीमु 3:16-17)। दूसरा, आगुर के ये नीतिवचन अपने गुणों एक नबूवत थें, जो परमेश्वर की प्रेरणा से लिखित परमेश्वर की बुद्धि का प्रकाशन है (नीतिवचन 30:1; 2 पतरस 1:19-21)। तीसरा, उसने परमेश्वर के वचनों में कुछ भी न जोड़ने की चेतावनी दी (नीतिवचन 30:5-6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। इसलिए, हमें इन वचनों को ऐसे पढ़ना हैं जो साक्षात् परमेश्वर की ओर से आएं हैं।

अगुर के अधिकांश नीतिवचनों में चीजों की सूची हैं (नीतिवचन 30:11-31)। यहां सूची में चार चीजें हैं जो अपनी चाल में सुंदर हैं – अर्थात् अपने रूप, अपनी चाल और अपने आचरण में सुंदर (नीतिवचन 30:29-31)। सिंह, जिसका उल्लेख पिछले नीतिवचन में पहले ही किया जा चुका है, अपनी चाल में साहसी और प्रतापी है, जो आत्मविश्वास से भरा अपना गर्व दिखाता है; वह किसी प्राणी से नहीं डरता, और न किसी के डर से पीछे हटता है (नीतिवचन 30:30)। वह सब पशुओं का राजा है और उसका यह गुण निर्भीकता, आत्मविश्वास और निडरता को दर्शाता है।

शिकारी कुत्ता किस बात में सुंदर है? शिकारी कुत्ता एक पतला, और अपनी कद-काठी में सुगठित कुत्ता होता है, उसकी कमर कसकर बंधी होती है ताकि वह अजेय गति से दौड़ सके। उसके अंग्रेजी नाम ‘ग्रेहाउन्ड’ का रंग से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि इसका संबंध दौड़ने वाले कुत्ते से है – एक शिकारी कुत्ता जो देखकर और पीछा करके शिकार करता है। 2000 ईसा पूर्व के संदर्भों के अनुसार, यह कुत्ता कुलीन अंग्रेजों और फिरौन के पास हुआ करता था। एक साधारण शिकारी कुत्ते का वजन 32 किलो होता है, और छोटी दूरी तय करने के लिए 45 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है।

शिकारी कुत्ता सुडौल, शान्त और सौम्य होता है। शिकारी कुत्ता अपने लंबे पैरों और लम्बी पूंछ, कसी हुईं मांसपेशियों, पतली बनावट और सतर्क अविर्भाव के कारण अत्यन्त आकर्षक, तेज़ और फुर्तीले गुण के लिए जाना जाता है। उसमें आधा मील दूर तक छोटी चलती वस्तुओं को देखने की दृष्टि होती हैं, और दृष्टि लगाकर और पीछा करने के लिए उसे प्रशिक्षित कर पाला जाता है। वह अपनी चाल में सुंदर है, चाहे सुंदर ढंग से चलना हो या खुले मैदान में फुर्ती से खरगोश का पीछा करना हो, ऐसा काम जो केवल एक चीता ही कर सकता है।

शिकारी कुत्ते की ये आकर्षक चाल ऐसे पुरुषों के चरित्र लक्षणों को दर्शाती हैं जो फुर्तीले, दक्ष और कसी हुई शरीरयष्टी वाले होते हैं। ख्रिश्चन पुरुषों को परमेश्वर की इच्छा पूरी करने के लिए ऐसा ही तत्पर रहना चाहिए (भजन 119:60; उत्पत्ति 22:1-3)। उन्हें ऐसे प्रत्येक बोझ से मुक्त रहना चाहिए जो उन्हें जीवन की दौड़ में दौड़ने में धीमा कर देता है (इब्रानियों 12:1-2; 1 कुरिन्थ 9:24-27)। उन्हें चुस्त और सीधे मार्ग का जीवन जीने के लिए अपने जीवन से उन सब बाहरी चीजों को खत्म कर देना चाहिए जो उन्हें उनके लक्ष्य से विचलित करती हैं (लूका 8:14; 10:38-42; 21:34)।

बकरा किस बात में सुंदर है? बकरा जिसकी लंबी दाढ़ी, शानदार सींग और जो निरंतर अपने झुंड का अगुआ होता है, एक गंभीर, महत्वपूर्ण और संयमी नेतृत्व की एक ताकतवर तस्वीर पेश करता है। बकरों का अपने झुण्ड के सबसे आगे चलकर उनका अगुवे होना एक सामान्य ज्ञान था (यिर्मयाह 50:8)। और परमेश्वर ने सिकंदर महान का वर्णन करने के लिए एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में बकरे का ही उदाहरण दिया (दानिय्येल 8:5-8), जो बहुत उपयुक्त है, क्योंकि मैसेडोनिया के लोग बकरे का सम्मान करते थे। बकरा एक उत्कृष्ट मार्गदर्शक और रक्षक है, जो एक विश्वासयोग्य और पितृसत्तात्मक नेतृत्व की सुंदरता को दर्शाती है।

ख्रिश्चन पुरुषों, क्या तुम गंभीर और संयमी अगुवें हो जैसा कि तुम्हें होना चाहिए? क्या तुम हर समय अपने पीछे चलनेवालों के लिए अगुवाई का उदाहरण बनते हो जैसे अब्राहम और यहोशू थें? जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, ये लक्षण भी उन्नति करते जाते हैं (तीतुस 2:1-2)। कलीसिया की प्रत्येक अगुवाई में यह चरित्र किसी भी व्यक्ति के लिए बिल्कुल सच होना चाहिए, चाहे वह पास्टर हो या कलीसिया के सेवक (1 तीमु 3:1-13; 4:12; तीतुस 2:7-8)।

एक अजेय राजा किस बात में सुन्दर है? ऐसे राजा के अधिकार को पूरी रीति से समझना जिसके विरोध में कोई उठ नहीं पाता, कठिन है, क्योंकि अब लोकतान्त्रिक सरकारों में राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री बनते हैं और इस कारण अब कोई राजा नहीं है। आज राष्ट्रीय शासकों के पास पूराने समयों को तुलना में बहुत ही कम अधिकार या शक्ति है। उन्हें जनता और अदालतों को जवाब देना होता है, चुनाव लड़ने प्रत्याशी बनने से पहले उनके चरित्र की छानबिन की जाती जजाती है, सत्ता में बने रहने के लिए कम ओहदों के लोगों से वोटों की भीख मांगनी पड़ती है, छुट्टियों की अनुमति लेनी होती है, मीडिया के सामने आकर उनके तीख़े सवालों के जवाब देने होते है, बच्चों से हाथ मिलाना और को उन्हें चूमना पड़ता है, पुतले के समान मुस्कुराना और हाथ हिलाना पड़ता है, और विरोधी पक्ष और अन्य विपक्षी पार्टियों के सामने अपने हर निर्णय को सही ठहराने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर सबसे महान राजा था (दानिय्येल 2:37-40; यिर्मयाह 27:6-7; 28:14; यहेज़केल 26:7)। उसे राजा बनाने के लिए कोई लोकतान्त्रिक चुनाव नहीं रखा गया था; वह परमेश्वर के सिवा किसी को भी उत्तर देने जवाबदेही नहीं था; विरोधी और आलोचक उसके असभ्य व्यंग चित्र या हास्य कार्टून नहीं बनाते थें; वह बच्चों से हाथ नहीं मिलाता था और न उन्हें चूमता था। वह सनक में आ कर एक नया धर्म शुरू कर सकता था और उसे दुनिया के हर राजनेता पर मौत के घाट उतार देने के कानून के साथ ज़बरदस्ती थोप सकता था (दानिय्येल 3:1-7)। यदि आप उसे नाराज़ करते या क्रोध दिलाते, भले ही आप उसकी कैबिनेट में हों, तो वह आपको टुकड़ों में काट देता, आपका घर मिट्टी में मिला देता, और उसके स्थान पर गोबर का एक बड़ा ढेर खड़ा कर देता (दानिय्येल 2:5; 3:29)। ये होते हैं राजा!

सुलैमान और दाऊद अपने अधिकार में महान राजा थें (2 शमू 8:1-6; 1 राजा 2:12; 4:20-28)। उन्होंने एक राजा की शक्ति को समझा और उन्होंने इसके बारे में लिखा। उसका ठीक वैसे ही खौफ़ खाना होता था जैसे जंगल के शेर का (नीतिवचन 16:14-15; 19:12; 20:2; 24:21-22; सभोपदेशक 8:2-5; 10:4,20)। और उसे अपने क्षेत्र में सभी बुराईयों को कुचलना होता था (नीतिवचन 14:35; 16:10; 20:8,26; 29:14)। आगुर के इन वचनों से हम जान सकते हैं कि हमें उसकी जिस विशेषता की प्रशंसा करनी चाहिए वह उसकी अजेयता और अप्रतिरोध्यता है, जिसे इन शब्दों में घोषित किया गया है, “जिसके विरोध में कोई उठ नहीं पाता।” यह एक ख़ूबसूरत लक्षण है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्वतंत्रता का घोषणापत्र और नागरिक-अधिकारों का विधेयक क्या कहता है।

आज की स्त्रीवत और विद्रोही पीढ़ी सरकारी शासकों और अन्य किसी भी क्षेत्र में सत्ताधारी से नफरत करती है, उसका मजाक उड़ाती है और उसे मानने से इनकार करती है। भले ही सृष्टिकर्ता परमेश्वर ने सरकारी नेताओं को ईश्वर का दर्जा दिया है (निर्गमन 22:28; भजन 82:1,6; यूहन्ना 10:35), मीडिया और शैक्षणिक संस्थाएं और मनोरंजन जगत ने साजिश रची है और उनके साथ कुत्तों जैसा व्यवहार करने का काम किया है। आज जब संसार को नबूकदनेस्सर की आवश्यकता है तो वह कहाँ है? इसलिए अगर आपका सरकारी शासक, या आपका मालिक निष्पक्ष और न्याय-प्रिय है तो उनका सम्मान करों और साथ दो (नीतिवचन 24:21-22; सभो 10:20)।

प्रकृति से लिए इन रुपको के उदाहरणों से हम कौन-सा सबक सिख सकते हैं? पहला सबक यह, कि हमारे प्रभु यीशु मसीह में यह सब सद्गुण पायें जाते हैं; और दूसरा, ख्रिश्चन विश्वासियों ने भी इन गुणों को खुद में विकसित करने का यत्नपूर्वक परिश्रम करना चाहिए। सिर्फ़ धर्मी होना ही काफी नहीं है: आपको अपने हर प्रकार के काम और कर्तव्य में सदाचार को और अनुग्रह को जोड़कर, अपनी चाल में सुन्दर होना चाहिए। ख्रिश्चन लोग अपने कर्तव्यों के निर्वहन में मधुर आचरण के द्वारा ही अपने धर्म के गौरव और श्रेष्ठता को दिखाते हैं। कर्तव्य और धार्मिकता श्रेष्ठ हैं, लेकिन आप इन सद्गुणों को जिस तरीके से और भावना से अपने जीवन में उतारते हैं वह उनकी सुंदरता को बढ़ाता है (नीतिवचन 22:11; मत्ती 5:16; 1 कुरिन्थ 13:5; गलातियों 4:18; 5:6; फिलिप्पियों 1:27 ; तीतुस 2:1,9-10)। ख्रिश्चन, क्या आप अपनी चाल में सुन्दर हैं?

क्या आप अपने ख्रिश्चन कर्तव्यों को निभाने में विरोध या धमकियों की परवाह किए बिना सिंह के समान हिम्मतवाले और निडर हैं (नीतिवचन 28:1; अय्यूब 32:1-14; भजन 119:98-100; इब्रानियों 13:6)? क्या आप शिकारी कुत्ते के समान, परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करने में तत्पर और फुर्तिलें हैं (भजन 119:60; गलातियों 1:15-17)? क्या आप अपने वैवाहिक जीवन, परिवार और चर्च की अगुवाई करने में बकरे के समान उदाहरण प्रस्तुत करते हैं (1 कुरिन्थ 16:13; इफि 4:16; 6:4)? क्या आप एक महान राजा के समान परमेश्वर-प्रदत्त अधिकार, धार्मिकता और प्रेरितिक सुसमाचार की रक्षा करने में स्थिर हैं (नीतिवचन 22:17-21; 1 पतरस 3:15; यहूदा 1:3)?

प्रभु यीशु मसीह यहूदा के गोत्र का सिंह है और कभी किसी के डर से पीछे नहीं हटता है (प्रकाशितवाक्य 5:5)। उसने शैतान, जिसका वर्णन गरजने वाले सिंह के रूप में किया गया है, के कामों का नाश कर दिया है (1 यूहन्ना 3:8; 1 पतरस 5:8)। वह शिकारी कुत्ते के समान है, क्योंकि वह समझने में तेज और फुर्तीला है (यशा 11:3) और शीघ्रता से आता है (प्रका 2:5,16; 3:11; 22:7,12,20)। वह अपने लोगों का नेतृत्व उनका प्रेरित, चरवाह और महान महायाजक बनकर करता है, ठीक वैसे जैसे बकरा अपने झुण्ड की। और उसके विरुद्ध कोई खड़ा नहीं हो सकता, क्योंकि वह राजाओं का राजा, धन्य और एकमात्र शक्तिशाली अधिपति है (1 तीमु 6:13-16)! हालेलूयाह! आमीन!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।