नीतिवचन 30:26
बिज्जू निर्बल हैं, तौभी उनकी मान्दें पहाड़ों पर होती हैं;
क्या आप बिज्जू के समान होशियार हैं? बुद्धिमान आगुर ने अपने छात्रों को महान ज्ञान और बुद्धि सिखाने के लिए चार छोटे छोटे जीवों का उदहारण दिएँ (नीतिवचन 30:1,24)। चींटियाँ भविष्य के लिए समझदारी से बचत करती हैं (नीतिवचन 30:25)। टिड्डियाँ एकता की शक्ति जानती हैं (नीतिवचन 30:27)। मकड़ी अपने परिश्रम से वहाँ पहुँचती है जहाँ कोई अन्य कीटक नहीं जा सकते (नीतिवचन 30:28)। बिज्जू बुद्धिमानी से सुरक्षित गढ़ को अपने रहने का स्थान चुनकर खतरों और जीव-हानी से बचते हैं।
बदरों से इन्सान का उद्विकास होने की परिकल्पना नरक से आया एक विनाशकारी झूठ है जिस पर परमेश्वर से नफरत करने वाले लोग विश्वास रखते हैं क्योंकि उसने उनके मनों को अंधकारमय कर दिया है (रोमियों 1:18-25; 1 तीमुथियुस 6:20-21)। परमेश्वर ने हर जीवित चीज़ बनाई है, और उनका विश्लेषण करके बहुत ज्ञान और बुद्धि को प्राप्त किया जा सकता है। आलसी लोग चींटियों की मेहनत से सीख सकते हैं (नीतिवचन 6:6-8)। ज़िम्मेदारियों से डरनेवाले लोग पक्षियों और फूलों के लिए परमेश्वर की देखभाल पर विचार करके सीख सकते हैं (मत्ती 6:25-32)।
बिज्जू क्या है? यह एक खरगोश है, जिसे पहले आमतौर पर उचित ही बिज्जू कहा जाता था। इस नीतिवचन के लिए आगुर ने जिस किस्म के जीव का उदाहरण दिया है, वह कई महाद्वीपों पर पहाड़ों की गुफाओं और दरारों में रहता है। बड़ी तेज़ी से दौड़ने के अलावा खुद की रक्षा करने में असक्षम, ये कमज़ोर जीव चट्टानों के गढ़ों में अपना घर बनाते हैं जहाँ वे सुरक्षा के लिए भाग सकते हैं।
यहाँ आपके लिए बुद्धि का सबक क्या है? कोई खतरा आने पर, आपको बुद्धि के उपयोग के द्वारा खुद को उस खतरे से छिपाना चाहिए (नीतिवचन 22:3; 27:12)। अपनी आत्मभिमानी मूर्खता में आकर खुद को मुसीबत में डालने के बजाय, आपको जो भी उपाय उपलब्ध हैं उनका उपयोग करके खुद को नुकसान से बचाना चाहिए। क्योंकि आप खुद इतने शक्तिशाली नहीं हैं, इसलिए ज़रूरी है कि आप अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह के इंतज़ाम करके रखें।
कुछ उदाहरणों पर विचार करें। आपका जीवन कमज़ोरियों से भरा है, और यदि आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार पर आर्थिक मुसीबते आएगी। यदि ऐसा होता है, तो टर्म लाइफ़ इंश्योरेंस उनके लिए एक संपत्ति बना देगा। आपका स्वास्थ्य कमज़ोर है, और आज इलाज के लिए जो कीमत चुकानी पड़ती है वह आपकी बचत को पलक झपकते ही खत्म कर सकती है। स्वास्थ्य बीमा आपको इस मुसीबत से बचाता है। इस तरह कमज़ोर लोग चट्टानों में अपना घर बनाते हैं।
आप एक कमज़ोर निवेशक हैं, लेकिन आप पेशेवर प्रबंधन के लिए आसानी से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं और कई लॉन्ग टर्म शेयर्स ख़रीदकर रख सकते हैं। बैंक के खाते में रूपया पड़ा रखने से बेहतर है आप आज के मूल्य में सोना ख़रीदकर रखें, जो बाद में किसी बड़े ख़र्च, जैसे बच्चों के कॉलेज की फ़ीस या बेटी का विवाह के समय काम आ सकता है। आप बचत करने में कमज़ोर हैं, लेकिन कई सरकारी योजनाएँ आपको ठोस लाभ दे सकती हैं। अगर आप बहुत ज़्यादा कर्ज लेते हैं तो आपकी नौकरी चले जाने पर आपका परिवार मुसीबत में आ सकता है, इसलिए ऐसी घटना से पहले आप अपने वित्तीय कर्ज को कम कर दें या खत्म कर दें। इस तरह कमज़ोर लोग चट्टानों में अपना घर बनाते हैं। वे सुरक्षित हैं।
आपका घर भी कमज़ोर है, क्योंकि कोई बाड़ उसे बहा ले जा सकता है, या आकस्मिक आग इसे जलाकर राख कर सकती है। संपत्ति बीमा वह है जो बुद्धिमान लोग ऐसे बड़े नुकसान से बचने के लिए करते हैं। आपकी कार मज़बूत लगती है, लेकिन जब वह दूसरी कार से टकराती है, तो वे दोनों आसानी से टूट जाती हैं, जिससे पता चलता है कि वे भी कमज़ोर हैं, इसलिए आप उन्हें बड़े नुकसान से बचाने के लिए बीमा करवाते हैं।
यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहाँ अपराध ज्यादा होते हैं, तो अच्छा है आप किसी सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएं, या सुरक्षा के लिए CC टीवी सिस्टम लगवाएं, या कोई दबंग कुत्ता पालें, या फिर सिक्यूरिटी गार्ड रखें। यदि आप बिज़नेसमैन हैं, तो हर चीज का बीमा खरीदें, ताकि नुकसान होने पर कोई पछतावा न हो। यदि आपका व्यवसाय आपकी मृत्यु या अन्य प्रमुख अधिकारियों या कर्मचारियों की मृत्यु से गंभीर रूप से प्रभावित होता है, तो आप इस संभावना के लिए बनाई गई बड़ी जीवन बीमा पॉलिसियाँ लें।
कुछ ख्रिश्चन लोग ऐसे हैं जिन्हें कभी बाइबल की बुद्धि नहीं सिखाई गई है, इसलिए उन्हें लगता है कि उन्हें सिर्फ अपना पेट पालना चाहिए और बाकी सब बातों के लिए परमेश्वर पर भरोसा करना चाहिए। वे बीमा खरीदने वालों पर परमेश्वर में विश्वास न करने का आरोप लगाते हैं। वे बाइबल पढ़ने और प्रार्थना करने से खुद को आत्मिक “शक्तिमान” समझते हैं, जबकि अपने बाद अपने परिवारों को बर्बादी की असहाय हालत में छोड़ जाते हैं और ख्रिश्चन धर्म को उपहास का पात्र बनाते हैं। उन्होंने नीतिवचन की पुस्तक को नहीं पढ़ा है, जहाँ सुलैमान बार-बार चेतावनी देता है कि सभी प्रकार के खतरों को हर संभव प्रयास के द्वारा कम से कम करें।
आत्मिक रूप से सोचें। आपके आदि पिता आदम के पाप और आपके अपने पापों ने आपको परमेश्वर के सामने बहुत कमज़ोर, और शक्तिहीन बना दिया है। आप पर भयानक अनंतकाल का खतरा मंडरा रहा है। परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जिसने यीशु मसीह को अपने चुने हुओं के लिये उनकी दुर्बल दशा में मरने के लिये भेजा (रोमियों 5:6-21)। मसीह यीशु, जो उद्धार की चट्टान है, उसकी शरण में भाग जाओ और उसके वचनों की चट्टान पर अपना घर बनाकर अपने भविष्य की सुरक्षा की गारंटी ले लो (1 कुरिन्थियों 10:4; मत्ती 7:24-27; इब्रानियों 6:18; भजन 62:7; 94:22)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।