नीतिवचन 30:25

चींटियाँ निर्बल जाति तो हैं, परन्तु धूपकाल में अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं;

चींटियाँ बुद्धिमान होती हैं। आपको लगता है कि वे सबसे कमज़ोर प्राणियों में से एक हैं, लेकिन उनके पास वह बुद्धि है जो कई लोगों के पास नहीं है। वे अपनी सारी कमाई का एक हिस्सा बाद में जीवन में उपयोग करने के लिए बचाकर रखती हैं। जब कमाई का अवसर अच्छा होता है तो वे कड़ी मेहनत करती हैं और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कठिन समय के लिए बचत करती हैं।

सुलैमान ने भी आर्थिक ज्ञान का एक जीता जागता उदाहरण देने के लिए चींटी का उपयोग किया, जिसमें वह अपने बेटे को उनके परिश्रम, किसी अधिकारी की उनपर नज़र न होते हुए भी काम करने की उनकी पहल और भविष्य के लिए तैयारी और बचत करने की उनकी दूरदर्शिता पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है (नीतिवचन 6:6-8)। क्या आप चींटी की तरह बुद्धिमान हैं, या आप उनसे कोई सबक सीख सकते हैं? क्या आपके पास नियमित रूप से बचत करने की कोई योजना है? क्या आप धन की बढ़ती के लिए कोई निवेश करते हैं?

हालाँकि चींटियाँ बहुत कमज़ोर होती हैं – आप उनमें से सैकड़ों को एक ही पैर से कुचल सकते हैं – वे खुद को बचाने और सुरक्षित रखने के लिए बुद्धि का उपयोग करती हैं। वास्तव में, वे अपनी बुद्धि से समृद्ध होती हैं। गर्मियों में, वे यथासंभव अधिक भोजन जमा करने के लिए कठोर परिश्रम करती हैं, जिसे वे पतझड़ और वसंत के दौरान भूमिगत रहकर खाती हैं। वे आम तौर पर सर्दियों का मौसम सुस्ताने में बिताती हैं।

बुद्धिमान लोग सारी कमाई खर्च नहीं करते; केवल मूर्ख ही सब कुछ खर्च करते हैं (नीतिवचन 21:20)। अपनी कमाई में से कुछ बचाना कोई विकल्प या सुझाव नहीं है – यह परमेश्वर की आज्ञा है। आपको चींटियों से सीखना है (नीतिवचन 6:6-8; 30:25); बचत आपको भविष्य में अचानक आनेवाली मुसीबत से बचाती है (नीतिवचन 27:12)। अपनी कमाई में से कुछ न बचाना पापपूर्ण दुस्साहस है (नीतिवचन 12:27; 27:24)।

बचत करना जीवन में प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि पहले अंधाधुंध तरीके से खर्च कर करना, और फिर “बचे तो बचे” की मानसिकता को अपनाना। यदि खर्च करने से पहले बचत के प्रति प्रतिबद्धता नहीं जताई गई तो बचत होगी ही नहीं। बिलों का भुगतान करना मतलब किसी और को भुगतान करना; पैसा बचाना मतलब खुद को भुगतान करना। स्वर्ग का दिव्य अर्थशास्त्र बिलकुल सरल और समझने में आसान है: पहले परमेश्वर को भुगतान करें (अपना दशमांश और भेंट देकर), उसके बाद खुद को भुगतान करें (निरंतर बचत), और जो कुछ बाकी रहता है उस पर गुजारा करें। फैंसी बजट या अर्थशाश्त्र पर बड़े बड़े लेक्चर्स की कोई आवश्यकता नहीं है – जो कुछ भी बचा है उसी पर गुजारा करें।

आप जो कुछ बचाते हैं उसका भुगतान आप स्वयं करते हैं। आप जो खर्च करते हैं उसका भुगतान आप दूसरों को करते हैं। आप इतने वर्षों से जो पसीना बहाते आएं हैं, जो कड़ी मेहनत आप करते आएं हैं, जिन कठिनायों और समय समय पर जिस हताशा से आप गुज़रे हैं, उन सब के प्रतिफल के रूप में आज आपके पास क्या है? इतने वर्षों में आपके पास बचत खाते और शुद्ध संपत्ति के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। क्या आपको खुद को भुगतान करने – अपनी कमाई में से कुछ बचाना – की नीति समझ में आ रही है? धन्यवाद, चींटियों!

महीने की अपनी कुल कमाई में से कम से कम 10% भी नहीं बचाना “खतरों के खिलाड़ी” बनने की मूर्खता है। बुद्धिमान लोग कम से कम 10% तो भी बचाएंगे। 10% बचाने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन ज़रूरी है, अगर आप बाकि सब निर्णयों में विवेक का उपयोग करते हैं। बचत का ज्ञान पाने के लिए आपको बड़े सेमिनारों में जाने की ज़रूरत नहीं है। बचत योजना बिलकुल आसान है। आप पहले परमेश्वर को भुगतान करते हैं (10%+), फिर अपने आप को (10%+), और बाकी जो बचता है उस पर घर का खर्चा चलाते हैं। अपनी कमाई के 80% पर गुजारा करके, आप चीजों का मूल्य करना सीखेंगे (नीतिवचन 27:7)। लेकिन अगर आपकी कमाई बढ़ती जाएँ तो क्या? अगर आप 50 हज़ार कमाने लगते हैं, और इसके पहले आपका महीने का खर्च 20 हज़ार हुआ करता था, तब 50 हज़ार की कमाई की स्थिति में क्या तब भी आप 10% की बचत करेंगे, और अपनी जीवनशैली का स्तर ऊँचा करेंगे, कमाई को उड़ा देंगे? नहीं! आप परमेश्वर को देने और बचत की रक़म दोनों को बढ़ा देते हैं, न कि दिखावे के लिए जीवनशैली का स्तर ऊँचा करेंगे। इस नीति को अजमाएं!

बचत से एक और लाभ होता है – जमा-पूंजी! नीतिवचन 14:4 पर मेरी महत्वपूर्ण शिक्षा को पढ़ें। प्रत्येक व्यक्ति को बड़ा पैसा कमाने के लिए अपने जीवन में कुछ अवसर ज़रूर मिलेंगे – जिन्हें बाइबल में समय और संयोग कहा गया है – (सभो 9:11)। लेकिन इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपके पास पूंजी – बचत – होनी चाहिए। कुछ लोग निवेश की गई इस पूंजी को बीज मक्का कहते हैं, क्योंकि यह वह बीज है जो भविष्य की फसल के लिए बोया जाता है। बीज मक्का वह धन है जिसे व्यवसायी किसी परियोजना की शुरुआत में इस उम्मीद में खर्च करते हैं कि इससे अंत में मुनाफा होगा, जैसे कि कोई ज़मीन का टुकड़ा खरीदना। चींटी की बुद्धि ने आपको बचत और निवेश सिखाया है।

आपको अपनी जमापूंजी को कभी नहीं छूना है। यह भविष्य के लिए होती है – भीषण आपातस्थितियाँ और समयों के लिए। यदि चींटियाँ छुट्टियाँ लेतीं और अपना भोजन भंडार खातीं, तो वे पतझड़ और वसंत ऋतु में मर जातीं, जब उन्हें उन खाद्य भंडार की ज्यादा आवश्यकता होती है। यदि आपको वर्ष के दौरान किसी अचानक खर्चों के लिए अतिरिक्त नकदी की आवश्यकता है, तो यह नकदी प्रबंधन और अन्य आरक्षित निधियों से आती है; उसे बचत से नहीं लिया जाता। आपको अपनी बचाई हुई पूंजी को छूना नहीं है; आपको अपना बीज मक्का नहीं खाना है!

यदि आप अपनी पूंजी को रूढ़िवादी तरीकों और बुद्धिमानी से निवेश करते हैं, तो यह दिन और रात बढ़ती ही जाएगी। यदि आप म्यूच्यूअल फंड्स खरीदते हैं, तो आप हर दिन और हर रात के हर सेकंड पर ब्याज कमा रहे हैं (मत्ती 25:26-27)। यदि आप स्टॉक खरीदते हैं, तो दुनिया भर की कई कंपनियों में बहुत से लोग आपके लिए दिन-रात काम करते हैं। यह मानो ऐसा है, कि आप अपनी सीमित क्षमता और सीमित मेहनत का निवेश कर कई अन्य लोगों की बड़ी क्षमताओं और कड़ी मेहनत से लाभ उठा रहे हैं। धन्यवाद, चींटियों!

वित्तीय सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन, त्याग, निरंतरता और समय की आवश्यकता होती है। चींटियाँ इन सब पाँचों गुणों में निपुण हैं (नीतिवचन 6:6-8; 30:25)। परिश्रम अपनी कमाई को अधिकतम करने के लिए कड़ी मेहनत करना है। अनुशासन का अर्थ है एक पैसा भी खर्च करने से पहले परमेश्वर को पहले और स्वयं को बाद में भुगतान करना। त्याग का अर्थ है महंगे खिलौनों और विलासिता की वस्तुओं के बिना जीना। निरंतरता का अर्थ है अपनी कमाई के वर्षों के दौरान बिना किसी रुकावट के काम करना। समय वह है जो बचत को बढ़ने देता है।

यदि आपकी संपत्ति बहुत कम है और आपकी बचत भी बिलकुल नहीं है, तो ख्रिश्चन पाठक, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने चींटियों और सुलैमान की बुद्धि को नजरअंदाज कर दिया है। क्या आपने कभी नहीं सुना है कि आपको अपनी कमाई का कम से कम 10% भविष्य के लिए – आपात स्थितियों और संयोग के लिए – बचाना ज़रूरी है? क्या आपने यह कभी नहीं सुना? या क्या आप उन चींटियों से भी अधिक मूर्ख हो, जो बिना हाकिम और मार्गदर्शक के धूपकाल में भोजनवस्तु बचाती हैं?

अपने अनंतकाल के भविष्य की तैयारी करना अपने वित्तीय भविष्य की तैयारी करने से कहीं बेहतर है। यहां ज्ञान अपने सबसे उज्ज्वल और शुद्धतम रूप में है। जैसे अन्यायी भण्डारी ने खुद को बेरोजगारी से बचाया, यीशु ने अपने बच्चों को अंतिम दिन में होने वाले उस महान हिसाब-किताब से खुद को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया (लूका 16:1-16)। क्या आपने भविष्य पर ध्यान दिया है और आने वाले समय के लिए एक अच्छी नींव रखी है (1 तीमु 6:17-19)? प्रभु यीशु मसीह जल्द ही आएंगे, और आपको ऐसी आपात स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसका सामना आपने आज तक नहीं किया होगा। उस दिन के लिए बचत करें! कैसे? प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करें, तो आप हिसाब के उस महान दिन उसकी धार्मिकता के कारण परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहराएं जायेंगे।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।