नीतिवचन 30:23

घिनौनी स्त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन की वारिस होना।

दो किस्म के लोग आपका जीवन बर्बाद कर सकते हैं। इन घिनौने लोगों से बचना ही बुद्धिमानी है, और उनके जैसा न होना भी बुद्धिमानी है! परमेश्वर ने भविष्यवक्ता आगूर को आपको दोनों किस्म के लोगों के बारे में चेतावनी देने के लिए प्रेरित किया। उन्हें पहचानना और उनसे बचना सीखें; उनके मार्गों से घृणा करना सीखें।

भविष्यवक्ता आगूर ने ईतीएल और उक्काल को चार बातों की कई श्रेणियों के द्वारा व्यवहारिक बुद्धि सिखाई (नीतिवचन 30:1)। यहां उन चार में से अंतिम दो बातें हैं जो सांसारिक शांति को बर्बाद करती हैं और जीवन को दयनीय बनाती हैं, क्योंकि मानवजाति इन दोनों किस्म के घृणित व्यक्तियों में से किसी को भी सहन नहीं कर सकती हैं (नीतिवचन 30:21-23)।

पहला अपराधी एक अप्रिय, चिड़चिड़ी और घृणास्पद पत्नी है, जो विवाह के आशीष को बरबाद कर देती है और उस व्यक्ति को प्रताड़ित करती है जिसे उसने शिकार बनाया है। उसकी (पुरुष की ) शांति और आनंद के लिए बनाया गया यौन सुख और संस्था, उसके दर्द और समस्याओं का स्त्रोत बन जाते हैं। कई पुरुष इस जाल में फंस गए हैं और अपने जीवनभर एक दयनीय जीवन जीने के लिए जंग खाए लोहे के पंजों से जकड़े हुए हैं।

एक भली पत्नी जीवन की सबसे बड़ी आशीषों में से एक होती है ( नीतिवचन 18:22 ;31:10 ; उत्पत्ति 2:18-25: सभोपदेशक 9:9)। परन्तु एक बुरी पत्नी उसकी सबसे बड़ी कुंठाओं में से एक होती है, क्योंकि वह अपने अस्तित्व और विवाह के उद्देश्य को ही बिगाड़ देती है। एक पुरुष अपनी चुनी हुई दुल्हन से शादी करने के लिए एक अविवाहित मनुष्य के रूप में अपनी स्वतंत्रता को उत्सुकता से त्याग देता है, केवल इस नीच के साथ दैनिक पीड़ा के दर्दनाक जीवन बिताने के लिए ।

ईमानदार पाठक, आपने इस जीव को कहीं बार देखा होगा। आपके संबंधियों में, एक अप्रिय और निरंकुश पत्नी ज़रूर होगी जो उसके पति का जीवन बर्बाद कर देती है। आपके परिवार के बाहर, यदि आप सार्वजनिक रूप से बहुत अधिक यात्रा करते हैं, तो आपने पत्नी द्वारा नियंत्रित अन्य पतियों को सार्वजनिक रूप से उसके साथ शर्म से जीते हुए देखा होग । क्या आप उससे हमदर्दी रखते हैं? क्या आप उससे (उसकी पत्नी) घृणा करते हैं? यह बुद्धि है।

सुलैमान ने घृणित महिलाओं को देखा और उनके बारे में कई चेतावनियाँ लिखी। चूंकि उसका मुख्य उद्देश्य एक सफल और समृद्ध जीवन के लिए अपने पुत्र का मार्गदर्शन करना था, वह उसे एक ऐसी महिला से बचाने का महत्व जानता था जो उसकी आत्मा, ताकत, सफलता और प्रतिष्ठा को नष्ट कर देगी। जहां अधिकतर महिलाएं इन चेतावनियों को अप्रिय जानती हैं, वही गुणी महिलाएं इन्हें प्रिय जानती हैं।

एक घिनौनी स्त्री कौन है? घिनौना का अर्थ होता है घृणा के योग्य; घृणास्पद; उत्तेजक घृणा या विरोध पैदा करने वाला, अप्रिय, अपमानजनक, प्रतिकारक; उत्तेजक द्वेष। क्या आप समझे? यह घृणित प्राणी एक स्त्री है जिसने अपने रचयिता को, उसकी जाति के लिए उसकी (परमेश्वर की) बुद्धिमान योजना को, और विवाह में उसकी भूमिका के लिए उसकी (परमेश्वर की) आज्ञाओं को त्याग दिया है। उसका स्वेच्छाचार आप ही भ्रमित है!

एक घिनौनी स्त्री कौन है? उसकी हमेशा एक राय होती है, चाहे वह मांगी जाए या नहीं। उसे अपनी राय प्रस्तुत करने या अप्रासंगिक तथ्यों को ठीक करने के लिए किसी भी बातचीत में रुकावट डालेगी चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो। वह किसी भी सुझाव या योजना पर आपत्ति व्यक्त करती है, यदि वह उसका केंद्र बिंदु न हो। आपने उसे देखा है, उसकी बातों को सुना है, और उसको सुंघा है (नीतिवचन 11:22; 27:15-16)। उससे दुर्गंध आती हैं।

आप शरीर की गन्ध को स्नान से या उसे इत्र से ढक कर दूर कर सकते हैं, लेकिन एक पुरुष अपनी घृणित पत्नी को सार्वजनिक रूप से नहीं छिपा सकता, क्योंकि वह अपने चिड़चिड़े तरीको को नहीं रोक सकती। (नीतिवचन 27:15-16;12:4;19:13)। उसकी बोली, हावभाव, चेहरे के भाव, बेरोक राय, और कई अन्य दोष यह सभी लोगों को स्पष्ट दिखाते हैं कि यह वह मनुष्य है जिसने प्रेमालाप में एक घातक गलती की है।

सुलैमान ने निष्कर्ष निकाला कि इस तरह की स्त्री के साथ रहने से बेहतर एक पुरुष के लिए मरूभूमि या छत पर अकेले रहना उचित है (नीतिवचन 21:9,19; 25:24)। कोई आश्चर्य नहीं कि सुलैमान के नीतिवचन से जुड़ी हुई राजा लमूएल की मां की सीख है, जिसने एक गुणी महिला के चरित्र की विस्तृत सूची प्रदान की -एक घृणित महिला के चरित्र के विपरीत (नीतिवचन 31:10-31)

इसमें सीख क्या है? सिख इन शब्दों में पाई जाती है -जब उसका विवाह हो जाता है। घिनौनी महिलाएं इतनी धोखेबाज और स्वार्थी होती हैं कि प्रेमलाप या विवाह से पूर्व मिलने के दौरान वह अपने चरित्र को बदल देती है। इस तरह वह फँसाती या जाल बिछाती है। एक पुरुष को बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए, यह जानने के लिए कई बार उसकी जांच करनी चाहिए ताकि वह किसी संभावित बात को भाँप सके, क्योंकि यदि एक बार वह विवाह के लिए प्रतिबद्ध हो जाता है तो बचने के लिए बहुत देर हो चुकी होती है।

मनुष्य की शांति और समृद्धि के लिए दूसरा अपराधी एक दासी है जो उसकी मालकिन की उत्तराधिकारी बन जाती है। क्योंकि आधुनिक समय घरेलू नौकरों को बहुत कम विलासिता और विशेषाधिकार की अनुमति देता है, यहां चेतावनी और सीख को तुरंत समझना मुश्किल हो सकता है। यहाँ दी गई बुद्धि की खातिर, आपको चेतावनी को मुख्य रूप से आधुनिक रोज़गार की परिस्थितियों पर लागू करना होगा।

बीते ज़माने में, जब एक दासी अपनी मालकिन के बराबर पद या विशेषाधिकार प्राप्त कर लेती थी, तो अभिमान और धृष्टता के कारण उसके रवैये और आचरण को खराब होने में अधिक समय नहीं लगता था। परमेश्वर ने समाज में विभिन्न पदाधिकारियों के लिए विभिन्न भूमिकाओं को ठहराया है; जब यह भूमिकाएँ संशोधित या बदल दी जाती हैं, तो यक़ीनन संकट आते हैं (नीतिवचन 27:8; सभो 10:5-7)।

सारा और हाजिरा इस मुद्दे को स्पष्ट करती हैं। सारा ने एक बच्चे के लिए हताश होकर अपनी दासी हाजिरा को अब्राहम को उसकी पत्नी होने के लिए दे दिया (उत्पत्ति 16:1-3)। जब हाजिरा ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जो अब्राहम का उत्तराधिकारी होगा, तो उसके अभिमान ने घरेलू शांति को कम से कम दो बार बाधित किया (उत्पत्ति 16:4-6; 21:9-13)। अब्राहम को परमेश्वर के निर्देश से, शांति बहाल करने के लिए, उसे और उसके बेटे को बाहर निकालना पड़ा।

यहां आगूर के माध्यम से प्राप्त परमेश्वर की बुद्धि किसी व्यक्ति को बहुत जल्दबाज़ी में बढ़ावा देने के खिलाफ चेतावनी देती है, क्योंकि यह अहंकार और धृष्टता को पोषित करके नैतिकता और कार्य को भ्रष्ट कर देगा। इस कारण से, पौलुस ने तीमुथियुस को युवा या अनुभवहीन व्यक्तियों को सेवकाई में नियुक्त नहीं करने के लिए कहा, क्योंकि उच्च पद उन्हें उस पाप के लिए लुभाएगा जिसने शैतान को नष्ट कर दिया – अहंकार (1 तीमुथियुस 3:6)

परंतु परमेश्वर की बुद्धि दूसरों के बारे में केवल एक चेतावनी से कहीं अधिक व्यापक है (भजनसंहिता 119:96)। पाठक, यदि आप अर्थव्यवस्था या प्रबंधन द्वारा तेज़ी से पदोन्नत किए गए हैं, तो सुनिश्चित करें कि जैसे- जैसे आप पदोन्नत होते जाते हैं, आपकी विनम्रता और कृतज्ञता भी बढ़ती जाए, न कि इसके विपरीत हो। अपने हृदय की पूर्ण तत्परता से रक्षा करें, कहीं उन्नति की ओर ले जाने वाली तेज़ी आपके दिल, दिमाग और कार्य को दूषित न कर दे।

आपके आदर्श यूसुफ, दाऊद और दानियेल होने चाहिए। अपने समकक्ष लोगों से बहुत आगे निकलने वाले और राजा के लगभग समान या वास्तव में समान बनने वाले ये लोग सेवक के रूप में अपनी स्थिति को कभी नहीं भूले, और उनके इसी रवैये ने उन्हें परमेश्वर और लोगों की दृष्टि में महान बना दिया। इज़राइल के लिए गोलियात को मारने के बाद दाऊद की अतुल्य प्रतिक्रिया पर विचार करें (1 शमूएल 17:58)।

इससे भी बढ़कर, आप यीशु मसीह पर विचार करें। जो विश्व के सिंहासन पर परमेश्वर के दाहिने हाथ पर पदोन्नत हुआ (इब्रानियो 1:1-4), उसके पास कोई भी अपवित्र और दुष्ट व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं है जिसने लूसिफर को बर्बाद कर दिया (याशायह 14:12-15)। वह अपने लोगों के लिए महायाजक और मध्यस्थ के रूप में अपने कार्य के लिए प्रतिबद्ध है (लूका 22:39-44 ;1 कुरिन्थियों 15:24-28), और वह आपको स्मरण दिलाता है कि आप के सर्वश्रेष्ठ कार्य का श्रेय भी उसी को जाता है (लूका 17:10)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।