नीतिवचन 30:14
एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं, जिनके दाँत तलवार और उनकी दाढ़ें छुरियाँ हैं, जिनसे वे दीन लोगों को पृथ्वी पर से, और दरिद्रों को मनुष्यों में से मिटा डालें।
भविष्यवक्ता अगूर ने चार-चार चीजों के समूह बनाकर हमारे जीवन के लिए आवश्यक ईश्वर-प्रेरित ज्ञान की शिक्षा दीं (नीतिवचन 30:11-31)। वह आरम्भ में चार प्रकार के लोगों का वर्णन करता है, जो कुछ विशेष पापों से पहचाने जाते हैं। कुछ लोगों को दूसरों का फायदा उठाना और उन पर अत्याचार करना अच्छा लगता हैं, खासकर वे जो अपने आप में कमज़ोर हैं और खुद की मदद करने की ताकत नहीं रखते। इन हिंसक व्यक्तियों में कोई मौलिक करुणा या दया नहीं होती है, बल्कि वे अपने स्वयं के आनंद या लाभ के लिए दूसरों का निर्दयतापूर्वक हर प्रकार से जैसा चाहे वैसा उपयोग करते हैं।
यहाँ पीढ़ी का अर्थ एक प्रकार का व्यक्ति है, क्योंकि इसमें कुछ समय के लिए संकेतवाचक सर्वनाम या अन्य विशेषणात्मक संशोधक का अभाव है। यह भविष्य के विषय में भविष्यवाणी नहीं है, जब हिंसक लोग गरीबों को चोट पहुँचाएँगे, क्योंकि हर युग में ऐसे पापी होते ही हैं। यह मसीह के समय में बुरे लोगों की भविष्यवाणी नहीं है, क्योंकि ऐसा उपयोग इस नीतिवचन की परिभाषा के लिए अनजान होगा और इसमें हमारे जीवन के लिए कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं रहेगा।
यहाँ चार पीढ़ियों का अर्थ सिर्फ़ चार प्रकार की मनोदशायें – उदास, निरुत्साही, रक्तपिपासु, और क्रोधी – नहीं हैं, हालाँकि इनमे से प्रत्येक पापी प्रवृत्तियाँ हैं। यहाँ सबक स्वभाव से परे है: यह विशिष्ट पापों वाले चार प्रकार के लोग हैं। प्रत्येक पीढ़ी को एक अद्वितीय मनोदशा का समझने से बेहतर होगा, आप इनमें से प्रत्येक प्रकार के व्यक्ति के पाप और सुधारात्मक ज्ञान सीखें जो आवश्यक है।
चौथी पीढ़ी, या दुष्ट व्यक्ति का यह प्रकार, अपने शब्दों और कर्मों में दमनकारी और क्रूर होती है, विशेष रूप से असहाय, गरीब और कमज़ोर लोगों के प्रति। दूसरों की हमेशा बुराई और निंदा करने वाले इस जानवर को ज़रूरतमंदों या मुसीबत में पड़े लोगों के लिए कोई दया या सम्मान नहीं होता। वह स्वार्थी, निर्दयी और हिंसक होता है। उनके पास अपने अधीन या अपने आस-पास के लोगों के लिए सामान्य करुणा नहीं होती है, और वे अपने रास्ते में आने वालों को या तो अपने साथ मिलाकर या जान से मारकर प्रभावशाली और ताकतवर पदों पर पहुँचते हैं।
विश्व के प्रथम दो भाइयों, कैन और हाबिल पर विचार करें। कैसे हो सकता हैं कि कैन अपने भाई को सिर्फ़ इसलिए जान से मार दे क्योंकि उसके काम सही थें? खासकर तब जब परमेश्वर ने उसे चेतावनी दी थी और उसे बताया था कि वह उस की भेंट को भी उतनी ही आसानी से स्वीकार कर सकता था? उसके बाद कैन इस हत्या को कैसे इतनी आसानी से छिपा सकता था, तब भी जब परमेश्वर ने स्वयं पूछताछ की थी? क्योंकि वह शैतान की सन्तान था (1 यूहन्ना 3:12), और जब आप बिना किसी उचित कारण के क्रोधित होते हो, तो आप भी हत्या की वही शैतानी भावना दिखाते हो (मत्ती 5:21-26)।
इस नीतिवचन को जोसेफ स्टालिन, एडोल्फ हिटलर, माओ त्से-तुंग, इदी अमीन, पोल पॉट, हेरोल्ड शिपमैन, लुइस गारवितो और इन जैसे इतिहास के कई शासकों या हत्यारों पर लागू करना आसान है। लेकिन सुलैमान ने अपने इस ज्ञान को हर युग के पाठक के व्यक्तिगत लागूकरण के लिए लिखा, अब जहाँ गरीबों और ज़रूरतमंदों के साथ आक्रामक या हिंसक व्यवहार उचित माना जाता है, जिसमें गर्भपात से लेकर कर्मचारियों पर अत्याचार करना, जीवनसाथी को धोखा देना, बच्चों की भावनाओं को बुरी तरह से कुचलना, गरीबों पर अत्यधिक कर लगाना, कम भुगतान करना या ज़रूरत से ज़्यादा शुल्क लेना, ज़रूरतमंदों की बेरहमी से अनदेखी करना शामिल है।
दाऊद ने जीवनभर ऐसे लोगों का सामना किया, जैसे शाऊल, उसका कर्मचारी दोएग, उसका अपना पुत्र अबशालोम और अन्य कई दुष्ट मनुष्य। यहाँ तक कि उसके अपने भतीजे योआब में भी बदला लेने की क्रूर भावना थी, जो दाऊद की भावना से बहुत अलग थी, जिसके कारण उसे कई मौकों पर दुख हुआ। उन्होंने ऐसे लोगों के साथ अपनी दुर्दशा के बारे में इन शब्दों में लिखा, “मेरा प्राण सिंहों के बीच में है, मुझे जलते हुओं के बीच में लेटना पड़ता है, अर्थात् ऐसे मनुष्यों के बीच में जिनके दाँत बर्छी और तीर हैं, और जिनकी जीभ तेज़ तलवार है” (भजन 57:4)।
दाऊद का पुत्र यीशु मसीह को भी अपने जीवनकाल में दुष्ट यहूदी अगुओं के क्रूर और घृणित व्यवहार को सहना पड़ा, और अंत में उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ाने के लिए मजबूर किया, जबकि उसने उन्हें या उनके देश को नुकसान पहुँचाने के लिए कुछ भी नहीं किया था। उसके अपने प्रेरितों के समूह में एक निर्दयी चोर था, जो गरीबों से मिलें दान की चोरी करता था और अंत में जिसने अपने स्वामी, मालिक और मित्र, अर्थात् यीशु को मात्र तीस चाँदी के सिक्कों के लिए पकड़वा दिया। कुल मिलाकर इन सब लोगों ने इस नीतिवचन में वर्णित चरित्र को मूर्तरूप दिया।
भक्तिमान और सत्यपरायण लोग दयावन्त होते हैं (मत्ती 5:7)। वास्तव में, वे कृपा से प्रीति रखते हैं (मीका 6:8)। सुलैमान ने एक अन्य नीतिवचन में सिखाया कि धर्मी लोग पशुओं पर भी दया करते हैं, लेकिन इस नीतिवचन के लोग तब भी क्रूर ही बने रहते हैं जब उन्हें दया दिखानी चाहिए (नीतिवचन 12:10)। यीशु मसीह का शुद्ध धर्म है कि गरीबों पर दया करे और अनाथों और विधवाओं से उनके दुखों में उनकी भेंट ले और उनकी ज़रूरते पूरी करे (गलतियों 2:10; याकूब 1:27)। कम भाग्यशाली लोगों को परेशान करने के बजाय, वे उन्हें उठाते हैं!
हर माता-पिता का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को दयावन्त होना सिखाएँ, कहीं ऐसा न हो कि वे भी ऐसे स्वार्थी अत्याचारी बन जाएँ इनकी इस नीतिवचन में भर्त्सना कीं गईं है। चूँकि ज़्यादातर बच्चे घर पर ही ज्यादा सीखते हैं, इसलिए यह सिखाने के लिए एक उतं जगह है और घर पर सब व्यवहारों में एकदूसरे के प्रति करुणा और दया की आवश्यकता होती है। भाई-बहनों के बीच प्रतिद्वंद्विता, दमनकारी पालन-पोषण, अपमानजनक प्रतिक्रियाएँ और ऐसी अन्य समस्याओं को तुरन्त सुधारा जाना चाहिए, इससे पहले कि एक ऐसे घर में जहाँ किसी भी तरह की क्रूरता की अनुमति दीं जाती है, एक राक्षस का निर्माण हो।
इन दुष्ट लोगों की जात के विपरीत, आप अपनी सारी चिंताएँ स्वर्ग के परमेश्वर पर डाल सकते हैं, क्योंकि वह उन लोगों की परवाह करता है जो उस पर भरोसा करते हैं (1 पतरस 5:7)। भले ही आपके माता-पिता आपको छोड़ दें, जो कि क़ुदरत के ख़िलाफ है, फिर भी यहोवा परमेश्वर आपको उठा लेगा (भजन 27:10)। उसकी करुणा हमेशा बनी रहती है, और आप जघन्य पापों की क्षमा के लिए भी उस पर भरोसा कर सकते हैं। भले ही उसके पास आपको दोष लगाने और दंड देने का अधिकार है, फिर भी वह उन लोगों को क्षमा कर देगा जो अपने अपराध मानकर उनपर पश्चात्ताप करते हैं (1 यूहन्ना 1:9)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।