नीतिवचन 3:35

बुद्धिमान महिमा को पाएँगे, परन्तु मूर्खों की बढ़ती अपमान ही की होगी।

आप या तो महिमा को पाएँगे या अपमान और नामधराई। आज आप जो भी फैसलें लेंगें उनके इन दोनों में से एक नतीजा सामने आएगा। असल में, आप पहले से ही कुछ महिमा या अपमान पा चुके हो सकते हैं। क्या आप गौरवशाली प्रतिष्ठा के साथ सज्जनता का जीवन जी रहे हैं जिसकी परिभाषा परमेश्वर आप करता है? या कही ऐसा तो नहीं कि आप उस गंदगी के लिए पहले ही अपमानित हो चुकें हैं जो आपने अपने जीवन से फैलाई है?

आपके हर फैसले के नतीजें होते हैं। कुछ नतीजें तुरंत नज़र नहीं आते, लेकिन आप उनसे बच नहीं सकते। यदि आप अपने जीवन के सब फैसलें लेने के लिए बुद्धि का उपयोग करते हैं, तो प्रकृति और परमेश्वर का अलौकिक आशीर्वाद आपको महिमा और सम्मान दिलाएगा। यदि आप मूर्खता से फैसलें लेते हैं, तो आप के साथ साथ परमेश्वर भी सुनिश्चित कर लेता है कि आपका जीवन केवल दुःख और शर्मिंदगी से भरा हो।

बुद्धिमान लोग बाइबल, जो परमेश्वर की इच्छा का प्रकटीकरण है, के अनुसार निर्णय लेते हैं। मूर्ख अपनी ज़िन्दगी के सब निर्णय अपनी भावनाओं, अपने विचारों, लोकप्रिय राय, परंपराओं, आदतों, शिक्षकों, समाचार के एंकरों, टेलीविज़नवादियों और अन्य बुरे स्रोतों का उपयोग करके लेते हैं। इस नीतिवचन का क़ानून एकदम सरल है: यदि आप बुद्धिमानी का जीवन चुनते हैं, तो आप महिमा और सम्मान को पाएँगे; यदि आप मूर्खता का जीवन चुनते हैं, तो आपकी बढ़ती अपमान ही की होगी।

दो ऐसे पुरुषों और उनके उन निर्णयों पर जो उन्होंने महिलाओं के संबंध में लिए थें, विचार करें। यूसुफ ने पोतीपर की पत्नी के बहकावे का इस आधार पर विरोध किया कि इससे परमेश्वर अप्रसन्न होगा: वह मिस्र के सिंहासन पर आसीन हुआ। शिमशोन अपनी वासनाओं को संतुष्ट करने के लिए एक ऐसे खूबसूरत चहरे पर मर मिटा जिसने अपना असली रूप छिपाकर रखा, जिसने शरीर की वासना पूरी करने का वादा किया, और वह पलिश्ती वेश्याओं के पीछे बेवकूफ़ों सा दीवाना हुआ। अंत में वह अंधा हो गया, बंधुआ मज़दूर बन गया, और अपनी पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए उसे आत्महत्या करनी पड़ी।

दो ऐसे पुरुषों और उनके उन निर्णयों पर जो उन्होंने धन के सम्बन्ध में लिए थे, विचार करें। मूसा ने परमेश्वर का सम्मान करने के लिए मिस्र के सभी सुखों और खज़ानों को ठुकरा दिया, और वह इज़राइल के महानतम नायकों में से एक बन गया। लूत ने यरदन की हरी-भरी घाटियों का लालच किया, जहां सदोम शहर स्थित था; अंत में उसने अपना सब कुछ खो दिया, और अपनी दो बेटियों के संग किसी गुफा में रहने मजबूर हुआ जो उसी से गर्भवती हुईं।

उन पुरुषों और उनके उन निर्णयों पर जो उन्होंने शिक्षा और विद्या के सम्बन्ध में लिए थे, विचार करें। तरतुस के शाऊल ने यीशु मसीह के ज्ञान के लिए अपनी बाकी सबसे अच्छी शिक्षाओं को गोबर समझकर छोड़ दिया (प्रेरितों 22:3; फिल 3:4-8)। वह सबसे महान प्रेरित बन गया। एथेंस नगर के दार्शनिकों ने अपनी विचारधारा को महत्व दिया और यीशु मसीह के विषय में पौलुस के उससे श्रेष्ठ ज्ञान का मज़ाक उड़ाया (प्रेरितों 17:22-34)। वे अपनी घिनौनी चाल में ऐसे डूब गए कि उनकी बढ़ती अपमान ही की हुई और आज उनका राष्ट्र पहले की तुलना में और भी अधिक अप्रतिष्ठित हो चूका है।

दो और ऐसे पुरुषों और उनके उन निर्णयों पर जो उन्होंने स्वर्ग से प्रभु के संबंध में लिए, विचार करें। प्रभु यीशु मसीह के दाएं और बाईं ओर क्रूस पर लटके एक चोर ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसने बुद्धिमानी से काम लेकर यीशु को राजा के रूप में सम्मानित करने का फैसला लिया; वह उस दिन अनंत काल की महिमा पाने के लिए, जो वर्णन से परे है, स्वर्ग को चला गया। दूसरे चोर ने अपने क्रोध और पीड़ा में यीशु को शाप दिया, और वह उस दिन अनंत और अकथनीय अपमान भुगतने के लिए नरक में चला गया। आपके बुद्धिमानी या मूर्खता में लिए आज के फैसलें वर्तमान और भविष्य दोनों में आपको या तो महिमा दिलाएंगें या अपमान, शर्मिंदगी और अप्रतिष्ठा। सावधानी से चुनाव करों!

केवल अंधे बेवकूफ या जिद्दी विद्रोही लोग ही सोचेंगे कि वे अपने जीवन में जो मर्जी आये चुनाव कर सकते हैं और उनके दर्दनाक परिणामों से बच निकालेंगे। उनके चारों ओर इस बात के प्रमाण मौजूद हैं कि मानवीय मूर्खता केवल अविश्वसनीय दुष्क्रियता, दुख और पीड़ा को जन्म देती है। और इसके अलावा, बाइबल, शुरू से अंत तक, भयानक विश्वव्यापी बाढ़ के बारे में विस्तृत तथ्यों सहित, आपके स्वार्थी चुनाओं के लिए परमेश्वर के अटल न्याय को दिखाती है। जान लो कि तुम्हें तुम्हारा पाप लगेगा ही!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।