नीतिवचन 3:25
अचानक आनेवाले भय से न डरना, और जब दुष्टों पर विपत्ति आ पड़े, तब न घबराना;
डर इन्सान के जीवन के सबसे बुरे अनुभवों में से एक है। आप किस भयावह घटना की कल्पना कर सकते हैं, या ऐसी कोई घटना जो आपके साथ सच में हुई हो, लेकिन दोनों ही से आपकी रूह कांप सकती है। आनेवाले किसी ख़तरे की दहला देनेवाली ख़बरें या रिपोर्ट इन्सान में अचानक बहुत अधिक चिंता और डर पैदा कर सकती हैं। या हो सकता है कि परमेश्वर आपके आस-पास के दुष्टों का कठोर न्याय करने जा रहा है यह आप जानते हो। लेकिन दोनों ही मामलों में, जो लोग बुद्धिमान हैं वे प्रसन्नचित्त और शांत रहेंगे, क्योंकि विपत्ति चाहे जो भी आये, उनका भरोसा परमेश्वर में होता है, और वह उन्हें अपने उस न्याय से बचाकर रखेगा जिसे वह सब दुष्टों पर लाने जा रहा है (नीतिवचन 3:26)।
इस नीतिवचन का व्यापक संदर्भ बुद्धि के कई लाभों को समझाता है (नीतिवचन 3:1-22)। नज़दीकी संदर्भ सिखाता है कि भय में भी शांति और विपत्ति में भी सुरक्षा की निश्चयता इन लाभों में से कुछ लाभ हैं (नीतिवचन 3:23-24)। उपरोक्त नीतिवचन लोगों को अचानक होनेवाली घटनाओं और मुसीबतों से और परमेश्वर के उस न्याय से जिसे वह पापियों पर ले आएगा, बचाने के लिए बुद्धि के मूल्य को समझाता है। क्योंकि परमेश्वर का भय मानना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना बुद्धि के लक्षण हैं, इसलिए वह ऐसे पुरुषों और महिलाओं को दोनों विपत्तियों से बचाएगा।
इस एकमात्र सच्चे और जीवित परमेश्वर की स्तुति करो! एक मसीही को किसी भी बात से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि उसका मन परमेश्वर पर भरोसा करके स्थिर रहता है (भजन 112:7-8)। यदि कोई सेना उसके विरुद्ध आती है, तो भी वह आश्वस्त रह सकता है, क्योंकि स्वर्ग का महान राजा उसके पक्ष में है (भजन 27:1-6)। अगर पृथ्वी की सतह को हिंसक रूप से उखाड़ फेंका भी जाए, तो भी डरने का कोई कारण नहीं है (भजन 46:1-7)। यहाँ बुद्धि का एक शानदार लाभ है – परमेश्वर में विश्वास आपको सब प्रकार के भय से मुक्त रखता है (भजन 34:1-7)।
अचानक आनेवाले भय पर विचार करें। एक डॉक्टर कहता है कि आपको कैंसर है! आपके कई वर्षों का जीवनसाथी आपको छोड़ जाता है! आपको अनपेक्षित रूप से अचानक ही नौकरी से निकाल दिया जाता है! आप बैंक में होते हैं और अचानक लूटेरे आ धमकते हैं! आपका बेटा दुर्घटना में मारा जाता है! आपकी कार बंद हो जाती है, और आपके पास मरम्मत के लिए पैसे नहीं होते! एक शक्तिशाली राष्ट्र आपके विरुद्ध युद्ध की घोषणा करता है! सेवानिवृत्ति के बाद आपने जो जो करने की योजना बनाई थीं, वह धरी की धरी रह जाती है!
जो लोग परमेश्वर का भय मानते हैं और बुद्धि से प्रेम रखते हैं, वे भय का सामना करने में पूर्ण विश्वास रखते हैं। नामान को लाइलाज कोढ़ हो गया, लेकिन उसने हिम्मत करके इसके पूर्ण उपचार के लिए एलीशा की खोज की। हिजकिय्याह को एक घातक बीमारी थी, लेकिन उसने कुछ मिनटों के लिए प्रार्थना की और परमेश्वर ने उसकी आयु 15 के लिए बढ़ा दीं। यीशु मसीह अपने पिता पर पूर्ण विश्वास के साथ क्रूस की क्रूर मृत्यु मरने चला गया। पौलुस और सीलास मैसेडोनिया के फिलिप्पी नगर के एक रोमी कालकोठरी में आधी रात को भी प्रार्थना करते हुए परमेश्वर का भजन गाने में सक्षम थें।
दुष्टों के विनाश पर विचार करें। 1918 की इन्फ्लूएंजा महामारी ने चार करोड़ लोगों की जान ले ली! द्वितीय विश्व युद्ध की विपत्ति में ७ करोड़ से भी अधिक लोग मारे गएँ! विक्षिप्त मानसिकता के जिहादियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को नष्ट कर दिया! 2004 की सुनामी की आंधी ने दस देशों के कई लोगों के जीवन और घरों को निगल लिया!
जो लोग परमेश्वर से डरते हैं और बुद्धि से प्रेम रखते हैं, वे दुष्टों पर परमेश्वर के आनेवाले न्याय से बच जाते हैं। परमेश्वर ने 4500 साल पहले एक विश्वव्यापी जलप्रलय से समस्त मानवजाति को डुबो दिया था, केवल नूह और उसका परिवार ही जहाज़ में सुरक्षित थें। उसने लूत को सदोम से बाहर निकाला और उसे जला दिया। याकूब और उसके परिवार को एक भयानक अकाल के दौरान मिस्र के सबसे अच्छे हिस्से में भोजन दिया गया। जब परमेश्वर ने अपने पुत्र के हत्यारों से पलटा लेने के लिए रोमी सेनाएँ भेजीं, तब कई पवित्र जनों को यरूशलेम के विनाश से बचाया गया।
बुद्धि क्या है? यह बाइबल के परमेश्वर यहोवा का आदरपूर्वक भय मानना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना है। परमेश्वर ऐसे लोगों का मित्र बनता है, उन्हें आशीष देता है, बचाता है और उनकी सहायता करता है, इसलिए उन्हें इस जगत या आनेवाले नए जगत में डरने की आवश्यकता नहीं है। वे संकट की किसी भी खबर पर विश्वास से भरी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, क्योंकि वे सुरक्षित रहेंगे। यदि स्वर्ग का परमेश्वर आपके पक्ष में है, तो मनुष्य या प्राकृतिक आपदाएँ आपको कुछ नहीं कर सकतीं (नीतिवचन 3:26; भजन 118:6; मत्ती 10:28-31; इब्रानियों 13:5-6)।
इस जगत पर अब तक का सबसे भयानक डर और दुष्टों का सबसे बुरा विनाश अभी आना बाकी है, और वे दिन दूर नहीं हैं (2 थिस्सलुनीकियों 1:7-9)। यीशु मसीह अपने सामर्थी स्वर्गदूतों के साथ उस धधकती आग के साथ स्वर्ग से उतर आएगा, जो उन्हें जलाकर भस्म कर देगी जो परमेश्वर को नहीं जानते और सुसमाचार पर विश्वास नहीं करते। लेकिन जो लोग उस पर विश्वास करते हैं, वे उसी घटना में महिमान्वित किएँ जाएंगे और उसकी प्रशंसा करेंगे (2 थिस्सलुनीकियों 1:10)। आज ही प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करें और उसकी आज्ञा मानें।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।