नीतिवचन 3:23
तब तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पाँव में ठेस न लगेगी।
एक निश्चिंत, चिन्ता से मुक्त और सुकून की ज़िन्दगी संभव है। आप अधिकांश मुसिबतों से भय-रहित रह सकते हैं और एक ऐसी ज़िन्दगी जी सकते हैं जो अधिकांश कठिनाइयों से मुक्त हो। और अगर आप पर मुसिबतें और कठिनाइयाँ आएं भी तौभी आपको पता रहेगा कि उनसे कैसे बाहर निकलना है। सुलैमान ने ऐसे जीवनों को अपनी आँखों से देखा, और परमेश्वर ने उसे उनके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। ऐसे जीवन की कुछ शर्तें दी गई हैं – बुद्धि और समझ को मत भूलो; खरी बुद्धि और विवेक को थामे रहो (नीतिवचन 3:19-22)।
यहाँ बुद्धि का मूल्य प्रस्तुत किया गया है: यह आपको अपना जीवन ऐसे जीने में मदद करेगी जिसमें वे पीडाएं और परेशानिया नहीं होंगी जो दूसरें लोगों को सहनी पड़ती है। बुद्धि को सीखने का सबसे बड़ा प्रोत्साहन है इसके लाभों पर विचार करना। पिछले वचनों में दी गई लाभों की सूची पर एक नज़र डालें (नीतिवचन 3:13-18)। यह नीतिवचन एक अन्य सूची के बिलकुल बीचो-बीच है (नीतिवचन 3:19-26)। बुद्धि आपको सुशोभित भी करेगी और सुरक्षित भी (नीतिवचन 3:22-23; 2:11; 4:6; 11:16; 22:11)।
बुद्धि कहाँ पाई जाती है? यह बाइबल के परमेश्वर-प्रेरित वचनों और यीशु मसीह के धर्म में पाई जाती है। यह और कहीं नहीं पाई जाती। बाइबल आपको उन मार्गों से बुद्धिमान बनाने में सक्षम है जिन्हें यह संसार समझ नहीं सकता, और आप परेशानियों से बच जाएंगे जो उनपर आ पड़ती हैं (भजन 19:7-11)। परमेश्वर का वचन जीवन के पथों और फैसलों के लिए दिव्य ज्योति और दीपक है (भजन 119:105)।
नीतिवचन की पुस्तक में वित्तीय और व्यावसायिक बातों को लेकर बुद्धि है जो आपको भेदभाव (नीतिवचन 17:2; 27:18), विलासिता पर मूर्खतापूर्ण खर्चों (नीतिवचन 21:17,20), 30 दिनों में अमीर बनने की योजनाओं (नीतिवचन 14:23; 28:19) , जोखिमों (नीतिवचन 6:1-5; 22:26-27), नींद (नीतिवचन 20:13), आलस (नीतिवचन 6:6-11; 12:24), और जीवन की बेकारी (नीतिवचन 13:23; 18:9) ) से बचाएगी। व्यवसाय या रोजगार में सफलता के नियम पूरी किताब में पाए जाते हैं। जो लोग इन शिक्षाओं का पालन करेंगे वे सुरक्षित रूप से काम करेंगे और आर्थिक रूप से लड़खड़ाएंगे नहीं। फैसला आपका है, पाठक।
नीतिवचन की वैवाहिक जीवन के लिए बुद्धि आपको पुरुषों का विनाश करनेवाली घिनौनी पराई औरतों से सावधान कराती है (नीतिवचन 12:4; 19:13; 21:9,19; 30:21-23)। पराई स्त्री के स्थान पर, वह आपको एक सद्गुणी स्त्री से परिचित कराती है, जो आपके पूरे जीवन को उन्नत करेगी (नीतिवचन 5:15-19; 11:16; 12:4; 19:14; 31:10-31)। साथ ही, वह आपको व्यभिचारी स्त्रियों और उनके फंदे के विषय में चित्रात्मक ढंग से चेतावनी देती है (नीतिवचन 5:1-23; 6:23-35; 7:1-27; 22:14; 23:26-28)। उचित रीति से विवाह करने के नियम नीतिवचन की पूरी पुस्तक में पाए जाते हैं।
नीतिवचन की पुस्तक में कुटुम्ब-व्यवस्था को लेकर पाई जानेवाली बुद्धि आपको बच्चों के पैदाएशी स्वभाव और उनके प्रशिक्षण की आवश्यकता के बारे में सिखाती है (नीतिवचन 17:25; 22:6; 29:17)। जबकि संसार के लोग इन मसले को लेकर भ्रम में हो सकते हैं, फिर भी इस पुस्तक में बच्चों को सुधारने और अनुशासित करने के नियम दिएँ गएँ हैं जो परिणामकारक हैं (नीतिवचन 19:18; 22:15; 23:13-14; 29:15)। एक कुलीन परिवार की स्थापना करने और संपत्ति का निर्माण करने के नियम नीतिवचन की पुस्तक में पाए जाते हैं।
नीतिवचन की पुस्तक अधिकार (नीतिवचन 15:1; 25:15), मतवालापन (नीतिवचन 23:29-35), रुपयों की बचत (नीतिवचन 30:25), आधुनिक कल्याणकारी योजनाओं की मूर्खता (नीतिवचन 20:4), प्रतिष्ठा का महत्व (नीतिवचन 22:1), सच्चे मित्रों का चरित्र-लक्षण (नीतिवचन 17:17), अच्छी कार्यनीति (नीतिवचन 6:6-11; 22:29), मूर्खों से निपटने के तरीकें (नीतिवचन 26:1-5), ठट्ठा करनेवालों (नीतिवचन 9:7-9), संयमित जीभ का मूल्य (नीतिवचन 16:13; 22:11), और अन्य बहुत-सी बातों की शिक्षा देती है। इन ईश्वर-प्रेरित नियमों का पालन करने से आप दुःख और परेशानी से बच जाएंगे।
आज संसारभर में दुष्क्रियता, निराशा, विलाप और संघर्ष बहुत आम बातें हैं। संसार के लोग फ़िल्म जगत, MTV, सांसारिक दार्शनिकों, टीवी चैनलों की बहसों, उद्विकास, ज्योतिषियों, और बाबाओं तथा स्वयं-घोषित गुरुओं के विचारधाराओं के पीछे भागते हैं। आपकी सुरक्षा बाइबल में परिभाषित क्रिश्चन धर्म में है, जो आपको उन बातों के भय, झगड़ों और परेशानियों से बचाएगा जिनसे वे हररोज गुज़रते हैं और आपको विश्वास और सफलता से समृद्ध करेगा (भजन 1:1-6; 19:7-11; 34:11-16; 119:11) ). आपके पास अपने बच्चों को देने के लिए विरासत होगी, जबकि बाकि दुनिया अपने अज्ञानतावश अपनी एक और पीढ़ी को भ्रष्ट कर देगी।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।