नीतिवचन 3:2
क्योंकि वे दिनों की बढ़ती और जीवन के वर्ष और कुशल तुझे देंगे। (KJV)
आप अपने जीवनकाल को बढ़ा सकते हैं। परन्तु यह किसी स्वास्थ्य खाद्य भंडार, व्यायाम संकल्प या नए चिकित्सा अनुसंधान में नहीं पाया जा सकता। यह केवल धर्मी जीवन में पाया जाता है, जिसमें सुधार की बातों और निर्देश का पालन करने के लिए दीनता और परिश्रम की आवश्यकता होती है (नीति 3:1)। शांति, जो एक सुखद जीवन के लिए एक बहुत ही बहुमूल्य बात है, इसी तरह पाई जाती है – एक धर्मी जीवन जीने के द्वारा।
बुद्धि ठीक ठीक परख करने की सक्षमता होती है। बुद्धि धार्मिकता से जीने की प्रतीति और ज्ञान भी है। सुलैमान ने बुद्धि को समर्पित इस पुस्तक में ज्ञान प्राप्त करने के परिणामस्वरूप दीर्घायु को एक आशीष के रूप में सामने रखा (नीति 3:8, 16; 4:4, 10, 22; 9:11)। उसने किसी और जगह पूछा, “अत्यंत दुष्ट भी न बन, और न मूर्ख हो; तू क्यों अपने समय से पहले मरे?” (सभो 7:17)
यहां दो आशीषें सामने रखी गई हैं जिसकी ओर हर पाठक को आकर्षित होना चाहिए – लंबी आयु और शांति। हर कोई लंबा जीवन जीना चाहता है, और शांति जीवन को एक अविरत आनंद बना देती है। प्रिय मसीही! आप क्या सोचते हैं? आप और किस बात की खोज में है? यह दो अद्भुत चीजें हैं और इन्हें यहां मुफ्त में ही आपके सामने रखा गया है। आपको उन्हें अपने लिए प्राप्त करने से कौन-सी बात रोक रही है?
पोंस डी लियोन ने काल्पनिक “चिरस्थाई युवावस्था” के सोते की तलाश में लम्बी लम्बी की। तथाकथित स्वस्थ्य आहार और जीवनसत्व, व्यायामशाला की सदस्यता और व्यक्तिगत प्रशिक्षकों और जीवन काल को बढ़ाने के लिए नवीनतम चिकित्सा अनुसंधान और विचित्र उपचारों के अध्ययन में सालाना अरबों रुपये खर्च किए जाते हैं। यदि उस जोश और लगन का केवल एक अंश बुद्धि की ख़ोज करने पर लगा दिया जाए, तो व्यक्ति लंबा जीवन और शांति प्राप्त कर सकता है।
पापमय जीवन शरीर को बूढा कर देता है और असामयिक मृत्यु को ले आता है। यहां तक कि नास्तिक भी “कठिन जीवन” की जोखिमों को मानते हैं। रॉक स्टार, रैप कलाकार, अभिनेता और अभिनेत्रियों -भारत के सबसे भ्रष्ट पापी- अक्सर दूसरों की तुलना में केवल आधा जीवन ही जी पाते हैं। वे दुर्घटनाओं, बीमारी, ड्रग्ज, हत्या, आत्महत्या और क्षीण हुए शरीर के कारण मर जाते हैं। मृत्युदंड भी घोर पापियों के जीवन को छोटा कर देता है।
बुद्धि “कठिन जीवन” से बचाती है। बुद्धिमान लोग, विवेक के द्वारा दुर्घटनाओं से बचते हैं; वे एकविवाह प्रथा के पालन के द्वारा यौनरोग से, परहेज द्वारा नशीली दवाओं से, शांतिपूर्ण जीवन यापन द्वारा हत्या से, आशावादी जीवन द्वारा आत्महत्या से, और स्फूर्तिदायक नींद द्वारा शारीरिक क्षीणता से बचते हैं। देश के कानूनों का पालन करने से, उन्हें मृत्युदंड का खतरा नहीं रहता है। दीर्घायु के ये सभी माध्यम नीतिवचन में सिखाए गए हैं।
बुद्धि शांति लाती है। पापी लोग भय, अपराधबोध, लज्जा और तनाव का यातनापूर्ण जीवन जीते हैं। वे उदास, निराश, एकाकी और थके हुए होते हैं। वे संतोष-तृप्ति या संतुष्टि नहीं पाते। वे हमेशा स्थाई भलाई के लिए कुछ ढूंढ रहे होते हैं, दौड़ रहे होते हैं और कामना कर रहे होते हैं। लेकिन बुद्धिमान लोग अपने प्रभु, वैवाहिक जीवन, काम, मित्रों और एक धर्मी आत्मा में शांति पाते हैं।
शैतान, जो एक हत्यारा है, चाहता है कि आप मर जाए। दुनिया नीतिमान जीवन जीने से नफरत करती है। आपकी पापभ्रष्ट आत्मा पाप को ही चुनती है। ये तीनों मिलकर पृथ्वी पर आपके समय को कम करने और आप के जीवित रहते हुए किसी भी प्रकार की शांति को चुरा लेने की साजिश रचते हैं। जीवन और मरण दोनों आपके आगे रखे हैं, जैसा मूसा ने इस्राएल को समझाया था (व्यवस्था 30:19-20)। बुद्धि को अपनाकर उसके अनुसार व्यवहारिक जीवन जी के आज ही जीवन और शांति का चुनाव करें।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।