नीतिवचन 3:11

हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा से मुँह न मोड़ना, और जब वह तुझे डाँटे, तब तू बुरा न मानना,

परमेश्वर के पुत्रों के जीवन में बुरी घटनाएं होती हैं। क्यों? क्योंकि परमेश्वर अपने लोगों के लिए अपने प्रेम के कारण उन्हें उनके पापों के कारण ताड़ना देता है। जब आपके जीवन में उसकी ओर से पीड़ाएँ आती हैं तो उन पर कुड़कुड़ाइएं मत और न निराश न हों, क्योंकि ये परीक्षाएं प्रमाणित करती हैं कि वह आपसे प्रेम रखता है; पीड़ाएँ आप को पाप करने से रोकती हैं; और आपको सिद्धता की ओर ले चलती हैं। परमेश्वर आपको इसलिए दंड देता है, या आपके जीवन में बुरी घटनाएँ इसलिए होने देता है, क्योंकि वह आपसे प्रसन्न होता है और चाहता है कि आप उसकी महिमा लिए एक बेहतर इंसान बनें।

दुःख हर विश्वासी के जीवन में आता है। विपत्तियाँ, कठिनाईयाँ, पीडाएं और संकट प्रेमी परमेश्वर के अपने बच्चों की गलतियों को सुधारने और उन्हें पूर्ण बनाने की छड़ियाँ हैं। उसकी ताड़ना पर नाराज़ होने या असफलताओं से थकने के बजाय, आपको यह जानकार खुश होना चाहिए कि वह आपसे प्रेम करता है और आपको पूर्ण बनाना चाहता है। यदि उसने आपको अकेला छोड़ दिया है, तो आप व्यभिचार की सन्तान हैं, उसके पुत्र नहीं (इब्रानियों 12:7-8)!

किसी को भी दुःख, कठिनाइयाँ या संकट आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है। ये ऐसी चीजें हैं जिनसे आप जितना संभव हो सके बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन परमेश्वर उन्हें अपने प्रेम के कारण भजता है, क्योंकि वह उनका उपयोग आपको उन बातों की शिक्षा देने में सामर्थी है जो आपको इस दुनिया की शांति और समृद्धि कभी नहीं सिखा सकती। जब जीवन में सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा होता है तो बड़ा सुकून महसूस होता है, लेकिन इससे कभी किसी का अनन्तकाल की दृष्टि से भला नहीं हुआ। संकटों और मुसीबतों का समय बुरा लगता है, लेकिन यही वह समय है जो आपको ताकतवर और बुद्धिमान बनाता है।

परमेश्वर के विरुद्ध कुड़कुड़ाना, उससे शिकायत करना आसान है, “हे प्रभु, तू ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?” यह कहना आसान है कि वह न्यायी नहीं है – आप दुखों के लायक नहीं हैं। निराश होकर अपनी दौड़ छोड़ने के बारे में सोचना आसान है। अय्यूब ने ऐसी सोच की परीक्षा का सामना किया, और फँस भी गया। लेकिन एलीहू ने अय्यूब से कहा कि वह गलत था, परमेश्वर सही था, और अय्यूब एक दर्दनाक सबक सिखकर अन्त में झुक जाता है, और नम्र हो जाता है (अय्यूब 33:12)।

जब किसी मसीही विश्वासीजन के साथ बुरी चीजें होती हैं, तो उसके आमतौर पर चार कारण हैं। उसे उसके जीवन के किसी पाप के लिए दंड दिया जा रहा है; वह अपनी मूर्खता के स्वाभाविक परिणाम भुगत रहा है; उसका विश्वास बढ़ाने के लिए उसे आजमाया जा रहा है; या परमेश्वर बस उसके जीवन में अपनी महिमा प्रकट कर रहा है। आत्म-परिक्षण इसीलिए किया जाता है कि अपनी परिस्थितियों का विश्लेषण करके पता लगाना कि उनमें परमेश्वर की ओर से क्या सबक है। एक बार जब कोई व्यक्ति जान जाता है कि यह संकट परमेश्वर ही ले आया है, तो उस व्यक्ति के लिए भला है कि वह नम्र होकर झुक जाए और उन्हें आनंद ही की बात समझे।

परमेश्वर आपके जीवन में जो भी बुरी घटनाएँ होने देता है वे आपके जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो सकती हैं, और यह भी हो सकता है कि वे आपको सुधारने के लिए न हो। इनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लेकर आर्थिक समस्याएं, आपके बच्चों की परेशानी से लेकर आपकी नौकरी खोने तक की समस्याएं शामिल हो सकती हैं। संकट बड़े भी हो सकते हैं और मामूली भी, आप उनसे व्याकुल और हतोत्साहित भी हो सकते हैं, लेकिन यदि परमेश्वर ताड़ना दे रहा है, तो वे किसी बड़े मक़सद को अन्जाम देने बुद्धिमानी से रचित हैं।

अपने जीवन में परमेश्वर की ताड़ना को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार करने का परम उद्देश्य यह है कि ताड़ना आपके प्रति उसके प्रेम का प्रमाण देती है (नीत 3:12; इब्रानियों 12:5-6; प्रकाशितवाक्य 3:19)। सच्चा परमेश्वर अपने बच्चों को केवल अपनी विश्वासयोग्यता और उनके लिए अपनी चाहत के कारण दुःख देता है। दाऊद ने कहा, ” हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे निर्णय धर्ममय हैं, और तू ने अपनी सच्चाई के अनुसार मुझे दु:ख दिया है” (भजन 119:75)।

अपने जीवन में परमेश्वर की ताड़ना को आनंद ही की बात जानकार स्वीकार करने का एक और कारण यह है कि ताड़ना आपको पाप करते रहने से रोकती है (अय्यूब 34:31-32; भजन 119:67; यिर्म 31:18-19; 1 कुरिन्थ 11:32)। चूँकि यह एकमात्र ऐसा आम तरीका है जिससे आप उन ग़लत कामों को न करना सीख सकते हैं जो आपको ज्यादा आकर्षक लगती हैं, अत: आपको उसे धन्यवाद देना चाहिए कि वह आप पर तरस खाकर उसकी व्यवस्था और मार्ग सिखाता है, (अय्यूब 5:17; भजन 94:12)।

अपने जीवन में परमेश्वर की ताड़ना को आनंद ही की बात जानकार स्वीकार करने का एक और कारण है इसके पीछे का प्रेमपूर्ण उद्देश्य – आपको सिद्ध बनाना (रोमियों 5:3-5; इब्रानियों 12:10-12; याकूब 1:2-4)। विपरीत परिस्थितियों से कैसे धैर्यपूर्वक और संयमता से निपटा जाता है यह सीखना परिपक्वता का एक बड़ा मापदंड है (नीतिवचन 24:10; 1 पतरस 5:10)। क्लेश परमेश्वर में विश्वास पैदा विकसित करता है; समृद्धि आपको उस पर अधिक भरोसा करने के लिए उतना प्रेरित नहीं कर पाती (नीतिवचन 30:8-9)। पौलुस परमेश्वर को धन्यवाद देता है कि उसने उसके जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियाँ लाकर उसे अनुग्रह में बढ़ने के अवसर दिएँ (2 कुरिन्थ 12:7-10)।

कुछ पाप परमेश्वर की दृष्टि में बहुत घृणित और जघन्य होते हैं, ऐसे में वह आपके जीवन के वर्षों को कम करके भी आपको दंड दे सकता है। इस मामले में सबसे अच्छा उदाहरण कुरिन्थ की कलीसिया के वे सदस्य हैं जिन्होंने प्रभुभोज का दुरुपयोग किया – कई निर्बल और रोगी थे, और बहुत-से पहले ही मर चुके थे (1 कुरिन्थ 11:29-31)। लेकिन यहां भी, परमेश्वर की ताड़ना ने साबित कर दिया कि वह उनसे प्रेम करता था और इसलिए उसने उन्हें इस संसार के साथ दोषी नहीं ठहराया (1 कुरिन्थ 11:32)।

यदि आपसे प्रेम करनेवाला कोई परोपकारी मनुष्य आपको भारी खर्च करके इस दुनिया के सबसे अच्छे कॉलेज में भेजता है, जहां आप देखते हैं कि उस कॉलेज की सब शिक्षा आपको महान समृद्धि और सफलता में मदद करने के लिए प्रमाणित है, तो क्या आप उस परोपकारी से नफरत करेंगे या डिग्री मिलने से पहले ही कॉलेज छोड़ देंगे? नहीं! आप उस परोपकारी व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे और यथाशीघ्र सभी सबक सीखेंगे।

अन्य सब नीतिवचनों के समान ही, यह नीतिवचन बुद्धि की शिक्षा देता है। अगर आप मनुष्यों के जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों को उन हथियारों के रूप में देखते हैं जिन्हें परमेश्वर आपको सिद्ध बनाने के लिए इस्तमाल करता है, तो आपको इनका उपयोग बुद्धिमानी से करने के लिए पहले से सचेत और तैयार किया या रहा है (सभो. 7:14)। जितनी जल्दी आप सबक सीखेंगे, उतनी ही जल्दी परेशानी दूर हो जाएगी; यदि तुम इसका तिरस्कार और अनदेखी करते हो, तो परमेश्वर इसे और अधिक तीव्रता से भेजेगा (अय्यूब 36:15-18)। निराश होने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि जो धीरज धरेंगे वे प्रतिज्ञाओं के अनुसार प्रतिफल पाएंगे (2 कुरिन्थ 4:16-18; गला 6:9; इब्रानियों 6:10-12; 12:1-6; याकूब 5:11)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।