नीतिवचन 29:9

जब बुद्धिमान मूढ़ के साथ वादविवाद करता है, तब वह मूढ़ क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती।

मूर्ख निकम्में होते हैं। वे मुसीबत हैं। आप कोई भी तरीका अपनाओं, वे ज्ञान नहीं सीख सकते हैं और न ही सीखेंगे। वे अत्यंत मूर्ख, हठधर्मी, और विद्रोही से भरे दुष्ट हैं। आप चाहे उनपर क्रोध करें या उनपर हँसे, उनके मूर्ख दिलों को कोई फ़र्क नहीं पड़ता, और न वे बदलेंगे। इस बीमारी के लिए एक ही बैद्य है, इन पागलों के लिए एक ही सलाहकार है।

मूर्ख क्या है? मूर्ख परमेश्वर के अधिकार को नकारता है – अर्थात् अपने शब्दों या कार्यों के द्वारा (भजन 14:1)। मूर्ख का भरोसा उसके मन पर होता है और इसलिए वह शिक्षा को नहीं मानता (नीतिवचन 28:26; 15:5)। वह खुद से प्यार करता है। वह बुद्धि से नफ़रत करता है और मूर्खता से प्रेम करता है, लेकिन वह इसे नहीं मानता। वह महज़ मूर्ख नहीं है; उसने मूर्खता को अपना लिया है। वह बुद्धि और तर्क के विपरीत सोचता, बोलता और कार्य करता है।

आपका इन कठिन पराजितों से ज़रूर सामना होगा। इस नीतिवचन में सुलैमान ने अपने बेटे को इन निकम्मों का सामना करने के लिए तैयार किया। उनकी मदद करके हताश होने के बजाय, सुलैमान ने चेतावनी दी कि इन कठिन व्यक्तियों को बदलने के लिए मनुष्य के पास कोई मार्ग नहीं हैं। यदि प्रभु उनके हृदयों को नहीं बदलते हैं, तो अंत में वे मूर्खों के रूप में मर जायेंगे (नीतिवचन 20:12; 2 तीमु 2:24-26)।

आप उनके साथ तर्कसंगत विवाद नहीं कर सकते: टेढ़े हैं – उनमें कोई विश्वास नहीं (2 थिस्स 3:2)। वे जीवते परमेश्वर की खोज नहीं करते (इब्रानियों 11:6)। उन्हें सुधारा नहीं जा सकता (नीतिवचन 27:22)। शायद वे बाइबल के वचनों को या सिद्धांत को जानते हो और उन्हें पूरी बाइबल याद हो, लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। महिमा का प्रभु न्याय के दिन इन विद्यासंपन्न फरीसियों और प्रचारकों को पहचानने से इनकार करेगा (मत्ती 7:21-23)।

मूर्ख को डराया-धमकाया, तौभी वह नहीं सीखेगा, और न आप अपनी दोस्ती और उपहास से उसे सिखा पायेंगे। आप खुद ही हतोत्साहित हो जायेंगे। आप तसल्ली नहीं पाएंगे। मूर्खों को मूर्ख बने रहना अच्छा लगता है – उन्हें अपनी मूर्खता अच्छी लगती है – और आप उन्हें नहीं बदल सकेंगे। उनमें अपने असफल जीवन को सफल जीवन में बदलने की कोई महत्वाकांक्षा या इच्छा नहीं है। उनसे दूर रहने में ही बुद्धिमानी है, जैसा कि सुलैमान, यीशु और पौलुस ने कहा (नीतिवचन 9:6; 13:20; 14:7; 26:4-5; मत्ती 7:6; 1 कुरिन्थ 15:33)। उनसे दूर ही रहें।

मूर्ख को पैदा करना कितनी भयानक बात है (नीतिवचन 17:21,25)! मूर्ख से विवाह करना कितना भयानक है (नीतिवचन 30:23; 1 शमू 25:25)! मूर्ख के घर जन्म लेना कितना भयानक है (1 शमू 20:30-34)! इनमें से कुछ स्थितियाँ परमेश्वर की मर्जी से उभरती हैं, तो कुछ आपके चुनाव से। सावधान! लेकिन अगर सच कहा जाए तो आप पैदायशी मूर्ख हैं। आप उतने ही बदतर मूर्ख हैं जितना कि नरक का मूर्ख (यूहन्ना 3:19-21; इफि 2:1-3; तीतुस 3:3)। केवल पवित्र आत्मा के नवीनीकरण और पुनर्जनन ने ही आपको बचाया गया है (तीतुस 3:5)।

सुसमाचार प्रचार के कौन से तरीके मूर्ख को बचा सकते हैं? कौन सा तरीका उसे उसके पाप के प्रति प्रेम से हटाकर यीशु मसीह और धार्मिकता के प्रेम की ओर ले जा सकता है? कोई भी तकनीक काम नहीं करेगी, क्योंकि उसका मन परमेश्वर , सत्य और ज्ञान के विरुद्ध झगड़ा करता है और पापों में मर चुका है (कुलुस्सियों 2:13; रोम 3:10-18)। इब्राहीम ने उस मूर्ख धनवान मनुष्य से कहा कि यदि लाजर भी भी मृतकों में से वापस जाकर उन्हें प्रचार करे तो उसका यह प्रचार व्यर्थ ठहरेगा (लूका 16:27-31)। और माहौल बदल ने से भी कुछ नहीं होगा (यशा 26:10)। ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे आप किसी पापी को बदल सकें (1 कुरिन्थ 1:18; 2:14; 2 कुरिन्थ 4:3-4)। उसका मन परमेश्वर के विरुद्ध लड़ता है और बदलेगा नहीं (रोमियों 8:7-8)।

मानव जाति को बचाने वाली और अपनी शेखी बघारने और पैसा जबरन पैसा वसूलनेवाली आधुनिक मिशनरी आंदोलन की तमाम उपलब्दियाँ, और न तो मदर टेरेसा और न ही बिली ग्राहम इन में से एक भी मूर्ख को उसके भ्रष्ट मन से बचा नहीं सके। इसके लिए मूर्ख को नया जन्म लेना होगा (यूहन्ना 3:3), आध्यात्मिक मृत्यु से पुनर्जीवित होना होगा (यूहन्ना 5:24-25), और परमेश्वर के पुत्र की आवाज़ और पवित्र आत्मा की सामर्थ से जीवित होना होगा (तीतुस 3:5)। छुटकारा परमेश्वर की ओर से है! यदि आप ज्ञान और स्वर्ग की बातों से प्रेम करते हैं और परमेश्वर की महिमा के लिए समर्पित जीवन जीते हैं, तो उसे धन्य कहें और उसकी महिमा करें कि उसने आपको मूर्खता से बचाया।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।