नीतिवचन 29:14
जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।
सरकारें गरीबों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं, इसका राष्ट्रों पर बहुत असर पड़ता है। सुलैमान ने एक और नीतिवचन भी ऐसी ही चेतावनियाँ दीं (नीतिवचन 20:28; 28:16; 29:4)। राजा लमूएल की माँ ने भी इसी सत्य पर बल दिया (नीतिवचन 31:8-9)।
आपका जीवन इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप गरीबों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं (नीतिवचन 14:21; 19:17; 21:13; 28:8,27; 29:7)। यहां परमेश्वर से आशीष पाने का एक आसान तरीका है। क्या आप गरीबों के रक्षक और हितैषी हैं?
जो लोग अपनी रक्षा खुद नहीं कर सकते हैं उनकी सुरक्षा के लिए परमेश्वर ने अधिकार के पांच क्षेत्रों की व्यवस्था कीं जिनमे में से एक सरकारी शासकों की स्थापना है। युद्ध के समय अकेले पड़े परिवार अपनी रक्षा नहीं कर सकते, इसलिए सरकारें पूरे राष्ट्र की रक्षा के लिए सेनाएँ खड़ी करती हैं। गरीबों के पास अमीर उत्पीड़कों का विरोध करने या उन्हें पराजित करने का कोई मार्ग नहीं होता है, इसलिए सरकारों को उनके लिए हस्तक्षेप करना आवश्यक बन जाता है।
दाऊद ने लिखा, “परमेश्वर अपने पवित्र धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है” (भजन 68:5)। परमेश्वर का भय मानने वाले और उसके पवित्र कायदा-क़ानून जानने वाले शासक विधवाओं और उनके बच्चों की रक्षा करेंगे। दानिय्येल ने नबूकदनेस्सर को चेतावनी दी कि वह गरीबों पर दया करके मन की शांति पा सकता है (दान 4:27)। यह एक सत्यनिष्ठ और बुद्धिमान राजनीति-शास्त्र का नियम है।
गरीबों अर्थात, विधवाओं, उनके बच्चों, दलितों, अल्पसंख्यकों या अन्य सभी प्रकार के पीड़ितों को उन लोगों से सुरक्षा की आवश्यकता होती है जो उनकी असुरक्षित स्थिति और कमज़ोरी के कारण उनका लाभ उठा सकते हैं। इसलिए, परमेश्वर ने एक लोकतान्त्रिक सरकार को नियुक्त किया और गरीबों और पीड़ितों को न्याय देने और उनकी सुरक्षा के लिए कानून स्थापित किए (नीतिवचन 22:22-23; 23:10-11; निर्ग 22:22-24; व्यवस्था 27:19; भजन 12:5)। बुद्धि का यह नियम परमेश्वर के लिए महत्वपूर्ण है और आपके लिए भी होना चाहिए।
राष्ट्रों का उत्थान और पतन इस पर निर्भर करता है कि वे गरीबों का ख़याल रखते हैं या नहीं, और गरीब वे हैं जिन्हें परमेश्वर ने अपनी इच्छा से निर्धन रखा है। समाज कल्याणकारी राज्यों में समाजवादी सिद्धांतों के लिए परमेश्वर की दृष्टि में कोई मूल्य नहीं है। दया केवल उसी व्यक्ति पर की जानी चाहिए जो परमेश्वर के कार्य द्वारा लगभग असहाय बना दिया गया है, और उसकी मौलिक ज़रूरतें रोटी, कपडा, और मकान, और साथ ही आपातकालीन चिकित्सा देखभाल होती हैं। लालच भरी मांगें पाप बन जाती हैं।
सरकारें अपने द्वारा बनवाई मूर्तियों, महामार्गों और अन्य शहरी विकासों पर पर शेखी बघारती हैं, तो वही दूसरी ओर गरीब और कुचले हुओं की उपेक्षा करती हैं, विकास के नाम पर किसानों की ज़मीने छिनती हैं, कंगालों के बसे-बसाए घरों को उजाड़ देती हैं। परमेश्वर ऐसे मामलों में खुद ही हस्तक्षेप करके ऐसी सरकारों को रातोंरात धुल में मिला देता है।
देशस्तर पर किए गए अपराध छिपते नहीं हैं, और परमेश्वर जब न्याय करेगा तब उन राष्ट्रों का पतन भी किसी से छिपेगा नहीं। निर्दोष का खून बहाने वाले राष्ट्रों के बारे में परमेश्वर क्या सोचता है? “वह जो स्वर्ग में विराजमान है, हँसेगा; प्रभु उनको ठट्ठों में उड़ाएगा। तब वह उनसे क्रोध में बातें करेगा, और क्रोध में कहकर उन्हें घबरा देगा” (भजन 2:4-5)।
ख्रिश्चन पाठक, आप कैसे हैं? सच्चा धर्म केवल एक चर्च में जाने या धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से कही अधिक बढ़कर है – इसमें गरीबों और ज़रूरतमंदों की सेवा करना और एक पवित्र जीवन जीना शामिल है (याकूब 1:27)। परमेश्वर पर विश्वास करके गरीबों को देना अनन्त जीवन को दर्शाता है (मत्ती 25:31-46; 1 टिम 6:17-19)। परमेश्वर उन्हें ढूंढ़ता है जो ऐसे काम करते हैं और वह उन्हें इस जीवन में और आनेवाले नए अनंतकाल के जीवन में आशीष देगा (व्यव. 15:7-10; भजन 41:1; यश 58:5-12)।
क्या आप उचित दान की परमेश्वर की प्राथमिकता को समझते हैं? बाइबल स्पष्ट रूप से परमेश्वर की उस इच्छा को प्रकट करती है जिसके अनुसार आपको गरीबों की देखभाल करनी है। गरीबों की परिभाषा वाही करता है; वह आपकी देखभाल का क्रम निर्धारित करता है; वह सच्ची जरूरतों को परिभाषित करता है। सबसे पहले आपको अपने घराने में के वास्तविक गरीबों की मदद करनी है, फिर जो गरीब आपकी कलीसिया में हैं उनकी, फिर सच्चे विश्वास वालों की, और फिर उनकी जिन्हें वह आपके जीवन-मार्ग में ले आता है, जैसे अच्छा सामरी के दृष्टान्त में।
इस नीतिवचन के अनुसार, यीशु मसीह का सिंहासन सदा के लिए स्थिर रहता है (भज 45:6-7; इब्रा1:8-9)। उसने गरीबों को सभी बीमारियों से चंगा किया, जो मन के दीन हैं उन्हें धन्य कहा, उन्हें सुसमाचार का प्रचार किया, जबरन वसूली करने वालों और उत्पीड़कों के मनों को बदल कर उनका परिवर्तन किया, अमीरों को उनकी पहुनाई करना सिखाया, और उनकी अत्यावश्यक जरूरतों के लिए अपने साथ दान का एक थैला रखता था। यदि आपने उसका नाम लिया है, तो क्या आप उसके जैसे हैं?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।