नीतिवचन 28:7
जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।
क्या आप अपने पिता को प्रसन्न देखना चाहते हैं? तो परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करें और उन से दूर रहें जो ज़्यादातर समय गेम्स खेलते या सोशल मीडिया पर बकवास करते रहते हैं। एक पिता को तब शर्म महसूस होती है जब उसे पता चलता है कि उसका बेटा आमतौर पर ऐय्याश लड़कों के साथ रहना चाहता है। एक पिता को सम्मान तब मिलता है जब उसे पता चलता है कि उसका बेटा जीवन में सबसे ज़्यादा परमेश्वर के वचन को और संयमित, मेहनती जीवन को महत्व देता है। बच्चों, क्या तुम सुलैमान की बात सुन रहें हो?
बुद्धिमान बच्चे बड़े और समझदार बनते हैं। पौलुस ने कहा, “जब मैं बालक था, तो मैं बालकों के समान बोलता था, बालकों का सा मन था, बालकों की सी समझ थी; परन्तु जब सियाना हो गया तो बालकों की बातें छोड़ दीं ” (1 कुरिन्थियों 13:11)। मूर्ख बच्चे कभी बड़े नहीं होते (नीतिवचन 10:5)। वे खेल खेलने, फ़िल्में देखने, बॉडी दिखाने कसरत करने, महँगी बाइक्स खरीदने, घूमने-फिरने, मोटरसाइकिल रेस करने, गपशप करने या एक-दूसरे के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में अपना जीवन बर्बाद करने के जाल में फँस जाते हैं।
बुद्धिमान बच्चे परमेश्वर की व्यवस्था पर चलते हैं। पहली आज्ञा क्या है? “तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, और सारे जीव, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखना ” (व्यवस्थाविवरण 6:5)। इसके बाद कौन सी आज्ञा आती है? “कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख ” (मत्ती 22:39)। पिता अपने बेटों को ये दो काम करते देखना चाहता है।
उड़ाऊ पुत्र कौन है? एक अनुशासनहीन, फिजूलखर्च और ऐय्याशी में रूपये उड़ानेवाला, जो उड़ाऊ पुत्र के समान अत्यधिक मौज-मस्ती करने में लगा रहता है (नीतिवचन 23:19-22; 29:3; लूका 15:13)। मौज-मस्ती करना क्या है? यह लीला–क्रीड़ा है (गलातियों 5:21; 1 पतरस 4:3)! पौलुस ने पवित्र लोगों को आदेश दिया कि वे लीला–क्रीड़ा से बचें रहें (रोमियों 13:13), जो कि बहुत अधिक मौज-मस्ती करने, बहुत अधिक पार्टी करने के ख़िलाफ फटकार थी। मौज-मस्ती करने में क्या शामिल है? शराब पीना, पेटूपन, दावत और अति-भोग (नीतिवचन 23:20; लूका 21:34)!
सुलैमान ने कड़ी चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के साथ संगति न रखे। बुरी संगति अच्छे आचरण को बिगाड़ देती है, और बुद्धिमान बच्चें ऐसे युवाओं से दोस्ती नहीं करेंगे (1 कुरिन्थियों 15:33)। जो बेटा ऐसे दोस्तों या मूर्ख युवकों के साथ घूमता-फिरता है जो बाइक और कार के शौकीन हैं, पेटू हैं, पार्टी करने वाले होते हैं, वह अपने पिता का मुँह काला करता है। उसका पिता आकर्षण को नहीं समझता। ऐसे मूर्खों के साथ संगति करना विरुद्ध पाप है और इन नीतिवचनों उल्लंघन है (नीतिवचन 4:14-17; 9:6; 13:20; 14:7)।
इस 21वीं सदी की पीढ़ी मौज-मस्ती और मनोरंजन की आदी हो चुंकि है। यह उपद्रवियों की पीढ़ी है। आज के कई ख्रिश्चन लोग इस गंभीर चेतावनी को पूरा करते हैं कि लोग परमेश्वर के बजाय मौज-मस्ती के प्रेमी रहेंगे (2 तीमुथियुस 3:4)। चर्च की बास्केटबॉल और क्रिकेट टीमें परमेश्वर के वचन के प्रचार से ज़्यादा खेलने पर अधिक ध्यान देती हैं और उनपर इसी जा जुनून चढ़ा होता है। ये उड़ाऊ ईसाई हैं!
युवक! तेरा मन कहाँ लगता है? क्या तेरा मन दिन-रात परमेश्वर की व्यवस्था पर मनन करता है (भजन 1:1-3)? क्या तू व्यर्थ विचारों से घृणा रखता है, और उसकी व्यवस्था से प्रेम रखता है (भजन 119:113)? तू अतिरिक्त समय का उपयोग परमेश्वर के वचन पर मनन करने में करता है या मनोरंजन के लिए? जहाँ तेरा मन है उससे तेरा पिता जान सकता है कि तेरा धन कहाँ है – अर्थात्, वहां जहाँ तू अपनी ऊर्जा, समय और चीजें खर्च करता है (मत्ती 6:21)।
युवक! लड़कियों को लेकर तेरी सोच क्या परमेश्वर की व्यवस्था के अनुकूल है? बीयर पिने के बारे में तेरी क्या सोच है? भोजन के बारे में? समय के बारे में? मुँह की बातों के बारे में? नींद के बारे में? दोस्तों के बारे में? अपनी नौकरी में मेहनत करने के बारे में? परमेश्वर को अपनी कमाई का दसवां अंश देने के बारे में? अपने पैसे बचाने के बारे में? संगीत के बारे में? कपड़ों के बारे में? अपनी पत्नी के बारे में? अपने माता-पिता के बारे में? किसी बच्चे के बारे में?
माता-पिता! जब तक आशा है अपने बेटे को शिक्षा और निर्देश दो (नीतिवचन 19:18)। उसे अभी प्रशिक्षित करो, तो वह बड़ा होने पर बुद्धिमानी से जीएगा (नीतिवचन 22:6)। वह बच्चा जो अपने आप पर छोड़ दिया जाता है, वह माता-पिता को लज्जित करता है (नीतिवचन 29:15)। उसे सुधारें, तो वह तुम्हें विश्राम और आनन्द देगा (नीतिवचन 29:17)। उसे परमेश्वर का भय मानना सिखाएँ और प्रभु यीशु की शिक्षा और चेतावनी में उसकी परवरिश करें (भजन 34:11; इफिसियों 6:4)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।