नीतिवचन 27:7

सन्तुष्ट होने पर मधु का छत्ता भी फीका लगता है परन्तु भूखे को सब कड़वी वस्तुएँ भी मीठी जान पड़ती हैं।

गरीब एक बात में अमीरों से बेहतर हैं – वे चीजों की अहमियत समझते हैं और उनका अधिक आनंद लेते हैं। अमीरों की बहुतायत उनसे मामूली सुख भी छीन लेती है। फिर भी यह आनंद आर्थिक स्थिति पर निर्भर नहीं करता है। जिस मनुष्य में आत्म-संयम होता है वह चाहे तो खुश और सुखी रह सकता है। अगर व्यक्ति सभी चीजों के उपयोग में संयमी रहे, तो वह हर चीज का बहुतायत से आनन्द ले सकता है।

मधु का छत्ता अपने स्वाद में बहुत सुखद और मीठा होता है, जो कि इस सृष्टि के सबसे बड़े सुखद अनुभवों में से एक है (नीतिवचन 16:24; 24:13)। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का पेट स्वादिष्ट भोजन से भरा है या वह साधारण खाना भी भर पेट खाकर तृप्त हो चूका है, तो मधु के छत्ते की मिठास भी फीकी लगती है और अगर खा भी ले तो उल्टी भी हो सकती है (नीतिवचन 25:16,27)। फिर भी एक मेहनती व्यक्ति जो भूखा है, वह मामूली दाल-चावल या सुखी-रोटी खाकर भी बहुत आनंद पा सकता है (उत्पत्ति 25:29-34)।

विवाह एक मीठी चीज है, परमेश्वर की ओर से एक उपहार (नीतिवचन 5:18; उत्पत्ति 2:18; सभोपदेशक 9:9)। लेकिन अगर एक पत्नी बेहतर जीवन की असंतुष्ट कल्पनाओं में डूबी रहती है, तो वह आसानी से अपने पति और उन सुखों से घृणा कर सकती है, जिनका उसे आनंद लेना चाहिए। अगर वह उन कई औरतों की दुर्दशा या अकेलेपन की स्थिति पर गहराई से विचार कर सके, तो उसे अपने पति के साथ कम लेकिन मौलिक चीजों के साथ वैवाहिक जीवन में भी बड़ी मीठास का आनंद मिलेगा।

बुद्धि का नियम संयम का जीवन जीना है। बुद्धिमान आगूर ने गरीबी और धन दोनों से बचने के लिए प्रार्थना की: उसने केवल ज़रूरी भोजन माँगा जो उसके पवित्र जीवन के लिए पर्याप्त था (नीतिवचन 30:7-9)। पौलुस ने किसी भी परिस्थिति में संतुष्ट रहना सीखा; वह प्रयोजन की परवाह किए बिना तृप्त या भूखा भी रह सकता था (फिलिप्पियों 4:11-13), और उसने यीशु मसीह के आगमन के प्रकाश में ऐसा ही संयम रखने की शिक्षा दीं (फिलिप्पियों 4:5)।

संतोष, और इससे मिलने वाला आनंद, एक फैसला है। संतोष के बड़े लाभ का एक पहलु यह है कि इससे अधिक आनंद मिलता है (नीतिवचन 15:15; 17:22; 1 तीमुथियुस 6:6)। आपके पास जो कुछ भी है, उससे सुखी और प्रसन्न रहना संभव है (इब्रानियों 13:5-6)। पौलुस ने कुरिन्थियों को हर चिंता से रहित इसी जीवन की शिक्षा दीं, यह ध्यान में रखते हुएँ कि इस संसार की रीति और व्यवहार बदलते जाते हैं (1 कुरिन्थ 7:29-32)।

यह दुनिया बहुतायत और अधिकता से ग्रस्त है। इस पीढ़ी के पास पहले की पीढ़ी से कहीं ज़्यादा सुख-सुविधाएं है, लेकिन वे और भी ज़्यादा पाना चाहते हैं। वे लालच के आदी हैं। हर संभव सुख से फूले हुए, वे न तो खुश हैं और न ही संतुष्ट। वे एक काम से दूसरे काम की ओर भागते हैं, हमेशा किसी संतोषजनक बात की तलाश में, जो उन्हें कभी नहीं मिलती। वे संतुष्टि की अपनी पागलपन से भरी खोज में हर प्रकार का अनुशासन रखते हैं, लेकिन अंत में उनके हाथ निराशा ही मिलती है।

चूँकि एक मामूली भोजनवस्तु उन्हें कोई खुशी नहीं देती, इसलिए वे इसे ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं। चूँकि साधारण एथलेटिक कार्यक्रम संतुष्टि नहीं देते, इसलिए वे एक्स-ट्रीम स्पोर्ट्स का आविष्कार करते हैं। हालाँकि वे एक बार में केवल एक ही गाड़ी चलाते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि तीन कारें ज़्यादा मज़ा देंगी। चूँकि एक विवाह उनके विविधता के जुनून से मेल नहीं खाता, इसलिए वे व्यभिचार को अपनी जीवनशैली या जीने का तरीका मान लेते हैं। चूँकि एक बिना संगीत का पुराना भक्तिगीत और उपदेश उन्हें बहुत नीरस और उबाऊ लगता है, इसलिए वे ख्रिश्चन रैपर्स को पैसे देकर बुलाते हैं।

जब तक धर्मी लोग जाग नहीं जाते, उनकी संतुष्ट शांति इन सुख-विलास के आदी लोगों द्वारा चुरा ली जाएगी, जो कभी तृप्त या संतुष्ट नहीं होते। इस्राएली उन्हें हो रही मुफ़्त मन्ना की आपूर्ति के खिलाफ़ कुड-कूड़ायें (गिनती 11:4-9), फिर यहोवा ने उन्हें बटेरे भेजे जब तक कि वे उससे उब न गएँ (गिनती 11:18-20)। ऐसे दुष्ट लोगों के लिए यह कोई मायने नहीं रखता था; असंतोष उनके खून में था।

पाठक, क्या आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं? क्या आप सच में संतुष्ट हैं और आपके जीवन में शान्ति है? क्या दूसरों को दिखाई देता हैं कि आप कैसे अपने निरंतर भोज का आनंद लेते है (नीतिवचन 15:13,15)? क्या आप मधु के छत्ते के साधारण सुखों का आनंद लेते हैं? क्या आप उन सुखद आनंदों के लिए आभारी हैं जिन्हें दुनिया कड़वा कहती है? या क्या आप आनन्द की व्यर्थ खोज में उनकी चूहे की दौड़ और जुनून में शामिल हो गए हैं?

आपको किसी दूसरे काम, किसी दूसरे लक्ष्य, किसी दूसरे की पत्नी, किसी खास छुट्टी, किसी नई कार, किसी दूसरी योजना, किसी दूसरे घर, किसी बेहतर नौकरी, किसी और रोमांटिक पति आदि में खुशी नहीं मिलेगी। खुशी का मतलब है अपने मन को परमेश्वर के साथ जोड़े रखना, जो सुख, शांति और आशा का एकमात्र सच्चा स्रोत है। तब ये चीजें आपको वह खुशी दे सकती हैं जो आपको लग रहा था कि आपने खो दीं है।

आपके पास जो है, उससे संतुष्ट होने पर ही आनन्द और शांति मिलती है। और संतोष एक फैसला है – कमी-घटी में भी पेट भरने का फैसला और बहुतायत में भी भूखा रहने का फैसला। ऐसा विकल्प मधुकोश और कड़वी दोनों चीजों को सुखद बनाता है। यह विकल्प बुद्धिमान लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो रोमांच से ज़्यादा भक्ति को महत्व देते हैं (भजन 73:25-26; 1 तीमुथियुस 6:6; इब्रानियों 13:5-6)।

आपके पास कोई भी चीज जितनी ज़्यादा होगी, उतनी ही कम खुशी कोई भी चीज़ दे सकती है, जब तक कि और ज़्यादा बढ़ोतरी घृणित न हो जाए। यह भोजन, सेक्स, मनोरंजन या किसी भी चीज़ के विषय में सच है। संयम का जीवन, संयम का अनुशासन, मीठी और कड़वी चीज़ों के आनंद को अधिकतम करेगा। यकीन मानिए! बेशक, आप दुनिया से ऐसी बातें नहीं सुनेंगे।

जब उड़ाऊ पुत्र सूअर के बाड़े में था, और सूअरों का खाना चाह रहा था, तब उसे एहसास हुआ कि घर पर उसका जीवन कितना अच्छा था (लूका 15:16-17)। वह इस तरह की मुसीबत में कैसे पड़ गया? उसे लगा कि बड़े शहर में वेश्याओं के साथ आनंद मिलता है! यदि आप इस जीवन में किसी भी चीज़ को अपनी खुशी के लिए ज़रूरी मानते हैं, तो आप अहंकारपूर्ण पाप का प्रयोजन कर रहें हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आपका ही प्राण सुख जाए (भजन 106:13-15)।

यह स्वादिष्ट भोजनवस्तुएं नहीं हैं जो आपके खान-पान को आलीशान बनाती हैं; यह मेज़ पर आपसी प्रेम है, जो एक सरल विकल्प है (नीतिवचन 15:17)। यह कोई दूसरा जीवनसाथी नहीं है जो आपके जीवन को जीवंत और रोमांचक बनाता है, यह आपके पास मौजूद जीवनसाथी से प्रेम करना है (नीतिवचन 5:19)। एक अच्छी पत्नी वाला पुरुष, जो अपने वैवाहिक जीवन से निराश है, वह जो उसके पास है उसकी सराहना नहीं कर सकता – उसकी पूरी आत्मा मधुकोश से घृणा करती है। यदि वह उन कई अकेले पुरुषों पर विचार करे जिनकी पत्नियां नहीं हैं तो उसे अपनी पत्नी अति प्रिय लगेगी।

इस दुनिया में अमीर, जिनका जीवन शानदार और सामाजिक गतिविधियों से भरा हुआ है, उन्हें परमेश्वर के मेमने या उसके आत्मिक राज्य में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे दीन पापियों के साथ विश्वास के सीधे और सरल जीवन से नफ़रत करते हैं। लेकिन गरीब इस बात में आनन्दित होते हैं कि दयालु परमेश्वर ने उन्हें स्वर्ग का धन दिया है। अमीरों को खाली हाथ लौटा दिया जाता है, और गरीबों को सुसमाचार दिया जाता है (लूका 1:52-53)।

यहाँ बुद्धि सभी चीजों का संयमित उपयोग है। अमीरों को संयम सीखना चाहिए, और गरीबों को संतोष सीखना चाहिए। किसी भी चीज़ में आनंद उस चीज के प्रति दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। जीवन में सच्ची सफलता संतोषसहित भक्ति है, और इसका कोई शॉर्टकट रास्ता या अन्य विकल्प नहीं है जो काम आएगा। जो लोग परमेश्वर को अपना भाग मानते हैं, उनके लिए कभी न ख़त्म होने वाली दावत इंतज़ार कर रही है।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।