नीतिवचन 27:3
पत्थर तो भारी है, और बालू बोझिल, परन्तु मूढ़ का कोप दोनों से भी भारी है।
आप एक मंदबुद्धि से कैसी बहस करते हैं? एक क्रोधित मूर्ख इतना मंदबुद्धि और हटीला होता है कि वह तर्क-बुद्धि को सुन भी नहीं सकता, और इतना अंधा होता है कि अपने निरंकुश और बेबुनियाद आवेग के परिणामों को देख नहीं सकता। बालू और पत्थर अपने परिमाप में ठोस, अत्यंत भारी होते हैं, परन्तु वे भी उतने बोझिल और दमघोंटू नहीं होते हैं जितना कि एक क्रोधित मूर्ख।
किसी ऐसे मूर्ख के करीब होना, जो क्रोधित नहीं है, काफी दुखद हो सकता है, क्योंकि उसकी जड़बुद्धि के कारण एक बुद्धिमान भी बावला हो सकता है। उसकी अहंकारपूर्ण और जाहिल चरचराहट इतना कोलाहल मचाती है जो किसी लाभ की नहीं (सभो 7:4-6)। सुलैमान ने कही और कहा “जब बुद्धिमान मूढ़ के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूढ़ क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती” (नीति 29:9)। बुद्धिमान क्या कर सकता है?
यदि एक मादा भालू के शावकों को कोई पकड़कर ले जाए तो वह क्या बन जाती है? बहुत ही खतरनाक! यह क्रोधित प्राणी इतना खतरनाक बन जाता है कि सुलैमान के नीतिवचन और कई देशों की कहावतों में इसके अंधे प्रकोप की कल्पना की गई है। परंतु बुद्धिमान उपदेशक ने कहा कि उस क्रोधित भालू का सामना करना मूर्ख का उसकी मूर्खता में सामना करने से ज्यादा आसान होगा (नीति 17:12)! एक बुद्धिमान मनुष्य को क्या करना चाहिए? मूर्खों से दूर रहे।
मूर्ख को परमेश्वर का कोई भय नहीं होता है। मूर्ख ने अपने मार्गदर्शन के लिए उपयुक्त परमेश्वर की बुद्धि को ही ठुकरा दिया है। वह अपने लिए तथा जो कोई उसके करीब है उन सब के लिए खतरनाक है। परंतु जब वह क्रोध में आता है, आमतौर पर बेतुके ढंग से किसी मामूली बात पर, तो उसके द्वारा होने वाली संभावित हानि का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। वह कुछ भी कर सकता है, क्योंकि वह अपनी हरकतों पर नियंत्रण रख सके ऐसी विवेक-बुद्धि या समझ उस समय उसमें कार्य नहीं करती है।
शिमोन और लेवी ने क्रोध में आकर अपनी बहन दीना के साथ दुष्कर्म करनेवालों के साथ साथ समस्त नगर के कुलीन मनुष्यों को भी मार डाला (उत्पत्ति 34:25-26; 49:7)। एदोमी दोएग ने दाऊद पर क्रोधित होकर आवेश में परमेश्वर के याजकों, उनके परिवारों, और पशुओं को मार डाला (1 शमू 22:18-19)। हामान ने मोर्दकै से आहत होकर, जिसने उसके सामने झुकने से इन्कार किया, यहूदियों का नरसंहार करने का प्रयत्न किया (एस्तर 3:5-6)। योआब ने अपनी ईष्यालु मूर्खता के कारण अबनेर, अबशालोम, और आमासा की निर्दयता से हत्या कर दी (1 राजा 2:28-34)।
खतरा स्पष्ट है! एक बुद्धिमान व्यक्ति क्या कर सकता है? अपने जीवन के लिए उनसे बचें (नीति 9:6; 14:7)! मूर्खों और ठट्ठा करनेवालों से दूर हो जाओ। वे फिरकर आपको किसी न किसी बात के लिए फाड़ खाएँगे, इसलिए बुद्धिमान लोग जितना हो सके उनसे दूर रहते हैं। निन्दा करने वाले को निकाल दो, तो विवाद, कलह और रोष का अंत हो जाएगा (नीति 21:24; 22:10, 24; 26:21; 29:22; भजन 101:3-8; मत्ती 7:6; रोमि 16:17-18)।
मूर्खों का कोई आदर न करना (नीति 26:1, 8)। जितना हो सके उन्हें निष्क्रिय और बेअसर कर दों। यदि समाज में उनका कोई दबदबा या सम्मान है, तो वे अपने मूर्खपूर्ण क्रोध के दिन निर्दोष की हानि करने के लिए अपना दबदबा और सम्मान का दुरुपयोग करेंगे। उनका मुंह बन्द करके उन्हें उनका स्थान दिखा दो (नीति 26:5; गला 2:4-5; तीतुस 1:9-16)। आप सामाजिक रूप से जितने प्रबल और सक्षम हैं, उन्हें उतनी ही कठोरता से दंड दो, ताकि देखनेवालों को चेतावनी मिल जाए (नीति 19:25; व्यवस्था 17:8-13; 1 तीमुथियुस 5:20)। परमेश्वर आप की रक्षा करे।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।