नीतिवचन 27:24
क्योंकि सम्पत्ति सदा नहीं ठहरती; और क्या राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है?
आपकी कमाई कितनी सुरक्षित है? आपकी नौकरी कितनी सुरक्षित है? परमेश्वर और सुलैमान ने कहा कि आर्थिक स्थिति अस्थिर है। दोनों ने कहा कि आपका करियर डांवाडोल है। कुछ शक्तियाँ हैं जो आपसे आपके निवेश और बचत को छीन लेंगी, आपका पेशा आपसे छीन लेंगी और आपको ऐसे हालातों में लाकर छोड़ देगी जहाँ आपके पास कमाई का कोई ज़रिया नहीं होगा। यह एक ऐसी जोखिम और ऐसा खतरा है जिसका सामना धनवानों, और शक्तिशाली राजाओं ने भी किया है और अपना सबकुछ खो दिया हैं। यह नीतिवचन आपकी सुरक्षा के लिए है।
बुद्धिमान मनुष्य लगातार बाजार की बदलती स्थितियों का आकलन करते हैं और भविष्य के लिए यथासंभव तैयारी करके रखते हैं। विवेकपूर्ण मनुष्य अपने और अपने बेटों के लिए ऐसे कौशल की खोज करते हैं जो हस्तांतरणीय हैं और जो हमेशा काम में लाए जा सकें ताकि विपत्ति के समयों में जीविकोपार्जन करने में सक्षम बने रह सकें। केवल परमेश्वर ही भविष्य का संप्रभु प्रभारी है, लेकिन वह आज्ञा देता है कि आप उन साधनों और चेतावनियों का उपयोग करें जिन्हें वह इसलिए देता है ताकि आप अपनी रक्षा कर सकें।
सुलैमान ने हमें सिखाया कि हम अपनी आर्थिक आजीविका की परिश्रमपूर्वक सुरक्षा करें (नीतिवचन 27:23)। क्यों? क्योंकि जब धनवानों का धन सदा बना नहीं रहता, और यहाँ तक कि राजा भी अपनी हुकूमत और राज्य खो देते हैं, तो फिर आपकी वित्तीय संपत्ति और उन्हें कमाने के साधन कितने अधिक जोखिम में हैं? परमेश्वर की इस अपेक्षा के पीछे कि उसके बच्चे व्यवसाय में मेहनती हों, कुछ कारण हैं (रोमियों 12:11; इफि 4:28; 1 थिस्स 4:11-12; तीतुस 2:9-10)।
धन-दौलत हमेशा के लिए नहीं है। कल जो धनवान थें आज वे नहीं हैं, और आज जो धनवान हैं वे कल नहीं होंगे। धन उड़ जाता है (नीतिवचन 23:4-5)। आज फारस के साम्राज्य का धन कहाँ है? वह अपने अतीत की समृद्धि की तुलना में आज पूरी रीति से गरीबी में है। रोथचाइल्ड्स घराना आर्थिक रूप से कभी सारे यूरोप पर राज किया करता था, लेकिन बीते ज़माने का यह बैंकिंग घराना पिछले 150 वर्षों से आर्थिक रूप से गिरता ही जा रहा है।
वृक्षारोपण के व्यवसाय ने कभी कई लोगों को अमीर बना दिया था। परन्तु जब मशीनीकरण का ज़माना आया तब वृक्षारोपण के मुनाफे में गिरावट आने लगी जब तक कि मशीनों से चलनेवाले कारखाने मालिकों के लिए धन कमाने का ज़रिया नहीं बन गएँ। लेकिन श्रमिक संघों, विदेशी कामगारों, और सेवा उद्योग प्रणाली ने धन को फिर से स्थानांतरित कर दिया। और आज, सूचना युग ने फिर से यही कर दिखाया है। जिन चीजों से कल लाभ कमाया जाता था वे आज किसी काम की नहीं हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आपके पास एक ‘हस्तांतरणीय कौशल’ (जिसे नीचे समझाया गया है) हो जिससे आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें।
क्या राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है? नहीं! बड़े-बड़े राजाओं ने अपने सिंहासन अपने शत्रुओं, मृत्यु, या उत्तराधिकारी की मूर्खता के कारण खो दिए। सुलैमान की मृत्यु के पश्चात् रहूबियाम ने इस्राएल के 12 गोत्रों में से 10 को खो दिया! सिकंदर महान का राजवंश कहाँ है? उसका राजमुकुट लम्बे समय तक टिका नहीं रह सका। वह 33 वर्ष की आयु में मर गया, उसके उत्तराधिकारी मारे गए, और उसके सेनापतियों ने उसके साम्राज्य को चार टुकड़ों में विभाजित कर दिया।
इंग्लैंड के चार्ल्स प्रथम ने अपना राजमुकुट और संसदीय प्रमुख का पद खो दिया, और फ्रांस के लुई सोलहवें ने फ्रांसीसी क्रांति में दोनों पद खो दिए। निकोलस द्वितीय रोमानोव्स का अंतिम शासक था, जिसने 300 वर्षों तक रूस पर शासन किया था। उसके जीवन और शासन दोनों का अचानक ही अन्त हो गया। इन लोगों ने अपने राजमुकुट खो दिए, जबकि उनके पास राजा का साम्राज्य और शक्ति थी। आपकी स्थिति तो और भी अधिक जोखिम में है।
जोसेफ कैनेडी ने एक अमेरिकी राजनीतिक राजवंश की स्थापना का सपना देखा था। लेकिन आज वह परिवार कहां है? हत्याओं और दुर्घटनाओं ने पुरे घराने को ही मिटा दिया है। एक भविष्य जो 1960 में बहुत उज्ज्वल दिखाई दे रहा था वह सन 2000 के आते आते धुआं हो गया। राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक नहीं बना रहता। इस वक्त आपकी वित्तीय और पेशेवर स्थिति खतरे में है। क्या करेंगे आप?
आपके लिए सबक क्या है? धन-दौलत और पद-प्रतिष्ठा स्थायी नहीं होते, इसलिए तुम्हें सावधानी से अपनी आजीविका सुनिश्चित कर लेनी चाहिए (नीतिवचन 27:23)। सुलैमान ने अपने बेटे को यह सलाह दी, जिसका अर्थ है कि आपको इस सलाह की और भी अधिक आवश्यकता है। यदि आप सावधान नहीं हैं, तो कल जब आप सुबह उठेंगे तो पाएंगे कि आप अपनी संपत्ति या कमाई का ज़रिया, या दोनों ही खो चुके हैं। विवेकपूर्ण पुरुष एक ऐसे कौशल की पहचान करते हैं जो हस्तांतरणीय हो और अपनी वित्तीय सुरक्षा के लिए उसका प्रबंधन करते हैं।
(हस्तांतरणीय कौशल क्या है? समय बदलता है और बदलते समय के अनुसार ही पेशा चुना जाता है। समय के साथ बदलते हुए लोग मल्टीटास्किंग भी करने लगते हैं। हर इंडस्ट्री और सेक्टर में ऐसे मल्टीटास्किंग वाले लोगों की जरूरत लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोग कई सारे स्किल्स की समझ रखते हैं, जिनके लिए अलग-अलग करियर के हिसाब से खुद को विकसित कर पाना ऐसे आसान होता है जैसे क्रिकेट में भारत का अफगानिस्तान को पीटना। इस तरह के स्किल्स को ट्रांसफरेबल स्किल, अर्थात् हस्तांतरणीय कौशल कहते हैं। आखिर यह हस्तांतरणीय कौशल क्या है? अपनी चाह वाले करियर में सफल होना हो तो आप में ट्रांसफरेबल स्किल, अर्थात हस्तांतरणीय कौशल होना चाहिए ताकि आप अपने करियर को अलग दिशा दे सकें। — सम्पादकीय टिप्पणी)।
एक हस्तांतरणीय कौशल क्या है? सबसे पहले, यह एक कौशल है। यह किसी ज़रुरती क्षेत्र में विशेषज्ञता रखना है जिसके लिए नियोक्ता या सेवा लेनेवाला कोई भी क़ीमत राजी-ख़ुशी चुकाने के लिए तैयार होता है। यह आपको दूसरों से अलग करता है। यह पत्नी पाने से पहले अपने जीवन का निर्माण करना है (नीतिवचन 24:27)। बुद्धिमान व्यक्ति ऐसे पेशों को चुनते हैं जिन पर अप्रवासी श्रमिकों, अन्य देशों के बाहरी स्रोतों, या मशीनों द्वारा कब्ज़ा नहीं किया जा सकता है। वे जानते हैं कि इसके लिए शिक्षा या प्रशिक्षण में निवेश किया जाना चाहिए, क्योंकि निवेश किया गया एक एक रूपया या एक एक दिन प्रतिस्पर्धियों की संख्या को कम करता है। वे यथासंभव उच्च प्रमाणीकरण पाना चाहते हैं।
एक हस्तांतरणीय कौशल क्या है? दूसरा, यह हस्तांतरणीय है, अर्थात ऐसा कौशल जो किसी भी क्षेत्र में काम में आता है। यह अन्य शहरों या राज्यों में भी मूल्यवान होता है, मतलब कही भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इतना तो लचीला होना ज़रूरी है कि आप समय आने पर अपनी कमाई या आर्थिक स्थिति को कम किए बिना ही अपने नियोक्ताओं या काम की जगह को बदल सकें। सरकार, शिक्षा-संस्थान, या उद्योग से लाइसेंस या प्रमाणपत्र नौकरी को बदलने में मददगार साबित होते हैं, दर्जा चाहे जो भी हो।
ये बुनियादी नियम अपने खुद के व्यवसाय को शुरू करने पर भी लागू होते हैं। मरता हुआ उद्योग या नए प्रतियोगी आपके लिए अपनी नौकरी खोने से भी बदतर हो सकते हैं। आपको उच्च मांग वाले उत्पाद या सेवाओं को चुनना चाहिए, और अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आपको तय कीमत पर डिस्काउंट देना होगा। आपको अपने व्यवसाय की मांग को भी मूल्यांकन करना चाहिए और बदलते बाजार के हिसाब से ही उसे अनुकूल करना चाहिए।
फिर से समीक्षा करें – एक हस्तांतरणीय कौशल में हर ज़रूरी क्षेत्र के लिए विशेषज्ञता शामिल होती चाहिए, और इसमें नियोक्ताओं या स्थानों को बदलने के लिए लचीलापन होना चाहिए। कौशल और हस्तांतरण की उपेक्षा करना बुद्धिमानी नहीं है, क्योंकि बाजार की ताकतें आपकी कमाई और तरक्की को बर्बाद करने के लिए हर समय काम करती हैं (नीतिवचन 27:23)।
बड़ा मेहनताना चुकानी वाली किसी फैक्ट्री में मजदूरी करना न तो एक कौशल है और न ही यह हस्तांतरणीय है। मज़दूरों में छंटनी, प्लांट का बंद हो जाना, कम दाम में मज़दूरी करनेवाले बाहरी श्रमिक, नयी प्रणाली की मशीने या मैन्युफैक्चरिंग के बाहरी स्रोत आपकी नौकरी खा सकते हैं। एक अद्वितीय कारखाने में एक अद्वितीय नौकरी को शायद ही कभी स्थानांतरित किया जा सकता है, और वह भी एक जैसे वेतन पर तो कतई नहीं हो सकता। उच्च मजदूरी दिलानेवाली नौकरी भविष्य को अनदेखा करने के लिए बहकाती है, लेकिन फिर ऐसा समय आता है जब एक अद्वितीय कारखाने में एक अद्वितीय नौकरी करनेवाले लोग अपना रोजगार खो देते हैं, और बदले हुए समय के अनुसार कोई नया काम करने का उनमें कौशल न होने के कारण बेरोजगार ही रह जाते हैं। उन्हें अपने वेतन का उपयोग नए नए कौशल को सिखने या किसी अतिरिक्त व्यवसाय में निवेश करने के लिए करना चाहिए था। ज्यादा तनख्वाह वाली नौकरी खतरनाक हो सकती है!
वकीलों पर विचार करें। यह एक निश्चित कौशल है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब नए नए कानून बनते और बढ़ते जा रहे हैं और अदालती कार्यवाही अधिक जटिल होती जाती है। इसके लिए सरकारी प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है जिस वजह से ऐसे प्रतियोगियों की संख्या कम हो जाती है जो बराबरी का प्रशिक्षण पाए हुए हैं। और क्योंकि हर देश और शहर को कई वकीलों की जरूरत है, यह एक बहुत ही हस्तांतरणीय कौशल है। इसे बाहरी स्रोत नहीं दिया जा सकता है, और रोबोट या मशीन उनकी जगह नहीं ले सकते।
नर्सिंग पर विचार करें। यह एक निश्चित कौशल है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब स्वास्थ्य सेवाएं अधिक से अधिक प्रगत परन्तु जटिल भी होती जा रही है। इसके लिए सरकारी प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है जिस वजह से ऐसे प्रतियोगियों की संख्या कम हो जाती है जो बराबरी का प्रशिक्षण पाए हुए हैं। और क्योंकि हर देश और शहर को कई नर्सों की जरूरत है, यह एक अत्यंत हस्तांतरणीय कौशल है। इसे बाहरी स्रोत नहीं दिया जा सकता है, और रोबोट या मशीन उनकी जगह नहीं ले सकते। आजकल तो निज़ी नर्सो की भी भारी मांग है।
आपकी अनिश्चित आय और स्थिति का समाधान पिछले नीतिवचन में है, “अपनी भेड़–बकरियों की दशा भली–भाँति मन लगाकर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देखभाल उचित रीति से कर” (नीतिवचन 27:23)। उग्र पुरुष (और महिलाएं) ऐसा ही करेंगे, क्योंकि एक और नीतिवचन कहता है, “उग्र लोग धन को नहीं खोते” (नीतिवचन 11:16)। उग्र पुरुष कड़ी मेहनत करते हैं, स्मार्ट काम करते हैं, घोटालों से बचते हैं, बुद्धिमानीपूर्ण निवेश करते हैं, कर्ज़ लेने से बचते हैं, भविष्य को देखते हैं और समायोजन करते हैं, और अपने परिवार को वित्तीय संकट से बचाते हैं।
नीतिवचन की पुस्तक में भविष्यद्वक्ता आगूर के कुछ बुद्धिमान नीतिवचन शामिल हैं (नीतिवचन 30:1)। उसने दिखाया कि कुछ छोटे जीव आपके लाभ के लिए महान ज्ञान का उदाहरण देते हैं (नीत 30:24-28)। चींटियाँ हमेशा अपनी कमाई में से कुछ बचा कर उस खतरे से बचती हैं जिसके विषय में इस नीतिवचन में चेतावनी दीं गई है (नीतिवचन 30:25; 6:6-8)। दुर्बल शंकु, या खरगोश, गुफाओं और पहाड़ों की दरारों में अपना घर बनाकर अपनी रक्षा करते हैं। समझदार बनो, और अपनी रक्षा करो।
नीतिवचन क्या ही अद्भुत पुस्तक है! क्या ही अद्भुत बाइबल है! सुलैमान द्वारा परमेश्वर ने आपको अपनी कमाई और नौकरी के साथ साथ आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में आपकी रक्षा करने के लिए बुद्धि के ये संक्षिप्त, सारगर्भित नियम दिए हैं। परन्तु सुलैमान जानता था कि परमेश्वर के विधान में समय और अवसर की और भी बड़ी भूमिका है (सभोपदेशक 9:11)। वह जानता था कि वित्तीय सुरक्षा प्रभु पर निर्भर है (भजन 127:1-2)। परमेश्वरपर भरोसा रखना सबसे पहले आता है।
वित्तीय या व्यावसायिक सुरक्षा को लेकर आपकी चिंता आपके जीवन की कम महत्वपूर्ण और दूसरे स्थान की बात होनी चाहिए। आपकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा भक्ति और संतोष होना चाहिए, जो अपने आप में एक बड़ा लाभ है (1 तीमु 6:6-10)। आपकी पहली प्राथमिकता परमेश्वर का राज्य और उसकी धार्मिकता होनी चाहिए (मत्ती 6:33)। आपको अपनी स्वर्गीय स्थिति को सुरक्षित करने के लिए उत्कट उत्साह दिखाना चाहिए क्योंकि इस संसार के मनुष्य इस पृथ्वी पर ही अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास करते हैं (लूका 16:1-13)।
एक ऐसी धन-दौलत है जो सदा बनी रहती है, और एक ऐसा राजमुकुट है जो पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है। प्रभु यीशु मसीह, जो राजाओं का राजा और स्वर्ग और पृथ्वी का स्वामी है, सदा के लिए इस विश्व का स्वामी है और वही सदा के लिए राज्य करेगा। उसका धन, राजमुकुट और राज्य सदा बना रहेगा। और जो धन और राजमुकुट वह अपने चुने हुए बच्चों को देगा वह भी सदा बना रहेगा। महिमा करो! क्या आपने अनन्त जीवन को अपने पूरे मन और शक्ति से थाम के रखा है (1 तीमु 6:6-19)? यही सच्चा धन है!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।