नीतिवचन 27:20

जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आँखें भी तृप्त नहीं होतीं।

हर समय कोई न कोई मूर्ख एक व्यर्थ जीवन जीने और फिर एक दर्दनाक मौत मरने के लिए हमेशा तैयार रहता है। नरक और विनाश में हमेशा और लोगों के लिए जगह रहती है, इसलिए मूर्ख बुरी चीज़ों की अभिलाषा करना जारी रखते हैं, जो उनके जीवन को बर्बाद कर देती हैं। मनुष्य की आँखें कभी तृप्त नहीं होती, इसलिए मूर्ख हर दिन अपना नुकसान ही नुकसान करवाते हैं। और मूर्खों के लिए जगह हमेशा होती है। आप एक मूर्ख के समान स्वयं को क्यों नष्ट करना चाहते हो?

प्रेमहीन शादियों, उपेक्षित बच्चों, एकाकी हृदयों, अल्प-नियोजित आलस से भरे लोगों, कम उम्र में मृत्यु, दिन में सपने देखने वाले भूखे लोगों, और अन्य आपदाओं की कोई सीमा नहीं होती है। आप भी इनमे से एक हो सकते हैं, पाठक। जेलों में हर वक़्त कुछ पद रिक्त रहते हैं, क्योंकि उन पदों को भरने के लिए कोई न कोई मूर्ख तैयार रहता है। तलाक की अदालतें कभी बंद नहीं होती, क्योंकि कोई न कोई मूर्ख विश्वास के बजाय वासना के लिए शादी करने का चुनाव करता है, या तथ्यों के बजाय भावनाओं के आधार पर तलाक देता है। नशा मुक्ति केंद्र हमेशा नए सदस्यों को लेते हैं, क्योंकि उन्हें आस पास कई ऐसे मूर्ख मिल जाते हैं जो नशा छोड़ना ही नहीं चाहते हैं। नरक और विनाश में कभी जगह की कमी नहीं होती।

मूर्ख लोग निरर्थक होते हैं। वे हमेशा किसी ऐसी चीज़ ही चाह, लालसा और अभिलाषा रखते हैं जो उन्हें खुशी दे, परंतु उन्हें वह कभी नहीं मिलता। वे सोचते हैं कि कोई पुरुष, कोई स्त्री, एक बच्चा, एक घर, कुछ धनराशि, एक कार, एक नाव, अन्य मूर्ख से स्नेह, शादी, कोई कार्यक्रम, पदोन्नति, या कुछ और उन्हें खुश कर देगा। लेकिन वे ये सब कभी नहीं पाते, भले ही वे कितने भी प्रयास करें और कितने ही लंबे समय तक क्यों न खोजें। वे केवल कष्ट के लिए अभिशप्त होते हैं; वे एक ऐसे दर्दनाक पथ पर हैं, जिसका कोई अंत ही नहीं।

उनके पास जो कुछ होता है, वे उससे कभी संतुष्ट नहीं होते, भले ही वह बहुत अधिक ही क्यों न हो; वे सोचते हैं कि उन्हें खुश करने के लिए कुछ और रोमांचक अभी बाकी है। वे एक निराश और एकाकी जीवन जीते हैं, निर्वाण की खोज में रहते हैं, और फिर वे मर जाते हैं और नरक में जागते हैं। यह कैसी दयनीय स्थिति है! नरक और विनाश में कभी भी जगह की कमी नहीं होती। मूर्खों की आँखें कभी तृप्त नहीं होतीं। मूर्खता और पाप भयानक होते हैं, जो मनुष्यों के जीवनों से खुशी चुराकर उन्हें मृत कब्र की ओर ले जाते हैं।

नरक और विनाश एक दुखी और दर्दनाक जीवन, और अनावश्यक मृत्यु होते हैं (नीतिवचन 23:13-14)। आग की झील भी कभी भरती नहीं है। उसमें हमेशा और जगह रहती है। लेकिन यहां दिया गया सबक दर्दनाक जीवन के बारे में है। आपके विवाहित जीवन को नष्ट कर सकता है, आप अपने बच्चों की परवरिश में असफल हो सकते हैं, हो सकता है आप एक एकाकी और निराश आत्मा के साथ जीवन जीएँ, या अन्य तरीकों से अपने जीवन को बर्बाद कर दें। आप नरक और विनाश की ओर ले जाए जा सकते हैं।

लेकिन जीवन के अंत में मृत्यु प्राप्त होना भी निश्चित है, और यह आपके विचार से कहीं शीघ्र भी हो सकता है। कब्र कभी नहीं कहती, “बस” (नीतिवचन 30:15-16), ताकि मूर्ख व्यर्थ जीने और मरने के नए तरीके न खोज लें। अंत में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ज़मीन में कितने शव गाड़े गए हैं, एक और शव के लिए हमेशा जगह रहती ही है। आपको जीवितों की भूमि में वापस नहीं लाया जाएगा, इसलिए आज ही जीवन को अधिकतम जीएँ!

मनुष्य की आँखें कभी संतुष्ट नहीं होती, क्योंकि मनुष्य परमेश्वर के अलावा अन्य चीजों की लालसा रखता है। उसके शरीर और आँखों की अभिलाषा, और जीविका के घमंड का कोई अंत नहीं है (1 यूहन्ना 2:15-17)। हर मूर्ख आदमी सोचता है कि उसे अधिक मात्रा में चीज़ों से खुशी मिलेगी। वह चैन से आराम नहीं कर पाता; वह हमेशा कुछ और बेहतर चीज़ का सपना देखता रहता है; उत्साह का स्वाद चखने के लिए उसे नए अवसरों की ताक में रहता है। वह अपनी वर्तमान परिस्थितियों को स्वीकार करने से इंकार करता है, क्योंकि वह स्वयं को उनसे कहीं अधिक उच्च मानता है। वह मानता है कि भविष्य में जल्द ही वह कुछ ऐसा खोज लेगा जो उसे शांति और खुशी देगा।

यदि एक स्त्री को एक अच्छा पति दें; तो वह किसी दूसरे आदमी की चाह करने लगती है। एक आदमी को एक अच्छी नौकरी दें; तो वह केवल स्वयं के लिए काम करने की चाह करने लगता है। यदि एक स्त्री को एक घर और बच्चे दें; तो वह स्वयं कुछ काम करने की चाह करने लगती है। एक आदमी को एक अच्छी आय दें; तो वह और अधिक की चाह करने लगता है। एक स्त्री को एक अच्छा शरीर दें; तो वह एक बेहतर शरीर की चाह रखने लगती है। समस्या सुधार नहीं है; समस्या ज़रूरत से अधिक प्राथमिकताएँ रखना है, जो मनुष्य को पाप की ओर ले जाती हैं। ऐसा क्यों है कि आम पत्नियों वाले पुरुषों की तुलना में, सुंदर पत्नियों वाले पुरुष तलाक लेने का चुनाव करते हैं? ऐसा क्यों है कि प्रभु में संतुष्ट हो सकने वाली स्त्रियाँ हमेशा निराश और अधिक की तलाश में रहती हैं?

एक पराई स्त्री – व्यभिचार और अनैतिक संबंधों के अपने पापों के द्वारा – पुरुषों को मृत्यु और नरक की ओर ले जाती है (नीतिवचन 2:18-19; 5:5; 7:27; 9:18; सभोपदेशक 7:26)। लेकिन हमेशा एक और मूर्ख अंधेरे की आड़ का उपयोग करके उसके घर के पास जाकर, उसके कपटपूर्ण प्रस्ताव को चखने के लिए तैयार रहता है (नीतिवचन 7:6-10)। वह उसकी सुंदरता को देखता है और उसकी चापलूसी की बातें सुनता है, और यह मानने लगता है कि उसे आनंद का खज़ाना मिल चुका है। मूर्ख पुरुष अपनी पत्नियों से असंतुष्ट होते हैं, इस कारण व्यभिचार के दंडनीय विनाश में हमेशा एक और मूर्ख के लिए जगह होती है।

आदम और हव्वा स्वर्ग में संतुष्ट नहीं थे, और इस कारण उन्होंने सब कुछ खो दिया। जो धन से प्रेम करता है वह धन से संतुष्ट नहीं होगा, क्योंकि यह घमंड और आत्मा की दुष्टता होती है (सभोपदेशक 5:10)। लालच वास्तव में मूर्तिपूजा और दुष्टता होती है, जो निरंतर निराशा और दुःख की ओर ले जाती है (इफिसियों 5:5)। मनुष्यों के हृदय हमेशा कुछ और, या कुछ अधिक की चाह करते हैं, और परमेश्वर के विरुद्ध यह दुष्ट खीज और नई चीज़ों की लालसा करना उन्हें विनाश की ओर ले जाएगा।

संतोष सहित भक्ति बड़ी कमाई है (1 तीमुथियुस 6:6)। लेकिन मूर्ख इस सबक को नहीं समझ पाते! वे इसे सुनते तो हैं, परंतु समझ नहीं पाते। क्योंकि उन्होंने स्वयं को इस बात से आश्वस्त किया है, या यूं कहें कि स्वयं को धोखा दिया है कि उनकी तुच्छ आत्माओं को कुछ अन्य चीज़ ही उत्तेजित और संतुष्ट करेगी। परन्तु धन्य परमेश्वर आपको कभी भी उनके अतिरिक्त कुछ और सकारात्मक खोजने नहीं देगा (सभोपदेशक 7:14), इसलिए जो लोग इस सांसारिक जीवन की बातों से अपनी आँखें और हृदय संलग्न करते हैं, वे दुःख भोगेंगे।

पाठक! क्या आप अपने जीवन में असंतोष, निराशा और किसी दुख और दर्द से पीड़ित हैं? तो यह आप ही की गलती है! आपने परमेश्वर और स्वर्ग की बातों के ऊपर, अपनी अभिलाषाओं को चुना है। आप अपने हर पापों को छिपाते हो; आप अपने शिक्षकों द्वारा सुधार किए जाने पर नाराज़ होते हो; आप चीज़ों को केवल अपने तरीके से करना चाहते हो। यदि आप धन्य परमेश्वर को अपना अनन्त भाग बना लेते हैं, तो आप हमेशा संतुष्ट और आनन्द से भरे रह सकते हैं (भजन संहिता 16:11; 73:25-26)। यदि आप बुद्धि चुनेंगे, तो आप जीवन पाएंगे और मृत्यु से बचेंगे (नीतिवचन 13:14; 14:27)। परमेश्वर से डरने वालों में भी हमेशा एक और व्यक्ति के लिए हमेशा जगह रहती ही है!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।