नीतिवचन 27:13

जो पराए का उत्तरदायी हो उसका कपड़ा, और जो अनजान का उत्तरदायी हो उससे बन्धक की वस्तु ले ले।

जो पुरुष व्यावसाय के मामले में आशावादी और जोखिम लेनेवाले होते हैं वे दूसरों के लिए आर्थिक खतरा बन जाते हैं, और ऐसे मर्द भी हैं जो बुरे चरित्रवाली औरतों के साथ रहते हैं और उनके साथ दिल्लगी करते हैं। इन दोनों प्रकार के मनुष्यों से दूर रहो। उनके लिए कोई काम मत करो। उनके साथ कोई निवेश मत करो। और अगर आपको उनके साथ बिज़नेस करना ही है, तो अपनी सुरक्षा के लिए एक बहुत कड़ा अनुबंध बनवा लो।

आवेगी और अनैतिक पुरुष अधोलोक में जा रहे हैं, और अगर आप अपनी रक्षा नहीं करते तो वे आपको भी अपने साथ ले जाएंगे। इस नीतिवचन के समान एक अन्य नीतिवचन है 20:16, और यह दोहराव जोखिम लेनेवालों और अनैतिक पुरुषों के खिलाफ इस चेतावनी की गम्भिरता को दोगुना कर देता है। मनुष्यों को परखना सीखो, और सब मूर्खों से बचो।

नियम और शर्तों पर विचार करें। ज़मानत दूसरों के वित्तीय उत्तरदायित्व की गारंटी देता है, यह हस्ताक्षर के माध्यम से दुसरे के साथ कर्ज़दार बनने के समान है। उत्तरदायी होना एक ज़मानत बंधपत्र होता है, जो लगभग ज़मानत राशी को गिरवी रखने के समान ही है, जो इस बात की निश्चयता देता है कि अगर कर्ज़दार भुगतान नहीं कर पाया तो उसके स्थान पर वह भुगतान करेगा, या यह भी कि वह किसी भी नुकसान की भरपाई करेगा। इस संदर्भ में पुराना नियम की प्रतिज्ञा जिसमें कपड़ा लिया जाता था, एक उदाहरण है – अर्थात् कोई मूल्यवान वस्तु जिसे आप ज़मानत के रूप में अपने पास रखते हैं। पराई स्त्री ऐसी कोई भी औरत हो सकती है जो अपने पति के अलावा बाहर किसी ग़ैर मर्द के साथ यौन संबंध बनाती है।

राजा सुलैमान ने अपने बेटे को दूसरों के कर्ज़ का उत्तरदायी बनने के खिलाफ चेतावनी दी। एक राजकुमार अपनी विशाल संपत्ति, पहुँच, और प्रतिष्ठा के कारण आसानी से खुद को उन दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध कर सकता है जिनका भुगतान करने की उसी पर नौबत आ पड़ सकती है। चूंकि देश के मामलों में बड़े दायित्व शामिल होते हैं जिनके परिणाम भी भारी होते हैं, अत: उसने अपने बेटे को बारबार इस प्रलोभन में न आने की हिदायत दीं, और अवश्य है कि आप भी बार-बार दी गई इन चेतावनियों से लाभ उठाए (नीतिवचन 6:1-5; 11:15; 17:18; 20:16; 22: 26-27; 27:13)।

सुलैमान ने अपने बेटे को सिखाया कि किसी मनुष्य के साथ व्यापारिक सौदों में शामिल होते समय, वह उस व्यक्ति के जोखिम भरे कामों की आदतों और औरतों के साथ उसके संबंधों से उसके चरित्र और इमानदारी को मापे। यदि वह मूर्खपूर्ण आशावादी है जो अजनबियों के लिए उत्तरदायी बनता है, तो उसके साथ कोई भी व्यवहार करने में सुरक्षा की दृष्टि से उससे अतिरिक्त बन्धक की वस्तु अपने पास रखनी अवश्य है। यदि वह व्यक्ति व्यभिचारी या परस्त्रीगामी है, तो यही सलाह लागू होती है, क्योंकि ये दोनों ही आदतें अंत में एक व्यक्ति का विनाश कर देती हैं (नीतिवचन 22:26-27; 5:8-10; 6:26)।

कुलीन पुरुषों से ज़मानत राशि लेने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। आप सुरक्षित रूप से उनके साथ कोई भी सौदा या आर्थिक व्यवहार कर सकते हैं। वे अपने कर्तव्यों को पूरा करते हैं, अपने दायित्वों को पूरा करते हैं और अपने कर्ज़ का भुगतान करते हैं। आप उन पर भरोसा कर सकते हैं। उनका शब्द ही अपने आप में अनुबंध के तुल्य होता है – उनका हाथ मिलाना एक ज़मानत राशि के तुल्य है। बीते ज़माने में बहुत से व्यवहार इसी तरह से किए जाते थे, कुलीन मनुष्यों के शब्द ही काफ़ी होते थें।

आप ऐसे मनुष्यों की खोज कैसे कर सकते हैं और उनकी इमानदारी के विषय में कैसे आश्वस्त हो सकते हैं? वे अपने सभी आर्थिक लेन-देन में विवेकपूर्ण होते हैं और जोखिम भरे उद्यमों से बचते हैं, इसलिए शायद ही कभी किसी ग़लत व्यवहार से नुकसान का सामना करते हैं (नीतिवचन 14:15; 22:3; 27:12)। वे खोखली योजनाओं पर हंसते हैं, 30 दिनों में अमीर बनने की योजनाओं का मज़ाक उड़ाते हैं, और उन्हें क्या क्या करना है इस विषय में वे सब कुछ सुनिश्चित करते हैं। उग्र चरित्रवाले लोग धन को नहीं खोते हैं (नीतिवचन 11:16; 13:23; 18:9; 21:5,20; 28:19)। इसी कारण एक नीतिवचन बिलकुल इसके विपरीत है, “मूर्ख का धन आसानी से लोप हो जाता है।” यदि किसी व्यक्ति ने अपनी पूंजी को सुरक्षित रूप से सम्भालकर रखा है, तो समझ जाओ कि आपको एक उग्र और बुद्धिमान व्यक्ति मिला है।

आप सुरक्षित व्यावसायिक व्यवहार के लिए कुलीन मनुष्यों की खोज और किस प्रकार कर सकते हैं? औरतों के साथ उनके संबंधों पर गौर करें। अगर वे व्यभिचारी या पार्टियों में पैसा उड़ानेवाले एक बेकाबू पशु जैसे हैं, तो ऐसो से दूर ही रहें। और यदि आप पर उनके साथ व्यवहार करने की नौबत आती भी है, तो ऐसा करने से पहले एक कड़ा अनुबंध बनवा लें या ज़मानत की वस्तु ले लें। यदि प्रेम, यौनाचार और विवाह से संबंधित बातों में उनका चरित्र या विवेक दिवालिया है, तो वित्तीय मामलों में उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, वासना से भरा जीवन अंत में किसी न किसी तरह से उनका नाश कर ही देगा। व्यभिचारी और परस्त्रीगामी मृत्यु और नरक में जा रहे हैं।

सबक क्या है? अपने आप को भी आर्थिक मामलों में मूर्खतापूर्ण आशावादिता या जोखिम लेने से बचाए। जब आर्थिक लेनदेन और निवेश की बात आती है तो निराशावादी बनना एक सद्गुण है (नीतिवचन 14:15; 22:3; 27:12)। बहुत सावधानी से चीजों की जांच करें और तकलीफों से बचने के लिए अन्य सलाहकारों से सलाह-मशवरा करें (नीतिवचन 15:22)।

क्या कोई और सबक है? अपने मन और जीवन की वेश्यावृत्ति करनेवाली औरतों से रखवाली करें, क्योंकि नैतिक और यौन समझौता आर्थिक संकट ले आएगा। व्यभिचार एक मूर्ख आत्मा और विकृत प्राथमिकताओं को साबित करता है, और वेश्याएं किसी भी माप से सस्ती नहीं होती हैं (नीतिवचन 6:30-33; 23:27)।

क्या कोई और सबक है? ऐसे पुरुषों के साथ व्यापार करने से बचें, या उनसे अतिरिक्त ज़मानत ले लें, जो मूर्ख, उतावले, आवेगी, भोले, आशावादी, या वित्तीय मामलों में व्यर्थ बातों के बकवादी हैं। जोखिम लेने वालों से दूर रहकर अपनी रक्षा करें, क्योंकि उनकी मूर्खता आपको अपने साथ अधोलोक में ले जाएगी।

क्या कोई और सबक है? जो पुरुष औरतों के मामले में कमज़ोर हैं उनके साथ आर्थिक व्यवहारों से बचें, या उनसे कड़ा अनुबंध बनवा लें या ज़मानत की वस्तु ले लें, क्योंकि वे चरित्र की कमी दिखाते हैं, और वे भी नीचे अधोलोक में जा रहे हैं। एक ऐसा पुरुष जो अपनी पत्नी को और साथ ही एक पराई स्त्री के पति को धोखा देता है, वह जल्द ही आपको भी धोखा देगा। खबरदार!

परमेश्वर के अनुग्रह और दया से, यद्यपि चुने हुए लोग कभी परमेश्वर के लिए पराएँ थे और स्वर्ग की बातों में वेश्याओं के समान विश्वासघाती थे, फिर भी उसने अपने इकलौते पुत्र को भेजा कि वह उनके अनन्त जीवन के लिए उसके अनुबंध, उसकी वाचा, प्रतिज्ञा, और वसीयत का ज़मानतदार हो (इब्र 7:22; 8:6; 9:15; 12:22-24)। और उसकी विश्वासयोग्यता और न्याय-प्रियता के कारण, उन में से कोई भी किसी भी समय अपने सब पापों को मान सकता है और क्षमा पाकर उनसे शुद्ध हो सकता है (1 यूहन्ना 1:9)। आप उस पर अपना विश्वास ला सकते हैं, क्योंकि केवल वही अपने सब मार्गों में न्यायी, सिद्ध और सही है।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।