नीतिवचन 25:9

अपने पड़ोसी के साथ वादविवाद एकान्त में करना, और पराये का भेद न खोलना,

अपना चरित्र निर्दोष सिद्ध करें। अपने बड़प्पन को मापें। अपने चरित्र-गुणों का परिक्षण करें। यहां बुद्धि का एक प्रमुख नियम है जिसका लगभग सब लोग रोज ही उल्लंघन करते हैं। परमेश्वर और मनुष्यों के सामने अपनी एक अलग पहचान बनाएं। क्या आप विवेकशील हैं? क्या आप पर भरोसा किया जा सकता है? महान चरित्र अपनाने और उसके लिए आवश्यक अनुशासन यहीं है। प्रतिष्ठित लोग अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा करने और उस पर कोई आँच न आने देने के लिए दूसरों के साथ अपने व्यक्तिगत मामलों को एकान्त में ही सुलझाते हैं।

दूसरों के साथ कोई भी व्यक्तिगत और निजी मसला व्यक्तिगत और निजी ही रहना चाहिए। यदि किस से आपका कोई विवाद है, तो केवल उसी के साथ एकान्त में जाकर उसे सुलझाएं। किसी और को जानने की जरूरत नहीं है। इसके बारे में किसी और को बताना चुगली करना, कानाफूसी करना और पीठ पीछे बुराई करने जैसे पाप हैं। आपको न केवल स्वयं बुद्धि के इस नियम का पालन करना चाहिए, बल्कि आपको दूसरों को भी यह नियम सिखाने में पूरा यत्न करना चाहिए (नीतिवचन 25:23)।

यहाँ बुद्धि का भण्डार है। एक गलती जो आमतौर पर सभी लोग करते हैं, सुलैमान यहाँ उसकी भर्त्सना कर रहा है। ज्यादातर लोग खुद से प्यार करते हैं और दूसरों से नफरत करते हैं, इसलिए वे निजी विवादों को एकान्त में और चुपचाप निपटाने के बजाय उन लोगों को उसकी जानकारी देते हैं जिनका उस मसले से कोई लेना-देना नहीं होता है। लोगों के बीच ज्यादातर मतभेद और लड़ाई इस सरल नीतिवचन के लगातार उल्लंघन के कारण ही उभरती है (नीतिवचन 26:20-22; 16:28; 18:8)।

किसी व्यक्ति के बारे में निजी जानकारी उजागर करना उसकी प्रतिष्ठा के साथ बलात्कार करना है। यह एक गंभीर अपराध है। इसे दस आज्ञाओं में से छठी आज्ञा में इस तरह सारगर्भित किया गया है, “तू हत्या न करना,” क्योंकि किसी अन्य व्यक्ति के प्रति कोई भी नफ़रत भरा काम इस आज्ञा (या क़ानून) का उल्लंघन है (मत्ती 5:21-22)। केवल मूर्ख या दुष्ट लोग ही दूसरों के चरित्र या प्रतिष्ठा की परवाह नहीं करते हैं।

इस पाप के विरुद्ध बाइबल में बार बार चेतावनियों का दिया जाना और गंभीरता यह साबित करती है कि परमेश्वर इस पाप से कितनी नफरत करता है। इस पाप को पुराना और नया दोनों नियमों में कई बार संबोधित किया गया है (लैव्य 19:16; भजन 15:3; रोमियों 1:29-30)। सुलैमान ने इन नीतिवचनों में बार-बार इसकी निंदा की (नीतिवचन 11:13; 20:19; 26:22)। यदि आप अपने पड़ोसी से प्रेम रखते हैं, जैसा कि परमेश्वर की दूसरी महान आज्ञा है, तो आप दूसरों के साथ अपने किसी भी विवाद को एकान्त में सुलझाएंगे।

नियम का उस वक़्त बड़ी आसानी से उल्लंघन किया जाता है जब आप किसी और के साथ अपने विवाद की चर्चा अपने जीवनसाथी या परिवार के लोगों के साथ करते हैं। ज्यादातर लोग अपने जीवनसाथी को ऐसी बातें बताते हैं जो वे दूसरों से नहीं कहेंगे; लेकिन नुकसान हो चुका होता है – दूसरे की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच चूका होता है, और उन्होंने उस व्यक्ति के प्रति अपने जीवनसाथी के दृष्टिकोण में खटास पैदा कर दी होती है। परिवारों को आपस में दोषों या अपराधों पर केवल तभी चर्चा करनी चाहिए जब नेक उद्देश्यों के कारण अति आवश्यक हो।

इस पाप के नतीजों से सावधान रहें। सेल फ़ोन किसी को त्वरित जानकारी देने, ईमेल करने, टेक्स्ट या ट्वीट करने के सबसे तेज़ माध्यम बन गएं हैं। संचार में आसानी – कहीं भी, किसी भी समय – दूसरों के प्रति जलन को तुरंत बाहर निकालने का सबसे तेज़ माध्यम बन गया है। लेकिन एक बार जब जल्दबाजी या आवेशपूर्ण शब्द निकल जाते हैं, तो आप खुद को ही मूर्ख साबित करते हैं। समाचार मीडिया और मशहूर हस्तियां रोजाना ऐसा करते हैं, गलत धारणा पैदा करते हुए ऐसा आचरण आज स्वीकार्य बन गया है। इन माध्यमों से बचें! दिखाएँ कि उनमें प्रेम और चरित्र का सख्त अनुशासन नहीं है!

आपके पड़ोसी के साथ आपके दो तरह के विवाद होते हैं। या तो उन्होंने अपनी किसी हरकत से आपको ठेस पहुंचाई होती है, या आपने अपनी किसी हरकत से उन्हें ठेस पहुंचाई होती है। विवाद की जड़ दोनों में से चाहे जो भी हो, नियम एक ही है: उस विवाद को सीधे उनके साथ सुलझाएं। उस विवाद की जानकारी किसी और को न दें। दयालुता और समझदारी दोनों ही आपके बीच की बात को गुप्त रखेंगी।

यीशु ने इस नीतिवचन को बड़ी खूबसूरती से सविस्तार समझाया। जब किसी ने आपको ठेस पहुंचाई हो तो उन्हें हमें स्पष्ट रूप से बताया कि हमें क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया” (मत्ती 18:15)। मामले को निजी बनाए रखने के लिए उनके सावधानीपूर्वक लिखे गए शब्दों का पालन करें।

जब आप किसी को ठेस पहुँचाते हैं तब भी आपको यही प्रक्रिया अपनानी है ऐसा उन्होंने कहा। वे कहते हैं, “इसलिये यदि तू अपनी भेंट वेदी पर लाए, और वहाँ तू स्मरण करे, कि तेरे भाई के मन में तेरे लिये कुछ विरोध है, 24तो अपनी भेंट वहीं वेदी के सामने छोड़ दे, और जाकर पहले अपने भाई से मेल मिलाप कर और तब आकर अपनी भेंट चढ़ा” (मत्ती 5:23-24)। इस प्रक्रिया में भी, विवाद आहत व्यक्ति तक ही सीमित है।

ज्यादातर व्यक्तिगत अपराधों को नज़रअंदाज करके और उन्हें भूलकर हल किया जाना चाहिए (नीतिवचन 19:11)। महान लोग ऐसी छोटी-छोटी बातों को माफ कर देते हैं और उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं (मत्ती 18:21-35; इफि 4:31-32; कुलुस्सियों 3:12-15; 1 कुरिन्थ 13:4-7)। लेकिन यदि आप इस मामले को शानदार ढंग से सुलझ नहीं सकते हैं, तो कम से कम इसे उनके और अपने बीच निजी रखकर कुछ ईमानदारी और धार्मिकता दिखाएं (नीतिवचन 17:9)।

इस नीतिवचन की बुद्धि और ये नेक आचरण बच्चों को वैसे ही सिखाए जाने चाहिए, जैसे पहले सिखाए जाते थे। किसी की उनकी पीठ पीछे बुराई या कानाफूसी करने की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और जब बच्चे ऐसा करते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। बच्चों को दूसरों के प्रति प्रेम और उनकी प्रतिष्ठा के प्रति उच्च सम्मान को समझाया और उसका व्यवाहरिक उपयोग सिखाया जाना चाहिए। बच्चों में दूसरों के बारे में जानकारी यहाँ-वहाँ बताने में लापरवाही या बदला लेने की किसी भी प्रवृत्ति को रोकें।

ख्रिश्चन धर्म दूसरों से प्रेम रखने में सावधान रहने की मांग करता है जिसे दुनिया नहीं जानती। दो आज्ञाएँ समस्त जीवन को परिभाषित करती हैं – परमेश्वर सेप्रेम और अपने समान दूसरों का प्रेम (मरकुस 12:28-31)। दूसरों से प्रेम रखना एक प्रेरित होने से भी ऊंचा है (1 कुरिन्थ 12:28-31; 13:1-3) और इसे बहुत ही अद्भुत ढंग से परिभाषित किया गया है (1 कुरिन्थ 13:4-7)। यहां तक कि अपने शत्रुओं से भी प्रेम रखना उद्धार के प्रमाण के रूप में परिभाषित किया गया है (मत्ती 5:43-48)। दूसरों की प्रतिष्ठा की रक्षा करना न केवल बुद्धिमानी है, बल्कि यह प्रेम है जो दिखाता है कि आप परमेश्वर से जन्में हैं।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।