नीतिवचन 25:6
राजा के सामने अपनी बड़ाई न करना और बड़े लोगों के स्थान में खड़ा न होना;
यहाँ परमेश्वर और मनुष्यों की दृष्टि में अपनी सम्मानजनक प्रशंसा को बढ़ाने की बुद्धि है। बुद्धि में विवेक होता है; विवेक में विनम्रता होती है; विनम्रता में खुद को छोटा समझना शामिल है; और खुद को छोटा समझना आपको महत्वपूर्ण लोगों से बातें करने या बड़े मसलों में हस्तक्षेप करने से रोकता है। बुद्धिमान मनुष्य अन्य लोगों की उपस्थिति में खुद होकर कभी नहीं बैठेगा जब तक कि उसे उनके साथ बैठने के लिए नहीं कहा जाता।
यह नीतिवचन आगे कहता है, “क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके सामने तेरा अपमान न हो, वरन् तुझ से यह कहा जाए, “आगे बढ़कर विराज” (नीतिवचन 25:7)। जब तक सामनेवाला खुद आपसे बात नहीं करता और आपको बैठने के लिए नहीं कहता तब तक प्रतीक्षा करें, बजाय इसके कि वे आपको चुप रहने या उनकी उपस्थिति से चले जाने के लिए कहें। आपको किसी मसलें या वार्तालाप में शामिल होना चाहिए या नहीं इसका फैसला दूसरों पर छोड़ दें (नीतिवचन 25:27; 27:2)।
हमारे प्रभु यीशु ने भी यही नीति सिखाई, “जब कोई तुझे विवाह में बुलाए, तो मुख्य जगह में न बैठना, कहीं ऐसा न हो कि उसने तुझ से भी किसी बड़े को नेवता दिया हो,और जिसने तुझे और उसे दोनों को नेवता दिया है, आकर तुझ से कहे, ‘इसको जगह दे,’ और तब तुझे लज्जित होकर सबसे नीची जगह में बैठना पड़े। पर जब तू बुलाया जाए तो सबसे नीची जगह जा बैठ कि जब वह, जिसने तुझे नेवता दिया है आए, तो तुझ से कहे, ‘हे मित्र, आगे बढ़कर बैठ,’ तब तेरे साथ बैठनेवालों के सामने तेरी बड़ाई होगी।” (लूका 14:8-10)
बुद्धिमान व्यक्ति सार्वजनिक रूप से दूसरों से स्नेह या स्वीकृति की नज़रअन्दाजी किए जाने पर कभी शर्मिंदा नहीं होता। वह जानता है कि बोलने की तुलना में चुप रहना एक अच्छा प्रभाव छोड़ता है, और खुद का दिखावा करने से की अपेक्षा खुद को दूर और अलग रखना ज्यादा अच्छा है (नीतिवचन 17:27-28)। वह जानता है कि अपने बारे में बहुत ऊँचा सोचना मूर्खता से अपने आप को धोखा देना और अपमानजनक घमंड है (रोमियों 12:3; फिलि 2:3-4)।
बुद्धिमान व्यक्ति जानता है कि भले ही लोग, जो किसी मसले पर चर्चा के लिए एकसाथ आते हैं, उसे चुप रहने या चले जाने के लिए न कहते हो, तब भी वे अपने मन में ऐसा सोच रहे हो सकते हैं। वह चाहेगा कि वही लोग उसकी उपस्थिति या सलाह की खराई से और असल में से इच्छा करें, न कि यह चाहे कि वह चला जाए। यह उन कई मूर्ख पुरुषों और महिलाओं के लिए बड़ी शर्म की बात है कि वे यह मान लेते हैं कि दूसरे लोग उनकी उपस्थिति से प्रभावित और प्रसन्न हैं या उनकी बातों और शब्दों से मंत्रमुग्ध हैं।
दियुत्रिफेस, एक अभिमानी व्यक्ति, जो चर्च में बड़ा बनना चाहता था, उसने साबित कर दिया कि वह परमेश्वर की ओर से नहीं था (3 यूहन्ना 1:9-11)। परमेश्वर के दास में ऐसी अभिमानी भावना और आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, क्योंकि उसे एक सेवक होना है, स्वामी नहीं (लूका 22:24-27; 1 तीमु 3:6; 1 पतरस 5:1-4)। परमेश्वर के राज्य में सबसे बड़ा वह है जो खुद को दीन समझता और दूसरों की सेवा करता है, न कि वह जो अपनी सेवा करवाता है (मत्ती 20:25-28)।
यदि आप बुद्धिमान बनना चाहते हैं, तो आपको ऐसी समितियों की मीटिंगों या उनके फैसलों में हस्तक्षेप करने से खुद को रोकना ज़रूरी है जहां आपको आमंत्रित नहीं किया जाता, खासकर जब मीटिंग में शामिल लोग हर लिहाज़ से आपके वरिष्ठ हों। यदि उनकी नज़रों में आपका कोई मूल्य है, तो वे जल्द ही आपको उपस्थित रहने या सलाह देने का अनुरोध करेंगे। तब तक चुप रहना ही बेहतर है जिससे आप शर्मिंदगी से बच जाएं।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।