नीतिवचन 25:4
चाँदी में से मैल दूर करने पर वह सुनार के लिये काम की हो जाती है।
कुछ अन्य धातुओं के साथ साथ चाँदी को भी ज़मीन से निकाला जाता है और शुद्धिकरण की प्रक्रियाओं द्वारा उसकी सब अशुद्धि को दूर किया जाता है। चाँदी की शुद्धता को अशुद्ध करनेवाला सारा मैल – मैले तत्वों से निर्मल करने के लिए चाँदी को कई बार परिष्कृत किया जाना ज़रूरी होता है (नीतिवचन 17:3; भजन 12:6)। सब मैल को दूर करने पर, शुद्ध चाँदी से उसकी उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ सुन्दर और आकर्षण आभूषण बनाएं जाते हैं।
यहाँ एक शानदार नीतिवचन है – एक गहन और सारगर्भित नीतिवचन जिसमें मानव अनुभव या ज्ञान का एक मूल्यवान सबक है। इस नीतिवचन का उद्देश्य धातुकर्मियों या सुनारों को कौशल सिखाना या चेतावनी देना नहीं है, बल्कि यह नीतिवचन उनके काम से एक सबक देता है जो विशेष रूप से सरकार और सामान्य समाज की सभी इकाइयों पर लागू होता है। इसका नज़दीकी संदर्भ इसे समझने में मदद करता है (नीतिवचन 25:5)।
सबक क्या है? जैसे मैल और अनचाहे धातुओं से चाँदी अशुद्ध हो जाती है जिससे वह आकर्षण आभूषण बनाने के लिए अनुपयुक्त हो जाती है, वैसे ही दुष्ट मनुष्यों का मैल सरकार को दूषित कर देता है। राजा को अपनी प्रजा के लाभ और एक सफ़ल और समृद्ध शासन करने के लिए, उसे सब असामाजिक तत्वों, दुष्ट और मूर्ख लोगों की सारी गंदगी को दूर करना चाहिए (नीतिवचन 25:5)।
सरकार को अवश्य है कि वह अपने मंत्रिमंडल के लिए कुलीन और बुद्धिमान सलाहकारों को नियुक्त करे। एक बार जब सरकार के किसी भी स्तर पर लालची, बेईमान या दुष्ट व्यक्ति का पता चलता है, तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाना चाहिए। अगर राष्ट्र इस पवित्र आदर्श पर अमल करे जो सरकार की सम्प्रभुता की अखंडता को बनाए रखता है, तो राष्ट्र एक सुंदर और धार्मिक चीज़ हो सकता है (नीतिवचन 14:34)।
एक लोकतांत्रिक सरकार में जो ताकत होती है और उसका आर्थिक भण्डार चापलूसों, लालची लोगों, आलसी मूर्खों, देशद्रोहियों और नीतिहीन तानाशाहों को आकर्षित करता है। यदि उन्हें पद पर बने रहने दिया जाता है, तो शासक की विश्वसनीयता और उसके सौंपे गए अधिकार से समझौता होता है। परमेश्वर ने मनुष्यों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए जो जो व्यवस्था ठहराई थी, वही उनकी दुश्मन और विध्वंसक बन जाती है।
यह नियम समाज के सभी वर्गों पर लागू होता है। उदाहरण के लिए, वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए, घिनौनी और चरित्रहीन औरतों से रिश्ता टाल देना ज़रूरी होता है (नीतिवचन 27:15-16; 30:21-23)। परिवार में एकता के लिए, उपहास करने वाले को बाहर निकाल दिया जाना चाहिए (नीतिवचन 22:10; व्यवस्थाविवरण 21:18-21)। एक चर्च को परमेश्वर को प्रसन्न करने और उसके सदस्यों को लाभ पहुँचाने के लिए, पाखंडियों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें बाहर कर दिया जाना चाहिए (भजन 144:11-15; 1 कुरिं 5:1-13)। यदि इस शुद्धिकरण प्रक्रिया की उपेक्षा की जाती है, तो परिणामस्वरूप एक विघातक समाज की उत्पत्ति होगी।
मूसा के ससुर यित्रो ने उसे उसके अधीन शासकों की नियुक्तियों के लिए उत्कृष्ट योग्यताओं की सूचि दीं (निर्गमन 18:21)। और राजा यहोशापात ने अपने दिनों में न्यायियों को सख्त आदेश दिए (2 इतिहास 19:5-11)। दोनों प्रशासन सुंदर चीजें थीं, और राष्ट्र दोनों मामलों में समृद्ध हुआ। पति/पिता से लेकर प्रधानमंत्री तक हर नेता का कर्तव्य है कि वह परिवार और राष्ट्र दोनों की शांति और धार्मिकता को बनाए रखे और घृणा करने वाले या विद्रोही तत्वों को खत्म करे।
राजा क्षयर्ष ने रानी वशती को तलाक देकर पूरे फारसी साम्राज्य में विवाह की अखंडता को बचाया, ताकि राज्य की महिलाएं अपने पतियों के खिलाफ जाने की हिम्मत न करें (एस्तेर 1:10-22)। दाऊद ने अपने भतीजे योआब को सेना का कप्तान बनाए रखकर अपने शासन की अखंडता का बलिदान दिया, जिसकी कीमत उसे और राष्ट्र को कई विद्रोहों के रूप में चुकानी पड़ी (2 शमूएल 3:28-39)। और उसने ऐसा किया, इस नीतिवचन की बुद्धि का दृढ़ता से पालन करने के बावजूद (भजन 101:1-8)। उसने सुलैमान को योआब को मारने का निर्देश देकर उसे वही गलती करने से बचाया (1 राजा 2:5-6)।
प्रभु यीशु मसीह एक सिद्ध राजा और शुद्धिकरण की भट्टी है! वह धार्मिकता से प्रेम रखता है और अधर्म से घृणा करता है (भजन 45:6-7; इब्रानियों 1:8-9)। वह अपनी उपस्थिति में मूर्खों को नहीं आने देगा (भजन 5:5; मत्ती 7:21-23)। उसने अपने लहू से सब चुने हुए लोगों को शुद्ध किया है ताकि वे परमेश्वर के लिए राजवंश और याजक बने और सिद्ध बलिदान चढ़ायें (मलाकी 3:1-5; प्रकाशितवाक्य 1:5-6)। वह दिन आ रहा है जब वह सब पापियों को मिटाकर इस विश्व को शुद्ध करेगा (मत्ती 13:37-52; 25:31-46)। पाठक, आज ही अपने पापों से पश्चाताप करें!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।