नीतिवचन 25:26

जो धर्मी दुष्ट के कहने में आता है, वह गंदले सोते और बिगड़े हुए कुण्ड के समान है।

खड़े हों जाएं और एक भरोसेमंद कुलीन जन बनें! पवित्र जीवन और धर्मनिष्ठ जीवन-सिद्धांतों पर चलकर दुष्टों का विरोध करें। जब आपकी जीवनशैली और व्यक्तिमत्व के प्रभाव की बात हो, तो कोई समझौता न करें। परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करते हुए उनके विरुद्ध संघर्ष करें (नीत 28:4; इफिसियों 5:11-17)। दुष्टों का विरोध करें उनके उत्पीड़ितों को उनकी कचोट से छुडाएं (नीत 24:11-12; 31:8-9)। पृथ्वी का नमक बनकर अपनी ईश्वर-प्रदत्त भूमिका का निर्वहन करें – अर्थात् शुद्ध करनेवाला और सडन से रोकनेवाला (मत्ती 5:13)।

मध्य पूर्व में सोते और कुण्ड महत्वपूर्ण हुआ करते थें। कुछ स्थानों पर बारिश की कमी के कारण तो वे और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होते थें (उत्पत्ति 26:18-22; न्यायियों 1:15)। गन्दला सोता उसे कहते थें जिसमें से जल नियमित रूप से नहीं निकलता था। बिगड़ा हुआ कुण्ड वह होता था जिसमें अशुद्ध जल होता था। ऐसे सोते और कुण्ड संपत्ति के रूप में अपना मूल्य खो देते थें और लोग उनसे केवल कुण्ठित होते और उनमें अपनी आशा खो देते थें।

धर्मी पुरुष, या बुद्धिमान पुरुष, अपने आस-पास के लोगों के लिए जीवन का सोता और जीवन-वृक्ष हो यह ज़रूरी है (नीतिवचन 10:11,21; 11:30; 12:18; 15:4,26; 16:24; 18:4) )। लेकिन यदि वे अपने आचरण या अपने प्रभाव से समझौता करते हैं, तो वे उन लोगों के लिए जिन्हें जल की आवश्यकता है, गंदले सोते और बिगड़े हुए कुण्ड के समान निराशाजनक और कुण्ठित करनेवाले बन जाते हैं (नीत 15: 4; 17: 7; 25: 19; सभोपदेशक 10: 1)।

धर्मी लोग तब गिर जाते हैं जब वे दुष्टों के सामने अपनी पवित्र जीवनशैली को बनाएं नहीं रखते और जब वे दुष्टों की दुष्टता के विरुद्ध खड़े नहीं होते। धर्मी जन के ऐसे पतन के दो पहलू हैं जो परमेश्वर की आज्ञाओं का और भी विस्तार कर देते हैं (भजन 119:96; मत्ती 5:21-32)।

पौलुस ने तीमुथियुस को यही दोहरा नियम सिखाया (1 तीमुथियुस 4:16)। धर्मी मनुष्य – यीशु मसीह का दास- अपने व्यक्तिगत जीवन और अपने जीवन के वसूलों दोनों की सावधानीपूर्वक रक्षा करने के लिए कर्तव्य से बन्धा है। उसे पवित्र जीवन जीना है, और पवित्र शास्त्र की शिक्षा पर अटल रहना है। परमेश्वर का दास इन दोनों ही बातों में उत्साह से युक्त कड़ी मेहनत के द्वारा एक डूबते जहाज़ से अपनी और अपने सुननेवालों की जान बचाता है।

यदि बुद्धिमान मनुष्य थोड़ी सी भी मूर्खता करता है, तो यह मानों मूल्यवान इत्र की शीशी में मरी हुई मक्खियाँ डालने के समान है, जो खुशबू के बजाएं सिर्फ़ दुर्गंध उत्पन्न करती है (सभो 10:1)। इसमें कोई शक नहीं कि जब धर्मी मनुष्य गिर जाता है तो दुष्ट लोग देखकर आनन्दित होते हैं। लोग दुष्टों के सब पापों को तो अनदेखा करते हैं, परन्तु जब धर्मी जन एक भी पाप करता है तो उसकी ख़बर वे दूर दूर तक फैला देते हैं। दाऊद का व्यभिचार, यद्यपि दुष्टों के बीच एक सामान्य पाप था, उसने परमेश्वर के शत्रुओं को ईशनिंदा करने का अवसर दिया (2 शमू 12:14)।

याद रखें, आपको एक ऐसी दुनिया में रहना और काम करना है, जहाँ दुष्ट लोग ख्रिश्चन लोगों के चरित्र या आचरण में किसी भी दाग या पाखंड को ढूंढते हैं ताकि उन्हें बाइबल-सम्मत सच्चे ख्रिश्चन धर्म का मज़ाक उड़ाने का बस एक अवसर मिल जाए। ऐसे में यह आपका कर्तव्य और सौभाग्य है कि आप एक सदाचारी जीवन द्वारा उनका मुंह बंद कर दें, एक ऐसा जीवन जो दुष्टों को आपके परमेश्वर और उसके सच्चे धर्म की ऐसी निन्दा करने का कोई मौका न दे पाए (1 तीमुथियुस 5:14; 6:1; तीतुस 2:1-10; 1 पतरस 4:14-16)। दानिय्येल और यीशु के समान दोष-रहित रहने अपना जीवन जागृत और सतर्क रहकर जीएं (दानि 6:3-5; लूका 23:4,14), ताकि आपके खिलाफ उठनेवाला एक एक आरोप झूठा साबित हो और आपके ख़िलाफ मुक़दमे के लिए कोई ठोस कारण न हो (1 पतरस 2:18-20; मत्ती 5:10-12)। यीशु के लिए खड़े हो जाओ!

जो भी धर्मी मनुष्य जो सरकार, चर्च, या अपने परिवार में अधिकार के पद पर है, वह अगर दुष्टों का विरोध नहीं करेगा, तो कौन करेगा? क्योंकि परमेश्वर ने उसे बुद्धि, ज्ञान और नेतृत्व करने की आशीष दीं है, अत: वह अच्छे लोगों की रक्षा करने और बुरे लोगों का विरोध करने अपने पद का उपयोग करने के लिए कर्तव्य से बंधा हुआ है (नीत 17:15; 18:5; 24:11-12,23-24; 28:21; 31:8-9)। अय्यूब, दाऊद और अन्य धर्मी लोग समाज में इस सद्गुणी भूमिका के उदाहरण थे (नीत 12:6; अय्यूब 29:17; भजन 82:4; यशायाह 58:6)। दुष्टों के सामने गिरने का कोई कारण या बहाना नहीं है कि आप निर्दोष निकल जाएं। खड़े हो जाओ और परमेश्वर के पुत्रों के रूप में भरोसेमंद कुलीन व्यक्तित्व के बनों, जिससे कि दबे और कुचले हुएं लोग तुमसे आशा रखें!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।