नीतिवचन 25:20

जैसा जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना या सज्जी पर सिरका डालना होता है, वैसा ही उदास मनवाले के सामने गीत गाना होता है।

यहाँ निराश लोगों के बारे में सोचने के लिए ईश्वर-प्रेरित बुद्धि दी गई है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी माता ने आपको क्या सिखाया है या आपने किसी मनोविज्ञान की किताब में क्या पढ़ा है। यहाँ उन लोगों से प्रेम करने की स्वर्गीय सलाह दी गई है, जो दर्द में हैं। आप शायद यह सोचते होंगे कि आपका हँसमुख व्यवहार उनके मन को तसल्ली देगा, लेकिन आप जाड़े के दिनों में उनके वस्त्र उतारते हो या सज्जी पर सिरका डालते हो। इस कारण आप एक अजीब शांतिदाता हैं और आपका बेचारा मित्र आपके बिना ही ठीक है।

यदि आपको अलंकार पसंद हैं, तो इस नीतिवचन में चार अलंकार दिए गए हैं। विश्लेषण करने के लिए दो उपमाएं, एक रुपक और एक उपनाम दिया गया है। शब्द “उदास मनवाले” एक उपनाम हैं, जो एक निराश और परेशान व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इसमें केवल एक हृदय से कहीं अधिक शामिल है, क्योंकि यह नीतिवचन एक दुखी व्यक्ति का उल्लेख कर रहा है। एक दुखी व्यक्ति की जगह “उदास मनवाले” शब्द का प्रयोग करना वाक्य को छोटा कर देता है परंतु मुख्य बात को और उभार देता है।

गीत गाना एक रूपक है, जिसका उपयोग एक निराश व्यक्ति के प्रति किसी भी तरह का ओछा या तुच्छ दृष्टिकोण रखने की निंदा करने के लिए किया जाता है। उदास मनवाला व्यक्ति यह नहीं चाहता कि कोई उसके लिए गीत गाए। ऐसा असंवेदनशील व्यवहार उसकी हड्डियों में तलवार चलाने की तरह है। न ही उसे अल्पज्ञता, खुशामद, चुटकुलों, कहानियों, तुच्छ टिप्पणियों, या उसकी उपस्थिति में मज़ाकिया वातावरण रखे जाने की ज़रूरत होती है। वास्तव में, ऐसे आचरण नीच, तकलीफदेह और प्रतिकूल होते हैं।

ये उतने ही नीच, तकलीफदेह और प्रतिकूल होते हैं जितना कि जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना होता है। उसे गर्माहट उपलब्ध कराने के बजाय, आप उसकी गर्माहट का निम्न स्त्रोत तक छीन लेते हैं और उसे उससे भी बदतर हालात में छोड़ देते हैं! कैसी क्रूरता है! एक ओछा और तुच्छ दृष्टिकोण भी उतना ही असंगत और प्रतिकूल होता है जितना कि सोडियम कार्बोनेट को सिरके से खराब करना होता है, जो कि अन्यथा धुलाई के लिए उपयोग किया जाता है। ये सब उपमाएँ हैं, जो कि “जैसा” और “वैसा” क्रियाविशेषण द्वारा इंगित किये गए हैं।

उन लोगों से प्रेम करने के विषय में आपके विचार बेकार हैं, जो दर्द में हैं। कयामत और शोक का सामना करते समय न तो परमेश्वर और न ही लोगों को कोई परवाह होती है कि आप सुगम और आनंदित हैं या नहीं। न तो परमेश्वर और न ही लोग इस बात की परवाह करते हैं कि जब दूसरे भयभीत और चिंतित होते हैं, तो आप आशावान और आनंदित होते हैं या नहीं। आप जीवन को लेकर पूरी तरह से गलत हैं, और जल्द ही एक दिन आपको इसका पछतावा होगा (सभोपदेशक 7:1-6; 12:13-14)। यहाँ ईश्वर-प्रेरित बुद्धि है: आपको उन लोगों के साथ सहानुभूति रखनी चाहिए जो निराश और शोकित हैं। रोनेवालों के साथ रोओ और कष्ट उठानेवालों के साथ कष्ट उठाओ (रोमियो 12:15; 1 कुरिन्थियों 12:26)।

एक गिलास मदिरा आपकी व्यर्थ की बातों, निरर्थक प्रश्नों, बेकार चुटकुलों, अज्ञानी आशावाद, पुरानी यादों पर हँसने, मन बहलाने की युक्तियों, या मूर्खतापूर्ण सुझावों से एक कहीं बेहतर विकल्प है। (नीतिवचन 31:6-7)। आपने कभी सोचा है कि आवश्यकता पड़ने पर कोई आपसे मदद क्यों नहीं मांगता? आप इसके विषय में सोचते तो ज़रूर होंगे। अब आज से आपको यह सोचने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें करुणामय और बुद्धिमत्तापूर्ण सहानुभूति चाहिए होती है, न कि आपका मूर्ख और मज़ाकिया आचरण।

जब आप भयभीत, शोकित, या पीड़ित लोगों के साथ मज़ाकिया बातचीत करते हैं तो वे इस बात से बहुत आहत होते हैं कि उनकी पीड़ा आपके लिए कोई मायने नहीं रखती। आपकी मूर्खतापूर्ण बातें उन्हें यह बताती है कि आप उन्हें समझते नहीं हैं, न ही उनकी परवाह करते हैं, और कमरे से बाहर निकलते ही उन्हें भूल जाएंगे। वे यह विश्वास नहीं कर पाते कि उनकी इतनी ज़रूरत के समय में आप इतने कठोर, अपरिपक्व, असंवेदनशील और असभ्य कैसे हो सकते हैं। आपकी उपस्थिति के आभारी होने के बजाय वे आपके चले जाने का इंतजार करते हैं, ताकि वे अपने सच्चे मित्रों से या अकेलेपन की खामोशी से ही कुछ सांत्वना प्राप्त कर सकें!

अन्य सभी से अधिक महत्वपूर्ण, मसीह के सेवकों का व्यवहार पीड़ा सह रहे लोगों के साथ करुणामय और परवाह करने वाला होना चाहिए (इब्रानियों 5:2)। हालाँकि, कई कर्तव्यों और समय की कमी के बोझ तले होने के कारण वे दूसरों के दुखों का उपचार व्यवासायिक या औपचारिक तरीके से नहीं कर पाते। उन्हें निराश लोगों के साथ बैठने के लिए कुछ समय निकालना चाहिए, पीडितों की पीड़ा का अनुभव करना चाहिए, शोकित लोगों के दर्द को महसूस करना चाहिए, भयभीत लोगों के भय को समझना चाहिए, और दोषियों के अपराध-बोध को समझना चाहिए। उदास मनवाले लोगों के साथ त्वरित प्रार्थनाओं और अनौपचारिक बातचीत करने का कोई फायदा नहीं है।

पीड़ित व्यक्ति के दुख में शामिल होना है और जिस भय, पीड़ा या चिंता को वे महसूस कर रहा है उसे महसूस करना ही सच्ची करुणा है (इब्रानियों 13:3)। प्रभावी सहानुभूति स्वयं को दूसरों की परिस्थिति में रखना और उन्हें प्रभावित करने वाली परिस्थितियों को महसूस करना होता है । यही सच्चा मसीही प्रेम है (1 कुरिन्थियों 13:4-7; 12:25-26)। कोई भी अन्य तरीका, चाहे वह पीड़ितों को नजरअंदाज करना हो या उनकी परेशानियों को साधारण समझना हो, एक ऐसी स्वार्थी आत्मा को दर्शाता है जो मसीह के प्रेम को नहीं जानती। परमेश्वर की आत्मा और स्वर्गीय बुद्धि के अनुसार, आप सामाजिक रूप से निष्क्रिय हैं।

प्रभु यीशु मसीह, जो कि इस संसार का एकमात्र सिद्ध मनुष्य है, उदास मनवालों पर बड़ी करुणा करता था (मत्ती 14:4; 20:34; लूका 7:13; यूहन्ना 20:15)। उसने उनके लिए कभी गीत नहीं गाए; बल्कि उसने उनके दुखों को अपने ऊपर ले लिया और उन्हें संभाला (यशायाह 53:4; मत्ती 8:17; यूहन्ना 8:11)। वह आपके प्रलोभनों और क्लेशों से गहराई से सहानुभूति रखता है, और आपको भी दूसरों के लिए ऐसा करने के लिए इच्छुक और सक्षम होना चाहिए (भजनसंहिता 103:13-14; इब्रानियों 17-18; 4:14-16)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।