नीतिवचन 25:1
सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी।
आपको यहाँ याद दिलाया जा रहा है कि आप सुलैमान के नीतिवचनों का अध्ययन कर रहे हैं। यहाँ आपके लिए एक बहुत ही सफल राजा की ओर से व्यक्तिगत सलाह है, जिसे परमेश्वर ने दिव्य बुद्धि और साथं ही अवलोकन और विश्लेषण करने की महान सामर्थ्य देकर प्रेरित किया। आप आगे आनेवाले अध्यायों में जो नीतिवचन पढ़ते हैं, वे एक और महान राजा हिजकिय्याह द्वारा नियुक्त किए गए लोगों के सावधानीपूर्वक काम से नीतिवचनों में से चुने गएँ थें।
बाइबल का यह वचन मूल्यवान है, अन्यथा परमेश्वर यहोवा ने इसे आपको नहीं दिया होता। नीतिवचन की पुस्तक में दो अंतराल हैं, एक नीतिवचन 10:1 में, और एक यहाँ। परमेश्वर आपको यहाँ एक अन्तराल देता है ताकि आप इस बात पर फिर से विचार करें कि आप जो शब्द पढ़ रहे हैं उनकी खासीयत क्या है। अगर आप विषय पर ध्यान से विचार करें, तो आप देखेंगे कि यहाँ भी आपके सीखने के लिए बुद्धि है।
परमेश्वर ने दाऊद के पुत्र और इस्राएल के राजा सुलैमान को बहुत बुद्धि और बड़ा मन दिया (1 राजा 3:10-15)। उसने दो वेश्याओं के एक मामले को बड़े अद्भुत तरीके से निपटाकर इस्राएल के सामने तुरंत अपनी महान समझ का प्रदर्शन किया (1 राजा 3:16-28)। वह सब मनुष्यों में सबसे अधिक बुद्धिमान था, और देश-देश के सब बुद्धिमान पुरुष और राजा किसी भी विषय पर उससे चर्चा करने के लिए आते थे (1 राजा 4:29-34)।
साथ ही, परमेश्वर ने सुलैमान को जीवन के उद्देश्य और आनंद की खोज में एक सिद्ध विश्लेषण करने के लिए आवश्यक अन्य चीजें भी दीं। वह बहुत आकर्षक व्यक्ति था (1 शमूएल 16:12; 2 शमूएल 11:2); उसके पास असीम धन था (सभोपदेशक 2:10); उसका किसी के साथ कोई युद्ध नहीं था और न ही उसके राज्य में कोई या अशांति अराजकता थी (I राजा 4:24-25); वह इस्राएली राष्ट्र की शक्ति के शिखर पर पहुँचा एकमात्र शासक था (1 राजा 4:20-21)।
विचार करें! सामाजिक दृष्टि से देखें तो वह अविश्वसनीय रूप से कुशल और सुन्दर था; वह जो चाहे वह हासिल कर सकता था; उसे विचलित कर सके ऐसा कोई विरोध या युद्ध नहीं था; हर कोई ठीक वही करता था जो वह चाहता था। जीवन का विश्लेषण करने के लिए उसकी महान प्रयोगशाला असाधारण थी। उस से पहले, न उसके बाद, कोई भी व्यक्ति या लोगों का कोई समूह उसके शोध के अवसरों या परिणामों का विश्लेषण और सारांश का बेतोड़ हसल देने की क्षमता तक नहीं पहुँच सका। बेघरों का सर्वेक्षण करना उसका तोड़ नहीं है।
सुलैमान ने अपना सारा जीवन मानव-अस्तित्व के उद्देश्य और जीवन में वास्तविक आनंद की खोज करने के लिए समर्पित कर दिया (सभोपदेशक 1:3,12-13)। उसने सब कुछ आज़माया। धन? चाँदी मानों अनाज की तरह आम थी (1 राजा 10:14-29)। महिलाएँ? उसकी सात सौ पत्नियाँ और तीन सौ रखैलें थीं, जिनमें से कई को वह अपने मन से प्यार करता था (1 राजा 11:1-3)। मनोरंजन? उसने हर संभव कोशिश की, बहुत ज़्यादा (सभोपदेशक 2:1-10)। प्रतिष्ठा? पृथ्वी के बुद्धिमान पुरुष और राजा हर साल उसे सुनने के लिए उपहारों के साथ आते थे (1 राजा 10:1-25)।
जीवन के अपने भव्य और संपूर्ण विश्लेषण के अंत में, उसने जो कुछ सीखा था, उन सब बातों का सत्य अपनी प्रजा को सिखाने के लिए उसने उन बातों को दर्ज करने के लिए सावधानीपूर्वक अच्छे शब्दों की खोज की। उसने अपने विशाल ज्ञान को 3000 सावधानीपूर्वक रचे गएँ और स्वीकार्य नीतिवचन के रूप में संक्षेपित किया – सत्य और ज्ञान की छोटी, ठोस और शक्तिशाली बातें ताकि लोग उसके ज्ञान को सीख सकें (सभोपदेशक 12:9-10)। फिर उन नीतिवचनों को परमेश्वर की दिव्य प्रेरणा से और भी परिष्कृत किया गया (सभोपदेशक 12:11)। क्या आप स्वर्ग से यह वाणी सुन सकते हैं, “ये वचन परमेश्वर के सत्य वचन हैं” (प्रकाशितवाक्य 19:9)?
हिजकिय्याह इस बीच कहाँ से आता है? वह अपने आप में एक गौरवशाली राजा था, दाऊद और सुलैमान का वंशज था (2 इतिहास 32:27-30)। उसने इस्राएल में सच्चा धर्मसुधार और पुनरुद्धार करने में अपनी असाधारण बुद्धि और उत्साह का परिचय दिया, जैसे कि दाऊद और सुलैमान के दिनों में हुआ था (2 इतिहास 29:2; 30:21-27; 31:1-21)। उसने परमेश्वर के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में, आपके लिए नीतिवचन की पुस्तक के इस बिंदु से अंत तक उपयुक्त नीतिवचनों का चयन करने के लिए लोगों को नियुक्त किया।
क्या ही लाजवाब उपहार है! क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं? आपके पास सुलैमान की शिक्षा के लगभग 500 बेहतरीन नीतिवचनों की एक पूरी पुस्तक है, जिसमें खुद सृष्टिकर्ता परमेश्वर ने सम्पादन करके इसे सिद्ध रूप दिया है, और एक अन्य महान राजा की नियुक्ति द्वारा सावधानीपूर्वक उन्हें चुनने की प्रेरणा दीं। यहाँ सबसे महान राजा और स्वयं परमेश्वर की बुद्धि है ताकि आप समृद्ध जीवन जी सकें। ऊँची आवाज़ में परमेश्वर की प्रशंसा करें।
अब, प्रिय पाठक, आप इन छोटी, सारगर्भित बुद्धि के कथनों के साथ क्या करेंगे जिन्हें नीतिवचन कहा जाता है? क्या आप उन्हें प्राचीन धार्मिक साहित्य की विचित्र बातें समझकर पढ़ेंगे? क्या आप उनकी संक्षिप्तता और विविधता पर आश्चर्यचकित होंगे? या आप उनके सामने कांपते हुए अपना मन दीन और नम्र करेंगे और परमेश्वर से विनती करेंगे कि वह आपको अपनी आत्मा के द्वारा ज्ञान और बुद्धि की ये सब बातें सिखाएँ?
आज की सूचनाक्रांति और सीखने की वृद्धि के सभी साधनों से लैंस आज के लेखकों की सारी बुद्धि मिलकर भी उनके एक नीतिवचन से भी बराबरी नहीं कर सकती (2 तीमुथियुस 3:7)। परमेश्वर से घृणा करने वाले, मारिजुआना पीने वाले, समलैंगिकता पसंद करने वाले आज के शिक्षकों की मानवशास्त्र पर लिखी गई किताब क्यों पढ़ें, जो अप्राकृतिक और विकृत यौन व्यवहार के बारे में पढ़ाते हैं?
इस वचन का महत्वपूर्ण मूल्य है। यह 10:1 के बाद दूसरे अंतराल के रूप में कार्य करता है, ताकि आप एक बार फिर महसूस कर सकें कि आप विश्व के सबसे शानदार वचनों (बाकी पवित्रशास्त्र के साथ) को पढ़ रहे हैं। प्रिय पाठक, आप बहुत धन्य हैं। आप इस पुस्तक के साथ क्या करेंगे? आप इसे किसी और चीज़ के बदले में कैसे छोड़ सकते हैं? यहाँ परम जीवन जीने के लिए ज्ञान और बुद्धि है।
क्या आप इस वचन में प्रभु यीशु मसीह को देख सकते हैं? आपको वह दिखाई देना चाहिए, क्योंकि बाइबल हर जगह उसकी गवाही देती है (यूहन्ना 5:39)। पवित्र आत्मा ने इस वचन को इसलिए प्रेरित किया ताकि वह सुलैमान के नीतिवचन में आपकी रुचि बढ़ाए और आप भी परमेश्वर के इस दिव्य पुस्तकालय के मूल्य को समझें, लेकिन यीशु मसीह के मुंह के वचन लेकर आपको उसके साथ सुर मिलाकर यह कहना चाहे, “देखो, यहाँ वह है जो सुलैमान से भी बड़ा है” (मत्ती 12:42; लूका 11:31)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।