नीतिवचन 24:4

ज्ञान के द्वारा कोठरियाँ सब प्रकार की बहुमूल्य और मनोहर वस्तुओं से भर जाती हैं।

टिकाऊ संपत्ति बुद्धि, समझ और ज्ञान से खड़ी की जाती है। उसका कोई शॉर्टकट नहीं है; चालबाज़ लोग अंत में बर्बाद हो जाते हैं; मूर्खता आरम्भ में सिर्फ काम करती नज़र आती है; घमंड से धन लुप्त हो जाता है। एक परिवार या राष्ट्र के लिए अच्छा जीवन सिर्फ उतना ही दूर है जिननी कि बुद्धि दूर है। यह मानव सोच की कई गलतियाँ हैं जो समाज के किसी भी स्तर पर आर्थिक और वित्तीय परेशानी का कारण बनती हैं।

इससे पहले का नीतिवचन इस नीतिवचन का प्रथम भाग है। पूरा नियम यह है: “घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।; ज्ञान के द्वारा कोठरियाँ सब प्रकार की बहुमूल्य और मनोहर वस्तुओं से भर जाती हैं” (नीतिवचन 24:3-4)। बुद्धि, समझ और ज्ञान वे कारक हैं जो सम्पत्तियों को टिकाऊ और सफल बनाते हैं।

इससे पहले सुलैमान ने दुष्ट लोगों से ईर्ष्या न करने की चेतावनी दीं (नीतिवचन 24:1-2), क्योंकि वे आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के लिए छल, हिंसा और अन्य पापों का का रास्ता अपनाते हैं। अपने पाठकों को सांत्वना और प्रोत्साहन देने के लिए, उसने बुद्धि, समझ और ज्ञान से जीने वालों के लिए पर्याप्त और सुखद सम्पत्ति का वादा किया। दुष्ट लोग कुछ समय के लिए सफल हो सकते हैं; परन्तु अन्त में जीत धर्मियों की होती है।

एक धर्मी व्यक्ति इस नीतिवचन का व्यवहारिक लागुकरण सबसे पहले परमेश्वर का भय मानकर करेगा, क्योंकि यही ज्ञान की नींव है। फिर वह बाइबल और भक्तिमान सलाहकारों की बुद्धि से अपनी योजनाओं पर अमल करेगा (नीतिवचन 24:5-6)। कुछ धर्मी लोग गरीब हैं, क्योंकि वे आर्थिक रूप से मूर्ख हैं; कुछ आर्थिक रूप से बुद्धिमान लोग गरीब हैं, क्योंकि वे पवित्रता की उपेक्षा करते हैं। पूर्ण सफलता के लिए दोनों की आवश्यकता होती है।

बाइबल, विशेष रूप से नीतिवचन, व्यवसाय, करियर या धन प्रबंधन के लिए व्यावहारिक ज्ञान से भरपूर है। यह परिश्रम, बचत, ईमानदारी, निवेश, योजना, अनुशासित खर्च, और इन जैसी अन्य कई बातों का महत्त्व समझाती है। यह आलस्य और बर्बादी की भर्त्सना करती है, और अत्यधिक कर्ज, जोखिम, नींद और फ़िज़ूल खर्च के खिलाफ आगाह करती है। यह अधिकार में रहने वालों का सम्मान और सेवा करना सिखाती है; यह दान और उदारता की शक्ति के रहस्य को उजागर करती है; यह विस्तार से समझाती है कि खरीदी-बिक्री में कैसे निष्पक्षता रखें।

दुनिया के विचारों को अस्वीकार करके और सुलैमान की ईश्वर-प्रेरित सलाह पर भरोसा करके बुद्धि को चुने। सफलता मिलेगी। व्यापार के अवसरों (नेटवर्क मार्केटिंग), निवेश सौदों (धुआं स्कीम), ऋण पिरामिडिंग, शानदार जीवन, बाजारों पर कब्ज़ा जमाना, विक्रेताओं से जबरन हप्ता वसूली करना, या स्वार्थी तरीके से खुद का बचाव करने के मूर्खतापूर्ण और व्यर्थ दावों को नज़रअंदाज़ करें। दुनिया के महानतम देशों की आर्थिक स्थिति यह दर्शाती है कि वे सिर्फ वित्तीय समझ से कई ज़्यादा नैतिक मायनों में दिवालिया हैं। वे झूठ पर विश्वास करते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं, और वे इसके परिणाम भुगत रहे हैं।

यह नीतिवचन परिवारों और राष्ट्रों पर लागू होता है। अगर इस पीढ़ी के लोग ऋण से घृणा करें और बचत से प्रेम करें, जो बाइबल में सिखाए गए ज्ञान के दो सरल नियम हैं, तो वे जल्द ही उन लोगों और सरकारों से आगे निकल जाएँगे जो भारी मात्रा में उधार लेते हैं और खर्च करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक उतार-चढ़ाव और जोखिम के खतरनाक स्तर, ब्याज भुगतान और क़र्ज़ की अधिकाई होती है।

नीतिवचन की पुस्तक को हर देश के हर छात्र और सरकारी अधिकारी को पढ़ना एक नियम होना चाहिए। विनम्रता और परमेश्वर का भय न होने पर भी, ये ईश्वर-प्रेरित आर्थिक और वित्तीय प्रबंधन के सिद्धांत काम करेंगे। इसके बजाय, हर देश अपने स्कूलों को पाठ्यपुस्तकों और अपने अधिकारियों को ज्ञान के विपरीत सिखाने वाली पुस्तिकाएँ देता है।

पाठक, आप बाइबल की इस व्यावहारिक बुद्धि का क्या कर रहे हैं? यदि आप आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं, तो इसके पीछे कारण हैं। क्या आपने यह देखने के लिए इस नीतिवचन का गहनता से अध्ययन किया है कि आप क्या गलत कर रहे हैं? या क्या उच्च स्तर पर कोई समस्या है – स्वर्ग के प्रभु और उनके धर्म की उपेक्षा करना, जिसके परिणामस्वरूप वह आपके सब परिश्रम के विरुद्ध हो जाता है (हाग 1:4-11; मत्ती 6:33)?

यहाँ नियम आध्यात्मिक धन के मामले भी काम करता है। बाइबल और यीशु मसीह के बारे में सीखने से, आपकी आत्मा की कोठरियाँ पवित्र आत्मा के अनुग्रह और शान्ति से भर जाएँगी (यूहन्ना 7:37-38; रोमियों 5:5)। “परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, कि पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए” (रोमियों 15:13)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।