नीतिवचन 24:31
तो क्या देखा कि वहाँ सब कहीं कंटीले पेड़ भर गए हैं; और वह बिच्छू पौधों से ढँक गई है; और उसके पत्थर का बाड़ा गिर गया है
यदि आपको देर तक नींद लेना अच्छा लगता है, तो आपको यह नीतिवचन अच्छा नहीं लगेगा। यदि आप काम में टालमटोल करते हैं, तो आपको यह नीतिवचन अच्छा नहीं लगेगा। यदि आप अनुशासनहीन हैं, तो आप इस नीतिवचन के लेखक से नफ़रत करेंगे। सुलैमान ने आलसी और अनुशासनहीन लोगों की पहचान इस बात से की कि उनकी व्यक्तिगत शोहरत और व्यावसायिक संपत्ति कितनी है।
सुलैमान ने मनुष्यों का अवलोकन किया (सभोपदेशक 1:12-18)। यह नीतिवचन आलसी लोगों का सारांश पेश करता है, जिन्हें सिर्फ सोए रहना अच्छा लगता है (नीतिवचन 24:30-34)। मूर्ख या आलसी लोगों के पास खेत और दाख की बारियाँ हो सकती हैं (नीतिवचन 24:30), लेकिन वे जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी रहती हैं (नीतिवचन 24:31)। सुलैमान ने उनकी स्थिति पर विचार करके एक महत्वपूर्ण बात का ज्ञान प्राप्त किया (नीतिवचन 24:32) – मालिक आलसी थे और उन्हें सोए रहना अच्छा लगता था (नीतिवचन 24:33)।
सुलैमान ने देखा कि ऐसे लोगों पर दरिद्रता और मुसीबतें को तेजी से और निश्चित रूप से आती है (नीतिवचन 24:34)। जिस व्यक्ति को सोए रहना और आराम करना अच्छा लगता है, वह पतन की ओर जा रहा है (नीतिवचन 20:4,13; 21:17)। यदि आलसी लोग दर्द और कठिनाई को आने से पहले ही देख लेते, तो वे उनसे बचने के लिए आज अपने काम में थोड़ी अधिक ऊर्जा लगा सकते थे। लेकिन मूर्ख न तो आगे देखते हैं और न ही ऐसी ऊर्जा खर्च करना पसंद करते हैं।
आलसी लोगों के खेत और अंगूर के बाग उनके पाप को दर्शाते हैं। यह खेत कटीले पेड़ों से भर गया था बिच्छू पौधों से ढँक गया था और उसके पत्थर का बाड़ा गिर गया है। अर्थात् उसके आवश्यक दैनिक देखभाल की उपेक्षा की गई थी। खेत को कटीले पेड़ों से भर जाने, बिच्छू पौधों से ढँक जाने और उसके पत्थर का बाड़ा गिरने में काफ़ी समय लगता है। उत्पादक संपत्तियों का ऐसा क्रमिक विनाश कई दिनों तक नींद में रहने, झपकी लेने या बहुत अधिक ऐय्याशी करते रहने के कारण धीरे-धीरे होता है।
पाठक! सुलैमान आपकी मेहनत, नींद लेने की आदतों, आत्म-अनुशासन और आपके खर्चों की सूचि देखकर आप के बारे में क्या जान सकता है? क्या यह अद्यतित है? पैसे के हिसाब से संतुलित है? क्या सभी प्रविष्टियाँ जानकारीपूर्ण और साफ-सुथरी पोस्ट की गई हैं? पिछले कुछ सालों के विवरण अच्छी तरह से व्यवस्थित और एक साथ हैं? या आपके वित्तीय रिकॉर्ड सिर्फ खर्चों से भरे हुए हैं और आवक बिलकुल भी नहीं है?
पाठक! आपकी कार की हालत को देखकर सुलैमान क्या सोचेगा? आपके प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों की फाइल देखने के लिए कहेगा? आपके गैरेज, बेसमेंट या स्टोरेज रूम में अव्यवस्था की जाँच करेगा? रसोई के सिंक में कितने गंदे बर्तन हैं? और रेफ्रिजरेटर में बचा हुआ खाना कितने दिनों से पड़ा है? सुलैमान, दया करो!
पाठक! क्या आप आज भी एक मेहनती इन्सान की तरह दिखते हैं? आपकी लिखावट के बारे में क्या? आपका क्रेडिट स्कोर? आपकी ऑटोमोबाइल और घर की सफाई और मरम्मत? आपके कपड़े और अलमारी? आपकी समय की पाबंदी? आपका बायोडाटा? आपके नियोक्ता के पास आपके सब प्रोजेक्ट की फाइल क्या कहती है? नौकरी के बाजार के बारे में आपका ज्ञान? आपके शैक्षिक या पेशेवर प्रमाणपत्र? आपकी पिछली समीक्षा? उस व्यक्ति के साथ आपकी प्रतिष्ठा जो आपको बढ़ावा दे सकता है? आपके व्यवसाय या नियोक्ता के भविष्य के बारे में आपका ज्ञान? आप जहाँ काम करते हैं वहां साथियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा?
इसका इलाज क्या है? जो आप “बाद में” करने वाले थे वह आज और अभी करें, भले ही वह काम बहुत छोटा हो। कुछ छोटी-छोटी जीतें युद्ध जीत सकती हैं। अपने जीवन, अपने घर, अपने प्रभाव और अपने पेशेवर लक्ष्यों को शीर्ष स्थिति में रखने के लिए, न्यूनतम से परे कुछ करने की दैनिक आदत बनाएं, ऐसा कुछ जो आपने पिछले साल दैनिक रूप से नहीं किया। इससे पहले कि आप “इसे फिर किसी दिन कहें”, सुनिश्चित करें कि आप अपने जीवन के हर क्षेत्र को अच्छी स्थिति में लाने के लिए एक अतिरिक्त काम कर रहे हैं।
दूसरों के साथ आपके रिश्तों का खेत या दाख की बारी कैसी है? क्या आपके रिश्तें कड़वाहट या दुर्भावना के कटीले पेड़ों से, बिच्छू पौधों से ढँक गएँ हैं? परमेश्वर के वचन के बारे में आपका ज्ञान कैसा है? क्या इसमें प्रवाह है और सुव्यवस्थित बढ़ रहा है, और ज़रूरतमंदों के लिए उपयोग करने के लिए उपयुक्त है? आपकी आत्मा कैसी है? क्या वहाँ बिना स्वीकार किए गए पापों के कटीले पौधें उग रहें हैं? क्या आपमें आंतरिक पवित्रता की दीवार है जो आपको अधर्म को दूर रख रही है? क्या पवित्र आत्मा जो देखता है उससे प्रसन्न होता है? या दुखी होता है?
नींद के बजाय परिश्रम चुनें और कटीले पेड़ों और बिच्छू पौधों से छुटकारा पाने और जीवन के हर क्षेत्र में पत्थर के बाड़े को बनाए रखने के लिए उस पर अमल करें। गरीबी और परेशानी किसी भी क्षेत्र में आ सकती है, इसलिए खुद को बचाने के लिए आज ही बदलाव करें। अपने जीवन और प्राण की रक्षा के लिए आप आज और अभी क्या कर सकते हैं?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।