नीतिवचन 24:28
अपने पड़ोसी के विरुद्ध अकारण साक्षी मत हो; और अपने होंठों से छल मत कर।
आप अपने शब्दों से दूसरों को आहत कर सकते हैं। या आप अपनी वाणी पर काबू करके उनकी रक्षा कर सकते हैं। किसी की चुगली या बदनामी करके उसे चोट पहुँचाना आसान है। समाज में उसकी प्रतिष्ठा, अच्छी गवाही, या विश्वासयोग्यता को ठेस पहुँचाकर, आप उसे बहुत पीड़ा या हानि पहुँचा सकते हैं। भक्ति और बुद्धि में अपने मुंह पर क़ाबू रखना भी शामिल है , ताकि आप ईर्ष्या या अविवेक से किसी अन्य व्यक्ति को चोट न पहुंचा पाए।
कानूनी स्थितियाँ तब उत्पन्न होती हैं जब आपको किसी दुर्घटना, अपराध या किसी व्यक्ति के चरित्र के लिए गवाह के रूप में बुलाया जा सकता है। परमेश्वर और मनुष्यों के सामने आपका कर्तव्य है कि आप बिना कारण किसी के खिलाफ गवाही न दें – किसी अन्य व्यक्ति के बारे में कुछ भी, विशेष रूप से कोई नकारात्मक बातें, प्रकट करने का एक उचित कारण होना चाहिए। और आपको उसके विषय में कभी कोईं झूठ नहीं बोलना है, जो झूठी गवाही देना है, जो दसवीं आज्ञा है जो परमेश्वर ने मूसा को दीं थीं (निर्ग 20:1-17)।
आपका पड़ोसी कौन है? आपका पड़ोसी आपके आस-पास रहने वाले केवल कुछ लोग नहीं है, बल्कि उनसे भी परे है। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिनसे आप अपने जीवनकाल में मिलते हैं, यहां तक कि वे भी जिन्हें आप पसंद नहीं करते, और जिन्हें आप संस्कृति या नस्ल के अनुसार अपना शत्रु मानते हैं (लूका 10:29-37)। इसमें साथी कर्मचारी, चर्च के सदस्य, रिश्तेदार, साथी छात्र, देश के सब नागरिक, आपके डॉक्टर के कर्मचारी और इन जैसे सभी लोग शामिल हैं।
गवाह के रूप में अदालत में बुलाया जाना दुर्लभ है, लेकिन ऑफिस के पर्यवेक्षकों या प्रबंधकों द्वारा आपसे साथी कर्मचारियों के बारे में पूछताछ करना दुर्लभ नहीं है। क्या आप ऐसे अवसर के लिए तैयार हैं? जब आप किसी पूछताछ का सामना करते है, तब आपको केवल आवश्यक सत्य बताना चाहिए। परन्तु तरक्की पाने के चक्कर में आपको ऐसे अवसर का उपयोग किसी अन्य कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने के लिए कभी नहीं करना चाहिए, चाहे वह घटना सच्ची हो या झूठ। सुलैमान ने इसकी निंदा कीं (नीति 30:10)।
किसी अन्य व्यक्ति के बारे में कभी भी कोई नकारात्मक बातें न बताएं, जब तक कि किसी अधिकारी के लिए अपने पद का सही ढंग से उपयोग करना आवश्यक न हो। भले ही घटनाएँ सच हों, दूसरों तक गुप्त बातें फैलाना गलत है, क्योंकि आप उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाते हैं, जो हत्या के तुल्य अपराध हो सकता है (नीति 18:8,21; 26:22)। जिसे कुछ लोग गपशप मारना कहते हैं – बाइबल उसे पीठपीच्छे बुराई करने, चुकली करने और कानाफूसी करने का पाप कहकर निंदा करती है।
यदि आप किसी व्यक्ति की निजी ज़िन्दगी की बातें जानते हैं, तो उन्हें अपने तक ही रखें। जो निजी बातें आप दूसरों के बारे में जानते हैं वे गुप्त होती हैं। चुगलखोर गुप्त बातें प्रकट करते हैं, परन्तु भरोसेमंद लोग उन्हें छिपाकर रखते हैं (नीति 11:13; 20:19)। आप चुगलखोर हैं, भरोसेमन्द? चुगलखोर बहुत विनाशकारी होते हैं (नीति 18:8; 26:20,22)। परमेश्वर उनसे और उनके पाप से घृणा करता है (नीति 6:16-19; लैव्य 19:16)।
चुगलखोरी या कानाफूसी के इस पाप को (1 तीमु 5:13), जिसे कुछ लोग गपशप करना कहते हैं, बाइबल में पीठपीच्छे बुराई करना कहा गया है। यह पीठ पर छुरा भोकना है, क्योंकि जब आप किसी व्यक्ति की अनुपस्थिति में उसके बारे में गुप्त बातें बताते हैं, तो आप उसकी पीठ में छुरा मारते हैं (नीति 25:23; रोमियों 1:30; 2 कुरिन्थ 12:20)। भरोसेमंद लोग अनुपस्थित लोगों के विषय में आलोचनात्मक या नकारात्मक बातें करने से बचने हैं और उन की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हैं (भजन 15:3; नीति 25:23)।
दूसरों के बारे में बात करने को बाइबल में कानाफूसी करना भी कहा जाता है, क्योंकि यह गुप्त बातचीत या फुसलाहट के माध्यम से दूसरों के साथ रहस्यों का निजी साझाकरण है (रोम 1:29; 2 कुरिन्थ 12:20)। कानाफूसी विनाशकारी है, क्योंकि इससे लोगों का मन उनके अपने मित्रों के खिलाफ भी भड़क जाता है (नीति 16:28; 17:9)। भरोसेमंद लोग सरपरस्त और दयालु होते हैं – वे कानाफूसी से घृणा रखते हैं, और इसके बजाय प्रशंसा करना चुनते हैं। वे अपने पड़ोसियों से प्रेम करते हैं, जो कि दूसरी सबसे बड़ी आज्ञा है।
इस नीतिवचन का सबक हमें अपने पड़ोसी के खिलाफ अकारण बोलने से मना करता है। यहां तक कि सच्ची घटनाओं को भी तब तक गुप्त रखा जाना चाहिए जब तक कि उन्हें प्रकट करने का कोई न्यायपूर्ण कारण न हो (मत्ती 5:22)। ऐसा सच बोलना, जो किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाता है, पीठपीच्छे बुराई करना और कानाफूसी करना ही है। हालाँकि ऐसे पापों को सार्वत्रिक नैतिक पतन के कारण नज़रअंदाज कर दिया जाता है, फिर भी आप उनका तिरस्कार कर सकते हैं।
परन्तु साथ ही, यह नीतिवचन यहाँ छलपूर्ण वचन बोलने की भी निंदा करता है। यह बदनामी करना है – किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी में डालने या उनका चरित्र-हनन करने के उद्धेश्य से झूठ बोलना। यह झूठी गवाही देना है, क्योंकि आप उसे धोखा देने और उसे चोंट पहुँचाने के लिए झूठ बोलते हैं। मूर्ख दूसरों की निंदा करते हैं (नीति 10:18; 25:18)। परमेश्वर झूठे गवाहों को दण्ड देगा (नीति 19:5,9; 21:28)। भले लोग निन्दा नहीं करेंगे (नीति 14:5; 1 तीमुथियुस 3:11)।
जैसा कि अगला नीतिवचन सूचित करता है (नीति 24:29), बदला लेना कभी भी दूसरों के बारे में चर्चा करने का हिस्सा नहीं होना चाहिए। आपको उनके बारे में रहस्य प्रकट नहीं करना चाहिए या झूठ बोलकर उनकी निंदा नहीं करनी चाहिए, भले ही उन्होंने अतीत में आपके साथ दुर्व्यवहार किया हो। यदि उन्होंने आप पर ज़ुल्म किया है, तो परमेश्वर उन्हें बदला चुका देगा, और वह तुम्हें आज्ञा देता है कि ऐसे मामले को उसी पर छोड़ दो (लैव्य 19:18; रोम 12:17-21)। वह पलटा लेगा।
चिकनी-चुपड़ी बातें करना भी, भले ही यहां सीधे तौर ज़िक्र नहीं किया गया है, पापपूर्ण भाषण है जो दूसरों को नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि चिकनी-चुपड़ी बातें कपटपूर्ण उद्देश्यों को अंजाम देने के लिए प्रेम या प्रशंसा का दिखावा और ढोंग करती हैं। वेश्याएं इसका इस्तेमाल युवकों को बहकाने के लिए करती हैं (नीति 2:16; 5:3; 6:24; 7:5)। यह विनाशकारी भी है (नीति 20:19; 26:28; 29:5)। यह झूठ बोलने और झूठी गवाही देने का दूसरा रूप है, क्योंकि ऐसी प्रशंसा बिल्कुल भी ईमानदारीपूर्ण नहीं होती है।
इस नीतिवचन की बुद्धि पर विचार करें! आपकी जीभ – आपके शब्द – दूसरों को मिटा सकते हैं और चोट पहुँचा सकते हैं, या वे चंगाई और आनंद दे सकते हैं (नीति 12:18; 10:20-21; 16:24)। परमेश्वर आपके हर शब्द को सुनता या पढ़ता है, आपके मन के सभी इरादों को जानता है, इसलिए सावधान रहें (भजन 139:4; नीति 18:21)। किसी ने सही कहा है, कि अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के बारे में कुछ अच्छा नहीं कह सकते हैं, तो कुछ भी न कहें!
चूँकि मनुष्य अपने मुँह से कई तरह से पाप करते हैं, आप बकवाद करनेवालों को दूसरों को चोट पहुँचाने से रोकने के लिए क्या करेंगे? आपको कानाफूसी करनेवालों पर क्रोध व्यक्त करना चाहिए और उनके इस हिंसक खेल को नाकाम कर देना चाहिए (नीति 25:23)। चूँकि मनुष्य चोट पहुँचाने या बहकाने के लिए अक्सर झूठ बोलते हैं, इसलिए जो कुछ भी आप सुनते हैं, उससे प्रभावित न हों, चाहे वह आपके विरुद्ध हो (सभो 7:21-22) या आपके लिए (नीति 26:24-25)।
शब्द ह्रदय से आते हैं, इसलिए जब भी आप दूसरों के बारे में सोचते हैं तब केवल अनुग्रहपूर्ण ही सोचें, और तब आपके होठों से केवल अनुग्रहपूर्ण शब्द ही निकलेंगे (लूका 6:45)। इसी उद्देश से अपने मन की पूरी शिद्दत से रक्षा करें (नीति 4:23)। हमेशा सच बोलें (नीति 12:19,22)। आलोचक केवल तभी बनें जब अधिकार रखने वालों को कुछ बताना हो, या सुनने वाले या किसी व्यक्तिविशेष के लाभ के लिए आवश्यक हो (नीति 21:28; 29:24; 9:8; 2 तीमुथियुस 4:14-15)।
एक गवाह है जो सदैव विश्वासयोग्य और सच्चा बना रहता है, और उसी के अनुसार उसका नाम रखा गया है, अर्थात् प्रभु यीशु मसीह (प्रकाशितवाक्य 1:5; 3:14; 19:11)। एक दिन, जो अब निकट आ पहुंचा है, यीशु मसीह सभी का न्यायी परमेश्वर के सामने एकमात्र वकील या मध्यस्थ होगा (1 तीमु: 2:5; प्रकाशितवाक्य 20:11-15)। वह सच बताएगा – पूरा-पूरा और ईमानदारी से। वह दुष्टों को दोषी ठहराएगा (मत्ती 7:21-23)। वह नीतिमानों को नीतिमान ठहराएगा (इब्रानियों 2:10-13)। क्या आप उसे जानते हैं? या इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात, क्या वह आपको जानता है (गला 4:9; 2 तीमुथियुस 2:19)?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।