नीतिवचन 22:28
जो सीमा तेरे पुरखाओं ने बाँधी हो, उस पुरानी सीमा को न बढ़ाना।
यहाँ एक विशेष नीतिवचन है जिसमें एक गंभीर चेतावनी दीं हुईं है – किसी भी व्यापारिक सौदे में कभी कोई धोखाधड़ी या भ्रष्टाचार न करें, खासकर किसी धूर्तता या चतुराई का मार्ग अपनाकर, जो किसी दूसरे व्यक्ति को उसकी संपत्ति से वंचित कर दे। यह सबक संपत्ति की रेखाओं और सीमाओं को अलग करने के लिए चिह्न छोड़ने की पुरानी प्रथा से लिया गया है। धोखाधड़ी या भ्रष्टाचार की अन्यत्र भी भर्त्सना की गई है (नीतिवचन 23:10)।
खुले खेतों में जहाँ खेतों की सीमाएँ मिलती हैं, प्राचीन प्रथा के अनुसार आस-पास के खेतों की सीमाओं की पहचान करने के लिए एक सीधा पत्थर, पत्थरों का ढेर या कोई अन्य अर्ध-स्थायी निशान लगाएँ जाते थें। इन निशानों या चिह्नों का उपयोग संपत्ति की पहचान करने, विरासत का मूल्यांकन करने, संपत्ति का निपटान करने आदि के लिए किया जाता था। दुष्ट लोग अपने पड़ोसियों से संपत्ति चुराकर अपने खेत को क्रमिक रूप से बढ़ाने के लिए रात में ऐसे चिह्नों को आसानी से हटा देतें थे।
उदाहरण के लिए, केवल 40 एकड़ के एक छोटे वर्गाकार खेत पर विचार करें जिसे चार किसानों में 10 एकड़ के छोटे-छोटे वर्गाकार खेतों में समान रूप से विभाजित किया गया है। यदि इनमें से कोई किसान शैतान की संतान है और केन्द्रीय सीमा को केवल दस फीट आगे बढ़ाता है, जो कि बहुत छोटी हरकत है, तो वह तीनों पड़ोसियों से अतिक्रमण करके अपनी ज़मीन को 1⁄4 एकड़ से ज़्यादा बढ़ा लेता है। कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत को नहीं पहचान सकता है, और केवल बहुत सावधानीपूर्वक माप ही इस हेराफेरी को साबित कर सकता है।
आपकी संपत्ति इतनी आसानी से नहीं छीनी जा सकती। आपने संपत्ति की सीमाओं को चिह्नित करने के लिए संभवतः ज़मीन में लोहे के खंभे गाड़े होंगे, और उनका सर्वेक्षण किया गया होगा और रजिस्ट्री कार्यालयों में सावधानीपूर्वक बनाए गए नकाशे में दर्ज किया गया होगा। लेकिन प्राचीन इस्राएल में ऐसा नहीं होता था, इसलिए आपको परमेश्वर के नियम और सुलैमान की बुद्धि से सीमाओं द्वारा निर्धारित संपत्ति-सुरक्षा का महत्व समझना चाहिए।
परमेश्वर ने मनुष्यों को संपत्ति दी है, और वह उसकी रक्षा करता है। लोगों पर शासन करने में परमेश्वर की बुद्धि से प्रेरित महान नियमों में से एक यहाँ है। यह आज्ञा, “तू चोरी न करना,” दूसरों की संपत्ति की रक्षा करती है और इसमें इस नीतिवचन की चेतावनी शामिल है। वास्तव में, यहोवा ने अपनी यह आज्ञा देकर कि, “……तू न किसी की किसी वस्तु का लालच करना” दूसरों की संपत्ति की इच्छा करने की भी भर्त्सना की है।
मूसा की व्यवस्था में सीमाओं के उद्देश्य और सुरक्षा के बारे में साफ़ साफ़ बताया गया है (व्यवस्थाविवरण 19:14), और सार्वजनिक आराधना में उन लोगों के खिलाफ़ शाप दिया गया है जो इन सीमाओं के साथ छेड़छाड़ करते थे (व्यवस्थाविवरण 27:17)। अय्यूब ने इसे दुष्टों के जघन्य अपराधों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया (अय्यूब 24:2), और परमेश्वर ने यहूदा के दुष्ट राजाओं की तुलना उन लोगों से की जो दूसरों की संपत्ति को हड़प लेते हैं (होशे 5:10)।
आपने पहले भी व्यापारिक धोखाधड़ी के बारे में इस बुद्धिमान उपदेशक की चेतावनी सुनी होगी, क्योंकि यह एक ऐसा प्रलोभन है जो हर किसी के जीवन में निर्विवाद रूप से आता ही है (नीतिवचन 11:1; 16:11; 20:10,23)। रुपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है, और यह लालच ही है जो लोगों को दूसरों की संपत्ति की चोरी करने के लिए व्यापारिक सौदों में हेराफेरी करने के लिए उकसाता है (1 तीमुथियुस 6:10; निर्गमन 18:21; 1 शमूएल 8:3; मीका 2:2)। धर्मी पुरुष सीखते हैं कि संतोषसहित भक्ति बड़ी बुद्धिमानी है, ऐसा न हो कि वे लेन-देन में बेईमानी करने के प्रलोभन में पड़ जाएँ (1 तीमुथियुस 6:6-9)।
अब, प्रिय पाठक, क्या आपको प्राचीनकाल की इन विशेष अचल संपत्ति की प्रथाओं पर केवल मुस्कुराना चाहिए, या आपको इन शब्दों में परमेश्वर की बुद्धि की तलाश करनी चाहिए? आपको सीखने की कोशिश करनी चाहिए; अपने हर लेनदेन में ईमानदार होना नए नियम की भी आज्ञा है (रोमियों 12:17; 2 कुरिन्थ 8:21; 1 पतरस 3:16)।
इस पाठ का मुख्य उद्देश्य है किसी भी गुप्त धोखाधड़ी या किसी दूसरे की संपत्ति पर गुप्त तरीके से अतिक्रमण करने के लालच को अस्वीकार करना, भले ही आपने बल का उपयोग न किया हो। हालाँकि मनुष्य आपके कार्यों को नहीं देखते हैं, परमेश्वर उन्हें देखता है, और आप अपने साथी मनुष्य के न्यायपूर्ण संपत्ति अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।
यदि आप इस पाठ की व्यापकता को देख पा रहें हैं, तो इसमें उन लेनदेन की निंदा की गईं है जो बिना किसी स्थापित शर्तों के कियें जाते हैं। किसी व्यापारिक सौदे या प्रतिबद्धता में शमिल होने से पहले, सीमा-व्यवस्था के विवरण को स्पष्ट किया जाना चाहिए, ताकि न तो किसी पक्ष को अन्यायपूर्ण नुकसान हो और न ही भविष्य में कोई विवाद उत्पन्न हो।
यह पाठ वाचाओं या अनुबंधों को बदलने की भी निंदा करता है, चाहे मौखिक हो या लिखित, जिसमें किसी पक्ष को नुकसान हो। आपको अनुबंध संबंधी विवरणों को पूरा करना चाहिए और सभी लोगों की नज़र में ईमानदारी से चीजों का हस्तांतरण करना चाहिए। यदि आपने अपना वचन दिया है, तो आपको दूसरों की अपेक्षाओं से मेल खाना चाहिए या उनसे बढ़कर काम करना चाहिए।
यह पाठ सभी धोखाधड़ी कलाओं, जालसाजी, छिपाने, बदलने या व्यापारिक लेन-देन में समझौता करने की निंदा करता है। हर उद्द्योग का मालिक ऐसे शॉर्टकट जानता है जो ग्राहक को धोखा देकर अपना मुनाफ़ा बढ़ा सकते हैं। परमेश्वर के बच्चे के दिमाग में ऐसे नीच विचार कभी नहीं आने चाहिए।
यह पाठ पड़ोसियों के साथ मूर्खतापूर्ण और अनावश्यक झगड़ों की भी भर्त्सना करता है, जिन्हें बेहतर सम्बन्ध और आपसी बातचीत बनाए रखकर टाला जाना चाहिए। लड़ाई करने की तुलना में धोखा खाना बेहतर है, खासकर जब आप धोखा अपनी लापरवाही या कामचोरी के कारण खाते हो।
यह स्थापित रीति-रिवाजों को तोड़ने की भी भर्त्सना करता है, भले ही वे लिखित में न हो। वह कोई धर्मी व्यक्ति नहीं है जो इस बात का बहाना बनाकर खुद को मुक्त कर लें कि अमुक-अमुक अनुबंध लिखित में नहीं था, अगर उसका उद्देश्य समझ में आ गया हो। न ही महान लोग अपने कार्यों के आधार के रूप में संविधान या अन्य धूल भरे अवशेषों का हवाला देते हैं; सिद्धांत पर चलनेवाले लोग अपने लेन-देन के निर्वहन में समाज की स्वीकृत अपेक्षाओं का पालन करते हैं, भले ही कोई अप्रचलित प्रावधान या विचार उन्हें बहाना दें। वे जानते हैं कि जो प्रथा तथ्यपूर्ण हो” या “जो व्यवहार” में प्रचलित हो वह कानूनी मानकों से अधिक बाध्यकारी हो सकती हैं।
यदि आपने मसीह का नाम लिया है, तो सभी आर्थिक लेन-देन और दूसरों के साथ व्यवहार में आपका आचरण पूरी तरह से ईमानदार और खुले तौर पर निष्पक्ष होना चाहिए (मत्ती 5:16; 1 थिस्सलुनीकियों 4:11-12; 1 तीमुथियुस 6:1; तीतुस 2:9-10; 1 पतरस 2:12; 3:16-17)। दूसरों के संपत्ति-अधिकारों से समझौता करने या इस महान राजा की प्रतिष्ठा को कलंकित करने के बजाए नुकसान उठाना आपके लिए अधिक बेहतर होगा (1 कुरिंथ 6:6-8)।
और जब परमेश्वर की आराधना की बात आती है, तो आपको पवित्रशास्त्र और प्रेरितिक परंपरा के प्राचीन सीमाओं का पालन करना चाहिए (व्यवस्थाविवरण 5:32; 12:32; भजन संहिता 119:128; यशायाह 8:20; रोमियों 16:17-18; 2 कुरिं 11:3-4; गलातियों 1:6-9; 2 थिस्सलुनीकियों 2:15; 3:6; 1 तीमुथियुस 6:3-5; 2 तीमुथियुस 3:1-5,16-17; 4:3-4; तीतुस 3:10-11; 1 यूहन्ना 4:1-6)। आपको नए सिद्धांतों को स्वीकार करने, पुराने सिद्धांतों की उपेक्षा करने, आराधना के नए तरीकों का आविष्कार करने, मौजूदा तरीकों को संशोधित करने या अनुशासन से समझौता करने का कोई अधिकार नहीं है।
आपको प्राचीनकाल के अच्छे मार्ग को पूछना चाहिए और उस पर चलना चाहिए। क्या आपने परमेश्वर के वचन की ज्योति में अपने चर्च की गंभीरता से जाँच की है और उसे प्राचीन मार्गो में पाया है? “यहोवा यों भी कहता है : “सड़कों पर खड़े होकर देखो, और पूछो कि प्राचीनकाल का अच्छा मार्ग कौन सा है, उसी में चलो, और तुम अपने अपने मन में चैन पाओगे” (यिर्मयाह 6:16)।
आज अधिकांश कलीसियाएँ सच्चे सिद्धांत और आचरण की सीमाओं को अभूतपूर्व गति और परिवर्तन की दौड़ के साथ आगे बढ़ा रही हैं, भले ही बाइबल स्पष्ट रूप से आदेश देती है कि परमेश्वर के नियमों में कुछ भी जोड़ा या घटाया नहीं जाना है, न ही लोगों को उनसे बाएँ या दाएँ मुड़ना है (व्यवस्थाविवरण 12:32; 5:32-33; मत्ती 28:20; 1 कुरिन्थियों 3:10-17)।
आज लोगों को ऐसी कलीसिया जो बाइबल की खरी धर्म-शिक्षा पर चलती है, बहुत अलग और अजीब लगती है, क्योंकि अधिकांश कलीसियाओं ने अपनी भीड़ बढ़ाने के लिए सुसमाचार को बिगाड़ दिया है और नया जन्म न पाए हुए और संसार के सुखी लोगों को खुश करने के लिए नए नए आविष्कार जोड़े हैं। लेकिन कलीसियाओं को नियंत्रित करने वाले प्राचीन प्रेरितिक सीमाओं के इस जोड़-तोड़ वाले आंदोलन की बाइबल में कड़ी निंदा की गई है, जैसा कि ऊपर दिखाया गया है।
पाठक, बाइबल के प्रकाश में परखने पर, आपका चर्च जलते हुए नरक, निर्णायक नया जन्म, तलाक और पुनर्विवाह, विश्वासियों के पानी में डुबोकर बपतिस्मा, समलैंगिकता, रोम द्वारा सफेद किए गए मूर्तिपूजक अवकाश, उद्धार के लिए पहले से चुनाव और सब बातों का पहले से पुर्वनियोजन, विवाह से पहले व्यभिचार, आत्म-प्रेम और आत्म-सम्मान, टेलीविजन, सरकार के प्रति समर्पण, खरा बाइबल-उपदेश, सभाओं में महिलाओं की चुप्पी, शराब का मध्यम उपयोग, आराधना में संगीत वाद्ययंत्र, पत्नियों का समर्पण, समलैंगिक विवाह, नकली उपचार, यीशु मसीह की प्रधानता, चर्च की प्रेरितिक उत्पत्ति, विफल भविष्यवाणियां, मेसोनिक लॉज, शीर्ष पर चर्च की मीनारें और अंदर झंडे, बहुत सी बाइबल भविष्यवाणियों की पूर्ति, चर्च अनुशासन, स्त्रियों की विनम्रता, श्रद्धापूर्ण आराधना, केवल परमेश्वर में विवाह, बालों की लंबाई, कौमार्य, दाह संस्कार, ट्रांसजेंडर, मृत्युदंड और शारीरिक दंड, अन्य-अन्य भाषाएँ, इन जैसे मसलों पर कहां खड़ा है?
पौलुस ने इस स्थिति का वर्णन किया विपत्तिकारक समय के रूप में किया है, जब मसीही लोग सच्चे धर्म-सिद्धांत और सत्य से हटकर दंतकथाओं और आविष्कारों की ओर मुड़ते हैं, और तीमुथियुस को उनके बारे में चेतावनी दी (2 तीमुथियुस 3:1 – 4:4)। अकाल, सुनामी, एड्स, आर्थिक पतन या तीसरे विश्व युद्ध को भूल जाइए। असली खतरा यहाँ है – बाइबल द्वारा निर्धारित सीमाओं को हटाकर नए नए सिद्धांत और काम करने के नए नए तरीके ईजाद करना, जो उपासकों को परमेश्वर को प्रसन्न करने और सुसमाचार द्वारा व्यावहारिक उद्धार प्राप्त करने से रोकते हैं।
स्वर्ग के महान परमेश्वर और उनके पुत्र यीशु मसीह ने अपने राज्य के क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से परिभाषित सीमाओं और रेखाओं के साथ निर्धारित किया है। नया नियम हर भले काम के लिए मनुष्य के सिद्ध होने के लिए आवश्यक सभी निर्देश प्रदान करता है (2 तीमुथियुस 3:16-17)। जो लोग परमेश्वर के सिद्धांत, सेवा या आराधना को बदलने के लिए निर्धारित सीमाओं को हटाते हैं, उन्हें चिह्नित किया जाना चाहिए, उनसे दूर रहना चाहिए और उन्हें शापित किया जाना चाहिए (रोमियों 16:17-18; गलातियों 1:6-9; आदि)। एक भी सीमा हिलने न दें!
क्या आप प्राचीनकाल की सीमाओं के रक्षक हैं? आपको उस विश्वास के लिए ईमानदारी से संघर्ष करना चाहिए, जिसे एक ही बार प्रभु यीशु के प्रेरितों द्वारा पवित्र लोगों को सौंपा गया था। यहूदा ने अपने छोटे लेकिन गंभीर पत्र में चेतावनी दी, “हे प्रियो, जब मैं तुम्हें उस उद्धार के विषय में लिखने में अत्यन्त परिश्रम से प्रयत्न कर रहा था जिसमें हम सब सहभागी हैं, तो मैं ने तुम्हें यह समझाना आवश्यक जाना कि उस विश्वास के लिये पूरा यत्न करो जो पवित्र लोगों को एक ही बार सौंपा गया था” (यहूदा 1:3)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।