नीतिवचन 22:14
पराई स्त्रियों का मुँह गहिरा गड़हा है; जिस से यहोवा क्रोधित होता, वही उस में गिरता है।
चिकनी-चुपड़ी बातें आपको कहीं न कहीं अवश्य पहुंचाएंगी! अगर आप किसी पराई स्त्री के मुँह से ऐसी बातें सुनेंगे तो यह आपको बड़े संकट में डाल देगा। परमेश्वर से आपकी रक्षा करने के लिए प्रार्थना करें, क्योंकि स्त्रियों की चिकनी-चुपड़ी बातों ने बहुतों का विनाश कर दिया है। जिस स्त्री से आपने विवाह नहीं किया है, वह किसी भी तरह से अपने चुलबुले शब्दों से आपको लुभाने न पाए।
खुबसूरत स्त्रियों के मन-मोहक और मीठे मीठे शब्द एक विलक्षण आकर्षण होते हैं, और जिस रीति से जंगली जानवरों को फँसाने के लिए गड्ढे खोदे जाते हैं उसी रीति से वे पुरुषों को पाप में पड़ने लुभाते हैं और उन्हें अपने जाल में फँसाते हैं। उसके आकर्षक शब्दों में अगर उत्तेजक चुंबन शामिल हो जाए, तो केवल कुछ ऐसे अपवादात्मक पुरुष ही उसका विरोध कर पाएंगे जिनका संयम शक्तिशाली है। लेकिन अवश्य है कि उसका उत्तेजक आलिंगन और आकर्षक शब्द आपके प्राण को मृत्यु की कचोट में फंस जाने का अहसास दिलाए, क्योंकि वे संकेत करते हैं कि यहोवा ने आपको अपने क्रोध में त्याग दिया है।
सुलैमान के समय में, एक गहरा गड्ढा खोदना और उसे लकड़ियों और पत्तों से ढकना बड़े जानवरों को पकड़ने का एक तरीका हुआ करता था। रात में घूमते समय जानवर ऐसे कमज़ोर आवरण पर पैर रखते ही से उस गड्ढे में गिर जाता और फिर उस गहरे गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाता था। उसी प्रकार, एक वेश्या का मीठी मीठी बातों से भरा मुंह अपने आवरण के पीछे उसके स्पर्श से आनेवाले दर्द, संकट और विनाश को छिपाए रखता है (नीतिवचन 23:27-28; 6:29)।
एक बार जब कोई पुरुष किसी वेश्या के मोहक सुख का शिकार बन जाता है, वह शायद ही कभी उभर पाता है। यह गड्ढा इतना गहरा और इतना सकरा होता है कि इससे छुटकारा पाने का कोई मार्ग दिखाई नहीं देता (नीतिवचन 23:27)। नीतिवचन और पवित्रशास्त्र चेतावनी देते हैं कि बहुत ही कम पुरुष यौनाचार के पापों की लत और उसके दण्ड से कभी छुटकारा पा सकें हैं (नीतिवचन 2:19; 5:22; 6:32; 7:26; 9:18; 2 पतरस 2:14; प्रका 21) :8).
वेश्यावृत्ति करनेवाली स्त्री अपने शिकार को लुभाने, आमंत्रित करने और उसे चूमने के लिए अपने मुँह का उपयोग करती है ताकि वह उस पर जय पा सके, और बहुत कम हैं जो उसका विरोध कर सकें (नीतिवचन 2:16; 6:24; 7:5,13,21)। “क्योंकि पराई स्त्री के ओठों से मधु टपकता है, और उसकी बातें तेल से भी अधिक चिकनी होती हैं” (नीतिवचन 5:3)। स्त्री के ओठ भलाई या विनाश के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं: धर्मी स्त्रियां अपने ओठों का उपयोग अपने पतियों की भक्ति और सम्मान करने तथा उनका चुंबन लेने के लिए करती हैं।
एक स्त्री के मुंह की कामुक नज़र, वाणी, उसका अहसास और निमंत्रण शिमशोन पर भारी पड़ गया था (न्यायियों 16:15-17), परन्तु यूसुफ ने उसकी बातों को सुना, उसे ठुकरा दिया, और वहां से भाग निकला (उत्पत्ति 39:7-12)। और यहाँ पर ही उसके गहरे गड्ढे में गिरने से बचने का रहस्य है – भाग, नौजवान, भाग! उससे दूर भाग जा (नीतिवचन 1:10; 4:14-15; 5:8; 7:6-10; 9:6; 13:20; मत्ती 5:27-30; रोमियों 13:14; 2 तीमु 2: 22)!
आज पराई स्त्रियाँ पुरुषों को लुभाने के लिए अपने मुंह का इस्तेमाल कैसे करती हैं? वे प्रशंसाओं, उकसाने वाले इशारों, हंसी-मज़ाक, और निमंत्रणों के ज़रिए बड़ी निडरता से सार्वजनिक रूप से फ़्लर्ट करती हैं। और कई मामलों में तो ये स्त्रियाँ मसीह की कलीसियाओं में भी होती हैं। और वे टेलीफोन, चैट, सेल फोन, टेक्स्ट मैसेज, ई-मेल, शुभकामना कार्ड, पत्र और ई-कार्ड जैसे आधुनिक माध्यमों का भी उपयोग करती हैं। सभी बुद्धिमान पुरुष ऐसी किसी भी उत्तेजक और मनचली स्त्री के साथ इस प्रकार के सभी पत्राचारों और वार्तालापों से दूर रहेंगे। यूसुफ के समान बनो!
परमेश्वर पुरुषों को पराई स्त्रियों से छुड़ाने में सक्षम है, यही कारण है कि यीशु ने पुरुषों को प्रार्थना करना सिखाया कि वह उन्हें परीक्षा में न ले जाए (मत्ती 6:13)। लेकिन जब कोई मनुष्य उसके विरुद्ध पाप करता है, तो वह व्यवहारिक और अस्थायी रूप से उससे घृणा कर सकता है और करेगा भी। वह उसे वेश्या के गहिरे गड्ढे में गिरने देगा (व्यवस्था 32:19; भजन 78:59; 81:12; 106:40; आमोस 3:2; प्रकाशितवाक्य 3:16)। यदि पुराना नियम में दाऊद को और नए नियम में मरियम मगदलीनी को व्यभिचार के लिए क्षमा किए जाने के उदाहरण न होते, तो मनुष्य के लिए अनुग्रह पाने की कोई आशा न होती।
आप गहरे गड्ढे से कैसे निकलते हैं? पश्चाताप करो, और उसके सामने अपनी मूर्खता की प्रकट प्रकृति और परिणामों का अंगीकार करते हुए ईमानदारी से अनुग्रह पाने के लिए परमेश्वर से विनती करो (नीतिवचन 28:13; अय्यूब 33:27-28)। फिर उस पराई स्त्री से दूर हो जाओ और उसके साथ अब से आगे कोई ताल्लुख मत रखों। उन पलों की सभी यादें मिटा दो जिन्हें शैतान आपको याद दिलाता है कि कैसे उस पराई स्त्री ने आपको सुखभोग दिया था, और आपके लिए उससे फिर से मिलने के सभी अवसरों की संभावनाओं से मुँह फेर लो। बाइबल में परिभाषित परमेश्वर-प्रेरित पश्चाताप के द्वारा अपना वास्तविक जीवन-परिवर्तन दिखाओ (2 कुरिन्थियों 7:10-11)।
इस पाप या इसके भयंकर अटल परिणामों से निराश न हों। यीशु मसीह के पास आओ और दया के लिए याचना करों। वह आप पर तत्काल अनुग्रह करने और आपको तुरन्त ही बल देने आपका कर्ज़दार नहीं है, इसलिए उसके सामने तब तक गिडगिडाते रहो जब तक वह आपको छुटकारा नहीं देता। वह आपको क्षमा करेगा और आपको बल भी देगा, जैसा कि उसने उन सभी वेश्याओं के साथ किया जो नए नियम में उसके पास आई थीं। वासनाओं की अपनी समस्याओं के लिए कैसे खुद को यीशु मसीह की दया पर निर्भर किया जाता है इसे पौलुस के आदर्श से सीखे (रोमियों 7:7-25)।
जब आपको लगता है कि यह असंभव है, जब आपको लगता है कि आपका मामला निराशाजनक है, तो हमारे प्रभु ने अपने शिष्यों को धनवान मनुष्य के स्वर्ग जाने की संभावना के विषय में जो उत्तर दिया उसे याद रखें, “मनुष्यों के लिए यह असंभव है; परन्तु परमेश्वर के लिए सब बातें सम्भव है” (मत्ती 19:23-26)। प्रभु यीशु ने हर उस परीक्षा का सामना किया जिसका आप सामना करते हैं, बल्कि आपसे भी अधिक किया: वह पराई स्त्रियों के प्रति आपकी परीक्षाओं और असफलताओं से परिचित है और इसलिए आपकी सहायता करने में सामर्थी है (इब्रा 2:18; 4:15-16)।
जवान, तुझे पराई स्त्री से छुटकारे की कभी आवश्यकता न पड़े, इसके लिए तुझे सभी आकर्षक और मनचली स्त्रियों से बचकर रहना होगा। पूरी शिद्दत से अपने मन की रखवाली कर, और उन सभी वासनाओं और चालचलन से बच जो उसकी दिशा में ले जाते हैं। अपने लिए परमेश्वर का भय मानने वाली पत्नी की तलाश कर और अपने वैवाहिक जीवन को यौन-सुख के रोमांच से भर दे। यूसुफ की सराहना करना और उससे प्रीति रखना सीख। शिमशोन की ताक़त को भूल जा, और देख कि वह दुष्ट स्त्रियों के प्रति कितना कमज़ोर था।
परमेश्वर झूठी धार्मिकता की तुलना एक व्यभिचारी स्त्री से करके उसकी निन्दा करता है – एक ऐसी वेश्या से जो उसे रुपयों में तोलनेवाले पुरुषों के लोभी, वासनापूर्ण दुराचरण के लिए अपने प्रेमी पति को छोड़ देती है। परमेश्वर स्वयं को यीशु मसीह की कलीसियाओं से विवाहित मानता है, इसलिए विश्वासियों के इस संसार या पाप के साथ आत्मिक व्यभिचार उनके द्वारा किये गए समझौते के खिलाफ सबसे स्पष्ट और मजबूत दोषारोप है।
परन्तु रोमि कलीसिया की तुलना में किसी ने भी अपने मुंह को इतनी कामुकता और स्वच्छंदता से इस्तेमाल नहीं किया है। यूहन्ना ने उसे बड़ी वेश्या और वेश्याओं की माता के रूप में वर्णित किया, जिसने पृथ्वी के राजाओं के साथ व्यभिचार किया, और जो पवित्र लोगों के लहू से मतवाली हो जाती है (प्रकाशितवाक्य 17:1-6)। झूठे धर्म के द्वारा प्रस्तुत किया जानेवाला समाधान एक झूठी स्त्री के समान है – उससे दूर ही रहो (प्रकाशितवाक्य 18:4; 2 कुरिन्थ 6:14-17; 11:3-4; याकूब 4:4; 1 तीमु 6:3-5; 2 तीमु 3:1-5)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।