नीतिवचन 20:28
राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी संभलती है।
राष्ट्रपतियों को सुरक्षित रखने में संयुक्त राज्य की सीक्रेट सर्विस की बहुत छोटी सी भूमिका है। और जनता के मतदान की भूमिका तो और भी कम है। राष्ट्रपतियों को इन दोनों की आवश्यकता होती है, और वे यह पाने की इच्छा भी रखते हैं, और अक्सर इन दोनों ही का अत्यधिक मूल्यांकन करते हैं। कृपा और सच्चाई उनके सबसे बड़े सहयोगी होते हैं, जो उनके प्रभाव को बेहतर रूप से बनाए रखते हैं।
परमेश्वर ने सामाजिक अधिकार की स्थापना की है, और वह ऐसे लोगों को उठाता है जो हर राज्य के इन पदों पर नियुक्त होते हैं, भले ही आप कुछ भी सोचें (दानिय्येल 2:20-22; 4:17; रोमियों 13:1-7)। संसार के सर्वोच्च शासक के रूप में, वह प्रधानों की रक्षा करता है या उन्हें दण्डित भी करता है, और यह नीतिवचन स्पष्ट रूप से यह सिखाता है कि वह ऐसा किस आधार पर करता है।
बाइबल में राजनीतिक विज्ञान पढ़ाया गया है। चूँकि बाइबल परमेश्वर की इच्छा को प्रकट करती है, अत: वह राज्य सरकार के विषय में भी उसकी इच्छा को प्रकट करती है। चूँकि सुलैमान एक राजा था जो विशेष रूप से अपने पुत्र के लिए ये वचन लिख रहा था, इसलिए उसने इस्राएल राज्य के स्थायी लाभ के लिए परमेश्वर के निर्देशों का पालन करते हुए, इस विषय पर भी लिखा है।
भले ही वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, पृथ्वी पर हर प्रधान को इस नीतिवचन की अलौकिक बुद्धि के समक्ष स्वयं को विनम्र बनाना चाहिए। उनका व्यक्तिगत अस्तित्व, कार्यस्थल में उनका कार्यकाल, और उनके राज्य या अन्य राजनीतिक विभाजन का भविष्य उनकी कृपा और सच्चाई पर ही निर्भर करता है।
जो उचित है वही सच्चाई है, जैसा कि सच्चे परमेश्वर द्वारा बाइबल में विशेष रूप से परिभाषित किया गया है। सच्चाई का अर्थ ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, न्याय, निर्णय, समानता, धार्मिकता, और सद्गुण का अविरत अनुप्रयोग करना होता है। सच्चाई सभी प्रकार के छल, बेईमानी, झूठ, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, या समझौते का तिरस्कार करती है।
कृपा वास्तव में उन लोगों के प्रति करुणा या क्षमा का भाव रखना होता है, जो एक प्रधान के अधीन हैं, जिनके पास कृपा पर कोई अधिकार नहीं होता, और न ही व्यवस्था के गंभीर दंड से स्वयं का बचाव करने का सामर्थ होता है। कृपा का अर्थ अपराधियों या दुर्बल लोगों के प्रति भला, कोमल और अनुग्रहकारी होना होता है।
परमेश्वर सच्चाई का परमेश्वर है, और वह हर मनुष्य से सच्चाई की अपेक्षा करता है, विशेषकर उन लोगों से जो अधिकार के पदों पर नियुक्त होते हैं (व्यवस्थाविवरण 32:4; निर्गमन 18:21; यशायाह 16:5; 59:4,14-15; यिर्मयाह 5:1; जकर्याह 8:16)। जो व्यक्ति अन्य लोगों पर प्रधान होता है, उसे परमेश्वर द्वारा परिभाषित सच्चाई के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होना चाहिए (2 शमूएल 23:3)।
परमेश्वर कृपा का परमेश्वर है, और वह हर मनुष्य से कृपा की अपेक्षा करता है, विशेषकर उन लोगों से जो अधिकार के पदों पर नियुक्त होते हैं (मीका 7:18; निर्गमन 34:5-7; यहेजकेल 33:11; लूका 15:7; इफिसियों 2:4-7)। जो भी व्यक्ति अन्य लोगों पर प्रधान होता है, उसे पीड़ित लोगों के प्रति कृपालु होने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होना चाहिए (नीतिवचन 31:8- 9)।
परमेश्वर उस राजा, सरकार, या राज्य की रक्षा करेगा जो कृपा और सच्चाई को ऊंचा उठाते हैं। वह उन राजाओं, सरकारों, या राज्यों को नष्ट कर देगा जो इनसे समझौता करते हैं, या इन्हें भ्रष्ट करते हैं। राजाओं और राज्यों को सुरक्षा इन्हीं से प्राप्त होती है, न कि अंगरक्षकों, सेनाओं, या चुनावों से। बाइबल में विस्तृत रूप से दर्ज किए गए दाऊद के जीवन और राज्यकाल में, कृपा और सच्चाई के कई उदाहरण दिखाई देते हैं, इस कारण आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि परमेश्वर ने कृपापूर्वक उसके जीवन के पापों को क्यों क्षमा कर दिया, क्योंकि वह स्वयं भी अन्य लोगों के प्रति बहुत कृपालु था (भजन संहिता 18:25; भजन संहिता 41:1-4; 112:4-6)।
दाऊद ने राजा शाऊल के सेनापति अब्नेर को कृपापूर्वक क्षमा कर दिया, जबकि उसने उसे मारने का प्रयास किया था (2 शमूएल 3:12-21)। हालाँकि, दाऊद के भतीजे योआब ने ईर्ष्या के कारण प्रतिशोध लेने के लिए, अब्नेर को मार डाला (2 शमूएल 3:22-27)। अत: वास्तव में दाऊद ही ने योआब को मार डाला (2 शमूएल 3:28-29; 1 राजा 2:5-6)।
कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि आपकी कृपा सच्चाई से समझौता कर रही है, परंतु उचित रूप से समझने पर हमें पता चलता है कि कृपा सच्चाई का ही एक भाग है। परमेश्वर पापियों को दण्ड देता है, और वह ऐसा बहुत अनोखी रीति से करता है (यशायाह 28:21)। परमेश्वर पापियों के प्रति कृपालु है, और यह उसे आनंद देता है (मीका 7:18)। कृपा कठोर न्याय पर जयवंत होती है (याकूब 2:13)।
दाऊद ने 600 लोगों के साथ उन अमालेकियों का पीछा किया जिन्होंने उसके परिवार को बंदी बना लिया था, परंतु उनमें से 200 को रुकना पड़ा क्योंकि वे थक चुके थे। बाकी 400 लोगों को लगा कि उन 200 लोगों को लूट का कोई भी भाग नहीं मिलना चाहिए क्योंकि वास्तव में उन्होंने उसे पाने के लिए कुछ नहीं किया था, परंतु दाऊद ने कृपा दर्शाकर उन्हें भी लूट के भाग में शामिल कर लिया (1 शमूएल 30:9-25)।
दाऊद ने पवित्र रोटी कैसे खाई (1 शमूएल 21:1-6)? सच्चाई कहती है कि पवित्र रोटी केवल याजकों के लिए ही थी (लैव्यव्यवस्था 24:5-9)। परंतु दाऊद जानता था कि परमेश्वर की कृपा ने उसे पवित्र रोटी खाने की अनुमति दी है (नीतिवचन 21:3; होशे 6:6)। यीशु ने उसे पूर्ण रूप से निर्दोष ठहराया (मत्ती 12:3-4)।
परंतु दाऊद के पोते और सुलैमान के पुत्र, रहबाम के विषय में सोचें। राज्य के लोगों ने कर भुगतान को थोड़ा कम करने की कृपा मांगी, परंतु उसने राज्य अधिकार की सच्चाई को अतिरंजित किया, उन्हें मूर्खतापूर्ण चेतावनी दी, और इसी कारण वह राज्य के बारह गोत्रों में से दस को अपने प्रतियोगी के हाथों खो बैठा (1 राजा 12:1-20)।
रोमन हाकिम पिलातुस के बारे में सोचें। उसे न तो कृपा मिली और न ही सच्चाई। यीशु को परखते हुए, उसने संशयपूर्वक प्रश्न किया कि, “सच्चाई क्या है?” (यूहन्ना 18:38)। और जब उसने उसके जीवन में कोई दोष नहीं पाया, तब भी उसने राजनीतिक इष्टसिद्धि के लिए उसे मरने दिया (यशायाह 53:7-9; यूहन्ना 19:12-16)।
अमेरिका कितना कृपालु है, जो हर साल 12 लाख अजन्मे बच्चों को मार रहा है? जो धन हस्तांतरित करने, और बॉन्डधारकों और विधवाओं के जमा धन को ज़ब्त करने के लिए, घाटे की लागत और स्फीतिकरण को चुन रहा है? जो पशुओं के संग क्रूरता के लिए दंड लागू कर रहा है, परंतु मानव हत्यारों को आश्रय दे रहा है?
अमेरिका कितना सत्यवादी है, जो अपने सरकारी विद्यायलों में सृष्टि की रचना या बुद्धिमत्तापूर्ण निर्माण को हटाकर, मानव विकासवाद सिखाता है? जो मीडिया को यह अनुमति देता है कि वे धर्मनिरपेक्ष मानवतावाद या सामाजिक विकासवाद को बढ़ावा देने के लिए हर घटना को अनुचित रूप से प्रस्तुत करे? जो दो पुरुषों या दो स्त्रियों के बीच के संबंध को विवाह का नाम दे रहा है?
अमेरिका का क्या भविष्य है? परमेश्वर इस राष्ट्र को अधोलोक में फेंक देगा (भजन संहिता 9:15-20), और ऐसा करते हुए वह उनका उपहास करेगा (भजन संहिता 2:1-12)। वर्तमान की इस दयनीय स्थिति में भी, यह राष्ट्र अभी तक केवल अपने प्रार्थना करने वाले धर्मी निवासियों के कारण बचा हुआ है (उत्पत्ति 18:23-33; यिर्मयाह 29:4-7)।
प्रिय पाठक, क्या आप अपने जीवन, परिवार, व्यवसाय, और कलीसिया की सुरक्षा के लिए कृपा और सच्चाई का अनुप्रयोग करते हैं? प्रत्येक पति (1 पतरस 3:7), पिता (इफिसियों 6:4), नियोक्ता (इफिसियों 6:9), और पास्टर (1 तीमुथियुस 5:21) को इन दोनों का अनुप्रयोग करना चाहिए, क्योंकि यही सभी राजाओं की रक्षा करते हैं और उन्हें संभाले रखते हैं।
सच्चाई यह है कि हर मनुष्य अपने पापों के लिए अनंत काल तक अधोलोक में ही रहने के लायक है, परंतु परमेश्वर के सच्चे न्याय ने अपने चुने हुए लोगों के स्थान पर यीशु मसीह को वह दंड अपने ऊपर लेने दिया, ताकि वह उन पर कृपा कर सके और अपनी धार्मिकता में स्वयं न्यायी और धर्मी ठहरे (रोमियों 3:26)। यीशु मसीह स्वयं कृपा और सच्चाई का कितना अनोखा संयोजन है, उसमें इन दोनों गुणों का मेल हुआ है और दोनों ने आपस में चुंबन किया है (भजन संहिता 85:10; 89:14)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।