नीतिवचन 20:20
जो अपने माता–पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अन्धकार हो जाता है।
आप अपने माता-पिता के साथ जैसा बर्ताव करते हैं, इसका आपके भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। परमेश्वर उन लोगों को आशीष देता है जो अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, वह उन्हें एक सफ़ल जीवन देता और दीर्घायु बनाता है। लेकिन वह उन लोगों को दण्ड देता और उनका नाश कर देता है जो अपने माता-पिता को कोसते हैं या उनका अपमान करते हैं। यह मामला परमेश्वर की दृष्टि में बहुत संगीन है, इसलिए यह आपके लिए भी संगीन होना चाहिए। आप अपने माता-पिता के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इससे आपके जीवन पर इतना असर पड़ता है कि आप सोच भी नहीं सकतें।
परमेश्वर ने राजा सुलैमान को नीतिवचन की पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया कि वह आपको जीवन में सफलता और समृद्धि पाने के लिए ज्ञान सिखा सके। अगर माता-पिता का सम्मान करने के बारे में कुछ नहीं लिखा गया होता, तो आपकी आशीष या दण्ड इन दोनों के लिए कोई औचित्य नहीं होता। यह नीतिवचन परमेश्वर-प्रेरित ज्ञान है। इसे नज़रअंदाज़ न करें या इसे अस्वीकार न करें। इसे उतनी ही गंभीरता से लें जितना कि आप बाइबल की अन्य बातों को लेते हैं। चाहे आप अन्य क्षेत्रों में कितने भी मेहनती या महान क्यों न हों, आपका भविष्य माता-पिता का सम्मान करने पर निर्भर करता है।
आज के ऐसे समय में जहाँ बच्चों के अधिकारों का सम्मान किया जाता है, यह नीतिवचन कठोर और पुराने ज़माने की लगता है। लेकिन परमेश्वर के शब्द कभी कठोर या पुराने ज़माने के नहीं होते – वे सही और प्रासंगिक होते हैं। अगर देश देश की सरकारें इस नीतिवचन को लागू करके क़ानून बनाएँ तो वे जल्द ही बेक़ाबू युवाओं की हिंसा पर अंकुश लगा सकती हैं। घमंडी, विद्रोही और अपमान करने वाले बच्चों की इस पीढ़ी के लिए, यह नीतिवचन उनके विनाश का संकेत देता है। यह एक अद्भुत नीतिवचन है, जो घमंडी युवाओं के खिलाफ पवित्र परमेश्वर के पवित्र न्याय की घोषणा करता है।
दुष्ट बेटे का दिया बुझ जाता, और घोर अन्धकार हो जाता है का क्या मतलब है? इसका मतलब है कि उसका जीवन ऐसे ख़त्म हो जाएगा जैसे कोई मोमबत्ती। व्यक्ति का दिया उसके शरीर के भीतर बसनेवाला आत्मा और प्राण है (नीतिवचन 13:9; 20:27)। मृत्यु तब होती है जब आत्मा शरीर को छोड़कर परमेश्वर के पास वापस जाती है – दीपक बुझ जाता है! नीतिवचन खता है कि उसकी एक चिंगारी भी नहीं बचती है। वह ज़िल्लत से भरी और शर्मनाक मौत मरेगा। फिर वह नरक में जाएगा! परमेश्वर स्वयं यह सुनिश्चित करेगा।
पृथ्वी पर अपने जीवन को बढ़ाने का सबसे निश्चित मार्ग है अपने माता-पिता का सम्मान करना (निर्गमन 20:12; इफिसियों 6:2-3)। महान परमेश्वर ने खुद यह प्रतिज्ञा कीं; उसने इसे आपके लिए लिखा; यह अटल है। लेकिन अपने माता-पिता का अपमान या अवज्ञा करने से आपकी आयु कम हो जाती है। उसने यह भी लिखा (पढ़ें, व्यवस्थाविवरण 21:18-21; 27:16; नीतिवचन 30:11,17; मत्ती 15:4)। जो लोग समझदार हैं उनकी दृष्टि में, अहसान-फरामोश बच्चों के विद्रोह के इन कृत्यों के लिए मृत्युदंड उचित ही है।
क्या इसमें कोई आश्चर्य की बात है कि रॉकर विद्रोही, हाल के वर्षों के युवा फिल्म और अभिनय सितारे, शायद ही कभी अपने जीवन के अंतिम दिन जी पाए हैं? ये दियें 27-35 साल की उम्र में घोर अन्धकार में बुझ गए: कर्ट कोबेन, ब्रायन जोन्स, जेनिस जोप्लिन, जिमी हेंड्रिक्स और जिम मॉरिसन जैसे कुछ लोग मिसाल हैं। ये सब लोग युवावस्था में ही मर गएँ! और उनकी मृत्यु गुमनामी के घोर अन्धकार की पुष्टि करती है। युवावस्था में मरने वालों की सूची को अनिश्चित काल तक बढ़ाया जा सकता है, खासकर पिछले दो दशकों के मृत रैप विद्रोहियों की सूचि अगर बनाई जाए।
माता-पिता को कोसने का क्या मतलब है? इसका मतलब है उन्हें संबोधित करते समय या उनके बारे में बात करते समय अपशब्दों या झूठी कसमों का उपयोग करना। इसका मतलब है कि उनके सामने या उनकी गैरमौजूदगी में मौखिक रूप से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना। इसका मतलब है कि परमेश्वर के नाम पर उन्हें कोसना। इसका मतलब है कि अपने दिल में ऐसी कोई बात सोचना। क्या आप खुद को इन पापों से मुक्त मानते हैं? परमेश्वर ने हर उस बच्चे पर शाप का ऐलान किया है जो अपने माता-पिता को सिर्फ़ अपमानित करता है (व्यवस्थाविवरण 27:16)। भले ही यह सिर्फ उन्हें अपनी आँखों से घूरकर देखना ही क्यों न हो (नीतिवचन 30:17)!
माता-पिता हर कुछ घंटों में बच्चों के मुँह में चम्मच से खाना डालते हैं, और फिर वे बच्चे उन्हीं मुँह से उन्हें कोसते हैं? उन्होंने आपको आपकी गंदगी में सड़ने से बचाने के लिए अनगिनत बार आपके कपड़े धोएं और बिस्तर बदले हैं, और अब आप उन्हें कोसते हैं सिर्फ़ इसलिए कि वे आपकी आत्म-विनाशकारी मूर्खता को स्वीकार नहीं करते? उन्होंने आपकी हर ज़रूरत को पूरा किया, आपकी पढ़ाया-लिखाया, और आपको हर हानि से बचाया, और अब आप उन्हें कोसते हैं क्योंकि वे आपको आपके बिगड़े हुए साथियों के बराबर खिलौने नहीं देते? आपका दिया बुझ रहा है!
बच्चों का विद्रोह मानव भ्रष्टता को साबित करता है, क्योंकि यह अप्राकृतिक है। लेकिन यह परमेश्वर का न्याय भी है क्योंकि मनुष्यजाति ने परमेश्वर को मानने से इनकार किया और उसे धन्यवाद नहीं दिया (रोमियों 1:20-32)। आज यह तथाकथित ईसाइयों के बीच अंतिम दिनों के खतरनाक समय के एक और लक्षण के रूप में व्यापक रूप लें चूका है (2 तीमुथियुस 3:1-5)। ये नपुंसक और समझौतावादी ईसाई झूठे शिक्षकों के भ्रम और उद्देश्य-चालित जीवन की बकवास के लिए बाइबल के ऐसे नीतिवचन को अस्वीकार करते हैं (2 तीमुथियुस 3:6-7; 4:3-4)।
यदि आप वह मूर्ख बेटा या बेटी थे या हैं जिसने अपने माता-पिता का अपमान किया है, तो स्वर्ग के परमेश्वर के सामने अपने इस संगीन पाप से पश्चाताप करें, अपने माता-पिता के सामने पश्चाताप करें, और आज ही उनका सम्मान करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएँ। धन्य परमेश्वर आपको यीशु मसीह में क्षमा करेगा (नीतिवचन 28:13; 1 यूहन्ना 1:9)। और यदि आप ईमानदारी और सच्चाई से पश्चात्ताप करते हैं, तो आपके माता-पिता भी आपको क्षमा करेंगे। अपने जीवन को बचाने के लिए स्वर्ग के इस सत्य और ज्ञान के सामने खुद को विनम्र करें। अपने माता-पिता के पास दौड़ें और उनके द्वारा आपके लिए किए गए और किए जा रहे अनगिनत कामों के लिए उनका धन्यवाद करें। अपना दिया जलाए रखें!
यदि आप बच्चों के माता-पिता हैं, तो आपको उन्हें इस नीतिवचन की बुद्धि सिखानी चाहिए। आप माता-पिता के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते, यहाँ तक कि शारीरिक भाषा या चेहरे के भावों में भी नहीं। आपको उनके दिमाग से बॉलीवुड और हॉलीवुड की शैतानी विकृतियों को खत्म करना होगा – कोई भी फ़िल्म या धारावाहिक या वेब सीरिज जो माता-पिता के ज़रा भी अपमान की अनुमति देता है, वह पापपूर्ण जहर है (रोमियों 1:32)। आपको अपमानजनक मित्रों और किसी भी अन्य प्रभाव को खत्म करना चाहिए जो उनके अच्छे चरित्र को कमज़ोर करता है जिससे उनका दिया बुझ जाए।
अभिमानी और अपवित्र आत्माएँ जो सोचती हैं कि उन्हें अपने माता-पिता का अनादर करने का अधिकार है, उनके लिए जल्द ही घोर अंधकार आने वाला है। तुच्छ मूर्ख माता-पिता जो सोचते हैं कि बच्चों के बचकाना नखरे बड़े प्यारे हैं और इतने भी गंभीर नहीं हैं, आपके और आपके बच्चों के लिए जल्द ही घोर अंधकार आने वाला है। चाहे बच्चे हो या माँ-बाप, उन्हें इस विषय पर सवाल उठाने का भी अधिकार नहीं है, क्योंकि परमेश्वर ने कहा है तो बस बात वही ख़त्म हो जाती है। विद्रोही चाहे बच्चे हो या माँ-बाप, दोनों के लिए अनंतकाल का घोर अंधकार ही उनकी अंतिम नियति है।
यीशु मसीह पूर्ण परमेश्वर और परमेश्वर का पुत्र था (यशायाह 9:6; यूहन्ना 1:14; कुलुस्सियों 2:9), फिर भी उसने यूसुफ और मरियम, पृथ्वी के अपने पिता और माता दोनों की आज्ञा का पालन किया (लूका 2:48-52), उनके दोषों के बावजूद जिन्हें वह पूरी तरह से जानता था। जब वह क्रूस पर था तब भी उसने अपनी माँ को सम्मानित किया (यूहन्ना 19:25-27)। इस कारण और अन्य कई धार्मिकताओं के कारण, परमेश्वर ने यीशु को मृतकों में से जिलाया और उसे अपने दाहिने ओर विश्व के सिंहासन पर बिठाया (इब्रानियों 1:8-9)। आज ही उससे प्रेम करें और उसके पीछे हो लें!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।