नीतिवचन 20:11

लड़का भी अपने कामों से पहिचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है या नहीं।

आपके काम आपके शब्दों से ज़्यादा बोलते हैं। मुँह से झूठ बोलना जितना आसान है, जीवन से झूठ बोलना उतना ही मुश्किल। बुद्धिमान लोग आपका मूल्यांकन आपके कामों से करते हैं – आपके बहानों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। आप जो शुद्ध और सही काम करते हैं वे ही आपके प्रतिष्ठा की बुनियाद बनते हैं। वादे काम नहीं आते – सिर्फ़ बातों का कोई मोल नहीं; बातें तो सब लोग करते हैं; और ज़्यादातर लोग बातों को घुमा-फिरा देते हैं – क्रियान्वयन और उससे उपजी उपलब्धि ही मापदंड हैं।

यहाँ तक कि बच्चे, जिन्हें अब तक यह भी नहीं पता कि पाखंड क्या होता है, वे भी अपने चरित्र को अपने कर्मों से दिखाते हैं। वयस्क लोग अपनी ही प्रशंसा करते हैं, बुद्धिमान होने का दिखावा करते हैं, अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं, और अपनी गलतियों को कम आंकते हैं; लेकिन इन्सान का आचरण उसकी अंदरूनी आत्मा को प्रमाणित करता है। आपका आचरण आपकी कागज़ी जानकारी को तहस-नहस कर देता है। पाखंडियों का पर्दाफाश हो जाता है, बशर्ते आप उनके शब्दों को नज़रअंदाज़ करते हैं और उनके कार्यों को बाइबल के नियमों से मापते हैं।

बुद्धि में दूसरों के चरित्र को पहचानने का गुण होता है। सुलैमान जानता था कि एक अच्छा राजा बनने के लिए उसके बेटे को लोगों का अच्छा न्यायी होना होगा। उसने अभी-अभी लिखा, ” बहुत से मनुष्य अपनी कृपा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा पुरुष कौन पा सकता है?” (नीतिवचन 20:6)। बुद्धिमान लोग किसी व्यक्ति के बायोडाटा पढ़ने और उसके विषय में किसी दूसरे-तीसरे पक्ष की गवाहियों को सुनने के बजाय, उसके आचरण को मापते हैं।

गौर करें कि सुलैमान ने लोगों को कैसे मापा। उसने लिखा, “मैं आलसी के खेत के पास से और निर्बुद्धि मनुष्य की दाख की बारी के पास से होकर जाता था” (नीतिवचन 24:30)। उसने उस व्यक्ति का बायोडाटा नहीं पढ़ा या उसका साक्षात्कार नहीं लिया। उसने उस व्यक्ति की संपत्ति को देखा और वह किस चरित्र वाला इन्सान है यह जानने के लिए उसका विश्लेषण किया (नीतिवचन 24:31-32)। उसने निष्कर्ष निकाला कि उस व्यक्ति को काम करने से ज़्यादा बिस्तर पर सोए पड़े रहना प्रिय है और वह जल्द ही आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएगा (नीतिवचन 24:33-34)।

जब नीतिवचन में प्रशिक्षित पुरुष या महिलाएँ आपके जीवन का निरीक्षण करेंगे तो क्या होगा? इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा कि आप क्या कहते हैं, क्योंकि वे सुनते नहीं हैं – वे देखते हैं। वित्तीय या पेशेवर रूप से सोचें। क्या आपके पास अपने जीवन के प्रत्येक वर्ष की बचत है? क्या आपके पास कोई ऐसा कौशल है जिसे आप अतिरिक्त कमाई का जरिया बना सकें? क्या आप ऋण-मुक्त हैं? क्या आप अपनी उम्र से दोगुना कमा रहे हैं? क्या आपकी उधारी सबसे ज़्यादा है? क्या आपने दूसरों को अपनी जैसी ही सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन किया या आर्थिक रूप से उनकी मदद कीं है?

आत्म-परीक्षण पीड़ादायक होता है। लेकिन कोई और आपका मूल्यांकन करे इससे अच्छा है आप खुद ही अपना मूल्यांकन करें। आज आप वित्तीय या व्यावसायिक रूप से निष्कलंक और सही होने के लिए क्या करेंगे? और जब आप ऐसा कर रहे हों – अपने विवाह, अपने वजन, अपनी कार की सफ़ाई, परमेश्वर के साथ अपने चलने, चर्च में अपनी भूमिका, अपने दोस्तों की संख्या, अपने बच्चों के प्रशिक्षण, बाइबल के ज्ञान, अपने घर की साफ़-सफाई और व्यवस्था आदि पर विचार करें।

कुछ लोग कहेंगे, “कोई भी मेरे दिल को नहीं जानता।” लेकिन सुलैमान और यीशु ने कहा कि आपके जीवन से जो दिखता है, जिसमें आपकी वाणी भी शामिल है, वह आपके दिल की एक आदर्श तस्वीर है। इस नीतिवचन को फिर से पढ़ें और बाइबल के कुछ और सन्दर्भ भी (नीतिवचन 10:20; उत्पत्ति 6:5; भजन 36:1; मत्ती 12:33-37; मरकुस 7:20-23; लूका 16:15; याकूब 4:1)। इस कारण, सबसे अधिक अपने मन की रक्षा करें (नीतिवचन 4:23)।

कुछ कारें सिर्फ़ दिखावा होती हैं और चलती नहीं हैं। लेकिन बहुत से लोग भी ऐसे ही होते हैं! वे बातें तो करते हैं, लेकिन शायद ही कभी अपनी बातों पर सक्रियता से अमल करते हैं। उनके जीवन में शुद्ध और सही फल का बहुत कम प्रमाण है। यदि परमेश्वर आज रात आपके जीवन की जाँच करे, और उस फल से मापे जो आपके चुन लिए जाने और अनन्त जीवन को प्रमाणित करता है, तो आप इस परीक्षा में कितने अंक प्राप्त करेंगे (2 पतरस 1:5-11)? क्या आप उस भविष्य के प्रति अंधे हैं, जब आपके जीवन का मूल्यांकन किया जाएगा, और जब केवल अच्छे काम ही स्वीकार किए जाएँगे (सभोपदेशक 12:13-14)?

दाऊद पाखंडियों और ढोंगियों के खतरे को जानता था। उसने परमेश्वर से विनती की कि वह उसके राज्य और लोगों की समृद्धि के लिए उनसे छुटकारा दिलाएं। उसने प्रार्थना की, ” तू मुझ को उबार और परदेशियों के वश से छुड़ा ले, जिन के मुँह से व्यर्थ बातें निकलती हैं, और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है” (भजन 144:11)। उसे झूठे शब्दों और झूठे हाथों और झूठी शपथ खानेवालों से नफरत थी।

यीशु ने भविष्यद्वक्ताओं को उनके फलों से मापने को कहा – अर्थात् उनकी सेवकाई के आध्यात्मिक परिणाम (मत्ती 7:15-20)। दावों का कोई मतलब नहीं है; लोकप्रियता का कोई मतलब नहीं है; विकास का कोई मतलब नहीं है; बेदारी की सभाओं का कोई मतलब नहीं है। सुसमाचार के सेवक का मूल्यांकन उसके सुननेवालों के जीवन में आध्यात्मिक फल से किया जाता है (1 तीमुथियुस 4:13-16; 6:3-6; 2 तीमुथियुस 3:1 – 4:4; I कुरिं. 3:9-17)। आज कई कलिसियायें आत्मिक दिवालिया हो चुकी हैं।

अच्छा पेड़ बुरा फल नहीं ला सकता, और न निकम्मा पेड़ अच्छा फल ला सकता है। लोग झाड़ियों से अंगूर, या ऊँटकटारों से अंजीर नहीं तोड़ते (मत्ती 7:15-20)। एक अंजीर का पेड़ जैतून के फल नहीं देता, एक अंगूर की बेल अंजीर नहीं देती, और मीठा झरना कड़वा पानी नहीं देता (याकूब 3:10-11)। आपका फल आपको कैसे वर्गीकृत करता है?

जब सुसमाचार और अनन्त जीवन की बात आती है, तो यही नियम लागू होता है। धार्मिकता के कार्यों की तुलना में विश्वास के दावों का कोई मतलब नहीं है (मत्ती 7:21; 2 पतरस 1:10-11)। दुष्टात्माएं भी मानती हैं कि परमेश्वर है और वे इस बात से थरथराती हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ नहीं होता (याकूब 2:19)। कर्मों के बिना विश्वास व्यर्थ है (याकूब 2:14-26)। यूहन्ना ने लिखा, “जो कोई यह कहता है, “मैं उसे जान गया हूँ,” और उसकी आज्ञाओं को नहीं मानता, वह झूठा है और उसमें सत्य नहीं” (1 यूहन्ना 2:4)।

अपवादात्मक पाप इस नियम को नहीं बदलते, क्योंकि वे अपवाद हैं, और धर्मी से धर्मी लोग भी पाप करेंगे। दाऊद, हिजकिय्याह, योशियाह और पतरस, और उन जैसे कई अन्य पवित्र लोगों ने उल्लेखनीय रूप से पाप किया। लेकिन उनका समग्र चरित्र एक शुद्ध और अच्छे मनों को साबित करने में बहुत बड़ा था। दाऊद ने जघन्य पाप किया, लेकिन उसका सामान्य आचरण शाऊल के जीवन की निरंतर कामुकता से कहीं बेहतर था।

अपनी प्रतिष्ठा सुधारने के लिए आपको सूर्यास्त से पहले क्या करना चाहिए? याद रखें, यह कुछ शुद्ध और सही काम करके होना चाहिए। आप बुद्धिमान लोगों को सिर्फ़ बातों से प्रभावित नहीं कर सकते। और अपने ही शब्दों पर विश्वास करना पागलपन है (यिर्मयाह 17:9)। यदि आपको लगता है कि आप 90% परिपूर्ण हैं, लेकिन दूसरे सोचते हैं कि आप केवल 70% हैं, तो संभव है कि परमेश्वर ने आपको 50% पर परिपूर्ण बनाया हो।

परमेश्वर और अच्छे लोगों के सामने आपकी प्रतिष्ठा आपके कार्यों पर निर्भर करती है, और इन दोनों न्यायाधीशों को जीतना है (नीतिवचन 22:1; 3:4; लूका 2:52)। थोड़ी सी मूर्खता भी आपके जीवन को खराब कर सकती है (सभोपदेशक 10:1), जैसा कि बच्चे समय-समय पर करते हैं, इसलिए आपको हर समय अपने हर काम में सावधान रहना चाहिए। जीवन को एक दिन में एक बार लें, और इसे जितना हो सके उतना परिपूर्ण रूप से जिएँ।

आपके काम दुनिया को प्रभावित करते हैं। आपका एकमात्र वास्तविक जीवन केवल बाइबल ही है जिसे कुछ लोग शायद ही कभी पढ़ेते हैं। कुरिन्थियों के बदले हुए जीवन ने उन्हें जीवित पत्रियाँ बना दिया था (2 कुरिन्थियों 3:2-3)। आपको अपने हर काम से मसीह का प्रचार करना चाहिए, और केवल तभी बोलना चाहिए जब ज़रूरी हो। उसके लिए जीने से आप परमेश्वर की महिमा करते हैं, सुसमाचार की सुन्दरता को बढ़ाते हैं, विश्वास की रक्षा करते हैं, अन्य विश्वासियों को प्रोत्साहित करते हैं, अपने विरोधियों को चुप कराते हैं, पापियों के जीवनों को बदल देते हैं, और कई अन्य अच्छी चीजें करते हैं। क्या आप स्वादिष्ट नमक हैं या बेकार की बजरी?

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।