नीतिवचन 2:9
तब ही तू धार्मिकता, और न्याय, और समानता को; हां, प्रत्येक भलाई के पथ को समझेगा। (केजेवी)
यहाँ खजाना है! धार्मिकता! न्याय! समानता! प्रत्येक भलाई का पथ! क्या आप जीवन में ये सब पा सकते हैं? बिलकुल! यह इस वर्ष की आपको मिलने वाली सबसे अच्छी खबर है। यदि आप बुद्धि का पीछा करते हैं, तो परमेश्वर आपको ये सब देकर समृद्ध बनाएगा। इसके प्रतिफल बड़े बड़े है; परन्तु शर्तें मामूली हैं। बुद्धि को पाने के लिए आप के मामूली परिश्रम के बदले परमेश्वर आपको यह धन देना चाहता है। पाठक, आज ही इसकी प्राप्ति के लिए यत्न करें!
उपदेशक, इस्राएल के राजा सुलैमान ने अपने पुत्र को दबाव के साथ प्रेरित किया कि वह बुद्धि और समझ का पीछा करने में लग जाए (नीति 2:1-4), और उसे प्रतिफल का अभिवचन दिया कि वह परमेश्वर के भय को समझेगा और उसके ज्ञान को पा लेगा (नीति 2:5)। तब सुलैमान इसी बुनियाद और प्रतिफल के आधार पर वचन देता है कि परमेश्वर अन्य कई आशीषों को जोड़ देगा जिन में ये विशेष चार आशीषें भी शामिल होगी (नीति 2:6-9)।
धार्मिकता क्या है? धार्मिकता का अर्थ है सही होना, या न्यायोचित होना। धार्मिकता जानती है कि क्या सही और न्यायोचित है, और वैसा ही करती है। यह न्याय और सिधाई से चलाना है। धार्मिकता जानती है कि परमेश्वर को क्या स्वीकार्य और प्रसन्न करनेवाला है, और वह वाही करती है। इसका अर्थ है कि आप अपने मन को परमेश्वर के सिद्ध मन और व्यवस्था के भक्तिपूर्ण मानाकों के अनुरूप बनाते हैं। और यदि आपके विचार और कार्य से परमेश्वर प्रसन्न होता है, तो उनसे निश्चित रूप से अन्य मनुष्य भी प्रसन्न होंगे (नीति 3:1-4)।
न्याय क्या है? यह ठीक ठीक फैसला देने, सटीक राय स्थापित करने, और चीजों की उचित परख पर पहुंचने की क्षमता है; यह विवेक, परख, बुद्धि, समझ और अच्छी सुझ-बुझ है। जब लोग कहते हैं कि, “उस व्यक्ति में न्याय करने का सर्वश्रेष्ठ कौशल है,” तब वे इसी परिभाषा की बात कर रहे होते हैं। यह किसी मामले का सही ढंग से विश्लेषण करने और उसके विषय में सही निष्कर्ष पर पहुंचने की क्षमता है।
समानता क्या है? समानता का अर्थ है यह जानना कि किसी भी स्थिति के लिए उचित और समान क्या है, जिसमें उन भेदों को देखा जाता है जिन्हें प्रेम और कुलीनता की आवश्यकता हो ताकि एक निष्पक्ष और न्यायोचित निष्कर्ष निकाला जा सके। समानता का अर्थ है, असमान दिखाई देनेवाली बातों को सही सही, बिना भेदभाव के, और पक्षपात रहित तरीके से सुलझाना। यही वह गुण है जो आप पर भरोसा रखने दूसरों को विवश करता है, फिर चाहे कोई भी परिस्थिति हो, क्योंकि वे जानते हैं कि आप निष्पक्ष होंगे।
सुलैमान ने बताया कि इन्ही तीन अद्भुत सद्गुणों की (नीति 1:3) शिक्षा देने के लिए उसने नीतिवचन की पुस्तक को लिखा, ये ऐसे सद्गुण हैं जो आज संसार में बहुत दुर्लभ हैं (यशा 59:14; 2 तीमु 3:1-5)। इसके अलावा, वे परमेश्वर के महिमामय और पवित्र स्वभाव के रूप हैं (भजन 98:9; 99:4), और वे प्रभु यीशु मसीह के चरित्र-लक्षण हैं (यशा 11:4)। इन की प्राप्ति के लिए बुद्धि का पीछा करने से आपको कौन-सी बात रोक रही है?
बाइबल में दिए गए धार्मिकता, न्याय और समानता के एक बहुत छोटे उदहारण पर विचार करें। बाइबल चिड़िया और उसके बच्चों की रक्षा करने की शिक्षा देती है (व्यव. 22:6-7), और सिखाती है कि सभी जातियों में एक ही मनुष्य का खून है (प्रेरितों 17:26), काम करने वाले बैलों की ज़रूरतों को पूरा करने की आज्ञा देती है (व्यव. 25:4), वैवाहिक जीवन और परिवार के भरण-पोषण का बोझ पिता पर रखती है (इफि 5:25-29; 6:4), गरीबों की ज़रूरतों को पूरा करती है (लैव्य 19:9-10), सिखाती है कि दया बलिदान से बढ़कर है (मत्ती 12:7), कलीसिया के किसी भी सदस्य को अनुमति देती है कि वह अपना मसला कलीसिया के सामने ले आए (मत्ती 18:15-17), किसी युवति के लैंगिक शोषण के लिए हर्जाने की व्यवस्था देती है (निर्ग. 22:17), विधवाओं की देखभाल करने की कलीसिया को आज्ञा देती है (1 तीमु 5:3-16), और सिखाती है कि परमेश्वर से सच्चा प्रेम केवल दूसरों से प्रीति रखने पर ही दिखाई देता है (1 यूहन्ना 5:1-2)। बाइबल के साथ अन्य किसी भी पुस्तक की तुलना नहीं की जा सकती!
अब इस संसार की धार्मिकता, न्याय और समानता के एक छोटे से उदहारण की तुलना करें। यह बेहद हिंसक तरीकों से सालाना दस लाख से अधिक अजन्मे बच्चों की हत्या करता है, और फिर भी, सभी सात महाद्वीपों में फैले पशुओं और पक्षियों की रक्षा के लिए धन की मांग करता है। यह बच्चों के शारीरिक अनुशासन पर प्रतिबंद लगाता है, किन्तु इसके परिणामीस्वरुप उत्पन्न होनेवाले अपराधियों को जानवरों के समान आजीवन कारावास में रखने की वकालत करता है। यह संसार कर्ज़ के लिए और कामचोरों को रिआयत देता है, तो वही दूसरी ओर महेनत की कमाई पर आयकर कानूनों के द्वारा लुटता है। यह महिलाओं की रक्षा और सम्मान करने का दावा करता है, पर फिर भी कामुक फैशन का विज्ञापन करता है, व्यभिचार को बढ़ावा देता है, अश्लील साहित्य और वेश्यावृत्ति की रक्षा करता है, और किसी भी कारण से तलाक का समर्थन करता है।
परन्तु जो मनुष्य बुद्धि की खोज करता है उसे केवल ये तीन बातें (अर्थात्, न्याय, धार्मिकता और समानता) ही नहीं दी जाती। यह नीतिवचन “प्रत्येक भलाई का पथ” भी देता है! प्रत्येक भलाई का पथ क्या है? यह अन्य सब प्रकार का सद्गुण और अनुग्रह है जिनका उल्लेख इन तीन बातों के साथ नहीं किया गया है। पाठक, क्या अन्य किसी भी भाषा में इससे बेहतर वाक्य है? यदि प्रत्येक भलाई का पथ दिया जाता है तो इसका अर्थ है कि आपकी सिद्धता और आनंद का हर माध्यम आपको दिया जा रहा है।
आप इन चार अद्भुत आशीषों को कैसे पा सकते हैं? अपने आप को सृष्टिकर्ता परमेश्वर के सामने नम्र करें, और लगन से उसके प्रेरित पवित्र शास्त्र में उसकी बुद्धि की खोज करें। क्या आप स्वयं को नम्र करके अंगीकार कर सकते हैं कि केवल परमेश्वर और उसका वचन ही सभी विषयों पर सत्य हैं (भजन 119:128)? क्या आप संसार के व्यर्थ विचारों को ठुकरा सकते हैं (भजन 119:113)? वह आपको ये अद्भुत वरदान देकर पुरस्कृत करेगा।
बाइबल परमेश्वर के सेवकों को बड़े बड़े काम करने सिद्ध करने में सक्षम है (2 तीमु. 3:16-17)। सोचकर देखें कि यह आपके लिए कितना कुछ कर सकती है। बाइबल की ज्योति के अलावा इस संसार में कोई ज्योति नहीं है (8:20)। वह तेरे पांवों के लिए दीपक और जीवन के मार्ग के लिए उजियाला है (भजन 119:105)। यह एक ऐसी ज्योति है जिस पर आपको गंभीरता से ध्यान देना है और उसका सम्मान करना है (2 पतरस 1:19-21)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।