नीतिवचन 2:7

वह धर्मियों के लिए चोखी बुद्धि धरे रहता है, वह उनके लिए जो खराई से चलते हैं, एक ढाल है।

सच्चा और जीवित परमेश्वर आपकी आज्ञाकारिता को बुद्धि और सुरक्षा देकर आशीषित करेगा। वह धर्मी लोगों को उदारता से सच्ची और उपयुक्त बुद्धि देता है। परमेश्वर के पास समस्त विश्व की बुद्धि है, और वह अपने इस धन को भले लोगों को बाटेगा। साथ ही, वह उनके लिए एक ढाल भी होगा, जो कि उसकी मज़बूत सुरक्षा को दिखाता है, इसलिए क्योंकि वह युद्ध की ढाल के उदाहरण का उपयोग करता है।

जैसा कि किसी भी साहित्य लेखन में होता है, इस नीतिवचन को समझने के लिए संदर्भ को देखें। इस्राएल का उपदेशक सुलैमान राजा ने यहोवा का भय मानने और परमेश्वर के ज्ञान को प्राप्त करने के तरीकों को सूचीबद्ध किया (नीति 2:1-5)। फिर उसने सिखाया कि चूँकि परमेश्वर ही बुद्धि, ज्ञान और समझ का सोता है और वही ये सब देता है, इस कारण वह ये सब अपने विश्वासयोग्य दासों और दासियों को बहुतायत से देता है (नीति 2:6-9)।

पाठक, आप क्या करेंगे? यहां आपके जीवन के लिए दिव्य बुद्धि और सुरक्षा है। वे उन सभों के लिये उपलब्ध हैं, जो अपने आप को दीन करके यहोवा परमेश्वर से इन्हें खोजते हैं, जिसे छोड़ कोई और परमेश्वर है ही नहीं। जब कोई मनुष्य उस धार्मिकता के मार्ग पर चलने लगता है जिसकी शिक्षा बाइबल में पाई जाती है, तब परमेश्वर उस मनुष्य पर सत्य और बुद्धि प्रकट करेगा (भजन 119:100; यूहन्ना 7:17)।

यदि आप इस संसार के पीछे चलते हैं जो कि मूर्खता और पाप का मार्ग है, तो आप बुद्धि और ज्ञान के सम्बन्ध में अंधे कर दिए जाओगे, और इसके गम्भीर नतीजों को भुगतोगे (रोम 1:18-27), परमेश्वर आप के विरुद्ध हो जायेगा (नीति 1:20-32; यशा. 63:10), और अज्ञानता तथा दुःख में ही एक निर्दयी मौत मरोगे (नीति 5:11-13; 8:36)। परन्तु आप जीवन और आशीष को भी चुन सकते हैं, उन्हें परमेश्वर आपको आपकी आज्ञाकारिता के कारण देगा (1 पतरस 3:10-12)।

परमेश्वर ने धर्मियों के लिए कितनी बुद्धि रख छोड़ी है? बाइबल में इतनी अधिक बुद्धि है कि यदि “उच्च शिक्षा” के सभी शिक्षकों और संस्थानों की बुद्धि को ईकट्ठा किया जाए तो राई के दाने जीतनी भी उसकी बराबरी नहीं होगी (यशा. 8:20; 1 कुरिं. 1:19-20; 1 तिमु. 6:20)। आप किसी भी विषय को लो, बाइबल ऐसे उत्तर प्रदान करती है जो मनुष्यों की अज्ञानता को पराजित और लज्जित करते हैं (भजन 94:11; 119:113, 128)। आप प्रति दिन बाइबल पढ़ने के लिए कितना समय निकालते हैं?

परमेश्वर ने इस्राएल में सुलैमान को उपदेशक के रूप में नियुक्त किया कि अपने लोगों को ईश्वर-प्रेरित बुद्धि और ज्ञान दे (सभोपदेशक 1:1, 12; 12:8-11)। और यीशु मसीह के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण के बाद उसने उसके द्वारा और भी अधिक प्रचारकों को नियुक्त किया और भेजा है (भजन 68:18; इफि. 4:8-16)। यह आपकी सुनियती है कि आप उन्हें खोजें और परमेश्वर से अपनी बुद्धि प्राप्त करें (यिर्म 3:15; मला. 2:7; कुलु. 1:28; 2 तिमु. 3:16-17)।

बाइबल में आपके जीवन के हर पहलू, तत्वज्ञान से सम्बंधित हर प्रश्न, नागरी-शासकों के लिए प्रभावशाली नीतियां, इतिहास में परमेश्वर की भूमिका, भविष्य में वह क्या करेगा, कलीसियाओं को कैसे कार्य करना चाहिए, और साथ ही उन्हें क्या विश्वास करना चाहिए और किन बातों का पालन करना चाहिए, ऐसी सभी बातों का वर्णन किया गया है (2 तीमु 3:16-17)। नीतिवचन की यह पुस्तक ही विभिन्न विषयों, जैसे अर्थशास्त्र, विवाह, भाषण, मित्र, मदिरा, धर्म, व्यवसाय, राजनीति, रिश्ते, जोखिम, बाल प्रशिक्षण, यौन, भय, भेदभाव, और ऐसी कई बातों की शिक्षा देती है।

ढाल क्या होती है? यह एक सुरक्षा-कवच है (1 इति. 5:18; गीत 4:4)। जब इसे एक सुरक्षा-कवच के साथ सूचीबद्ध किया जाता है, तो यह अपने आकार, रचना, या युद्ध के उपयोग में भिन्न होती है (भज 35:2)। ढाल को एक रूपक के रूप में प्रयुक्त कर, सुलैमान ने सिखाया कि परमेश्वर उनके लिए जो खराई से चलते हैं, एक सुरक्षास्थान है (नीति 30:5; भज 18:2, 30; 84:11; 144:2)। यहोवा के दूत, जो किसी भी बात में मनुष्यों से श्रेष्ठ आत्माएं हैं, परमेश्वर का भय मानने वालों और उसकी आज्ञाओं का पालन करने वालों के दास हैं (भज 34:7; इब्रा. 1:13-14)। “मैं शांतिपूर्वक लेट जाऊंगा और सो जाऊंगा; क्योंकि हे यहोवा, तू ही मुझे सुरक्षित रखता है” (भजन 4:8)।

इस पृथ्वी पर अपने जीवनकाल के दौरान यदि कोई सर्वोच्च सुरक्षा आपको मिल सकती है, तो वह है खराई से चलना, जो कि ऐसे लक्ष्य, आदतें और जीवन शैली हैं जो सही और धर्मी है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की आंखें समस्त जगत में फिरती है कि जिनके मन शुद्ध हैं उनके लिए अपना सामर्थ प्रकट करे (2 इति. 16:9)। परमेश्वर धर्मी जन की न केवल जीवन भर रक्षा करेगा, बल्कि धर्मी का अपना धर्मपरायण जीवन भी इस बात का आश्वासन और प्रमाण है कि वह न्याय के दिन सुरक्षित रहेगा (मत्ती 7:21-23; 2 पतरस 1:5-11)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।