नीतिवचन 2:18
क्योंकि उसका घर मृत्यु की ओर झुकता है, और उसके पथ मृतकों के बीच पहुंचाते हैं।
क्या आप सचमुच जानते हैं कि आप कहां जा रहे हैं? क्या आप जानते हैं कि जिस मार्ग पर आप सफर कर रहे हैं वह आपको कहां ले जा रहा है? एक आकर्षक या फुसलाने वाली स्त्री की सुंदरता और आग्रह के पीछे बहुत बड़ा खतरा और विनाशक नतीजे छिपे होते हैं जो सिर्फ़ बाद में प्रकट होते हैं। यदि आप रुककर अपने कदम पीछे लेकर वापस नहीं मुड़ते, तो आप विपत्ति की एक और मिसाल बन जाएंगे।
पराई औरत का घर और उसके पथ ढलान पर होते हैं – जो मृत्यु और नरक को पहुंचाते हैं (नीति 2:16-19; 5:5; 7:27; 9:18)। पराई औरत को छोड़ पुरुषों के लिए शायद ही कोई बड़ा खतरा होगा – अर्थात् ऐसी पराई स्त्री जो उसकी पत्नी न होकर उत्तेजित करनेवाली और मीठी मीठी बातें करनेवाली स्त्री होती है, और जिसका मन वेश्यावृत्ति की चाहत रखता है, जो चाहे अनजाने में हो या जानबूझकर, अपना शरीर पुरुषों को देकर उनके प्राणों का नाश करती है (नीति 6:26; 23:28)।
पराई स्त्रियों ने कई बलवानों को घायल किया और मार गिराया है (नीति 7:26)। पुरुषों में मौजूद पापमय वासनाओं और तीव्र उत्तेजना भड़कानेवाले तत्व होने के कारण व्यभिचारी पराई स्त्रियों में पुरुषों पर हावी होने की एक मोहक तथा कामोत्तेजन सामर्थ्य होती है। केवल यूसुफ जैसे अत्यंत धर्मी जन ही उसके जाल से बच पाए हैं (उत्पत्ति 39:7-10; सभोपदेशक 7:26)। केवल परमेश्वर के अनुग्रह ही से कोई भी पुरुष उसके साथ पाप करने के अधर्म से संभल पाया है (नीति 2:19)। मेरे मित्र, उस से बच! आज ही!
उसका घर और उसके पथ इन शाब्दिक स्थानों तक ही सीमित नहीं हैं – इनमें उसके साथ एक प्रकार का यौनाचार शामिल है, फिर यह पापमय अवैध प्रेम-सम्बन्ध चाहे किसी भी जगह हो। यह स्थान किसी सम्मोहक पत्रिका में छपी उसकी कोई तस्वीर हो सकती है, या वयस्कों के लिए बनाई गई वेबसाइट हो सकती है। किसी व्यभिचारी पराई स्त्री के साथ सोना, या उसके साथ शरीरभोग की अपने मन में कल्पना करना, या उसकी जीवन शैली को अपनाना, ये सब उसी नतीजे को ले आएंगे – मृत्यु।
मरने के कई मार्ग हैं। शारीरिक मृत्यु – अर्थात् देह की मृत्यु – मृत्युमार्गों में से केवल एक है। परस्त्रीगामियों की शारीरिक मृत्यु एड्स जैसी बिमारी से, जलन रखनेवाले पतियों द्वारा की गई हत्याओं से, बेटियों की रक्षा करनेवाले पिताओं द्वारा, और नैतिकता-प्रिय देशों में मृत्युदंड द्वारा होती है। बेशक, आज ऐसे मृत्युदण्डों की खिलाफ़त की जाती है, और उनकी आलोचना की जाती है, क्योंकि इस दुष्ट पीढ़ी ने व्यभिचारी औरतों के घर और उसके पथों का सौन्दर्यीकरण किया है।
मनुष्य आत्मिक, भावनात्मक और शाश्वत रूप से भी मरते हैं। वे परमेश्वर के साथ अपनी संगति को खो बैठते हैं। वे अपनी प्रतिष्ठा खो बैठते हैं, वे अपने परिवारों, अपना धन, अपना स्वास्थ्य, अपनी महत्वाकांक्षा, शांति और अन्य आवश्यक वैभव और मेहनत से कमाई जमा पूंजी खो सकते हैं – इन सब बातों को खो देना भी मृत्यु ही कहलाई जा सकती है, जो कि एक अच्छे जीवन की बर्बादी है। उनका अंत नरक में भी होता है, जो दूसरी मृत्यु है, जहां सब व्यभिचारी अनंत काल के लिए जिएंगे (प्रकाशितवाक्य 21:8)।
वर्त्तमान में मनुष्य लगभग 60 से 70 वर्षों तक जीता है, किन्तु जो व्यभिचारी और वेश्यागमनकारी हैं, वे लम्बी आयु की अपेक्षा नहीं कर सकते। लोकप्रिय फिल्मी अभिनेता, संगीत के सितारे, और अन्य सार्वजनिक वेश्यागमनकारी अक्सर इससे आधी जिंदगी ही जी पाते हैं। यह संसार भी जानता है कि अति मौजबाजी और वेश्यावृत्ति पुरुषों के जीवनकाल को अल्पकालीन बना देते हैं। बॉलीवुड में इसके कई उदहारण देखे जा सकते हैं।
युवाओं और वयस्कों! धोखा न खाओ। इस दुष्ट पीढ़ी को उस पराई स्त्री के घर और पथों पर मायाजाल न बिछाने दो। वे नीचे की ओर, और नीचे की ओर, और भी नीचे की ओर जाते हैं। वे मृत्यु और नरक की ओर ले जाते हैं। आज के संसार के संगीत, फिल्में, वस्त्र और जीवन शैलियों के झूठ, कि मुक्त प्रेम और बिना विवाह के यौनसम्बन्ध जीवन के पारसमणि हैं, आपका नाश कर देंगे। जिस प्रकार आदम, शिमशोन, दाऊद और स्वयं सुलैमान स्त्रियों की खूबसूरती में अन्धे हो गए थे, वैसे आप न हो। इसकी किमत उन्हें अपना जीवन और शांति खोकर चुकानी पड़ी।
बहकानेवाले पुरुषों ने भी कई मासूम लड़कियों और भोली-भाली स्त्रियों को बहकाया है, हालांकि नीतिवचन में इस पर बल नहीं दिया गया है, क्योंकि सुलैमान यहाँ अपने पुत्र को चेतावनियाँ दे रहा है। केवल सतर्क विशुद्ध लड़कियां (जो अपने पति के लिए कौमार्य बनाए रखती हैं) या वे जिन के पिता चौकस रहते हैं, इन से बच सकी हैं। केवल परमेश्वर के अनुग्रह ही से ऐसी स्त्रियां पुरुषों के साथ पाप करने से उभर पाती हैं। युवा लड़कियों, कामुक लड़कों से दूर रहो! पिताओं, अपनी बेटियों की रखवाली करो!
एक बार जब आप यौनाचार के पाप की ढलान पर गिरना शुरू करते हैं, तो आपको कौन वापस ऊपर खींच पाएगा? उस पराई स्त्री में वह साहस या शक्ति नहीं है कि आपकी सहायता कर सके। वह तो पहले ही से अन्धकार की अधोगति में रहती है और वहां रहना उसे अच्छा लगता है। लैंगिक पाप की मोहक लत आपको नीचे पहुंचाएगी। जिस धन्य परमेश्वर को आपने उस दुराचारी स्त्री के लिए छोड़ दिया, वह आपकी मदद केवल तब करेगा जब आप पश्चात्ताप करेंगे, जो कि विरले ही किया जाता है।
एक और वेश्या है जिसके घर और पथों से आपको बचना आवश्यक है, क्योंकि वे भी मृत्यु और नरक की ओर ले जाते हैं – रोमन कैथोलिक झूठी कलीसिया और वे कलीसियाएं जो उसमें से निकली हैं। कलीसिया प्रार्थना के घर के नाम से जानी जाती हैं, और उनके धार्मिक रस्म-रिवाज और आत्मिक प्रथाओं को पथ कहा जा सकता है। बाइबल परमेश्वर की कलीसिया को उसका मंदिर या घर कहती है (1 तीमुथियुस 3:15)। इस कारण यह आपका पवित्र कर्तव्य है कि आप रोमन कैथोलिक चर्च और उससे जुड़े अन्य सम्प्रदायों का खण्डन करें, फिर चाहे वे किसी भी स्थानों में पाई जाएं (प्रकाशितवाक्य 17:1-6; 18:4; 1 तीमु 4:1-3; 2 थिस्स 2:1-12)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।