नीतिवचन 19:12

राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है।

राजाओं के प्रति सम्मान और समर्पण का होना, बुद्धि का ही भाग है। वे या तो आपको बुरी तरह से चोट पहुँचा सकते हैं या आपकी बहुत सहायता कर सकते हैं (नीतिवचन 16:14-15)। अफ्रीका में, रात में पाँच मील से भी अधिक दूर तक सुनाई देने वाली सिंह की दहाड़, लोगों के हृदयों में ठीक उसी तरह भय उत्पन्न करती है, जैसे एक क्रोधित राजा अपने शत्रुओं के मन में उत्पन्न करता है। जिस प्रकार ओस की बूंदें घास को बढ़ने और समृद्ध होने के लिए पोषित करती हैं, उसी प्रकार एक राजा की कृपा से सफलता प्राप्त होती है। यह हमें सभी राजाओं और सभी अधिकारियों का सम्मान करना और उनके आदेश का पालन करना सिखाता है, क्योंकि इसके कई व्यावहारिक लाभ होते हैं।

यदि आप किसी राजा के विरुद्ध खड़े होते हैं, तो आप पीड़ा और संकट में पड़ेंगे, क्योंकि उसके पास अधिकार और सामर्थ है (नीतिवचन 16:14)। विद्रोह करना उतना ही बुद्धिमत्तापूर्ण है जितना कि रात में सिंह से निहत्थे भिड़ जाना (नीतिवचन 20:2)। निस्संदेह, कुछ मूर्ख इतने अहंकारी, अज्ञानी, और विद्रोही होते हैं कि वे अधिकतर अधिकारियों का विरोध करते हैं या उनकी निंदा करते हैं। परंतु उनका अंत उतना ही निश्चित है जितना कि अंधेरे में एक आदमखोर द्वारा पकड़े गए निवासियों का। परमेश्वर और मनुष्य उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देंगे (नीतिवचन 17:11)।

यदि आप किसी राज्य या राजा के आदेश का पालन करते हैं और उसकी सेवा करते हैं, तो आप उस शांति, सुरक्षा, और व्यवस्था को प्राप्त करेंगे जो आपके उद्यमो में आपको सहायता और प्रोत्साहन प्रदान कर सकते हैं (नीतिवचन 16:15)। वह आपको ठीक उसी प्रकार सहायता और पोषण प्रदान करता है, जिस प्रकार नमी घास को जीवन और विकास के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करती है। उच्च पदों पर बैठे आपके मित्र आपकी सफलता के लिए बुद्धि के सबसे सरल साधनों में से एक होते हैं। केवल अहंकार और मूर्खता ही लोगों को अधिकारियों का अनादर करने के द्वारा, इस अवसर को नष्ट करने के लिए प्रेरित करते हैं।

राज्य सरकार और राजाओं का सम्मान करना और उनका अनुसरण करना ही व्यावहारिक बुद्धि है। परंतु यह परमेश्वर की एक व्यवस्था भी है। उसने नगर के राजाओं के लिए प्रधान शब्द का चुनाव किया है, और वह लोगों से उनका सम्मान करने और उनके अधीन रहने की माँग करता है (निर्गमन 22:28; 1 शमूएल 24:6; 26:9; सभोपदेशक 10:20; प्रेरितों के काम 23:5; रोमियों 13:1-7; तीतुस 3:1-2; 1 पतरस 2:13-17)। राजनीतिक राजाओं के विरुद्ध बोलना बहुत निंदनीय होता है, और ऐसे विद्रोहियों के लिए सबसे उचित उपाय उन्हें पागल कुत्तों के समान मार डालना है (2 पतरस 2:10-12; यहूदा 1:8-10)।

जब कोई राजा आप पर क्रोधित होता है, तो आपको क्या करना चाहिए? विनम्रता के साथ कोमल शब्दों का प्रयोग करके अपनी गलतियों को सुधार लें। सुलैमान ने लिखा है,” राजा का क्रोध, जवान सिंह के गर्जन समान है; जो उसको रोष दिलाता है वह अपना प्राण खो देता है” (नीतिवचन 20:2)। और, “यदि हाकिम का क्रोध तुझ पर भड़के, तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि धीरज धरने से बड़े-बड़े पाप रुकते हैं” (सभोपदेशक 10:4)। और आगे यह कि,”धीरज धरने से न्यायी मनाया जाता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है” (नीतिवचन 25:15)।

प्रिय पाठक, क्या आप अधिकार के इस विषय में बुद्धिमान हैं? राज्य सरकार के साथ-साथ, क्या आप कर भुगतान में धोखाधड़ी, निंदनीय बोली, या किसी भी अध्यादेश का उल्लंघन करने में निर्दोष ठहरते हैं? क्या आप अपने नियोक्ता का सम्मान करते हैं और उसके आदेशों का पालन करते हैं, क्योंकि परमेश्वर आपसे इसकी भी अपेक्षा करता है (1 तीमुथियुस 6:1-2; तीतुस 2:9-10; 1 पतरस 2:18-22)? सभी पत्नियाँ, क्या आप अपने पतियों को सम्मान देती हैं (इफिसियों 5:33; 1 पतरस 3:6)? कलीसिया के प्रिय सदस्यों, क्या आप अपने पास्टर का सम्मान करते हैं (1 थिस्सलुनीकियों 5:12-13; इब्रानियों 13:7,17)? हे बालक, क्या आप अपने चेहरे की अभिव्यक्ति के द्वारा भी, अपने माता-पिता का आदर करते हैं (नीतिवचन 20:20; 30:17; इफिसियों 6:1-3)?

नीतिवचन की पुस्तक की बुद्धि का यह नियम, अधिकार के इन सभी क्षेत्रों पर लागू होता है। यदि आप अधिकारियों के विरुद्ध विद्रोह करते हैं, तो आपको मृत्यु को अपनाना होगा। यदि आप अपने अधिकारियों का सम्मान करने और उनके आदेश का पालन करने में स्वयं को विनम्र बनाते हैं, तो आपको परमेश्वर और अन्य मनुष्यों से अनुग्रह और आशीष प्राप्त होगी। आप स्वयं को अधिकारियों के विरुद्ध विद्रोह करने के द्वारा सुरक्षित नहीं रख सकते; आप स्वयं को अधिकारियों के अधीन रखकर, प्रधानों का अनुग्रह और परमेश्वर की आशीष, दोनों प्राप्त करके स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। यही बुद्धि है। इसे प्राप्त करें।

अधिकार परमेश्वर से प्राप्त होता है। अधिकार के सभी मानवीय क्षेत्र उसकी नियुक्ति और अध्यादेश द्वारा होते हैं (रोमियों 13:1-7)। अहंकार के कारण ही, शैतान परमेश्वर के अधीन नहीं रहा, और इसी कारण उसे इस विद्रोह के लिए अधोलोक में अनंत काल के लिए सड़ना पड़ेगा। एक राजा के अधिकार से लेकर, एक पास्टर के अधिकार तक और इनके बीच के सभी पदों में भी, परमेश्वर अधिकार के पदों और उन पदों पर बैठे लोगों की रक्षा करेगा। जब आप परमेश्वर के द्वारा नियुक्त राजाओं के विरुद्ध खड़े होते हैं, तो आप स्वयं परमेश्वर की अवहेलना करते हैं; वह आपकी जगह उन्हें चुनेगा, और ऐसा करने के लिए वह आपको नष्ट कर देगा (नीतिवचन 24:21-22)। आप परमेश्वर में विश्वास करने और उस पर भरोसा रखने के द्वारा उनके अधीन होने की आशीष, आनंद, शांति, और समृद्धि से भी वंचित रह जाएँगे।

यहाँ एक अप्रत्यक्ष सीख भी दी गई है। यदि आप स्वयं प्रधान हैं, तो आपको उस डर से अवगत रहना चाहिए जो आपकी अस्वीकृति से उत्पन्न होता है, और उस आनंद से भी जो आपकी स्वीकृति से प्राप्त होता है। राजाओं को दयालु होना चाहिए (नीतिवचन 20:28)। नियोक्ताओं को निष्पक्ष और न्यायसंगत होना चाहिए (नीतिवचन 29:21; कुलुस्सियों 5:21)। पास्टर को खरा और निष्पक्ष होना चाहिए (यहेजकेल 13:22; 1 तीमुथियुस 5:21)। पति को कड़वाहट के कारण अपनी पत्नी से कठोर व्यवहार नहीं करना चाहिए (कुलुस्सियों 3:19)। सभी माता-पिता को आलोचनात्मक और अभिमानी परवरिश के द्वारा अपनी संतान के जीवन को नष्ट नहीं करना चाहिए (इफिसियों 6:4; कुलुस्सियों 3:21)। राजाओं के लिए भी इन अनुस्मारकों पर अच्छी तरह से विचार करें।

प्रिय पाठक, आप भी एक राजा के अधीन हैं, भले ही आपका राज्य कुछ और क्यों न कहे। परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा ही नबूकदनेस्सर सम्पूर्ण वैश्विक इतिहास का सबसे महिमावान और भयावह राजा बना। उसने अपने राज्य के धर्म को बदल दिया और जिंदा जला दिए जाने के दंड के साथ, इसका पूर्ण अनुपालन लागू किया (दानिय्येलल 3:1-7)। वह भ्रष्ट मंत्रियों या विद्रोही नागरिकों को अपराधी के रूप में मृत्यु दंड दे सकता था और उनके घरों को कूड़े के ढेर में बदल सकता था (दानिय्येल 2:5; 3:29)। परंतु वह शीघ्र आने वाले राजाओं के राजा, यीशु मसीह की तुलना में कुछ भी नहीं था। प्रिय पाठक, उस पवित्र पुत्र को आज ही अपना लो या तो सदा के लिए नाश हो जाओ (भजन संहिता 2:1-12; 2 थिस्सलुनीकियों 1:7-10; 1 तीमुथियुस 6:13-16; प्रकाशितवाक्य 19:11-21)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।