नीतिवचन 18:24
मनुष्य के मित्र को उचित है कि मित्रता दिखाए, और एक मित्र ऐसा है जो भार्इ से अधिक सटा रहता है।
मित्रता के लिए यहां दो नियम हैं – मित्रों को मित्रवत व्यक्ति की आवश्यकता होती है, और अच्छे मित्र परिवार से उत्तम होते हैं। बहुत से लोग अपने मित्रों की कमी के लिए कोई न कोई बहाना बनाते हैं, परंतु मित्र बनाना और उन्हें हमेशा के लिए अपना मित्र बनाए रखने के लिए आवश्यक उचित आचरण इतना भी कठिन नहीं है। यहाँ प्रभु यीशु मसीह की ओर भी संकेत दिया जा रहा है, जो अपने लोगों का युगानुयुग के लिए मित्र बन गया है, जो उन्हें न कभी छोड़ेगा और न कभी त्यागेगा (इब्रानियों 13:5-6)।
मित्रवत लोगों बहुत-से मनचाहे मित्र होते हैं। जिसके वचन मनोहर होते हैं, उसका मित्र बनने की कोशिश तो राजा भी करेगा (नीतिवचन 22:11), और अनुग्रह करनेवाली स्त्री की हमेशा प्रतिष्ठा की जाएगी (नीतिवचन 11:16)। मित्र बनाने या मित्र बनाए रखने के लिए इंसान को मित्रवत होना आवश्यक होता है। जब मित्रों की कमी हो तो यह सिद्ध होता है कि व्यक्ति मित्रवत नहीं है। हालाँकि ऐसे व्यक्ति सोच सकते हैं और आपको बता सकते हैं कि वे मित्रवत हैं, लेकिन उनका ऐसा चरित्र या उनके व्यक्तित्व में ऐसे गुण होते हैं जो दूसरों को उन से दूर ले जाते हैं।
यह नियम मन को चोंट पहुँचाता है, लेकिन यह उतना ही सत्य है जितना कि गुरुत्वाकर्षण का नियम। मित्रों की कमी दूसरों के साथ घुलने-मिलने में मानसिक समस्याओं की ओर संकेत देता है। सुलैमान के नीतिवचन में एक लक्ष्य यह है कि आप परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ें, जिसके लिए ज़रूरी है कि आप खुद में एक आकर्षक चरित्र और आचरण का निर्माण करें (नीतिवचन 3:1-4; 22:1; 27:9; 16:24, 28; 17:9)। अच्छे आचरण से शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है (नीतिवचन 16:7)। इसलिए यदि आपके अधिक मित्र नहीं हैं, तो इस नीतिवचन के दर्पण में देखें और अपने दोष ढूंढ़कर निकालें (याकूब 1:21-25)।
मित्र सब समयों में प्रेम रखते हैं, सिर्फ अच्छे समय में नहीं; वे सिर्फ़ ख़ुशहाली के समय के मित्र नहीं हैं (नीतिवचन 17:17)। मित्र जितना लेते हैं उससे अधिक देते हैं, और वे इसकी चिन्ता नहीं करते कि उन्हें क्या मिलता है (1 शमू 18:3-4; 23:16)। मित्र अर्थपूर्ण और विश्वसनीय सलाह देते हैं, मिथ्याभिमानी सलाह नहीं (नीतिवचन 27:9)। मित्र आपकी सबसे ज्यादा भलाई ही की सोचते हैं और हर विपत्ति खुद सह लेते हैं (1 कुरिन्थ 13:4-7)। मित्र के वचन हमेशा मनोहारी होते हैं (नीतिवचन 22:11)।
मित्र एक-दूसरे को निखारते हैं, भले ही इसके लिए सुधार या फटकार की आवश्यकता क्यों न हो (नीतिवचन 27: 6,17; भजन 141: 5)। मित्र घनिष्ठ होते हैं (निर्गमन 33:11; व्यवस्था 13:6)। वे खुलकर बातें करते हैं (यूहन्ना 15:15)। मित्र दुःख में तरस खाते हैं (अय्यूब 6:14; भजन 35:14)। वे एक-दूसरे पर भरोसा रखते हैं (भजन 41:9)। मित्र आपकी क़ामयाबी में आनन्दित होते हैं (लूका 15:6; यूहन्ना 3:29)। प्रिय पाठक, आप कहाँ असफल होते हैं?
मित्र तब तक सलाह नहीं देते जब तक आवश्यक न हो, आपको परमेश्वर के विरुद्ध कोई पाप नहीं करने देते हैं, निजी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, आपका समय नहीं खाते हैं, देने के बजाय पाने के बारे में नहीं सोचते हैं, आपकी गुप्त बातें किसी से नहीं कहते, किसी गम्भीर मामलों को हलके से नहीं लेते, घमंड नहीं करते हैं, अतीत की गलतियों को याद नहीं करते, खुद को धर्मी नहीं समझते, और न आपके प्रेम पर अधिकार का दावा करते हैं। क्या आपने अपने मित्र को इनमें से किसी भी तरीके से ठेस पहुंचाई है? पश्चाताप करें; आज ही मेल-मिलाप करें और परिस्थिति को बदले।
ख़ास मित्र दुर्लभ होते हैं। अगर वे आम होते तो ख़ास नहीं होते। ख़ास मित्र परिवार से भी उत्तम होते हैं, क्योंकि वे किसी भी मात्र सगे रिश्तेदार की तुलना में अधिक निकट रहते हैं। आपके भाइयों ने आपको नहीं चुना, बल्कि सच्चे मित्रों ने आपको अच्छे और नेक कारणों से अपना मित्र चुना है। जब आपका भाई अपने जीवन में आगे बढ़ जाएगा, तब वे आपके साथ और आपके लिए रहेंगे।
दाऊद और योनातान ऐसे ही मित्र थे। दाऊद ने योनातान के प्रेम को स्त्रियों के प्रेम से अधिक महत्व दिया (2 शमू 1:26)। उसके अपने भाइयों ने उसका तिरस्कार किया, परन्तु योनातान ने उसे अपना प्राण जानकर प्रेम किया (1 शमू 16:1-13; 17:28; 18:1-4)। इसलिए यदि उन में से एक पहले मर जाए, तो उन्होंने एक साथ एक बाध्यकारी वाचा बनाई जिसका असर उनके स्वयं के जीवन और उनके वंशजों पर भी पड़ा।
जब आपको ऐसा कोई मित्र मिल जाए, तो उसे मित्र बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें। उसके खिलाफ कोई भी अपराध करने से बड़ी शिद्दत से बचें, और यदि अपराध हो भी जाए तो तुरंत निपटा दें (नीतिवचन 18:19; मत्ती 5:23-25)। एक उत्कृष्ट मित्र आपके पिता से विरासत में मिल सकता है (नीतिवचन 27:10)। जब आप मुसीबत में हों, तो आप परिवार के बजाय इस मित्र की मदद लेना चाहेंगे, क्योंकि आपके प्रति अपने प्रेम के खातिर वह हमेशा आपके साथ रहेगा और आपकी मदद करने में सम्मानित महसूस करेगा।
ख्रिश्चन भाइयों को आपस में सबसे अच्छे मित्र बनाने चाहिए, क्योंकि खून खून से भी गाढ़ा होता है; अर्थात्, यीशु मसीह का खून किसी भी पारिवारिक खून के रिश्ते से अधिक गाढ़ा है। आत्मा के प्रेम पर विचार करें (प्रेरितों 2:42-47; 4:32-37)। यदि साथ चलने के लिए सहमति आवश्यक है, तो सुसमाचार में सहमति एक अद्भुत रिश्ता बनाती है (आमोस 3:3; फिलि 1:3-5)।
प्रभु यीशु मसीह, परमेश्वर के लोगों के युगानुयुग का मित्र, उस ने किसी भी मित्र से बढ़कर काम किया – उसने उनके लिए अपना जीवन दे दिया, जब वे उसके शत्रु ही थे (यूहन्ना 15:13; रोमियों 5:8)। कौन-सा भाई आपके लिए ऐसा करेगा? वह अब अपने मित्रों के लिए जीता है और वह उनमें से एक को भी नहीं खोएगा, न समय में, न ही अनंतकाल में। केवल यीशु मसीह ही इस नीतिवचन को सिद्धता से पूरा करता है!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।