नीतिवचन 18:19
चिढ़े हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर के ले लेने से कठिन होता है, परन्तु झगड़े राजभवन के बेण्डों के समान हैं।
अपने सभी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों की चौकसी करों। बड़े यत्न सहित सब के साथ शान्ति बनाए रखो। असहमत होने और अपमान करने से बचने का हर संभव प्रयास करें। और यदि आप इन सब बातों को टाल नहीं सकते हैं, तो उन्हें जल्दी से सुलझा लें। लेकिन विशेष रूप से अपने सबसे करीबी लोगों के सम्बन्ध में सावधान रहें।
यह नीतिवचन ज्यादती लगता है। क्या चोट खाए भाई से मेल-मिलाप करना इतना मुश्किल है? क्या एक बार करीबी रिश्ता टूट जाने के बाद उसके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम हो जाती है? सुलैमान की परमेश्वर-प्रेरित बुद्धि सिखाती है कि एक बार जब आप किसी भाई को चोट पहुंचाते हैं, तो आप एक निराशाजनक स्थिति पैदा कर देते हैं। प्रभु, तरस खा!
टूटे हुए रिश्तों को कौन-सी बात और भी बिगाड़ देती है? यह प्रकृति का नियम है कि जो आपसे प्यार करते हैं उन्हें चोट पहुँचाने से नफरत और बदले की भावना पैदा हो सकती है। क्योंकि उन्होंने आपसे प्रेम किया, आपसे निष्ठावान रहें, सेवा कीं और आप पर विश्वास किया है, इसलिए आपका अपराध उनकी आत्मा पर गहरा प्रहार करता है और ऐसे टूटे रिश्ते को फिर से जोड़ने इतनी मशक्कत करनी पड़ सकती है जितनी उन रिश्तों को जोड़ने में नहीं करनी पड़ती जो मात्र परिचित या अजनबी हैं। इसलिए अपने सबसे करीबी लोगों को चोट पहुँचाने से अधिक ज्यादा सावधान रहें।
मामूली मामूली नोंकझोक भी पारिवारिक या वैवाहिक झगड़ों को भड़का सकती हैं, हालाँकि अन्य रिश्तों में ऐसी छोटी-छोटी बातों को आसानी से नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। यह मनुष्य की विकृति का घिनौना तथ्य है कि वह अक्सर अजनबियों की तुलना में परिवार और मित्रों के प्रति कम सहनशीलता और अनुग्रह दिखाता है। अधिकांश लोगों को किसी अजनबी को माफ करना आसान लगता है बजाय किसी ऐसे व्यक्ति को माफ करना जिससे उन्होंने प्रेम किया और जो यह मानकर चलते हैं कि उनसे उन्हें कभी चोट नहीं पहुंचेगी।
पवित्रशास्त्र में भाइयों के बीच हुए झगड़ों पर विचार करें। कैन ने हाबिल को इसलिए मार डाला क्योंकि वह हाबिल की अच्छाई से जलन रखता था। एसाव ने याकूब को मारने की कोशिश कीं क्योंकि उसने धोखे से एसाव के आशीर्वाद को अपने पिता से हासिल किया था। यूसुफ के ईर्ष्यालु भाइयों ने उसे गुलामी में बेच दिया। अबशालोम अपनी बहन के साथ बलात्कार करनेवाले आरोपी सौतेले भाई अम्नोन को मारने की साजिश दो साल से रच रहा था जिसे उसने अंत में अंजाम दिया। बिन्यामीन और यहूदा के गोत्रों ने तो इस्राएल से युद्ध किया।
मरकुस को अपनी दूसरी प्रचार यात्रा पर ले जाने को लेकर बरनबास और पौलुस के बीच तीव्र विवाद हुआ था (प्रेरितों के काम 15:36-41)। पौलुस, जो सबसे परिश्रमी प्रेरित था, अपनी पहली यात्रा में मरकुस का उन्हें छोड़कर भाग जाना नहीं भूल सका (प्रेरितों के काम 13:13)। बरनबास, जो मरकुस का चाचा था, पौलुस द्वारा अपनी बहन के बेटे को साथ लेने के इनकार से ख़फा हो गया था (कुल 4:10)। दो महान संत, जो घनिष्ठ साथी थे, अब अलग होकर अपने अपने रास्ते चले गए (प्रेरितों के काम 9:27; 11:25; 13:1-2; 14:14; 15:2,25,35)। प्रभु, दया करो!
यहाँ बुद्धिमानी यह है कि भाइयों को, और विशेषकर कलीसिया के मसीही भाइयों को चोट पहुँचाने से बचे (इफिसियों 4:3,16; रोमियों 14:16-19; याकूब 3:18)। चूंकि एक करीबी रिश्ते को अपराधों से उबरना मुश्किल होता है, इसलिए बेहतर होगा कि पहले ऐसे विवादों से बचा जाए। दोस्तों के साथ व्यवहार करने में बहुत सावधानी बरतें, ऐसा न हो कि आप कोई हद पार दें जो रिश्ते को नष्ट कर दे या खराब कर दे, खासकर चर्च में।
यदि आपने किसी भाई के ख़िलाफ अपराध किया है, तो यह आपका कर्तव्य है कि आप जल्द से जल्द सुलह कर लें (मत्ती 5:23-26)। अगर आपको भी लगता है कि कोई आपसे नाराज़ हुआ हो सकता है, तो जाकर उससे मेल मिलाप करें। यदि आपको ठेस पहुँची है, तो यह आपका कर्तव्य है कि आप उस अपराध को नज़रअंदाज़ करें या कम से कम इसे हल करने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन करें (नीतिवचन 19:11; मत्ती 18:15-17; 1 कुरिन्थ 6:1-8; 1 पतरस 4:8) ).
यह नीतिवचन एक प्राकृतिक नियम है। यह धर्मीजनों का अपने अपराधियों को क्षमा करने में धीमा होने को सही नहीं ठहराता। न ही यह धर्मीजनों को एक चोट खाए भाई को बार बार क्षमा मांगने की प्रक्रिया को रोक देने को न्यायोचित ठहराता है। एक आत्मिक व्यक्ति प्राकृतिक नियमों से नहीं जीता है। वह परमेश्वर के आत्मा के चलाए जाने से जीता है, जो उसे क्रोध में धीमा और क्षमा करने में तत्पर होना सिखाता है (कुलुस्सियों 3:12-13; याकूब 1:19)। एक भाई जो आपको सदैव क्षमा करेगा वह प्रभु यीशु मसीह है। प्रतिदिन उसके सामने अपने अपराधों को मान लो।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।