नीतिवचन 18:17
मुक़द्दमे में जो पहले बोलता, वही सच्चा जान पड़ता है, परन्तु बाद में दूसरे पक्षवाला आकर उसे जाँच लेता है।
कोई भी व्यक्ति जब वह बाकि सबसे पहले बोलता है और व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष ज़ोर देकर प्रस्तुत करता है तो उसकी बातें सही और तर्कसंगत जान पड़ सकती है। वह जो कुछ कहता है अगर उसकी विपरीत तथ्यों या विपरीत-मतों के साथ जाँच-पड़ताल न की जाएँ, और ऊपर से उसका भावनात्मक और उत्कट अनुरोध का तड़का हो, तो कोई भी दावा विश्वसनीयता जान पड़ सकता है। एक तरफ़ा परिस्थिति में कुछ भी सही लगता है। लेकिन सभी बातों को उनकी वैधता साबित करने के लिए विरोधी तर्कों द्वारा परखा जाना ज़रूरी होता है। विद्वान प्रेरित पौलुस ने बुद्धिमानी से लिखा, “हर बात की असलियत को परखो, जो उत्तम है, उसे ग्रहण किए रहो” (1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।
राजनेता अपनी घुमा-फिरानेवाली बातों, अतिशयोक्तिपूर्ण दावों और मार्मिक कथनों के लिए कुख्यात हैं। लेकिन देश की तरक्की करने के उनके वादों को सार्वजनिक बहस और विरोधी तथ्यों की कठोर असलियत के सामने उजागर किया जाना चाहिए। मुक़द्दमे के वकील विपरीत गवाहों, विशेषज्ञों की राय और सबूतों के सत्यापन के माध्यम से दोषी के झूठ और झूठी गवाही को उजागर करके अच्छी कमाई करते हैं। एक अमीर आदमी का अहंकारउसे उन मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने के लिए प्रेरित करता है जिन्हें अक्सर बुद्धिमान गरीब लोग पहचान सकते हैं (नीतिवचन 28:11)।
क्या आप सुनिश्चित हैं कि आप अपने मुक़द्दमे में सही हैं? क्या आपके पास कोई विचार है जिसे आप सबके सामने लाना चाहते हैं? क्या आप सुनिश्चित हैं कि कोई कथन मान्य है? क्या आप किसी ऐसी गवाही से भ्रमित हैं जो अनुभव से मेल नहीं खाती? क्या आपने ऐसे तर्क सुने हैं जिनके बारे में आपको पता था कि वे गलत हैं लेकिन सही लग रहे थे? यहाँ याद रखने के लिए एक नियम है – हर मुक़द्दमे की वैधता और सत्यता को प्रमाणित करने के लिए कड़ी जाँच-पड़ताल की जानी चाहिए।
सुलैमान ने अपने बेटे को बुद्धिमान विवेक सिखाने के लिए यह नीतिवचन लिखा ताकि वह आरोपों, दावों और गवाहियों का न्याय सही रीति से कर सके। यह बुद्धि है – सही परख करने और ठीक ठीक निर्णय लेने की शक्ति। सत्य गहन जाँच-पड़ताल के सामने दृढ़ता से खड़ा रह सकता है, लेकिन अधिकांश मुक़द्दमे सत्य नहीं होते हैं। निराधार दावों को चुनौती देना अक्सर उन्हें झूठा और तुच्छ साबित कर देगा। “भोला तो हर एक बात को सच मानता है, परन्तु चतुर मनुष्य समझ बूझकर चलता है” (नीतिवचन 14:15)। संदेह अनावश्यक आशावाद पर भारी पड़ जाता है।
बुद्धिमान लोग हर बात की असलियत को परखते हैं। वे कभी एकतरफा पक्ष के किसी भी तर्क की परवाह नहीं करते। कई सामान्य अभिव्यक्तियाँ इस नीतिवचन को दर्शाती हैं, जैसे हितों का टकराव, भावनात्मक रूप से शामिल होना, तीसरे पक्ष की भागीदारी, सहमती वाले लेन-देन, जिरह, शैतान का वकील, और ऐसी कई। अच्छी कानूनी व्यवस्थाएँ यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई की गई हैं कि किसी भी मुक़द्दमे में भियोक्ता बचाव पक्ष की गवाही देने वाले गवाहों से जिरह कर सकता है, और बचाव पक्ष के वकील अभियोजन पक्ष की गवाही देने वाले गवाहों से जिरह कर सकते हैं।
बुद्धिमान लोग हर बात की असलियत को परखते हैं। यहूदी और रोमन शासन निर्णय को पारित करने से पहले अभियुक्त को अपना बचाव करने का पूरा मौका देते थें (यूहन्ना 7:51; प्रेरितों के काम 25:16)। मूसा के कानून में सुनी-सुनाई बातों के सभी मामलों में कठोर जाँच आवश्यक होती थी (व्यवस्थाविवरण 13:12-18; 17:2-7), और उसकी व्यवस्था किसी भी मामले में एक व्यक्ति की गवाही को नहीं मानती थी (व्यवस्थाविवरण 19:15)। राजाओं या किसी भी अधिकार वाले व्यक्ति के महान विशेषाधिकारों में से एक है ऐसी ही जाँच-पड़ताल करना (नीतिवचन 25:2)। अग्रिप्पा, फेलिक्स और फेस्तुस ने बुद्धिमानी से पौलुस को तिरतुल्लुस और यहूदियों के खिलाफ़ अपना बचाव पक्ष रखने का पूरा पूरा मौका दिया था (प्रेरितों के काम 24-26)।
बुद्धिमान लोग हर बात की असलियत को परखते हैं। पौलुस ने बिरियावासियों की सराहना की कि उन्होंने शास्त्रों के आधार पर उसके उपदेश की जाँच-पड़ताल कीं (प्रेरितों के काम 17:11)। यीशु ने कहा “मुँह देखा न्याय न करो, परन्तु ठीक ठीक न्याय करो” (यूहन्ना 7:24)। चूँकि मनुष्य का हर एक मार्ग उसकी अपनी दृष्टि में सही होता है, इसलिए बहुत से सलाहकार आपको आपके मुक़द्दमे में धोखा खाने से बचा सकते हैं (नीतिवचन 12:15; 15:22)। जाँच से छिपने के बजाय, बुद्धिमान लोग ज्ञानी लोगों की चुनौतियों और सवालों के सामने अपने विचारों को उजागर करते हैं।
किसी बात पर विश्वास करने के लिए थोड़े से ज्ञान की आवश्यकता होती है, लेकिन उसे सिखाने के लिए बहुत अधिक ज्ञान की आवश्यकता होती है, लेकिन उसका बचाव करने के लिए उससे भी अधिक ज्ञान की आवश्यकता होती है। इसलिए, किसी मुक़द्दमे या राय को सावधानीपूर्वक जाँचना अपने आप को अपने दगाबाज़ मन के खतरे से बचाने का एक विवेकपूर्ण तरीका है (यिर्मयाह 17:9)। आपकी नयी और उज्ज्वल सोच कितनी वैध है इसे विवेकशील सलाहकार तत्परता से निर्धारित करते हैं। यदि आप अपनी नयी और उज्ज्वल सोच पर अमल करके आगे बढ़ते हैं, तो आपका पड़ोसी आपका मुँह काला कर देगा (नीतिवचन 25:8)।
विवेकशील विवाह-सलाहकार, जब कोई व्यक्ति उनके पास अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी की समस्याएँ लेकर आता है, तो वे केवल एक कान से सुनते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वैवाहिक जीवन में दो पति-पत्नी होते हैं जिनके दो दृष्टिकोण और दो तथ्य होते हैं। आपको ऐसी स्थितियों के दोनों पक्षों को सुनने के लिए दो कान दिए गए हैं। केवल एक पक्ष की बात सुनने के बाद विवादास्पद मामलों का उत्तर देने में जल्दबाजी करना पूरी तरह से मूर्खता है (नीतिवचन 18:13)। यदि आप किसी रिश्ते के बारे में केवल एक पक्ष से शिकायत सुन रहे हैं, तो अपनी सलाह को केवल उस व्यक्ति के कर्तव्यों तक ही सीमित रखें।
हर बात की असलियत को परमेश्वर के वचन से परखें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। धार्मिक संगठन अपने सिद्धांतों को जांच से दूर रखते हैं, जो खतरनाक हैं। रोमन कैथोलिक चर्च ने 1500 वर्षों तक बाइबल के सार्वजानिक उपयोग को गैरकानूनी घोषित करके और अपनी सेवाओं में लैटिन का उपयोग करके यही किया। कई प्रोटेस्टेंट कलीसिया भी किसी भी अंग्रेजी बाइबल को शास्त्र मानने से इनकार करके और काल्पनिक “मूल” से ‘हिब्रू और ग्रीक’ का उपयोग करके ऐसा करता है। हर धार्मिक दावे को बाइबल के आधार पर परखें (भजन 119:128; यशायाह 8:20; 2 तीमुथियुस 3:16-17)।
यही बुद्धिमानी है! किसी भी मुक़द्दमे को जब तक सावधानीपूर्वक शोध, विपरीत गवाहों, कड़ी पूछताछ या जिरह द्वारा सिद्ध नहीं किया जाता, बिलकुल अनदेखा करें। किसी नए विचार, मुक़द्दमे या राय को बुद्धिमान सलाहकारों या विरोधियों द्वारा चुनौतियों और सवालों के सामने रखे बिना उसे न अपनाएँ। किसी मामले पर बहस करते समय, ईमानदारी से जवाबी स्थिति भी बताएँ। यदि आप उपदेशक हैं, तो श्रोताओं को निर्देश देने, सत्य की पुष्टि करने और विरोधियों को चुप कराने के लिए अपने सिद्धांत पर आपत्तियाँ शामिल करें।
यीशु मसीह का एक मुक़द्दमा था – इतिहास में सबसे बड़ा – परमेश्वर की महिमा, उनके चुने हुए लोगों का उद्धार, और सत्य की घोषणा। वह अपने मुक़द्दमे में सबसे आगे थे, और उन्होंने इसे आलोचकों और शत्रुओं के लिए पूरी तरह से खुला रखा था (यूहन्ना 18:19-21; 3:1-3; 7:26; 8:2; मत्ती 4:23; लूका 19:47; प्रेरितों 10:36-42)। बेदाग ईमानदारी और धार्मिकता से, एक भी प्रतिवाद साबित नहीं कर पाया था (मरकुस 14:55-59)। उनकी धार्मिकता ने उन्हें दोषी ठहराया, यहाँ तक कि उस चोर को भी जो उनकी एक ओर क्रूस पर टंगा हुआ था और जिसने उनकी निंदा कीं थीं।
इसलिए, वह विश्वासयोग्य और सच्चा गवाह है (प्रकाशितवाक्य 3:14; 1:5; 19:11)। आप उस पर और उसके मुक़द्दमे पर पूरी तरह से विश्वास कर सकते हैं, क्योंकि यह सबसे शुद्ध और सबसे कीमती है जिसे आप कभी सुनेंगे या जिसकी आपको आवश्यकता होगी। अपने सभी विपरीत या संदेहास्पद तर्कों और विचारों को बाहर फेंक दें – विश्वास के साथ उसके पास जाएँ और बाइबल में उसके और उसके बारे में लिखे हर शब्द पर विश्वास करें। आप कभी भी लज्जित या असफल नहीं होगे, युगानुयुग के लिए (यशायाह 45:17; रोमियों 10:11; 1 पतरस 2:6)। आमीन।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।